Mukhyamantri Naunihal Chhatravriti Yojana 2026: 10,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति, जाने पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Mukhyamantri Naunihal Chhatravriti Yojana 2026

दोस्तों, छत्तीसगढ़ राज्य में छात्रों की पढ़ाई के हित में कई प्रकार की योजनाएं चल रही हैं। लेकिन कई विद्यार्थी ऐसे होते हैं जो इन सभी योजनाओं के लिए पात्र तो होते हैं, लेकिन उन्हें इनके बारे में जानकारी नहीं होती है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना भी शुरू की गई थी, जिसके बारे में शायद ही आपको पता हो।

हम पूरा प्रयास करते हैं कि स्कॉलरशिप की कोई भी योजना हो, उसे छात्रों तक समय पर पहुँचाया जा सके ताकि पात्र छात्र इसका लाभ उठा सकें। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 1,000 रुपये से 10,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप कक्षा 1 से 12वीं व अन्य यूजी-पीजी में अध्ययनरत सभी छात्रों को दी जा रही है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया वर्तमान में प्रचलित है।

Mukhyamantri Naunihal Chhatravriti Yojana 2026

मुख्यमंत्री नौनिहाल योजना केवल छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राओं के लिए वर्ष 2010 में प्रारंभ की गई थी। जो भी विद्यार्थी छत्तीसगढ़ के किसी भी स्कूल या संस्था में पढ़ाई कर रहे हैं, वे इस छात्रवृत्ति योजना हेतु फॉर्म भरकर अपने कक्षा/कोर्स के आधार पर स्कॉलरशिप राशि प्राप्त कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के लिए आवेदन करने वाले बच्चों के माता-पिता का पंजीकृत निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीयन कम से कम 1 वर्ष पुराना होना चाहिए, साथ ही 90 दिनों के कार्य का रिकॉर्ड भी होना चाहिए। तभी वे इस योजना का फॉर्म भर सकते हैं।

फॉर्म भरने के बाद यदि आवेदन सही पाया जाता है, तो लाभार्थी के खाते में धनराशि समयानुसार भेज दी जाएगी। छात्रवृत्ति भेजे जाने के संबंध में हमने स्वयं हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया है और पूरी जानकारी इस लेख के माध्यम से आपको देने जा रहे हैं, जिससे आप इस छात्रवृत्ति का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना 2026- संक्षिप्त विवरण 

इस योजना से जुड़ा संक्षिप्त विवरण नीचे दी गई तालिका में देखें।

आर्टिकल नाम Mukhyamantri Naunihal Chhatravriti Yojana 2026
मंडल का नाम भवन एवं सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल
योजना का नाम मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना
कक्षा/कोर्स कक्षा 01 से 12वीं, UG, PG एवं सभी व्यावसायिक कोर्स
सहायता राशि ₹1,000 से ₹10,000 तक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आवेदन तिथि वर्तमान में संचालित है
ईयर 2026
राज्य छत्तीसगढ़
आधिकारिक पोर्टल shramevjayate.cg.gov.in

 

इस योजना के लिए कौन पात्र हैं? (Eligibility Criteria)

  • छत्तीसगढ़ राज्य के सभी पात्र छात्र-छात्राएं इस स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे।
  • छात्र का कक्षा 1 से 12वीं, UG, PG या किसी व्यावसायिक (Professional) कोर्स में एडमिशन होना अनिवार्य है।
  • एक परिवार से केवल 2 बच्चों को ही इस छात्रवृत्ति का लाभ मिल सकता है।
  • अभिभावक (पंजीकृत निर्माण श्रमिक) ने 1 वर्ष में कम से कम 90 दिनों का कार्य किया होना चाहिए।
  • लाभार्थी को कम से कम एक वर्ष का कोर्स पूरा करना होगा। यदि स्कॉलरशिप प्राप्त होने के बाद छात्र बीच में पढ़ाई छोड़ देता है, तो स्कॉलरशिप की राशि वापस करनी होगी।

Mukhyamantri Naunihal Chhatravriti Yojana: Course & Class-wise Scholarship Amount (कोर्स/कक्षा अनुसार सहायता राशि)

स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के बाद किस कक्षा या कोर्स के विद्यार्थी को कितनी राशि मिलेगी, इसकी जानकारी नीचे दी गई तालिका (Table) में देखें।

कोर्स/कक्षा का नाम स्कॉलरशिप राशि  लड़को के लिए
01 से 05 तक ₹ 1,000/-
06 से 08 तक ₹ 1,500/-
09 से 12 तक ₹ 2,000/-
ग्रेजुएशन (Graduation) के सभी कोर्स ₹ 3,000/-
पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) के सभी कोर्स ₹ 5,000/-
स्नातक (Graduation) लेवल के प्रोफेशनल कोर्स ₹ 6,000/-
पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर के प्रोफेशनल कोर्स ₹ 8,000/-
कोर्स/कक्षा का नाम स्कॉलरशिप राशि लड़कियों के लिए
01 से 05 तक ₹ 1,500/-
06 से 08 तक ₹ 2,000/-
09 से 12 तक ₹ 3,000/-
ग्रेजुएशन (Graduation) के सभी कोर्स ₹ 4,000/-
पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) के सभी कोर्स ₹ 6,000/-
स्नातक (Graduation) लेवल के प्रोफेशनल कोर्स ₹ 8,000/-
पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर के प्रोफेशनल कोर्स ₹ 10,000/-

आवश्यक बातें – सभी छात्र-छात्राओं को जानकारी होनी चाहिए कि आधिकारिक पोर्टल पर स्कॉलरशिप राशि ₹1,000 से ₹10,000 तक देने का प्रावधान है। ऊपर दी गई तालिका की जानकारी पिछले नोटिस के आधार पर है, इस वर्ष की आधिकारिक सूचना आप नीचे दिए गए आधिकारिक नोटिस से चेक करके पुष्टि कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज –

क्रम संख्या दस्तावेज़
1. श्रमिक रजिस्ट्रेशन कार्ड
2. आवेदक का आधार कार्ड
3. माता पिता का बैंक पासबुक
4. पिछली कक्षा की मार्कशीट
5. नियोजक के स्वघोषणा प्रमाण पत्र की मूल स्कैन प्रति
6. निर्धारित प्रपत्र में विद्यालय/कॉलेज के प्राचार्य द्वारा जारी प्रमाण पत्र
7. मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी

इस स्कॉलरशिप योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों का पालन करें:

  • स्कॉलरशिप राशि वर्ष में एक बार लाभार्थी के माता-पिता के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • आवेदन करते समय हिंदी में ही जानकारी भरें, अन्यथा फॉर्म निरस्त कर दिया जाएगा।
  • सरकार ने सख्त निर्देश दिए हैं कि 30 दिनों के अंदर प्राप्त हुए आवेदनों की निर्धारित समय-सीमा में जांच और निराकरण (Approval/Reject) करना होगा।
  • स्कॉलरशिप भुगतान में देरी होने पर हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।
  • आवेदन पूरा करने के बाद आवेदन की स्थिति लगातार चेक करते रहें।

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना: भुगतान संबंधी हेल्पलाइन नंबर

यदि विद्यार्थी को स्कॉलरशिप भुगतान से संबंधित किसी प्रकार की समस्या है, तो वे नीचे दिए गए हेल्पलाइन विवरण पर संपर्क कर सकते हैं।

कांटेक्ट संपर्क डिटेल्स 
ईमेल आईडी (Email ID) secretaryboc@gmail.com
दूरभाष क्रमांक (Landline No.)  0771-2971063
मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र 0771-3505050

Application Process For Mukhyamantri Naunihal Chhatravriti Yojana 2026

  • Step.1 आवेदन करने के लिए पहले shramevjayate.cg.gov.in पर विजिट करें।
  • Step.2  होम स्क्रीन पर आने के बाद संसाधन पर क्लिक करके योजनाएं पर क्लिक करें।
  • Step.3 यहाँ पर मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के सामने आवेदन करें पर क्लिक करें।
  • Step.4 अपने जिले का चयन करें, नया पंजीकरण नंबर भरें यानी अपना श्रमिक कार्ड नंबर दर्ज करके विवरण देखें पर क्लिक करें।
  • Step.5 योजना चुने – जिस योजना के लिए आवेदन करने वाले हैं उसका नाम चयन करें, रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे भरकर वेरीफाई ओटीपी पर क्लिक करें।
  • Step.6 इस प्रकार जानकारी आपके स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसमे कुछ डिटेल्स पहले से भरी होंगी और, नीचे दिए गए बैंक का नाम, अकॉउंट नंबर IFSC कोड आदि जानकारी भरें।
  • Step.7  यहाँ विद्यार्थी मांगी गई डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे ,
  • घोषणा पत्र–  अपलोड करने के लिए बोला जाएगा पहले सभी छात्रों घोषणा पत्र डाउनलोड करना होगा, फिर उसे भरकर अपलोड करें, जैसा कि इमेज में देख सकते हैं।
  •   घोषणा पत्र – फॉर्म भरते समय पहले ही घोषणा पत्र डाउनलोड करने का विकल्प आता है वही से डाउनलोड करें।
  •  
  • कैप्चा भरें, श्रम मित्र क्रमांक नंबर आदि जानकारी भरकर कुछ ऐच्छिक जानकारी का चयन करें और सुरक्षित करें पर क्लिक कर दें।

Disclaimer: इस छात्रवृत्ति की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन एवं अन्य विश्वसनीय स्रोतों से शोध करने के बाद तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारी की पुष्टि करने के पश्चात तैयार की गई है। फिर भी, किसी भी प्रकार की त्रुटि या समस्या के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट/विभाग से जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *