Vylor Agritech Scholarship 2026-27 | मिलेंगे ₹35,000 | पात्रता, डॉक्यूमेंट और आवेदन प्रक्रिया पूरी जानकारी

विलोर एग्रीटेक (Vylor Agritech) कंपनी कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए स्कॉलरशिप प्रदान कर रही है। यह छात्रवृत्ति उन सभी पात्र छात्रों को दी जाएगी जो किसी भी सरकारी संस्थान से Agriculture या Allied Courses में पढ़ाई कर रहे हैं। नीचे इससे संबंधित मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटीज के नाम दिए गए हैं। यदि आपका एडमिशन इनसे संबद्ध किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में कृषि (Agriculture) के किसी भी Graduation, Post Graduation या PhD कोर्स में हुआ है—चाहे आप किसी भी वर्ष में हों—तो आप आवेदन कर सकते हैं। यह छात्रवृत्ति मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए है, जिसके तहत ₹35,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि विद्यार्थी अपने पढ़ाई के खर्चों को पूरा कर सकें।

इन मान्यता प्राप्त संस्थानों में एडमिशन होना चाहिए।

सरकारी कृषि महाविद्यालय (Government Colleges)
IITs (Indian Institutes of Technology)

NITs (National Institutes of Technology)

IISc (Indian Institute of Science)

ICAR से मान्यता प्राप्त कॉलेज
State Agricultural Universities (राज्य कृषि विश्वविद्यालय)

नोट: अगर आपने इनसे संबंधित किसी भी संस्थान में एडमिशन लिया है तो आवेदन कर सकते है। लेकिन नीचे बताई गई अन्य पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक है।

Vylor Agritech Scholarship क्या है?

Vylor Agritech Scholarship की शुरुआत कृषि (Agriculture) के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी Vylor द्वारा की गई है। यह स्कॉलरशिप विशेष रूप से कृषि से जुड़े कोर्स कर रहे विद्यार्थियों के लिए बनाई गई है, जिसके लिए आवेदन Buddy4Study पोर्टल के माध्यम से करना होगा। Vylor बीज, कृषि विज्ञान और जेनेटिक्स के क्षेत्र में कार्य करती है, जो किसानों को बेहतर फसल उत्पादन में मदद करती है। कंपनी ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं की सहायता के लिए इस छात्रवृत्ति का शुभारंभ किया है।

इसके तहत कृषि से जुड़े UG (स्नातक), PG (परास्नातक) और PhD कोर्स कर रहे छात्रों को ₹25,000 से ₹35,000 तक की स्कॉलरशिप राशि दी जाती है। इस योजना में छात्राओं को प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन सभी पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 है।

Vylor Agritech Scholarship 2026-27 Key Features

लेख का नाम Vylor Agritech Scholarship 2026-27
संस्था का नाम Vylor
छात्रवृत्ति का नाम Vylor Agritech Scholarship
एप्लीकेशन लास्ट डेट 30 नवंबर 2026
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड
स्कॉलरशिप राशि ₹25,000 से ₹35,000
पात्र कोर्स UG/PG/PhD
प्राथमिकता किसे दी जाती है छात्राओं को
शैक्षणिक वर्ष 2026-27
आधिकारिक वेबसाइट Vylor

इस छात्रवृत्ति के लिए कौन-कौन पात्र हैं? (Eligibility Criteria)

  • UG/PG/PhD में कृषि से संबंधित कोर्स (Allied Courses) की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • देश के सभी राज्यों के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • केवल सरकारी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
  • किसी भी वर्ष में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • परिवार की सालाना आय 6 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • Vylor और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे आवेदन नहीं कर सकते हैं।

स्कॉलरशिप राशि (Benefits)

इस स्कॉलरशिप के तहत विद्यार्थियों को ₹25,000 से ₹35,000 तक की छात्रवृत्ति दी जाती है। कोर्स के अनुसार स्कॉलरशिप राशि का विवरण नीचे दी गई टेबल में देखें।

कोर्स स्कॉलरशिप राशि
UG ₹25,000
PG ₹35,000
PhD ₹35,000

नोट: इस स्कॉलरशिप की राशि का इस्तेमाल विद्यार्थी अपनी पढ़ाई, कॉलेज फीस, हॉस्टल, किताबें, भोजन, यात्रा और रिसर्च जैसे शैक्षणिक खर्चों के लिए कर सकेंगे।

आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची (Documents List)

क्रमांक आवश्यक दस्तावेज
1. पासपोर्ट साइज फोटो
2. आधार कार्ड (Masked) या वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र
3. वर्तमान शैक्षणिक वर्ष का प्रवेश प्रमाण (कॉलेज आईडी कार्ड या एडमिशन लेटर)
4. पिछले वर्ष की मार्कशीट
5. कॉलेज की फीस रसीद या फीस स्ट्रक्चर
6. बैंक पासबुक या कैंसिल चेक (आवेदक के नाम पर)
7. आवेदक द्वारा दस्तावेजों की सत्यता की घोषणा

नोट: अगर आपने Buddy4Study पर पहले आवेदन नहीं किया है, तो आवेदन करने के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की भी आवश्यकता पड़ सकती है।

इस स्कॉलरशिप की मुख्य विशेषताएँ

  • कंपनी/ऑर्गेनाइजेशन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि यह छात्रवृत्ति महिला छात्राओं को प्रथम प्राथमिकता देती है।
  • इस छात्रवृत्ति के तहत कोर्स के अनुसार राशि केवल एक बार प्रदान की जाएगी। इसमें छात्रवृत्ति रिन्यूअल (Renewal) की सुविधा उपलब्ध नहीं है
  • यदि कोई विद्यार्थी पहले से किसी अन्य संस्था (Organization) से छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहा है, तो उसकी यह छात्रवृत्ति रद्द कर दी जाएगी।
  • केवल आवेदन करने से स्कॉलरशिप मिलना सुनिश्चित नहीं है। अंतिम चयन निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर होगा।
  • आवेदन करते समय सभी डॉक्यूमेंट्स साफ और वैलिड अपलोड करें।

Vylor Agritech Scholarship 2026-27 Last Date

विलोर एग्रीटेक स्कॉलरशिप फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 रखी गई है। अंतिम तिथि से पहले आवेदन फॉर्म भरना आवश्यक है।

आवेदन कैसे करें (Vylor Agritech Scholarship Application Process)

आवेदन के लिए आपका आवेदन buddy4study पर होना चाहिए, जिसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया समझें:

  • सबसे पहले Buddy4Study की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर ‘Scholarships’ सेक्शन में जाएं और Vylor Agritech Scholarship खोजकर उस पर क्लिक करें।
  • नए आवेदन के लिए ‘Create An Account’ पर क्लिक करें।
  • यहाँ अपना फर्स्ट नेम, लास्ट नेम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर दर्ज करें और पासवर्ड बनाएं। इसके बाद चेकबॉक्स पर टिक करें और Sign up पर क्लिक करें।
  • आपके दर्ज मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
  • अपना जेंडर, राज्य, कक्षा/कोर्स, भाषा और अन्य मांगी गई प्रोफाइल डिटेल्स अपडेट करें।
  • अब Buddy4Study पर आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
  • इसके बाद पुनः होम पेज पर आएं, Login पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर/ईमेल तथा पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर लें।
  • लॉगिन करते ही आप विलोर स्कॉलरशिप के मुख्य आवेदन फॉर्म पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। मांगी गई सभी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर दें।

नोट: Vylor Agritech Scholarship 2026-27 का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरना है, इसकी पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप नीचे दिए गए लेख में समझाई गई है। आवेदन करने से पहले लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक समझ लें।

Click Here – पूरी आवेदन प्रक्रिया देखें 

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q.1 Vylor Agritech Scholarship 2026-27 के लिए कौन-कौन से कोर्स के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?

Ans– इस छात्रवृत्ति के लिए कृषि (Agriculture) एवं इससे संबंधित विषयों (Allied Courses) में UG, PG और PhD की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निर्धारित सरकारी एवं मान्यता प्राप्त संस्थानों में अध्ययनरत होना और अन्य पात्रता शर्तें पूरी करना आवश्यक है।

Q.2 Vylor Agritech Scholarship 2026-27 की अंतिम तिथि क्या है?

Ans– Vylor Agritech Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 है।

Disclaimer: यह एक निजी संस्था द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना है। इसके तहत छात्रवृत्ति प्राप्त होने की गारंटी हम नहीं लेते हैं। हम केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर रिसर्च करके विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी प्रदान करते हैं और आवेदन प्रक्रिया को समझने में मदद करते हैं। हमारा किसी भी सरकारी विभाग या संस्था से कोई सीधा संबंध नहीं है। अधिकृत एवं विस्तृत जानकारी के लिए Buddy4Study की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *