छत्तीसगढ़ के ऐसे सभी विद्यार्थी जिन्होंने पिछले वर्ष पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया था और इस वर्ष रिन्यूअल आवेदन शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए एक बड़ी अपडेट आ चुकी है। छत्तीसगढ़ पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप नवीनीकरण (Renewal) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जितने भी विद्यार्थी वर्ष 2026-27 के लिए रिन्यूअल आवेदन करना चाहते हैं, वे बिना देरी किए निर्धारित तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं। छात्रों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि जो विद्यार्थी पहले फॉर्म भरेगा, उसे स्कॉलरशिप का लाभ भी पहले दिया जाएगा। इसके अलावा, जो छात्र पहली बार यानी फ्रेश आवेदन करने वाले हैं, उनके लिए भी तिथि जारी कर दी गई है।
CG Post Matric Scholarship 2026-27 Online Form: आपको बता दें कि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के जो भी विद्यार्थी सीजी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की पात्रता रखते हैं, वे अपना रिन्यूअल आवेदन 20 जून 2026 से आधिकारिक पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं। इसके साथ ही, जो छात्र नवीन (Fresh) आवेदन करने वाले हैं, उनके लिए विभाग की तरफ से जारी सूचना में साफ बताया गया है कि नवीन आवेदन प्रक्रिया 01 अगस्त 2026 से प्रारंभ की जाएगी। सीजी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण तिथियां नीचे टेबल में दी गई हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जितने भी विद्यार्थी फ्रेश आवेदन करने वाले हैं, उन्हें सबसे पहले NSP (National Scholarship Portal) पर जाकर OTR (One-Time Registration) पूरा करना होगा। इसके बाद ही वे आधिकारिक वेबसाइट postmatric-scholarship.cg.nic.in पर अपना आगे का आवेदन पूरा कर पाएंगे।
CG Post Matric Scholarship 2026-27 Latest News
छत्तीसगढ़ पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जरूरी सूचना जारी कर दी गई है। इसके अनुसार, SC, ST और OBC कैटेगरी के सभी पात्र छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। कक्षा 12वीं से उच्चतर (कॉलेज/यूनिवर्सिटी) कोर्सेज के लिए नवीनीकरण (Renewal) आवेदन 20 जून 2026 से शुरू हो रहे हैं, जबकि नए विद्यार्थियों (Fresh Candidates) के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से प्रारंभ की जाएगी। विद्यार्थी अपना फ्रेश या रिन्यूअल आवेदन 30 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन सबमिट कर सकेंगे। विभाग का पूरा प्रयास है कि स्कॉलरशिप का वितरण और भुगतान जनवरी 2027 से पहले संपन्न कर लिया जाए। छात्रों की सुविधा और तारीखों के वेरिफिकेशन के लिए ऑफिशियल नोटिस का स्क्रीनशॉट नीचे जोड़ा गया है, जिसे आप चेक कर सकते हैं।

CG Post Matric Scholarship 2026-27-Highlight
| आर्टिकल नाम | CG Post Matric Scholarship 2026-27 Online Form |
| स्कॉलरशिप नाम | CG Postmatric Scholarship 2026 |
| रिन्यूअल आवेदन तिथि | 20 जून 2026 |
| फ्रेश आवेदन तिथि | 1 अगस्त 2026 |
| कोर्स | कक्षा 12वीं से उच्चतर (कॉलेज/यूनिवर्सिटी) कोर्सेज |
| एप्लीकेशन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| राज्य | छत्तीसगढ़ |
| आधिकारिक पोर्टल | postmatric-scholarship.cg.nic.in |
CG Post Matric Scholarship 2026-27 Renewal Form Date (रिन्यूअल आवेदन हेतु सम्पूर्ण तिथियां)
जो भी छात्र सीजी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए रिन्यूअल आवेदन करने की महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानना चाहते हैं, वे कृपया नीचे दी गई टेबल को चेक कर सकते हैं। इस टेबल में सीजी पोस्ट मैट्रिक रिन्यूअल 2026-27 आवेदन की अवधि और उसके अनुसार बैंक खाते में छात्रवृत्ति की धनराशि भेजे जाने की तिथि दी गई है:
| रिन्यूअल आवेदन तिथि | छात्रवृत्ति भेजे जाने की तिथि |
| 20 जून से 30 जून तक | 18 जुलाई 2026 तक |
| 30 सितम्बर 2026 तक | 18 अक्टूबर 2026 तक |
| 30 नवंबर 2026 तक | 18 दिसंबर 2026 तक |
| 30 दिसंबर 2026 तक | 18 जनवरी 2027 तक |
CG Post Matric Scholarship 2026-27 Fresh Online Date (फ्रेश आवेदन हेतु तिथि)
यदि विद्यार्थी इस वर्ष फ्रेश आवेदन करने वाले है, तो अपने अनुसार फ्रेश की तिथि चेक कर सकते है।
| Fresh आवेदन तिथि | छात्रवृत्ति भेजे जाने की तिथि |
| 01 अगस्त से 30 अगस्त तक | 18 सितम्बर 2026 तक |
| 30 सितम्बर 2026 तक | 18 अक्टूबर 2026 तक |
| 30 नवंबर 2026 तक | 18 दिसंबर 2026 तक |
| 30 दिसंबर 2026 तक | 18 जनवरी 2027 तक |
CG Post Matric Scholarship Eligibility Criteria 2026-27 (नई पात्रता)
| शैक्षणिक योग्यता | छत्तीसगढ़ राज्य में अध्ययन कर रहे विद्यार्थी और राज्य के बाहर से अध्ययन कर रहे सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे, लेकिन छत्तीसगढ़ के किसी भी कॉलेज में कक्षा 12वीं या यूजी,पीजी, डिप्लोमा कोर्स में अध्ययन कर रहा होना ज़रूरी है। |
| वर्ग / श्रेणी | SC,ST और OBC वर्ग/श्रेणी के विद्यार्थी ही इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे। |
| SC/ST आय सीमा | SC/ST कैटेगरी के विद्यार्थियों की आय सीमा 2.5 लाख से ज्यादा सालाना नहीं होनी चाहिए। |
| OBC आय सीमा | यदि ओबीसी कैटेगरी के विद्यार्थी हैं तो इनकी वार्षिक आय 1 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। |
CG Post Matric Scholarship 2026-27 Renewal Online Form (रिन्यूअल आवेदन कैसे करें)
- रिन्यूअल आवेदन करने के लिए postmatric-scholarship.cg.nic.in पर आए।

- वेबसाइट पर आने के बाद नीचे आए, और विद्यार्थी कार्नर में लॉगिन पर क्लिक करें।

- लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड फिल करके लॉगिन पर क्लिक कर दें।
- लॉगिन होने के बाद डैशबोर्ड आ जायेगा।

- यहाँ कैंडिडेट की कुछ जानकारी पहले से भरी होंगी। अगर कुछ डिटेल्स में बदलाव करना चाहते हैं तो उसको बदल सकते हैं।
- Academic Details– एप्लिकेंट को करंट इंस्टिट्यूट का नाम, एडमिशन डेट, एनरोलमेंट नंबर, एनरोलमेंट डेट भरकर और अन्य डिटेल्स भी इसी प्रकार भरें।
- पिछले वर्ष की एग्जाम डिटेल भरें, और पिछले वर्ष का मार्कशीट अपलोड करें, फिर अपडेट पर क्लिक करें।
- इस प्रकार सारी डिटेल्स भरने के बाद लॉक एप्लीकेशन पर आ जाएंगे, यहाँ भरी गई सभी डिटेल्स को चेक कर लें।
- नीचे टर्म कंडीशंस एक्सेप्ट करें, लॉक आप्लिकेशन पर क्लिक करें, मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जायेगा उसे फिल करके सबमिट कर दें।
- इस प्रकार रिन्यूअल आवेदन कर सकते हैं।
Note– छात्रों Fresh आवेदन 1 अगस्त से शुरू होगा, इस लिए इस लेख में केवल रिन्यूअल आवेदन प्रक्रिया बताई गई हैं, फ्रेश आवेदन शुरू होने से पहले आवेदन की पूरी प्रक्रिया नए लेख के मदद से बता दिए जाएंगे।
FAQ’s
Q.1 CG Post Matric Scholarship 2026-27 रिन्यूअल आवेदन कब शुरू होगा?
Ans- CG Post Matric Scholarship 2026-27 रिन्यूअल आवेदन 20 जून 2026 से 30 दिसंबर 2026 छात्र तक आवेदन कर सकते हैं।
Q.2 CG Post Matric Scholarship 2026-27 Fresh Registration Date?
Ans- फ्रेश छात्रों के लिए आवेदन 1 अगस्त से शुरू होकर 3o दिसंबर 2026 तक चलेगा।
Q.3 CG Post Matric Scholarship 2026-27 रिन्यूअल आवेदन कैसे करें?
Ans- रिन्यूअल आवेदन करने के लिए छात्रों को postmatric-scholarship.cg.nic.in पर आना होगा।
Disclaimer: छत्तीसगढ़ पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप सत्र 2026-27 के लिए आवेदन करने का ऑफिशियल नोटिस विभाग की तरफ से जारी कर दिया गया है। इस नोटिस के अनुसार, इस वर्ष जो भी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, उनकी सम्पूर्ण जानकारी इस लेख में दी गई है। विद्यार्थियों की सुविधा और प्रत्येक जानकारी को वेरीफाई करने के लिए ऑफिशियल नोटिस का पीडीएफ यहाँ साझा किया गया है। विद्यार्थी पीडीएफ डाउनलोड करके या आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करके भी सम्पूर्ण जानकारी को अवश्य चेक कर लें।
| 2026-27 Notification Pdf | Click Here |
| Renewal Login | Click Here |

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।


