Scholarship DBT Enable Kaise Kare 2026: छात्रवृत्ति पाने हेतु जल्द अपना डीबीटी चालू करें?

भारत में लगभग लाखों स्कॉलरशिप स्कीम चल रही हैं, जिनमें से लगभग सभी स्कॉलरशिप स्कीमों का पैसा DBT के माध्यम से स्टूडेंट के खातों में भेजा जाता है। यही वजह है कि स्कॉलरशिप पाने हेतु DBT चालू रहना बहुत ज़रूरी होता है। DBT चालू न होने पर स्कॉलरशिप की राशि भेजे जाने के दौरान ट्रांजेक्शन फेल हो सकता है। इसलिए सभी कॉलेजों और राज्यों के स्कॉलरशिप पोर्टलों पर DBT चालू रखने का आग्रह किया जाता है। अगर आपने भी किसी छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन किया है, तो सबसे पहले यह ध्यान देना होगा कि आपका DBT चालू है या नहीं।

पहले हम आपको बताएंगे कि आप कैसे जान सकते हैं कि आपका DBT चालू है। उसके बाद, यदि DBT सक्रिय नहीं है, तो इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कैसे सक्रिय (चालू) कर सकेंगे।

Scholarship DBT Enable 2026: छात्रवृत्ति का पैसा पाने के लिए DBT सक्रिय करें

अपने किसी भी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया हो, जैसे यूपी स्कॉलरशिप, एनएसपी स्कॉलरशिप, बिहार में चल रही सभी स्कॉलरशिप, छत्तीसगढ़ स्कॉलरशिप, राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप या अन्य किसी भी राज्य की स्कॉलरशिप या फाउंडेशन स्कॉलरशिप, जैसे कोटक कन्या, रिलायंस, महिंद्रा, एसबीआई प्लेटिनम, अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप आदि, तो संबंधित योजना में आधार-आधारित भुगतान के लिए DBT सक्रिय होना आवश्यक हो सकता है।

अगर आप इसमें थोड़ी-सी भी लापरवाही बरतते हैं, तो आधार-आधारित भुगतान में समस्या के कारण आपकी छात्रवृत्ति का पैसा रुक सकता है। हम इस लेख में DBT से संबंधित सभी समस्याओं के बारे में बताएंगे, ताकि आप समय रहते उन्हें सही कर सकें और भविष्य में आपको समस्या न हो। इससे छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।

Scholarship DBT Enable 2026: संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
लेख का नाम Scholarship DBT Enable Kaise Kare 2026
लेख का प्रकार DBT चालू कैसे करें
DBT फुल फॉर्म Direct Benefit Transfer (DBT)
DBT स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
DBT सक्रिय (चालू) करने की प्रक्रिया Online/Offline
संबंधित स्कॉलरशिप UP Scholarship, NSP Scholarship, CG Scholarship, Rajasthan Scholarship, Foundation Scholarship Etc.
दस्तावेज़ आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर
आधिकारिक वेबसाइट https://www.npci.org.in/

Scholarship DBT Enable रहना क्यों ज़रूरी है?

स्कॉलरशिप आवेदन करने के बाद यदि आपका आवेदन हर जगह से Verify हो जाता है, तो सबसे महत्वपूर्ण होता है DBT स्टेटस चेक करना और DBT बंद (Disable) होने पर उसे चालू कराना ज़रूरी है। अगर आपका DBT बंद है, तो आधार-आधारित DBT भुगतान के लिए बैंक खाते की NPCI Mapper में आधार मैपिंग सही होना ज़रूरी है। ऐसा नहीं होने पर सरकारी योजनाओं और स्कॉलरशिप का पैसा आधार-आधारित भुगतान प्रणाली के जरिए मिलने में समस्या हो सकती है।इसलिए स्टेट के सभी स्कॉलरशिप पोर्टलों पर DBT चालू रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका पैसा बिना रुके आए, तो कृपया नीचे लेख में बताए गए सभी निर्देशों का पालन करें

Scholarship DBT Enable कराने हेतु ज़रूरी दस्तावेज़

DBT चालू करने के लिए इन दस्तावेज़ों की आवश्यकता पड़ सकती है।

क्रम संख्या आवश्यक दस्तावेज़
1. आधार कार्ड
2. बैंक खाता संख्या
3. मोबाइल नंबर

Scholarship DBT Enable Status Kaise चेक करें? 

सर्वप्रथम ऑनलाइन माध्यम से यह चेक करके सुनिश्चित कर लें कि आपका डीबीटी सक्रिय (चालू ) है।

  • Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट npci.org.in पर जाएँ।
  • Step 2: होम पेज पर ‘Consumer’ (या Customer) विकल्प पर क्लिक करें और फिर ‘Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE)’ पर क्लिक करें।
  • Step 3: इसके बाद ‘Aadhaar Mapped Status’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • Step 4: अपना आधार नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करके ‘Check Status’ पर क्लिक करें
  • Step 5: आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। OTP दर्ज करके ‘Confirm’ पर क्लिक करें।
  • Step 6: आपकी स्क्रीन पर Aadhaar Seeding Status दिख जाएगा (यहाँ आप देख सकते हैं कि आपका DBT एक्टिव है या नहीं और कौन सा बैंक खाता लिंक है)।

महत्वपूर्ण नोट: यदि आपका DBT स्टेटस Inactive/Disabled (चालू नहीं) दिखाई देता है, तो बिना देरी किए अपनी बैंक शाखा (Branch) में जाकर आधार सीडिंग और DBT तुरंत चालू करवाएँ, ताकि छात्रवृत्ति का पैसा अटक न जाए।

Scholarship DBT Enable Kaise Kare 2026 Offline Mode (डीबीटी चालू कैसे करें ऑफलाइन)

सबसे सुरक्षित और सरल तरीका ऑफलाइन मोड में DBT चालू करना है।

  • ऑफलाइन मोड में DBT चालू करने के लिए अपनी बैंक शाखा में जाएं।
  • DBT चालू करने के लिए आग्रह करें।
  • बैंक वाले आपको यदि कोई फॉर्म भरने के लिए बोलते हैं, तो उसे भरकर सबमिट कर दें।
  • इसके बाद बैंक की प्रक्रिया पूरी होने पर आपका DBT चालू हो जाएगा। इसमें 24 घंटे या उससे अधिक समय लग सकता है।

Scholarship DBT Enable Kaise Kare 2026 (Online Mode)

यदि स्टेटस चेक करने पर आपका DBT इनेबल नहीं दिखता है, तो आप नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके इसे ऑनलाइन चालू (Enable) कर सकते हैं:

  • पोर्टल पर जाएँ: आधार मैपिंग वाले पेज पर ही ‘Aadhaar Seeding’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • Aadhar Seeding’ पर क्लिक करें, अपना आधार नंबर दर्ज करें, अपने बैंक का नाम चुनें, अपना खाता नंबर (Account Number) और फिर Confirm Account Number दर्ज करें।

  • कैप्चा और सबमिट: नियम एवं शर्तों (Checkbox) पर टिक करें, नीचे दिया गया कैप्चा कोड भरें और Submit पर क्लिक करें।

  • सहमति दें: टर्म्स एंड कंडीशंस स्वीकार करने के लिए ‘Agree & Continue’ पर क्लिक करें।
  • आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें और फ़ाइनल सबमिट कर दें।

जरुरी सूचना: ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी सभी छात्रों से अनुरोध है कि वे अपनी सुरक्षा और पुष्टि के लिए एक बार अपनी बैंक शाखा (Branch) में जाकर DBT/Aadhaar Seeding की स्थिति अवश्य सत्यापित कर लें, ताकि छात्रवृत्ति के भुगतान में कोई समस्या न आए।

FAQs

Q.1 स्कॉलरशिप DBT क्यों ज़रूरी है?

Ans- स्कॉलरशिप के लिए DBT चालू रहने पर लाभार्थियों के खातों में सफलतापूर्वक स्कॉलरशिप प्राप्त हो सकती है।

Q.2 स्कॉलरशिप DBT चालू किसे कराना चाहिए?

Ans- NPCI पर स्टेटस चेक करने के बाद जिन छात्रों का DBT डिसेबल है, उन सभी को इसे चालू कराना ज़रूरी है। इसके लिए अपने बैंक से संपर्क करें।

Q.3 Scholarship DBT Enable Kaise Kare 2026?

Ans- DBT चालू करने के लिए अपने बैंक में जा सकते हैं या फिर ऑनलाइन अपने बैंक के आधिकारिक पोर्टल से DBT चालू कर सकते हैं। ऑनलाइन सुविधा बैंक पर निर्भर करती है।

Disclaimer: यहाँ दी गई जानकारी केवल छात्रों की सहायता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। कई बार DBT (Direct Benefit Transfer) सक्रिय न होने या बैंक खाते से संबंधित समस्याओं के कारण छात्रों की छात्रवृत्ति रुक सकती है। इस लेख में DBT से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है, ताकि छात्र इन समस्याओं से बचने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकें।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि DBT एवं NPCI मैपिंग से संबंधित सही और नवीनतम जानकारी के लिए NPCI की आधिकारिक वेबसाइट www.npci.org.in पर जाएँ या अपने संबंधित बैंक से संपर्क करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *