Vidyavridhi Medical Scholarship 2026: MBBS स्टूडेंट्स को हर साल मिलेंगे ₹50,000! जानें पात्रता व ऑनलाइन आवेदन

मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए Yashoda Foundation एक जबरदस्त स्कॉलरशिप लेकर आया है, जिसके तहत छात्र-छात्राओं को हर साल ₹10,000 से ₹50,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। ये छात्रवृत्तियाँ हैदराबाद के सभी पात्र मेडिकल कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए हैं, जिनमें MBBS के छात्र आवेदन कर सकते हैं। प्रथम वर्ष से लेकर चौथे वर्ष तक के विद्यार्थियों के लिए कुल 40 स्कॉलरशिप दी जाएँगी। प्रत्येक वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 10-10 स्कॉलरशिप निर्धारित हैं। यानी यदि आप MBBS प्रथम वर्ष के विद्यार्थी हैं, तो आपके वर्ष के लिए कुल 10 छात्रवृत्तियाँ उपलब्ध हैं। इसी प्रकार, चारों वर्षों को मिलाकर कुल 40 छात्रवृत्तियाँ दी जाएँगी।

यह स्कॉलरशिप उन विद्यार्थियों के लिए काफी मददगार है, जिनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति कमजोर है। यदि आप इस स्कॉलरशिप की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो आप भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

Vidyavridhi Medical Scholarship 2026

विद्यावृधि मेडिकल स्कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए आपको तीन चरणों को पूरा करना होगा। सबसे पहले, निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। इसके बाद दूसरे चरण में आवेदन फॉर्म भरना होगा, जिसकी पूरी प्रक्रिया हम आपको बताएँगे। फिर ऑनलाइन या ऑफलाइन इंटरव्यू हो सकता है। इसे क्वालीफाई करने के बाद अगले चरण में फाउंडेशन द्वारा आपकी आर्थिक स्थिति और पिछली कक्षा के अंकों के आधार पर चयन किया जा सकता है।

इस स्कॉलरशिप के तहत चयनित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष ₹10,000 से ₹50,000 तक की छात्रवृत्ति सहायता राशि मिल सकती है।

आप बिल्कुल परेशान न हों! इस लेख में हम आपको इस छात्रवृत्ति से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे और आवेदन प्रक्रिया को समझने में मदद करेंगे, ताकि आप आसानी से आवेदन कर सकें।

Vidyavridhi Medical Scholarship 2026 (पात्रता मापदंड)

पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)
छात्र-छात्रा का हैदराबाद के पात्र मेडिकल कॉलेज में MBBS कोर्स में प्रवेश होना चाहिए।
SC/ST/OBC/GEN/MIN आदि श्रेणियों से आने वाले सभी छात्र-छात्राएँ इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
छात्र-छात्रा का 10वीं और 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही NEET स्कोरकार्ड भी होना चाहिए।

नोट: यदि आप छात्रवृत्ति की निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो आप आवेदन के अगले चरण में आगे बढ़ सकते हैं

विद्यावृधि मेडिकल स्कॉलरशिप (चयन प्रक्रिया)

विद्यावृधि मेडिकल स्कॉलरशिप की चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी की जा सकती है

चरण चयन प्रक्रिया (Selection Process)
1st पात्रता शर्तों को पूरा करने के बाद सबसे पहले आवेदन करना होगा।
2nd आवेदन के बाद फाउंडेशन द्वारा पात्रता और दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है।
3rd शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन या ऑफलाइन इंटरव्यू देना पड़ सकता है।
4th इंटरव्यू के बाद अंतिम रूप से चयनित विद्यार्थियों के परिणाम की जानकारी ईमेल के माध्यम से दी जा सकती है।

विद्यावृधि मेडिकल स्कॉलरशिप सहायता राशि (स्कॉलरशिप धनराशि)

विद्यावृधि मेडिकल स्कॉलरशिप के तहत चयनित विद्यार्थियों को प्रति वर्ष ₹10,000 से ₹50,000 तक की छात्रवृत्ति सहायता राशि प्रदान की जा सकती है। हालाँकि, किस विद्यार्थी को कितनी राशि दी जाएगी, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

विवरण स्कॉलरशिप राशि
MBBS ₹10,000 से ₹50,000 प्रति वर्ष तक

नोट: इस छात्रवृत्ति के तहत विद्यार्थियों को MBBS कोर्स की पूरी चार वर्षीय अवधि के दौरान सहायता राशि मिल सकती है। इसके लिए प्रत्येक वर्ष छात्रवृत्ति का नवीनीकरण (Renewal) करना आवश्यक हो सकता है। यदि किसी विद्यार्थी को लगातार चार वर्षों तक प्रतिवर्ष ₹50,000 की छात्रवृत्ति मिलती है, तो उसे कुल ₹2,00,000 तक की सहायता राशि प्राप्त हो सकती है।

विद्यावृधि मेडिकल स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए उपलब्ध कुल सीटें

इस छात्रवृत्ति के लिए प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष को मिलाकर कुल 40 सीटें उपलब्ध हैं। प्रत्येक वर्ष के लिए 10-10 सीटें आवंटित की जाएँगी।

वर्ष (Year) उपलब्ध सीटें
1st Year 10 सीटें
2nd Year 10 सीटें
3rd Year 10 सीटें
4th Year 10 सीटें
कुल 40 सीटें

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियाँ)

विवरण तिथि
आवेदन अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026

Important Documents (ज़रूरी दस्तावेज)

आवश्यक दस्तावेज
10वीं की मार्कशीट
12वीं की मार्कशीट
आधार कार्ड
NEET स्कोरकार्ड
परिवार का सरकारी आय प्रमाणपत्र
BPL कार्ड (जहाँ लागू हो)
मोबाइल नंबर और ईमेल
निबंध (Essay)

आवश्यक निबंध (Essay):

आवेदन करते समय 1000 शब्दों का निबंध लिखना होगा और उसे अपलोड करना होगा।

निबंध में क्या लिखें?

निबंध में लिखें कि आपको इस छात्रवृत्ति की आवश्यकता क्यों है। अपनी पारिवारिक आर्थिक स्थिति के बारे में बताएँ और समझाएँ कि इस छात्रवृत्ति से आपको किस प्रकार लाभ मिल सकता है। साथ ही, अपनी शैक्षणिक आवश्यकताओं और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में भी लिखें।

इस छात्रवृत्ति के लिए ज़रूरी शर्तें

  • इस स्कॉलरशिप के लिए आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को प्राथमिकता मिल सकती है।
  • BPL कार्ड माँगा जा सकता है। यदि आपके पास BPL कार्ड है, तो उसे अवश्य अपलोड करें।
  • ऑनलाइन इंटरव्यू होने पर लैपटॉप और इंटरनेट की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
  • आय प्रमाण पत्र और NEET स्कोरकार्ड अवश्य अपलोड करें।

Application Process आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले छात्रवृत्ति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और वहाँ उपलब्ध Online Apply विकल्प पर क्लिक करें।
  • यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो New Registration के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि आवश्यक जानकारी भरें। फिर पासवर्ड बनाएँ और रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट कर दें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद होम पेज पर वापस जाएँ। वहाँ उपलब्ध Apply विकल्प पर क्लिक करें और अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके लॉगिन करें।
  • Personal Details: इस सेक्शन में अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि तथा अन्य आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
  • Educational Details: अपने कॉलेज का नाम, कक्षा 10वीं एवं 12वीं के अंक, NEET स्कोरकार्ड तथा अन्य शैक्षणिक विवरण भरें, जो आवेदन फॉर्म में मांगे गए हों।
  • Documents: आवेदन फॉर्म में माँगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें- जैसे आधार कार्ड, मार्कशीट, नीट स्कोर कार्ड, निबंध आदि।
  • Final Submit: फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों और अपलोड किए गए दस्तावेजों की अच्छी तरह जाँच कर लें। इसके बाद Final Submit बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन जमा कर दें।

महत्वपूर्ण नोट: आधिकारिक वेबसाइट के सुचारु रूप से कार्य न करने के कारण आवेदन प्रक्रिया को स्क्रीनशॉट के माध्यम से समझाना संभव नहीं हो पाया है। इसलिए, फिलहाल आवेदन प्रक्रिया की जानकारी सामान्य चरणों के आधार पर दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट के दोबारा सुचारु रूप से कार्य करने पर उपलब्ध जानकारी की पुष्टि करके आवश्यकतानुसार इसे अपडेट किया जाएगा।

आवेदन करने के बाद चयन होने पर इंटरव्यू कैसे दें?

इंटरव्यू देते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। आमतौर पर, इस तरह की छात्रवृत्ति के इंटरव्यू में केवल शैक्षणिक प्रश्न ही नहीं, बल्कि आपकी व्यक्तिगत जानकारी और पारिवारिक परिस्थितियों से जुड़े प्रश्न भी पूछे जा सकते हैं।

उदाहरण के लिए:

  • आपके पिता क्या करते हैं?
  • आपकी माता क्या करती हैं?
  • आपके परिवार में कितने भाई-बहन हैं?
  • आपके परिवार की आय का मुख्य स्रोत क्या है?
  • आपको इस छात्रवृत्ति की आवश्यकता क्यों है?

इन सभी प्रश्नों का उत्तर आत्मविश्वास और ईमानदारी के साथ दें। अपनी पारिवारिक आर्थिक स्थिति, पढ़ाई और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट रूप से बताएं। इंटरव्यू के दौरान किसी भी प्रकार की गलत जानकारी देने से बचें।

ध्यान रखें कि इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण है, लेकिन छात्रवृत्ति में अंतिम चयन संबंधित संस्था के निर्धारित मानदंडों पर निर्भर करता है। इसलिए पूरी तैयारी के साथ इंटरव्यू दें और अपने उत्तरों में ईमानदारी बनाए रखें।

निष्कर्ष: इस लेख में छात्रवृत्ति के लिए पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन करने का तरीका और चयनित विद्यार्थियों के इंटरव्यू से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है। साथ ही, विद्यार्थियों को यह भी समझाने का प्रयास किया गया है कि वे इस छात्रवृत्ति का लाभ कैसे उठा सकते हैं। हमें उम्मीद है कि यह जानकारी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी और उन्हें आवेदन प्रक्रिया को समझने में मदद मिलेगी

Disclaimer: यहाँ उपलब्ध जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्यों एवं विद्यार्थियों की सहायता के लिए प्रदान की गई है। आधिकारिक वेबसाइट के सही ढंग से कार्य न करने के कारण आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सभी नियमों एवं निर्देशों की सटीक जानकारी प्राप्त करना संभव नहीं हो पाया है। जैसे ही आधिकारिक वेबसाइट सुचारु रूप से कार्य करना शुरू करेगी, उपलब्ध जानकारी को अपडेट कर दिया जाएगा। विद्यार्थियों को भी सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम एवं प्रमाणिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नज़र बनाए रखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *