Azim Premji Scholarship Renewal 2026: राउंड 1 रिन्यूअल सितम्बर से शुरू होगा यहाँ देखें Step-by-Step प्रक्रिया

Azim Premji Scholarship Renewal 2026

अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप राउंड 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया सितंबर 2025 में शुरू की गई थी। फाउंडेशन के अनुसार, राउंड 1 (सितंबर 2025) और राउंड 2 (जनवरी 2026) के शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों के स्कॉलरशिप कन्फर्मेशन और भुगतान की प्रक्रिया अभी जारी है। इसलिए जिन छात्राओं को अभी तक पेमेंट नहीं मिला है, वे अपने पोर्टल अकाउंट में लॉगिन करके स्टेटस चेक कर सकती हैं। जिन छात्राओं को पहले के वर्षों में स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है और जो वर्ष 2024 या 2025 Cohort के अंतर्गत आती हैं, उन्हें शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए रिन्यूअल आवेदन करना होगा, बशर्ते वे अपनी अंडरग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा की पढ़ाई जारी रख रही हों। बता दें कि रिन्यूअल आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस आर्टिकल में रिन्यूअल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है, जिससे विद्यार्थी सही तरीके से रिन्यूअल करके आगे भी स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकें।

Azim Premji Scholarship Renewal 2026

अज़ीम प्रेमजी रिन्यूअल 2026 वही छात्राएं कर सकती हैं, जिन्होंने पहले के वर्षों में स्कॉलरशिप प्राप्त की है और जो वर्ष 2024 या 2025 Cohort के अंतर्गत आती हैं। इसके लिए छात्राओं का शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में अंडरग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा (2 से 5 साल का कोर्स) जारी होना जरूरी है। यदि किसी छात्रा ने राउंड 2 में जनवरी 2026 के दौरान स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया था, तो वह अपने रजिस्टर्ड अकाउंट में लॉगिन करके अपनी पात्रता और रिन्यूअल लिंक की उपलब्धता चेक करे।

पात्र छात्राओं के लिए रिन्यूअल आवेदन करना जरूरी है, ताकि आगे भी स्कॉलरशिप का लाभ मिल सके। अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए ₹30,000 की राशि दो किस्तों में, यानी ₹15,000 + ₹15,000, भेजी जाएगी। जिन छात्राओं के खाते में पहली किस्त का पेमेंट आया है, लेकिन दूसरी किस्त का पेमेंट नहीं मिला है, वे अपने पोर्टल पर भुगतान की स्थिति चेक करें। यदि वे रिन्यूअल की पात्रता पूरी करती हैं, तो उन्हें शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए रिन्यूअल आवेदन भी करना होगा। संपूर्ण जानकारी इस लेख में प्राप्त कर सकते हैं। रिन्यूअल प्रक्रिया भी स्टेप-बाय-स्टेप बताई गई है, जिससे सभी स्टूडेंट आसानी से अपना रिन्यूअल फॉर्म फिल कर सकें

Azim Premji Scholarship Renewal Round 1 Registration Date

अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाली पात्र छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए रिन्यूअल आवेदन करना होता है। बता दें कि राउंड 1 के लिए नया आवेदन सितंबर 2025 में शुरू किया गया था। शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए वर्ष 2024 और 2025 Cohort की छात्राओं की रिन्यूअल आवेदन प्रक्रिया अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के ऑफिशियल पोर्टल पर शुरू हो चुकी है। आधिकारिक वेबसाइट पर पहले बैच की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 दी गई है। छात्राएं अपने-अपने अकाउंट में लॉगिन करके रिन्यूअल लिंक, पात्रता और अपने बैच की अंतिम तिथि अवश्य चेक करें।

स्कॉलरशिप बैच (Cohort) नए आवेदन की तिथि (Fresh) रिन्यूअल आवेदन की तिथि (Renewal)
वर्ष 2024 बैच – आवेदन शुरू; अपने पोर्टल पर अंतिम तिथि चेक करें
वर्ष 2025 बैच राउंड 1: सितंबर 2025; राउंड 2: जनवरी 2026 आवेदन शुरू; अपने पोर्टल पर अंतिम तिथि चेक करें
वर्ष 2026 नया बैच राउंड 1: 10 से 31 अगस्त 2026 (आवेदन बंद); राउंड 2: 10 से 31 जनवरी 2027 पात्रता के अनुसार अगले शैक्षणिक वर्ष में रिन्यूअल

नोट: आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, पहले बैच की Renewal आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 है। छात्राएं अपने रजिस्टर्ड अकाउंट में लॉगिन करके अपने बैच की अंतिम तिथि की पुष्टि अवश्य करें

Highlight-Azim Premji Scholarship Renewal 2026

फाउंडेशन का नाम अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन
लेख का नाम Azim Premji Scholarship Renewal 2026
बेनिफिट्स ₹30,000
कोहोर्ट वर्ष 2024 एवं 2025 की पात्र छात्राएं
रिन्यूअल डेट पहले बैच की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026
रिन्यूअल मोड ऑनलाइन
ईयर 2026–27
वेबसाइट azimpremjifoundation.org

अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप रिन्यूअल 2026 किन्हें करना है? (Eligibility Criteria)

  • अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए रिन्यूअल आवेदन उन्ही छात्राओं को करना है , जिनके खाते में पिछले वर्ष की स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है।
  • कैंडिडेट को वर्ष 2026-27 रिन्यूअल के लिए अंडरग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा (2 से 5 साल का कोर्स) कर रही होनी जरूरी है।
  • 12वीं के बाद अपनी पहली अंडरग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई जारी रखने वाली पात्र छात्राएं रिन्यूअल कर सकती हैं।
  • कॉलेज में पढ़ाई जारी रखने के प्रमाण के लिए शैक्षणिक वर्ष 2026–27 की फीस रसीद या कॉलेज द्वारा जारी बोनाफाइड सर्टिफिकेट में से कोई एक दस्तावेज चाहिए।
  • मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट, दोनों स्कॉलरशिप पोर्टल पर सक्रिय होने चाहिए।

Important Document-

  • कॉलेज की फीस या बोनाफाइड सर्टिफिकेट।
  • कैंडिडेट का नाम।
  • अध्ययन वर्ष (Year of Study)
  • शैक्षणिक वर्ष 2026–27
  • कॉलेज डिग्री ।
  • कॉलेज एनरोलमेंट प्रूफ।
  • डिग्री नाम, कोर्स नाम, कोर्स स्टार्ट डेट।
  • अधिकारी के हस्ताक्षर (signature)
  • कॉलेज की मुहर
  • डॉक्यूमेंट जारी होने की तिथि आदि।

Azim Premji Scholarship Renewal Apply Online 2026 

विद्यार्थी अज़ीम स्कॉलरशिप रिन्यूअल करने के लिए इन स्टेप्स का पालन करना होगा।

  • रिन्यूअल करने के लिए अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप पोर्टल पर आए।
  • रिन्यूअल एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक कर दें।
  • लॉगिन रिन्यूअल एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
  • छात्रों को अपना यूजर नाम पासवर्ड फिल करके लॉगिन करना होगा।
  • सबसे पहले Bona fide Certificate कॉलेज एनरोलमेंट प्रूफ डाउनलोड कर लें
  • नीचे क्रिएट रिन्यूअल एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
  • रिन्यूअल एप्लिकेशन पेज आ जायेगा, Scholarship Usage में विकल्पीय जानकारी भरें और  नीचे कंटिन्यू पर क्लिक करें।
  • College Details– यहाँ अभ्यर्थियों को Bona fide Certificate या फीस रसीद अपलोड करें।
  • सारी डिटेल भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार रिन्यूअल आवेदन कर सकते हैं।

Note– पोर्टल से बोनाफाइड सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के बाद उसमें अपनी सारी सही डिटेल्स भरें और अपने कॉलेज के प्रिंसिपल से सिग्नेचर (हस्ताक्षर) और मोहर अवश्य लगवाएं, इसके बाद ही इसे अपलोड करें।

Azim Premji Scholarship Helpline Number

अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के बाद जिन भी स्टूडेंट को किसी प्रकार की समस्या है या फिर अभी तक पेमेंट नहीं आया है। या स्टेटस में कोई प्रॉब्लम है तो इसके लिए विद्यार्थी अज़ीम प्रेमजी के ऑफिशियल व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज करें और अपने समस्या के बारे में बताएं, इसके बाद अज़ीम प्रेमजी टीम आपकी पूरी मदद करेगी। इसके अलावा कोई अन्य प्रश्न है, तो हमारी चैट टीम से भी संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp Helpline https://wa.me/9019960536

FAQs

Q.1 अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप रिन्यूअल 2026 कब शुरू हुआ?

Ans. शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए वर्ष 2024 और 2025 Cohort की पात्र छात्राओं का रिन्यूअल आवेदन शुरू हो चुका है। आधिकारिक वेबसाइट पर पहले बैच की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 दी गई है।

Q.2 अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप रिन्यूअल 2026 कैसे करें?

Ans. अज़ीम प्रेमजी रिन्यूअल के लिए Renewal Application Portal पर जाकर अपने रजिस्टर्ड अकाउंट से लॉगिन करें। इसके बाद वर्तमान शैक्षणिक वर्ष का कॉलेज एनरोलमेंट प्रूफ अपलोड करके आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

Disclaimer: इस लेख में अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप रिन्यूअल 2026 से संबंधित जानकारी और आवेदन प्रक्रिया दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, वर्ष 2024 और 2025 Cohort के लिए शैक्षणिक वर्ष 2026-27 का रिन्यूअल आवेदन शुरू हो चुका है। पहले बैच की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 है। छात्राएं आवेदन करने से पहले अपने रजिस्टर्ड अकाउंट में लॉगिन करके अपनी पात्रता, आवेदन की स्थिति और अपने बैच की अंतिम तिथि की पुष्टि अवश्य करें।

Important LINK
Renewal Link Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *