Nikon Scholarship 2026-27 Apply Online: फोटोग्राफी प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों को 1 लाख की छात्रवृत्ति

Nikon Scholarship 2026-27 Apply Online

Nikon Scholarship 2026-27 Apply Online: निकॉन (Nikon) कैमरे का नाम आपने अवश्य सुना होगा, जो कैमरे के क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है। हाल ही में निकॉन इंडिया की तरफ से स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही है, जो केवल फोटोग्राफी (Photography) से संबंधित किसी भी प्रोफेशनल कोर्स के लिए है। जो भी छात्र इंडिया से फोटोग्राफी से जुड़े किसी भी कोर्स में एडमिशन ले चुका है, ऐसे छात्र इस छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि निकॉन स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फोटोग्राफी क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे छात्र इस मौके का फायदा उठाकर पूरे 1 लाख रुपये की स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकेंगे। यह स्कॉलरशिप विद्यार्थी की पात्रता के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान करती है।

Nikon Scholarship 2026-27

निकॉन (Nikon) हर वर्ष फोटोग्राफी के क्षेत्र में पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए स्कॉलरशिप लॉन्च करती है। निकॉन का मुख्य उद्देश्य फोटोग्राफी के क्षेत्र में बच्चों की रुचि को बढ़ावा देना और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को स्कॉलरशिप प्रदान करना है, जिससे उनकी पढ़ाई में पैसा बाधा न बने। तो यदि आपने इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने का मन बना लिया है, तो बिना समय गंवाए अंतिम तिथि से पहले आवेदन करके प्रिंट ले सकते हैं। आपको बताते चलें कि निकॉन स्कॉलरशिप बच्चों को पूरे 1 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप प्रदान करेगी। यदि आपकी फीस एक लाख से कम है, तो यह राशि फीस के अनुसार दी जाएगी और 1 लाख से ज्यादा होने पर स्कॉलरशिप 1 लाख रुपये तक ही दी जाएगी। इसके लिए आवेदन Buddy4Study पर करना होगा, जिसकी पूरी प्रक्रिया यहाँ जान सकते हैं।

पात्रता मापदंड (Eligibility)

  • देश के किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से प्रोफेशनल फोटोग्राफी संबंधित कोर्स में एडमिशन होना चाहिए।
  • कोर्स की न्यूनतम अवधि कम से कम 3 महीने या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी का 12वीं पास होना ज़रूरी है।
  • माता-पिता की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से ज्यादा न हो।
  • छात्र के माता-पिता Buddy4Study और Nikon के कर्मचारी न हों।

Nikon Scholarship Program 2026-27 – Quick Information

फाउंडेशन/संस्था Nikon India Private Limited
स्कॉलरशिप Nikon Scholarship 2026-27
स्कॉलरशिप राशि ₹1,00,000 (1 लाख रुपये तक)
रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट 24 अगस्त 2026
रजिस्ट्रेशन मोड ऑनलाइन
वर्ष 2026-27
पात्र कोर्स प्रोफेशनल फोटोग्राफी से संबंधित कोर्स
चयन प्रक्रिया आवेदन + पात्रता स्क्रीनिंग + इंटरव्यू

सिलेक्शन प्रक्रिया –

  • आवेदन करने के बाद सबसे पहले छात्रों को पात्रता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थी की मेरिट, फैमिली इनकम और अन्य बैकग्राउंड देखा जाएगा।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स का टेलीफोनिक इंटरव्यू लिया जाएगा, जिसमें संबंधित अधिकारियों द्वारा आवेदक से जुड़े सवाल किए जाएंगे।
  • अंत में छात्रों का चयन करने के बाद फाइनल मेरिट जारी की जाएगी।
  • फाइनल मेरिट में नाम आने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी

Note– विद्यार्थी इस बात का ध्यान रखें कि यह चयन प्रक्रिया (Selection Process) मुख्य वेबसाइट से न लेकर अन्य सोर्स से ली गई है। दरअसल, आधिकारिक वेबसाइट पर Nikon Scholarship Program 2026-27 की चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Nikon Scholarship Contact Details (संपर्क करें)

छात्रों को इस स्कॉलरशिप से संबंधित कोई भी समस्या है या वे सिलेक्शन प्रोसेस, पात्रता व अन्य प्रश्नों के बारे में जानना चाहते हैं, तो वे निकॉन (Nikon) हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

Phone Number 011-430-92248
Email nikonscholarship@buddy4study.com

Nikon Scholarship 2026-27 Registration Date

निकॉन स्कॉलरशिप हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू है, अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 से पहले आवेदन करना आवश्यक है।

Process Last Date
Application Last Date 24-08-2026

Scholarship Amount (सहायता राशि)

  • निकॉन स्कॉलरशिप के लिए चयन होने पर ₹1,00,000 (1 लाख रुपये) तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
  • यह छात्रवृत्ति अभ्यर्थी के कोर्स की फीस के अनुसार दी जाएगी। यदि फीस 90 हजार रुपये है, तो 90 हजार रुपये की ही स्कॉलरशिप मिलेगी।
  • अधिकतम छात्रवृत्ति 1 लाख रुपये तक दी जाएगी।
  • यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।

Important Documents List-

Documents 
आधार कार्ड।
मोबाइल नंबर
आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
एडमिशन प्रूफ (Admission Letter / ID Card)
12वीं मार्कशीट, फीस रसीद, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

Nikon Scholarship 2026-27 Apply Online Process (आवेदन सम्पूर्ण जानकारी)

  1. सर्वप्रथम buddy4study पर विजिट करें।
  2. साइड कार्नर में Nikon स्कॉलरशिप पर क्लिक करें।
  3. यहाँ आने के बाद Apply Now  पर क्लिक करें।
  4. छात्र स्टार्ट एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
  5. एलिजिबिलिटी का चयन करें पात्र पाए जाने पर आगे बढे।
  6. पर्सनल डिटेल्स में नाम, माता पिता नाम, मोबाइल नंबर आदि जानकारी भरें।
  7. एड्रेस में अपना स्थायी पता व अन्य पता भरें।
  8. इसके बाद एजुकेशनल डिटेल्स, फैमिली मेंबर, दस्तावेज़, बैंक डिटेल आदि जानकारी भरें साथ में डॉक्यूमेंट भी अपलोड करें।
  9. चेक बॉक्स पर क्लिक करें, प्रीव्यू पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म पुनः चेक कर लें।
  10. सभी डिटेल सही पाए जाने पर सबमिट करके फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकते हैं।

FAQs: Nikon Scholarship 2026-27 Apply Online

Q.1 Nikon Scholarship 2026-27 की अंतिम तिथि (Last Date) क्या है?

Ans: स्कॉलरशिप फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

Q.2 Nikon Scholarship 2026-27 की Merit List कब आएगी?

Ans: मेरिट लिस्ट आने की कोई भी तिथि आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई है, छात्र समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।

Q.3 Nikon स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें?

Ans: इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन Buddy4Study की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं।

Q.4 क्या Nikon Scholarship एक सरकारी योजना है? Ans:

Ans- नहीं, Nikon स्कॉलरशिप कोई सरकारी योजना नहीं है। यह Nikon India (CSR पहल) की तरफ से शुरू की गई एक प्राइवेट स्कॉलरशिप है

Disclaimer: विद्यार्थियों से अनुरोध है कि इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक दिशा-निर्देश (Guidelines) अवश्य पढ़ें। इस लेख में केवल आधिकारिक नोटिफिकेशन का सत्यापन करने के बाद सभी जानकारी हिंदी में सरल भाषा में समझाई गई है। किसी भी प्रकार की समस्या या आधिकारिक जानकारी के लिए संबंधित फाउंडेशन की हेल्पलाइन पर संपर्क करें। यदि लेख से संबंधित कोई सहायता चाहिए, तो scholarshipnews.co.in के चैट सपोर्ट के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते हैं।।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *