Vidyadhan Scholarship 2026 Registration: दोस्तों, यदि आप एक गरीब परिवार से आते हैं और आपके अध्ययन हेतु आर्थिक स्थिति सही है या नहीं है, और आप अपनी आगे की पढ़ाई को जारी रखना चाहते हैं। तो आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। दोस्तों, बता दें सरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन 10वीं पास कर चुके सभी गरीब परिवार के बच्चों के लिए Vidyadhan Scholarship 2026 के तहत छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है। जिसका लाभ देश के सभी विद्यार्थी उठा सकते है। किन्तु सभी छात्रों को इस स्कालरशिप प्रोग्राम की पात्रता को पूरा करना होगा। दोस्तों विद्याधन स्कालरशिप के लिए आवेदन करना होगा, फिर मेरिट के आधार पर सभी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
Vidyadhan Scholarship 2026
विद्याधन स्कालरशिप 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया वर्तमान में विभिन्न राज्यों के लिए प्रारम्भ हो चूका है, हमने उन सभी राज्यों की सूचि निचे दी है आवेदन अंतिम तिथि भी दी है जिस तिथि से पहले सभी स्टूडेंट को आवेदन पूरा करना होगा, जैसा की आपको बता दे विद्याधन स्कालरशिप आवेदन करने के बाद चयनित स्टूडेंट को उनके मेरिट और फाउंडेशन द्वारा ऑनलाइन टेस्ट/ इंटरव्यू करने के बाद छात्रों को इस स्कालरशिप के सलेक्ट किया जायेगा फिर 2 वर्षो तक लगातार स्कालरशिप बच्चों के कक्षा कोर्स के अनुसार दिया जायेगा, यह स्कालरशिप 10 हजार रूपये से 75 हजार रूपये तक हो सकती है। स्टूडेंट को इस स्कालरशिप की विस्तृत जानकारी हमने इस लेख में दी है।
Vidyadhan Scholarship 2026 Registration Date (राज्य-वार आवेदन तिथि)
| राज्य | आवेदन अंतिम तिथि |
| आंधप्रदेश | 20 जून 2026 |
| बिहार | 7 जुलाई 2026 |
| गोवा | 15 जून 2026 |
| झारखण्ड | 31 जुलाई 2026 |
| जम्मू कश्मीर | 5 जुलाई 2026 |
| कर्नाटका | 5 जुलाई 2026 |
| लदाख | 31 जुलाई 2026 |
| मेघालय | 21 जून 2026 |
| नागालैंड | 31 जुलाई 2026 |
| ओडिशा | 10 जुलाई 2026 |
| तेलंगाना | 20 जून 2026 |
| यूपी | 15 जुलाई 2026 |
| पश्चिम बंगाल | 20 जुलाई 2026 |
विद्याधन स्कालरशिप 2026: Screening Test & Interview/Tests
| राज्य | Screening Test | Interview/ Test |
| आंधप्रदेश | 5 जुलाई 2026 | 15 जुलाई से 15 अगस्त 2026 |
| बिहार | 7 जुलाई 2026 | 1 से 31 अगस्त 2026 |
| गोवा | 15 जून 2026 | 1 से 9 अगस्त 2026 |
| झारखण्ड | 19 जुलाई 2026 | 10- 31 अगस्त 2026 |
| जम्मू कश्मीर | Nil | 01- 30 नवंबर 2026 |
| कर्नाटका | 19 जुलाई 2026 | 8 अगस्त से 30 अगस्त 2026 |
| लदाख | Nil | 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 |
| मेघालय | 5 जुलाई 2026 | 28 जुलाई से 9 अगस्त 2026 |
| नागालैंड | 9 अगस्त 2026 | 31 अगस्त से 18 सितम्बर 2026 |
| ओडिशा | 19 जुलाई 2026 | 16 अगस्त से 25 अगस्त 2026 |
| तेलंगाना | 5 जुलाई 2026 | 25 जुलाई से 25 अगस्त 2026 |
| यूपी | 9 अगस्त 2026 | 5th सितम्बर to 31 अक्टूबर 2026 |
| पश्चिम बंगाल | 2 अगस्त 2026 | 25 August से 10 सितम्बर 2026 |
विद्याधन स्कालरशिप के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)
- देश के सभी 10वीं पास विद्यार्थी इस स्कालरशिप के लिए आवेदन कर सकते बर्शते इसकी राज्य-वार पात्रता अलग अलग है।
- आय (Income): आंध्रप्रदेश, बिहार, जम्मू कश्मीर, झारखण्ड, कर्नाटका, लदाख, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल राज्य के छात्रों के माता पिता की वार्षिक आय 2 लाख रूपये तक होनी चाहिए।
- गोवा राज्य के छात्रों की माता पिता की आय 4 लाख व मेघालय, नागालैंड राज्य छात्रों के माता पिता की आय 3 लाख रूपये निर्धारित की गई है।
राज्य वाइज शैक्षणिक योग्यता & पासिंग मार्क्स
| आंध्रप्रदेश | आंधप्रदेश से 10वीं ग्रेड/एसएससी पास होना चाहिए |
|
| बिहार | वर्ष 2026 में बिहार से अपनी 10वीं कक्षा/BSEB उत्तीर्ण होना चाहिए। |
|
| गोवा | वर्ष 2026 में गोवा से अपनी 10वीं कक्षा/SSC उत्तीर्ण होना चाहिए |
|
| जम्मू कश्मीर | वर्ष 2026 में जम्मू कश्मीर से अपनी 10वीं कक्षा/SSC उत्तीर्ण होना चाहिए। |
|
| झारखण्ड | वर्ष 2026 में झारखण्ड से अपनी 10वीं ग्रेड/SSC पास करना होगा। |
|
| कर्नाटका | वर्ष 2026 में कर्नाटका से अपनी 10वीं कक्षा/SSLC उत्तीर्ण होना चाहिए। |
|
| लदाख | वर्ष 2026 में लदाख से अपनी 10वीं ग्रेड/SSC पास करना होगा। |
|
| मेघालय | वर्ष 2026 में मेघालय से अपनी 10वीं कक्षा/SSLC उत्तीर्ण होना चाहिए। |
|
| नागालैंड | वर्ष 2026 में नागालैंड से अपनी 10वीं कक्षा/SSLC पास होना चाहिए |
|
| ओडिशा | वर्ष 2026 में ओडिशा से अपनी 10वीं कक्षा/HSC पास होना चाहिए। |
|
| तेलंगाना | वर्ष 2026 में तेलंगाना से अपनी 10वीं ग्रेड/SSC पास करना होगा। |
|
| यूपी | वर्ष 2026 में उत्तर प्रदेश से अपनी 10वीं कक्षा/UPMSP पास करना होगा। |
|
| पश्चिम बंगाल | वर्ष 2026 में 10वीं कक्षा/माध्यमिक/सेकंडरी परीक्षा पास होना चाहिए। |
|
जरुरी सुचना – हमने अपनी पूरी कोशिश से पात्रता के बारे में बताया है। सभी विद्यार्थियों को ऑफिसियल नोटिफिकेशन चेक करना चाहिए। जिसका पीडीऍफ़ लिंक निचे है,
Vidyadhan Scholarship: (चयन प्रक्रिया)
- सभी 10वीं पास छात्रों का चयन उनके 10वीं ऐकडेमिक परफॉरमेंस और आवेदन फॉर्म में भरी गई डिटेल के आधार पर चयन किया जायेगा।
- सलेक्ट किए गए बच्चों को ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू में भाग लेना होगा।
जरुरी दस्तावेज – फॉर्म भरने के लिए विद्यार्थी अपने पास 10वीं की मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) और फोटोग्राफ तैयार रखें।
Scholarship Amount – छात्रवृत्ति राशि
सभी राज्य के 11वीं 12वीं कक्षा में अध्यन कर रहे विद्यार्थी को 10 हजार रूपये प्रत्येक वर्ष दिए जायेगे और अन्य कोर्स के विद्यार्थी को उनके कोर्स के आधार पर छात्रवृत्ति देय होगी।
विद्याधन स्कालरशिप आवेदन करते समय यह गलती नहीं करें
छात्रों, यदि आप आवेदन करने जा रहे हैं, तो कृपया इस गलती से बचे।
- विद्यार्थी के माता पिता का आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) वास्तविक होना जरुरी है।
- आवेदन करने के दौरान मार्क्स के परचेज़ में कोई गलती न करें।
Vidyadhan Scholarship 2026 Registration Process (आवेदन प्रक्रिया)
- vidyadhan.org पर आवेदन करने के लिए सर्च करके आए

- Apply For Scholarship पर क्लिक करें।

- अपने राज्य को सलेक्ट करके Apply Now पर क्लिक करें।

- नया आवेदन करने के लिए Register पर क्लिक करें।

- फर्स्ट नाम, लास्ट नाम, ईमेल, पासवर्ड फील करने के बाद रजिस्टर पर क्लिक करें।
- ईमेल पर जाएँ और आवेदन को एक्टिवेट करें।
Login:

- लॉगिन करने हेतु अपना ईमेल और पासवर्ड लिखें। और लॉगिन पर क्लिक कर दें।

- अपने राज्य के निचे Apply Now पर क्लिक करें ।
- पर्सनल डिटेल में – इंटरव्यू लोकेशन, जेंडर, स्टूडेंट नाम, मोबाइल नंबर, डेट ऑफ़ बर्थ और आदि जानकारी सही सही भरे।
- Permanent Address- एड्रेस की डिटेल भरे, माता पिता नाम आदि डिटेल भरे।
- SSLC/Xth Details– संस्था का नाम, पासिंग वर्ष, आदि डिटेल भरें।
PUC / Intermediate / 11th & 12th Details: 11वीं 12 वीं की डिटेल भरे। और अन्य डिटेल भरने के बाद सबमिट कर दें। - विद्यार्थी अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट को अपलोड करें। फिर सबमिट करके प्रिंट निकल कर रख लें।
Disclaimer: छात्रों इस लेख में विद्याधन स्कॉलरशिप के बारे में दी गई जानकारी केवल शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है। यद्यपि हमने जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए पूरी कोशिश की है, फिर भी इसमें समय के साथ बदलाव संभव हैं। हम किसी भी छात्र को सलाह देते हैं कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट vidyadhan.org पर जाकर सभी पात्रता शर्तों और दिशा-निर्देशों की स्वयं पुष्टि जरूर करें। हम किसी भी प्रकार की त्रुटि या आधिकारिक बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।
| Notification Pdf | Click Here |
| Registration Link | Click Here |
| login Link | Click Here |
| Official Website | Click Here |

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।


