CG Post Matric Scholarship 2026-27 Fresh Apply: फ्रेश आवेदन शुरू यहाँ देखें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

CG Post Matric Scholarship 2026-27 Fresh Apply

CG Post Matric Scholarship 2026-27 Fresh Apply: छत्तीसगढ़ पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की रिन्यूअल आवेदन प्रक्रिया 20 जून से ही शुरू है और फ्रेश आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होने के लिए आधिकारिक रूप से कहा गया था। अब 1 अगस्त आ चुका है, इसलिए फ्रेश आवेदन के लिए भी पोर्टल खोल दिया गया है। जितने भी अभ्यर्थियों ने छत्तीसगढ़ के किसी शासकीय या मान्यता प्राप्त संस्थान/कॉलेज से पोस्ट मैट्रिक की किसी भी कक्षा या कोर्स में एडमिशन लिया है, वे अब फ्रेश आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए SC/ST/OBC श्रेणी के सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। वर्तमान में आधिकारिक वेबसाइट पर फ्रेश आवेदन शुरू हो चुके हैं।

CG Post Matric Scholarship 2026-27 Fresh

CG पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए फ्रेश आवेदन करने हेतु पहले से OTR रजिस्ट्रेशन होना ज़रूरी है। OTR रजिस्ट्रेशन NSP पोर्टल पर करना होता है। इसके बाद पूरी आवेदन प्रक्रिया postmatric-scholarship.cg.nic.in पर पूरी की जा सकेगी। इस आर्टिकल में हम आपको फ्रेश आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप बताएँगे, जिससे आप बिना किसी समस्या के अपने स्कॉलरशिप का फ़ॉर्म भर सकते हैं।

फ्रेश आवेदन हेतु कैंडिडेट का आधार नंबर मोबाइल से लिंक होना चाहिए, क्योंकि आवेदन करते समय आधार e-KYC ऑथेंटिकेशन करना होता है। साथ में स्कूल-कॉलेज हेतु वर्ष 2026-27 के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। यदि कोई नया कॉलेज/संस्थान छात्रवृत्ति पोर्टल पर रजिस्टर होता है, तो उसके HoI और INO दोनों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराना होगा

CG पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फ्रेश आवेदन करने की अंतिम तिथि

जो विद्यार्थी फ्रेश आवेदन करने वाले हैं, वे कृपया आवेदन की पूरी तिथियाँ नीचे दी गई सारणी (Table) में देख लें। दरअसल, फ्रेश आवेदन करने की अंतिम तिथि चरणबद्ध (Phase-wise) जारी की गई है और इसी तिथि के आधार पर स्कॉलरशिप की राशि भेजी जाएगी

प्रथम चरण अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 तक
द्वितीय चरण अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 तक
तृतीय चरण अंतिम तिथि 30 नवंबर  2026 तक
चतुर्थ चरण अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2026 तक

Note: विद्यार्थी टेबल में दी गई अंतिम तिथियों के अनुसार किसी भी चरण में आवेदन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, आप जिस चरण में फ़ॉर्म भरेंगे, उसी चरण के अनुसार स्कॉलरशिप की राशि आपके बैंक खाते में भेजी जाएगी। प्रथम चरण की छात्रवृत्ति 18 सितंबर 2026 से आधिकारिक रूप से भेजी जाएगी।

फ्रेश आवेदन करने के लिए पात्रता –

  • फ्रेश आवेदन के लिए छात्रों को पहली बार स्कॉलरशिप हेतु आवेदन करना होगा। पहले से इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं होना चाहिए, अन्यथा रिन्यूअल करें।
  • SC/ST/OBC कैटेगरी के विद्यार्थी इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र हैं।
  • आय सीमा – SC/ST कैटेगरी के विद्यार्थियों की फैमिली इनकम ₹2.5 लाख और ओबीसी कैटेगरी के छात्रों की ₹1 लाख से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए।

सीजी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फ्रेश आवेदन हेतु ज़रूरी दस्तावेज़ (Required Documents)

विद्यार्थियों को इस स्कॉलरशिप के लिए फ़ॉर्म भरने हेतु नीचे तालिका (Table) में बताए गए सभी दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी

क्रम संख्या  ज़रूरी डाक्यूमेंट्स
1. ओटीआर नंबर
2. आधार कार्ड
3. आय प्रमाण पत्र
4. जाति प्रमाण पत्र
5. डोमिसाइल सर्टिफिकेट
6. दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
7. पासपोर्ट साइज फोटो
8. पिछली कक्षा की मार्कशीट
9. आधार सीडेड बैंक अकाउंट

CG Post Matric Scholarship 2026-27 Apply Online (फ्रेश आवेदन ऐसे करें)

सीजी फ्रेश आवेदन कैसे करना है पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझें –

सीजी स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के लिए OTR नंबर की ज़रूरत होगी, यहाँ क्लिक करके ओटीआर रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया जान सकते हैं। OTR RegistrationClick Here

  • आवेदन करने के लिए postmatric-scholarship.cg.nic.in पर आना होगा।
  • होम पेज पर थोड़ा स्क्रीन स्क्रॉल करके नीचे आएं, विद्यार्थी कॉर्नर में पंजीकरण पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करने का पेज आ जाएगा, बेसिक डिटेल्स में आवेदक का नाम, पिता का नाम, माता का नाम आदि जानकारी भरें।
  • प्रोफाइल-रिलेटेड डिटेल्स में जन्म तिथि, कैटेगरी आदि जानकारी भरें।
  • पर्सनल डिटेल्स में आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि जानकारी भरें।
  • परमानेंट एड्रेस की जानकारी भरें और पासवर्ड क्रिएट करके Save & Register पर क्लिक कर दें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त हो जाएगा।

लॉगिन करें –

  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद फिर से होम पेज पर आएं और लॉगिन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें, कैप्चा भरकर लॉगिन पर क्लिक कर दें।
  • लॉगिन होने के बाद ऐसा स्क्रीन पेज आएगा, पहले आपको आधार e-KYC पर क्लिक करके E-KYC पूरा कर लेना है (काफी छात्रों का यह पहले से पूरा होता है।)
  • Profile Updation– पर क्लिक करें— माता-पिता का नाम, आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आपका नाम, माता-पिता का ऑक्यूपेशन (व्यवसाय), धर्म, एड्रेस आदि जानकारी का चयन सही-सही करें।
  •  Upload Student Photo– अपना फोटो अपलोड करें। 10वीं कक्षा की डिटेल्स भरें और सेव कर दें।
  • Academic Details– शैक्षणिक डिटेल्स में जिस इंस्टिट्यूट में पढ़ाई कर रहे हैं उसकी जानकारी जैसे इंस्टिट्यूट का एड्रेस, इंस्टिट्यूट का नाम, एडमिशन डेट, एनरोलमेंट नंबर, अपना करंट कोर्स चयन करें तथा अन्य डिटेल्स दर्ज करके मार्कशीट की फोटो अपलोड करें और सेव कर दें।
  • Bank Details– IFSC Code, बैंक का नाम, खाता नंबर और पासबुक फोटो अपलोड कर दें, चेक बॉक्स पर क्लिक करके सहमति दें फिर सेव पर क्लिक करें।
  • Caste & Domicile– जाति व निवास प्रमाण पत्र नंबर भरें और Get Online Certificate पर क्लिक कर दें, पूरी डिटेल्स आ जाएगी बस सेव कर दें।
  • Income Certificate– एनुअल इनकम और सर्टिफिकेट डिटेल्स भरकर सेव कर दें।
  • Lock Application- प्रीव्यू विकल्प आएगा, पहले ओटीआर नंबर भरें फिर भरी गई जानकारी एक बार सही से जाँच लें, फिर चेक बॉक्स पर क्लिक करके सबमिट एप्लीकेशन पर क्लिक करके आवेदन पूर्ण कर सकते हैं।

Disclaimer: छत्तीसगढ़ पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताया गया है। यदि विद्यार्थी इन स्टेप्स का पालन करते हुए फॉर्म भरते हैं, तो आसानी से फॉर्म भर सकते हैं। यदि आपको इस लेख से जुड़ी कोई समस्या है, तो आप हमारी कांटेक्ट डिटेल्स पर संपर्क कर सकते हैं। हम हमेशा सभी जानकारी आधिकारिक स्रोतों से वेरीफाई करके ही प्रकाशित करते हैं, अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Registration Link Click Here
login Link Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *