HP Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana 2026: छात्राओं को मिलेगी ₹18,000 की छात्रवृत्ति, देखें पूरी जानकारी

HP Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana 2026

हिमाचल प्रदेश की सभी वाल्मीकि परिवार की छात्राओं को महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 18,000 रुपये की छात्रवृत्ति राज्य सरकार की तरफ से प्रदान की जा रही है। ऐसी सभी छात्राएं जिन्होंने हिमाचल प्रदेश के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास करके ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री व डिप्लोमा के किसी भी कोर्स में एडमिशन ले लिया है, वे वर्ष 2026-27 हेतु आवेदन कर सकती हैं। जिन छात्राओं ने पिछले वर्ष इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया था, उन्हें रिन्यूअल करना होगा। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, छात्राएं नए वर्ष के लिए आवेदन कर सकती हैं।

HP Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana 2026:

महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना अस्वच्छ व्यवसाय में कार्यरत वाल्मीकि परिवार की छात्राओं की पढ़ाई के लिए शुरू की गई है। इस योजना का लाभ केवल वाल्मीकि परिवार की छात्राएं ही ले सकती हैं। छात्राओं को आवेदन NSP पोर्टल पर करना होगा, इसके लिए OTR रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। अगर आपने OTR नहीं किया है तो पहले OTR रजिस्ट्रेशन करें, इसके बाद ही फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने के दौरान कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखना होता है, जिसके विषय में जानकारी नीचे दी गई है। आवेदन प्रक्रिया 04 जून से शुरू हो चुकी है, पूरी डेडलाइन नीचे चेक करें।

HP Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana- Deadline 2026

आवेदन तिथि 04-06-2026
आवेदन अंतिम तिथि 31-10-2026
डिफेक्टिव एप्लीकेशन वेरिफिकेशन अंतिम तिथि 17-11-2026
संस्था से वेरिफिकेशन होने की अंतिम तिथि 17-11-2026
DNO/SNO/MNO Verification 18-11-2026

HP Maharishi Balmiki Chatravriti Yojna – Key Features

लेख का नाम HP Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana 2026
विभाग उच्च शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश
योजना Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana 2026
स्कॉलरशिप राशि ₹18,000/- प्रति वर्ष
आवेदन तिथि 04 जून से 31 अक्टूबर 2026 तक
एप्लीकेशन प्रोसेस NSP पोर्टल पर (Online)
राज्य हिमाचल प्रदेश
पात्रता हिमाचल की मूल निवासी + केवल छात्राएं + वाल्मीकि/अस्वच्छ व्यवसाय से जुड़े परिवार + 12वीं पास (कॉलेज/प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश)
आधिकारिक पोर्टल scholarships.gov.in

HP Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana: के लिए पात्रता

  • हिमाचल प्रदेश राज्य की मूल निवासी छात्राएं ही केवल आवेदन कर सकती हैं।
  • छात्राओं को 12वीं पास करके किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था या कॉलेज में यूजी (UG), पीजी (PG) या डिप्लोमा डिग्री कोर्स में एडमिशन लिया होना चाहिए।
  • अस्वच्छ व्यवसाय में कार्य करने वाले वाल्मीकि परिवार की छात्राएं ही इसके लिए आवेदन कर सकती हैं

HP महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना: ज़रूरी दस्तावेज़ (Important Documents)

जो भी छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने जा रही हैं, उनके पास निम्नलिखित महत्वपूर्ण दस्तावेज़ होने अनिवार्य हैं:

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर (जो आधार से लिंक हो)
  • 10वीं, 12वीं और गत वर्ष (Last Year) की मार्कशीट
  • हिमाचली बोनाफाइड सर्टिफिकेट (Bonafide Himachali)
  • NSP OTR नंबर (One Time Registration Number)
  • अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र (Parental Occupation Certificate)
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

HP Maharishi Balmiki Chatravriti Application Verification Process (आवेदन सत्यापन की प्रक्रिया)

इन चरणों के अनुसार आवेदन फॉर्म वेरिफिकेशन किया जाता है, इसके बाद स्कॉलरशिप भेजी जाती है।

  1. सबसे पहले छात्राओं को NSP पोर्टल पर फॉर्म भरकर सबमिट करना होता है।
  2. संस्था/कॉलेज (INO) द्वारा प्राप्त आवेदन की जाँच की जाएगी और डिफेक्टिव पाए गए आवेदन को छात्रा के स्टेटस में वापस भेजा जाएगा।
  3. संस्था द्वारा सही पाए गए आवेदन को आगे जिला नोडल अधिकारी (DNO) के पास भेजा जाएगा।
  4. जिला नोडल अधिकारी द्वारा स्वीकृत आवेदनों की जाँच राज्य/मंत्रालय नोडल अधिकारी (MNO) द्वारा की जाएगी।
  5. संस्था/कॉलेज (INO), जिला नोडल अधिकारी (DNO) और राज्य नोडल अधिकारी (MNO) — इन तीनों स्तरों पर जिन छात्राओं के फॉर्म वेरीफाई पाए जाएंगे, केवल उन्हें ही स्कॉलरशिप की राशि दी जाएगी।

आवश्यक सूचना – छात्राएं अपने फॉर्म को लॉगिन करके स्टेटस चेक करती रहें यदि फॉर्म में डिफेक्टिव दिख रहा हैं तो उसका करेक्शन करके पुनः सबमिट करना होगा।

आवश्यक गाइडलाइन –

  • फाइनल सबमिट करने से पहले आवेदन फॉर्म में भरी गई डिटेल्स सही से जाँच लें,
  • इसके बाद ही फाइनल सबमिट करें। फाइनल सबमिट कर देने के बाद कोई भी सुधार नहीं कर सकते हैं।
  • आवेदन फॉर्म का स्टेटस चेक करते रहें, रिमार्क प्राप्त होने पर उसका सुधार अंतिम तिथि से पहले करना अनिवार्य है।
  • ड्रॉप-डाउन सूची में संस्थान का नाम न होने पर सीधा स्कूल/कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं,
  • फिर संस्था वाले State Nodal Officer से संपर्क करके संस्थान पात्र पाए जाने पर राज्य सरकार उसे NSP के डेटाबेस में जोड़ देगी।  जिसके बाद आवेदन कर सकेंगे

Registration Process-

दोस्तों, महर्षि वाल्मीकि स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के लिए पहले NSP पोर्टल पर OTR रजिस्ट्रेशन करना होगा। आप OTR रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं, इसकी A to Z पूरी प्रक्रिया इस लिंक पर क्लिक करके जान सकते हैं। OTR Registration  – Click Here

OTR रजिस्ट्रेशन करने के बाद OTR नंबर प्राप्त होने पर, एनएसपी (NSP) पोर्टल पर आवेदन फॉर्म को लॉगिन करके वाल्मीकि स्कॉलरशिप स्कीम का चयन करना होगा और फॉर्म भरना होगा। इसकी पूरी प्रक्रिया इस लेख की मदद से समझें – NSP Scholarship Registration ProcessClick Here

निष्कर्ष – महर्षि वाल्मीकि स्कॉलरशिप हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू की गई वाल्मीकि परिवार के छात्राओं के लिए एक जरूरतमंद स्कॉलरशिप है, जो केवल वाल्मीकि परिवार की छात्राओं के लिए शुरू की गई है। इस स्कॉलरशिप हेतु एनएसपी (NSP) पोर्टल पर आवेदन शुरू किए गए हैं, जिसकी आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है। जो भी छात्राएं 12वीं पास करके किसी भी यूजी (UG), पीजी (PG) या डिप्लोमा डिग्री कोर्स में एडमिशन लेने जा रही हैं, वे इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करके 18,000 रुपये प्रति वर्ष की स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकती हैं।

Disclaimer: यह लेख केवल छात्रों को जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस लेख में दी गई सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट/आधिकारिक नोटिफिकेशन का सत्यापन करने के बाद सरल भाषा में समझाई गई है। यदि किसी छात्र को इस स्कॉलरशिप से संबंधित कोई समस्या या शंका हो, तो वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकता है।

OTR Direct Link Click Here
Scholarship Form Apply Direct Link Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *