Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27: ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त से शुरू, देखें सम्पूर्ण जानकारी

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27

राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप के नए सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रारंभ 15 अगस्त 2026 से  होने जा रहा है। जो भी विद्यार्थी नए सत्र हेतु आवेदन करने की प्रतीक्षा कर रहे थे, अब अपना आवेदन पूर्ण कर सकते हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा कक्षा 11 व 12 के अतिरिक्त अन्य कोर्सेज के लिए आवेदन शुरू होने की सूचना आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई है। पोर्टल पर 31 जुलाई 2026 की तिथि को नए सत्र के लिए आवेदन शुरू होने की सूचना दी गई है। विभाग ने बाकायदा आवेदन शुरू होने के संबंध में पूरी समय सारिणी के अलावा पात्रता आदि गाइडलाइन जारी की है, जिसे हम इस लेख में जानते हुए फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship Last Date Extended

उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी गई है, जिसकी आधिकारिक सूचना का नोटिफिकेशन/इमेज नीचे देख सकते हैं

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27: इस वर्ष उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति में निम्न बदलाव किए गए हैं, जिनका पालन करना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगा। सबसे पहले विद्यार्थी NSP पोर्टल पर OTR रजिस्ट्रेशन करें, इसके बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता पोर्टल पर आवेदन करें। आवेदन के पश्चात बायोमेट्रिक सत्यापन अत्यंत आवश्यक है; बिना बायोमेट्रिक के स्कॉलरशिप की राशि प्राप्त नहीं की जा सकती। 11वीं, 12वीं तथा UG, PG के किसी भी कोर्स में अध्ययनरत विद्यार्थियों के फॉर्म भरने के बाद कॉलेज/संस्था एवं जिला स्तर पर आवेदन का सत्यापन (Verification) होगा। फिर  बिल जनरेट करके छात्रों के खाते में स्कॉलरशिप की राशि स्थानांतरित की जाएगी।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship Date 2026-27

विभाग द्वारा उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप आवेदन शुरू होने की लेटेस्ट नोटिस जारी की गई है, जिसके अनुसार उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप की आवेदन प्रक्रिया व अन्य प्रक्रिया कब से कब तक चलेगी, इसकी जानकारी नीचे दी गई है। विद्यार्थी चाहे फ्रेश आवेदन कर रहे हों या फिर रिन्यूअल, दोनों केस में अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य पूर्ण करें।।

प्रक्रिया  डेट 
शिक्षण संस्थाओं का पंजीयन/ रिन्यूअल, कोर्स मैपिंग, मान्यता व फीस स्ट्रक्चर अपडेट हेतु पोर्टल प्रारंभ करने की तिथि 01 अगस्त 2026
संस्थाओं द्वारा पंजीयन/ रिन्यूअल एवं अन्य विवरण अपडेट की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 (Extended)
विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन फ्रेश/रिन्यूअल आवेदन प्रारंभ तिथि 15 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 Extended

आवेदन करने हेतु निर्धारित पात्रता मापदंड – (Eligibility Criteria)

No. पात्रता (Eligibility)
1. यदि आप SC/ST/MBC/EBC/OBC/DNT श्रेणी के छात्र हैं तो आवेदन कर सकते हैं।
2. आवेदन करने वाले सभी छात्रों के परिवार की आय ₹2.50 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
3. 11वीं, 12वीं एवं यूजी, पीजी जैसे B.A., B.Sc., B.Com., B.Ed. आदि डिप्लोमा व डिग्री कोर्सेज में अध्ययनरत छात्र आवेदन कर सकते हैं।
4 राजस्थान के मूल निवासी छात्र ही इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं।
5. विद्यार्थी केवल विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त एवं छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपडेट शिक्षण संस्थान/कॉलेज और पाठ्यक्रम में अध्ययनरत होने पर ही आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • ओटीआर (OTR) नंबर
  • आधार कार्ड
  • आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
  • जनाधार कार्ड
  • राज्य ई-वॉल्ट
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • बैंक खाता
  • फीस रसीद
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप गाइडलाइन – (Guideline)

राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप विभाग द्वारा जारी जरूरी गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना होगा ।

  • सभी छात्र-छात्राओं का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी स्वयं की होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी के पास जनाधार ID और आधार नंबर होना आवश्यक होगा। यदि इनमें से कोई एक नहीं है, तो आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
  • छात्र के सभी डॉक्यूमेंट्स जनाधार पोर्टल से ही लिए जाएंगे। इसलिए जनाधार में सारी जानकारी सही और उपलब्ध होना जरूरी है।
  • छात्र के बैंक खाते का DBT चालू होना चाहिए। साथ ही, बैंक से आधार सीडेड होना चाहिए, KYC पूर्ण होनी चाहिए, खाते की कोई लिमिट नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, बैंक खाता एक्टिव होना चाहिए।
  • शैक्षणिक संस्थान, पाठ्यक्रम आदि का चयन सही-सही करें। कोई गलती मिलने पर आवेदन फॉर्म निरस्त कर दिया जाएगा।
  • कॉलेज में आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद, जब तक आवेदन फॉर्म का निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक सभी छात्र-छात्राओं को बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना जरूरी है। अन्यथा आवेदन आगे फॉरवर्ड नहीं होगा, जिससे स्कॉलरशिप भी रुक जाएगी।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27 Apply Online Process (आवेदन प्रक्रिया)

उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप में आवेदन करने से पहले ओटीआर (OTR) करना होगा। ओटीआर करने की पूरी प्रक्रिया इस लेख में समझें – [OTR Registration Click Here]

  • सबसे पहले छात्र राजस्थान सरकार के आधिकारिक पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Registration विकल्प पर क्लिक करें। आप Google (Gmail) या Jan Aadhaar के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान अपना पासवर्ड बनाएं, मोबाइल नंबर या ईमेल दर्ज करें और Register पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन पेज पर जाएं। यहाँ रजिस्ट्रेशन के समय प्राप्त SSO ID और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • एसएसओ पोर्टल के डैशबोर्ड पर आने के बाद सर्च बॉक्स में SJE टाइप करें और Scholarship पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर आने के बाद Student (Scholarship) विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपने परिवार के जनआधार से उस विद्यार्थी का चयन करें, जिसके लिए आवेदन करना चाहते हैं। विद्यार्थी का आधार नंबर दर्ज करें और OK पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को दर्ज करके सत्यापित करें।
  • इसके बाद आधार प्रमाणन/ई-केवाईसी (e-KYC) का पेज खुलेगा। इसमें Face Authentication (चेहरा प्रमाणीकरण) या बायोमेट्रिक विकल्प का चयन करके ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म का पेज खुलेगा, जिसमें आधार संख्या, नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, जेंडर आदि जानकारी भरें और अपनी पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।
  • अगले पेज पर धर्म, आर्थिक समूह और अन्य वैकल्पिक जानकारी भरकर आगे बढ़ें।
  • पता (Address): अपने घर का नंबर, स्ट्रीट, रोड, जिला, पंचायत, तहसील, पोस्ट ऑफिस और पिन कोड की सही जानकारी भरें।
  • बैंक विवरण (Bank Details): बैंक का नाम, खाता संख्या (Account Number), IFSC Code, माता-पिता/अभिभावक में से किसी एक का पैन कार्ड, और बैंक पासबुक की फोटो अपलोड करके आगे बढ़ें।
  • 10वीं कक्षा के बोर्ड, उत्तीर्ण वर्ष, रोल नंबर और प्राप्तांकों की जानकारी भरें। इसके बाद फोटो, मोबाइल नंबर और ईमेल को वैलिडेट करें और चेकबॉक्स पर क्लिक करके प्रोफाइल सबमिट कर दें।
  • प्रोफाइल अपडेट होने के बाद मुख्य डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा। डैशबोर्ड के थ्री-डॉट मेनू (Three-Dot Menu) पर क्लिक करके New Application पर जाएं।
  • यहाँ सबसे पहले अपना OTR Number दर्ज करें और सर्च पर क्लिक करें।
  • इसके बाद दोबारा New Application पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज करके आगे बढ़ें।
  • अब सूची में से Uttar Matric Scholarship का चयन करें और Next पर क्लिक करें।
  • अपनी पात्रता की पुष्टि के लिए पुनः चेहरा प्रमाणीकरण (Face Authentication / e-KYC) प्रक्रिया पूरी करें।
  • आप जिस पाठ्यक्रम (Course) में अध्ययन कर रहे हैं, उसका चयन करें, अपनी यूनिवर्सिटी का नाम, संस्थान (College), चालू शैक्षणिक वर्ष, अंतिम उत्तीर्ण परीक्षा का विवरण भरें और अंतिम वर्ष/कक्षा की मार्कशीट अपलोड करें।
  • अपनी फीस की जानकारी भरें और कॉलेज द्वारा जारी फीस रसीद (Fee Receipt) की फोटो अपलोड करें।
  • अंत में घोषणा पत्र (Check Box) पर क्लिक करें और फॉर्म को Submit कर दें।

Q.1 राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

Ans: उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप हेतु आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2026 तक चलेगी।

Q.2 राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करना होगा?

Ans: आवेदन करने के लिए पहले ओटीआर (OTR) करना होगा, फिर sso.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।

Disclaimer: इस आर्टिकल में राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप से संबंधित सभी जानकारी विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर आसान भाषा में प्रदान की गई है। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू होगी, छात्र किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि के लिए विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Uttar Matric 2026-27 Notification Download
Apply Link Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *