CG Post Matric Scholarship Status 2026-27: यहाँ से देखें अपना स्टेटस, जानें किस स्टेटस वाले छात्रों को मिलेगा पैसा

CG Post Matric Scholarship Status 2026-27

CG Post Matric Scholarship Status 2026-27: अगर आपने छत्तीसगढ़ पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए रिन्यूअल या फ्रेश आवेदन किया था और वर्तमान में अपने आवेदन (Application) का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो आज के इस लेख में हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया विस्तारपूर्वक बताने वाले हैं। स्टेटस की जाँच करके आप यह पता कर सकते हैं कि आपके खाते में स्कॉलरशिप की राशि भेजी गई है या नहीं, और यह कब तक आएगी। छत्तीसगढ़ पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए रिन्यूअल प्रक्रिया 30 जून से शुरू की गई थी। आवेदन करने के बाद छात्रों को अपना स्टेटस ज़रूर चेक करना चाहिए, ताकि यदि फॉर्म में कोई त्रुटि (गलती) हो, तो उसे समय रहते सुधारा जा सके। अगर आप समय पर सुधार कर लेते हैं, तो स्कॉलरशिप की राशि आसानी से आपके खाते में आ जाएगी, अन्यथा आपका पेमेंट रुक भी सकता है।

CG Post Matric Scholarship Status 2026-27

छत्तीसगढ़ पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 का फॉर्म भरने के बाद, पहले कॉलेज/संस्था द्वारा फॉर्म का वेरिफिकेशन किया जाता है, फिर जिला स्तरीय अधिकारी द्वारा वेरिफिकेशन के बाद छात्रों के खाते में स्कॉलरशिप की राशि भेजी जाती है। जिन छात्रों ने सीजी स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म फिल कर लिया है, वे सभी ऑनलाइन अपने स्टेटस की जाँच कर सकते हैं। आपको बता दें कि सीजी स्कॉलरशिप स्टेटस को चेक करने के लिए छात्रों के पास लॉगिन डिटेल्स होनी चाहिए, जिसकी मदद से वे अपना एप्लीकेशन फॉर्म लॉगिन करके आवेदन का स्टेटस देख पाएंगे। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आवेदन करने के बाद फॉर्म का वेरिफिकेशन कितने चरणों में पूरा होता है और स्टेटस में कैसा दिखने पर छात्रवृत्ति भेजी जाती है।

CG Post Matric Scholarship Status Verification Process

जिन भी छात्रों ने छत्तीसगढ़ पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का फॉर्म भरा है, उन सभी के फॉर्म का वेरिफिकेशन इन चरणों के अनुसार किया जाएगा। विद्यार्थी अपने करंट स्टेटस में इसकी जाँच कर सकते हैं। नीचे दी गई टेबल में स्टेटस वेरिफिकेशन प्रोसेस और उसका अर्थ समझें:

No वेरिफिकेशन प्रोसेस  उसका अर्थ 
1 Application Submitted To Institute आवेदन संस्थान को भेज दिया गया है।
2 Application Received By Institute संस्थान को आपका आवेदन प्राप्त हो गया है।
3 Draft Proposal Created By Institute संस्थान द्वारा प्रारंभिक (ड्राफ्ट) प्रस्ताव तैयार किया गया है।
4 Proposal Created By Institute संस्थान द्वारा प्रस्ताव तैयार कर दिया गया है
5 Proposal Received By Sanctioning Authority आपका स्कॉलरशिप आवेदन संस्थान से आगे बढ़कर अब जिला विभाग/अधिकारी के पास पहुँच चुका है जो स्कॉलरशिप स्टेटस (Approve) करेगा
6 Draft Sanction Created By Sanctioning Authority

स्कॉलरशिप आवेदन फॉर्म की जांच के बाद उसे मंजूर करने के लिए प्रारंभिक स्वीकृति (Draft Sanction) तैयार कर दी है।

7 Sanction Created By Sanctioning Authority

जिला अधिकारी ने आपकी स्कॉलरशिप आवेदन को स्वीकृति (Sanction) दे दी है और मंजूरी की प्रक्रिया पूरी कर दी है।

8 Disbursal file created by  District Authority जिला स्तरीय अधिकारी द्वारा आपकी स्कॉलरशिप की राशि जारी (भुगतान) करने के लिए फाइल तैयार कर दी गई है।

CG Post Matric Scholarship Status Verification Date 2026-27

छत्तीसगढ़ पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के बाद, अशासकीय संस्थाओं (जैसे- प्राइवेट/नॉन-गवर्नमेंट इंस्टीट्यूशंस) द्वारा फॉर्म का वेरिफिकेशन करके अधिकतम 7 कार्य दिवस के अंदर जिला स्तरीय विभाग के पास भेजना होगा; वहीं शासकीय संस्थाओं (Government Institutions) को 10 कार्य दिवस के अंदर इसे जिला स्तरीय विभाग के पास भेजना होगा। यह तिथि विद्यार्थी द्वारा फॉर्म आवेदन करने की तारीख पर निर्भर करेगी। नीचे टेबल में बताया गया है कि किस अवधि में फॉर्म भरने पर संस्था स्तर से कब तक आवेदन फॉर्म को आगे भेजा जाना संभावित है:

फॉर्म भरने की अंतिम तिथि के अनुसार संस्था द्वारा फॉर्म का वेरिफिकेशन करने की तिथि
30 जून 2026 तक फॉर्म भरने पर Verification की प्रक्रिया लगभग 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी
आवेदन 30 सितंबर 2026 तक भरने पर 1 अक्टूबर 2026 से
30 नवंबर 2026 तक भरा गया है Verification लगभग 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगा।
30 दिसंबर 2026 तक फॉर्म भरने पर Verification की प्रक्रिया लगभग 31 दिसंबर 2026 से शुरू होगी

Note- छात्र ध्यान दें कि आपके द्वारा फॉर्म भरकर सबमिट करने की तिथि के अनुसार संस्था द्वारा Verification किया जाएगा। अशासकीय संस्था (Private/Non-Government Institution) को अधिकतम 7 कार्य दिवस के अंदर तथा शासकीय संस्था (Government Institution) को अधिकतम 10 कार्य दिवस के अंदर Verification करके आवेदन जिला स्तरीय विभाग को भेजना होगा।

उदाहरण के लिए, यदि किसी छात्र ने 20 जून 2026 को फॉर्म सबमिट किया है, तो अशासकीय संस्था को 7 कार्य दिवस के अंदर और शासकीय संस्था को 10 कार्य दिवस के अंदर Verification करके आगे भेजना होगा। बीच में रविवार या अन्य अवकाश होने पर यह समय-सीमा आगे बढ़ सकती है।

हम नीचे आधिकारिक नोटिस की इमेज जोड़ रहे हैं, जिसे अवश्य चेक करके वेरीफाई करें।

CG पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप कैसे स्टेटस की पेमेंट आएगी:

स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के बाद छात्रों के आवेदन फॉर्म का वेरिफिकेशन जिला स्तरीय विभाग द्वारा किया जाता है। छात्रों के फॉर्म का वेरिफिकेशन करने के बाद यदि सभी डिटेल्स सही पाई जाती हैं, तो आपके आवेदन फॉर्म का स्टेटस जिला स्तर से “Disbursal file created by District Authority” कर दिया जाता है। इसका साफ-साफ मतलब है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा आपके फॉर्म को वेरीफाई करके छात्रवृत्ति की राशि भुगतान करने के लिए फाइल तैयार कर दी गई है। अब APBS/PFMS के माध्यम से निर्धारित तिथि के अनुसार आपके खाते में स्कॉलरशिप की राशि भेजी जाएगी। आप समझने के लिए नीचे दिए गए स्टेटस के इमेज को चेक कर सकते हैं।

   

CG Post Matric Scholarship Status Check Process 2026-27

छत्तीसगढ़ पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का स्टेटस ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेप-बाय-स्टेप  प्रकिया समझे।

  • Step.1 स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट postmatric-scholarship.cg.nic.in पर विजिट करें।
  • Step.2 होम पेज पर दिए गए ‘लॉगिन’ (Login) विकल्प पर क्लिक करें।
  • Step.3 अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड भरें और लॉगिन पर क्लिक कर दें।
  • Step.4 लॉगिन होते ही आपके आवेदन फॉर्म का स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप चेक कर सकते हैं। इसी पेज पर आप अपना पेमेंट स्टेटस भी देख सकते हैं

Note– छात्र ध्यान दें कि सीजी स्कॉलरशिप स्टेटस और पेमेंट स्टेटस दोनों को एक ही तरीके से लॉगिन करके चेक किया जा सकता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में आधिकारिक नोटिफिकेशन को वेरीफाई करते हुए स्वयं का अनुभव साझा किया गया है। आवेदन फॉर्म हमारे द्वारा वेरीफाई नहीं किया जाता है; अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट या अपने कॉलेज/संस्था में संपर्क कर सकते हैं। यदि कोई समस्या है, तो आप हमारी सपोर्ट टीम से चैट के माध्यम से बात कर सकते हैं। हम निःशुल्क टेक्निकल सहायता प्रदान करते हैं।

Payment Status Link Check Here
Status Link Check Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *