NSP Scholarship Payment Status 2026-27: इन दो तरीको से चेक करें NSP स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस, 2 मिनट में

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद छात्रों के आवेदन फॉर्म को कॉलेज/संस्था द्वारा वेरिफिकेशन किया जाता है, इसके बाद डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर के द्वारा वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद, सफलतापूर्वक वेरीफाई (Verify) हुए छात्रों के खाते में एनएसपी स्कॉलरशिप की राशि डीबीटी के माध्यम से सभी पात्र छात्रों के खाते में भेजी जाती है। तो यदि आपने भी नेशनल स्कॉलरशिप के अंतर्गत चल रही किसी भी स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन किया है। और अपने पेमेंट की जांच करना चाहते है। तो आज के इस आर्टिकल में NSP स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस चेक करने हेतु दो सरल तरीके बताये गए है। जिसके मदद से विद्यार्थी अपने NSP Scholarship Payment Status को ऑनलाइन घर बैठे मात्र 2 मिनट में ट्रैक करके जान सकते है। क्या आपके खाते स्कॉलरशिप की राशि भेजी गई है, या फिर कितने रूपये की राशि भेजी गई है, कब भेजी गई थी, सबकुछ पता कर सकते है।

NSP Scholarship Payment Status 2026-27: दोस्तों, आपको बताते चलें कि नेशनल स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के बाद छात्रों के डिफेक्टिव स्टेटस की जाँच और INO/DNO स्तर से आवेदन फॉर्म का वेरिफिकेशन नवंबर से दिसंबर महीने तक किया जाता है। इसके बाद ही जितने छात्रों के आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक वेरीफाई किया जाता है, उन्हें स्कॉलरशिप की राशि भेजी जाती है। हम आपको अपने पिछले अनुभव से बता रहे हैं कि पिछले वर्ष काफी विद्यार्थी ऐसे थे, जिनका आवेदन फॉर्म पूरी तरह वेरीफाई होने के बावजूद कुछ तकनीकी कारणों से स्कॉलरशिप की राशि रुक गई थी। इसलिए, इस लेख में हमने उन सभी ज़रूरी कारणों के बारे में विस्तार से बताया है, जिनकी वजह से स्टेटस वेरीफाई होने के बाद भी छात्रवृत्ति की राशि रुक जाती है। यदि आप इन्हें समय रहते सही कर लेते हैं, तो सरकार द्वारा धनराशि भेजे जाने पर वह सीधे आपके खाते में बिना किसी रुकावट के प्राप्त हो जाएगी।

Summary-NSP Scholarship Payment Status 2026-27

लेख NSP Scholarship Payment Status 2026-27
सत्र 2026-27
पेमेंट मोड डीबीटी
पेमेंट चेक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
आवेदन वेरिफिकेशन के चरण INO/DNO/MNO
आधिकारिक पोर्टल scholarships.gov.in
कैटेगरी NSP Scholarship
पेमेंट स्टेटस जल्द ही जारी किया जायेगा (Form Verification के बाद)

NSP Scholarship Latest News

जैसा की आपको बता दें, हर साल एनएसपी पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद और छात्रों के खाते में सफलतापूर्वक पेमेंट भेजे जाने के बाद नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल हर वर्ष का डेटा पब्लिक करता है, जिसमें यह जानकारी दी जाती है कि कितने बच्चों ने आवेदन किया है और कितने बच्चों को छात्रवृत्ति भेजी गई है, आदि डेटा शेयर किया जाता है। इस प्रकार वर्ष 2025-26 का भी एनालिटिक्स हाल ही में एनएसपी पोर्टल पर पब्लिक किया गया है, पूरा डेटा नीचे चेक कर सकते हैं।

आकलन वर्ष 2025-26 का डेटा विश्लेषण

कुल आवेदन प्राप्त 26.01 लाख
वेरीफाई एप्लीकेशन 22.54 लाख
कुल वितरित राशि 2081.37 करोड़
कुल शामिल योजनाएँ 160

पेमेंट चेक करने हेतु ज़रूरी डॉक्यूमेंट-

जो भी विद्यार्थी अपने पेमेंट की जाँच करना चाहते हैं, उनके पास ये सभी डॉक्यूमेंट होने चाहिए।

1 एप्लीकेशन नंबर
2 बैंक अकाउंट
3 IFSC Code
4. बैंक का नाम
5 रजिस्टर मोबाइल नंबर
6 पासवर्ड आदि

NSP Scholarship Payment Failed Reason 2026:होने के मुख्य कारण

स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के बाद और वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के उपरान्त, जब छात्रों के खाते में स्कॉलरशिप की राशि भेजी जाती है, तो कई बार देखा गया है कि ट्रांजैक्शन फेल (Transaction Failed) होने के कारण स्कॉलरशिप की राशि खाते में नहीं पहुँच पाती है। इसलिए विद्यार्थियों को समय रहते यह ज़रूरी काम अवश्य करना चाहिए, जिससे सफलतापूर्वक उनके खाते में छात्रवृत्ति की राशि पहुँच सके।

Aadhar Mapped Status विद्यार्थी सबसे पहले अपना आधार मैप्ड स्टेटस चेक करें। इसे चेक करने के बाद आप पता कर सकते हैं कि आपके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) चालू है या नहीं, और आपके आधार कार्ड से कौन-सा बैंक खाता जुड़ा हुआ है। आधार मैप्ड स्टेटस को आप npci.org.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
Aadhar Seeding Status बैंक आकउंट का आधार (Seeding) तुरंत करा लें।
Inactive Bank Account बैंक खाता बंद होने पर तुरंत चालू करा लें।

आवश्यक सूचना – दोस्तों, हमने NPCI मैप्ड स्टेटस का एक स्क्रीनशॉट/इमेज नीचे जोड़ा है, जिसे आप चेक कर लें। यदि स्टेटस चेक करने के बाद आपका स्टेटस भी ऐसा ही (Active) दिख रहा है, तो आप बिल्कुल बेफिक्र रहें।

NSP Scholarship Payment Status Check PFMS 2026-27 (पीएफएमएस से कैसे चेक करें)

  • सबसे पहले पीएफएमएस से  पेमेंट चेक करने हेतु scholarships.gov.in पर आना होगा।
  • इमेज में दिख रही थ्री लाइन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Track Your Payment पर क्लिक करें।
  • अब सीधा पीएफएमएस पोर्टल पर Redirect हो जाएंगे।
  • पीएफएमएस पेज पर आने के बाद बैंक का नाम सेलेक्ट करें, (ध्यान रहें आवेदन करते जो बैंक दिया था वही नाम भरें)
  • नीचे खाता संख्या भरें फिर दोबारा उसी खाता संख्या को भरें, और कैप्चा कोड भरें।
  • फिर Send OTP पर क्लिक कर दें।
  • आपके मोबाइल नंबर पर OTP आ जाएगा, जिसे फिल करके सबमिट कर दें। स्टेटस आ जाएगा, जिसमें आप अपने पेमेंट को चेक कर सकते हैं।

NSP Scholarship Payment Status Check NSP Portal (एनएसपी पोर्टल से पेमेंट चेक करें)

  • NSP Portal पर पेमेंट चेक करने के लिए scholarships.gov.in पर visit करें।
  • होम पेज पर स्टूडेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अप्लाई वाले सेक्शन के नीचे LOGIN पर क्लिक करना होगा।
  • आधार से लॉगिन करने के आधार नंबर दर्ज करें। GET OTP पर क्लिक करना होगा।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे भरें और कैप्चा भरकर प्रोसीड पर क्लिक कर दें।
  • लॉगिन हो जाने के बाद प्रोसीड पर क्लिक करें।
  • अब यहाँ विद्यार्थी पेमेंट डिटेल पर क्लिक करके अपने पेमेंट का स्टेटस चेक कर सकते हैं। यहाँ सारी डिटेल चेक कर सकेंगे।

NSP Scholarship Payment Status 2026-27 FAQ’s

Q.1 एनएसपी पेमेंट स्टेटस 2026-27 कैसे चेक करें?

Ans- NSP पेमेंट चेक करने के लिए pfms या Scholarships.gov.in पर आना होगा।

Q.2 NSP Scholarship NPCI स्टेटस कैसे चेक करें ?

Ans- NPCI स्टेटस चेक करने हेतु npci.org.in पर जाएं।

डिस्क्लेमर:इस आर्टिकल में एनएसपी पेमेंट स्टेटस जांचने हेतु जो भी जानकारी दी गई है, वह स्वयं चेक करके लाइव प्रोसेस के माध्यम से बताई गई है। यदि आपको अपना पेमेंट जांचने में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है, तो कृपया एनएसपी की आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करें। हम यहाँ केवल छात्रों को सही जानकारी और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। हमारा किसी भी सरकारी विभाग या आधिकारिक पोर्टल से कोई सीधा संबंध नहीं है।

PFMS पेमेंट स्टेटस लिंक  Click Here
NSP पोर्टल पेमेंट लिंक  Click Here
Official Website https://scholarships.gov.in/

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *