बिहार राज्य के कक्षा 01 से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए डबल खुशखबरी निकलकर आ रही है। जहाँ एक तरफ सभी छात्रों की स्कॉलरशिप राशि को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है, वहीं दूसरी तरफ पात्र छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए ₹1,483.72 करोड़ की मंजूरी दी थी। इसके बाद 16 अक्टूबर 2026 को जारी नोटिस में लगभग ₹1,022.67 करोड़ की राशि के खर्च की मंजूरी का विवरण दिया गया है। बता दें कि हाल ही में शिक्षा विभाग (प्राथमिक शिक्षा निदेशालय) की ओर से पिछड़ा वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति भुगतान की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। यदि आपने भी कक्षा 01 से 10वीं तक मुख्यमंत्री BC EBC प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए फॉर्म भरा है, तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है।
बिहार सरकार के इस फैसले से लाखों पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलने की उम्मीद है। हालांकि, भुगतान शुरू होने की निश्चित तारीख की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।
Mukhyamantri BC EBC Pre-Matric Chhatravriti Yojana
मुख्यमंत्री BC EBC वर्ग के विद्यार्थियों को बिहार सरकार हर वर्ष छात्रवृत्ति प्रदान करती है। प्रत्येक वर्ष इसके लिए बजट पास किया जाता है। नए सत्र के लिए भी बजट की मंजूरी मिल गई है। अब केवल शासन स्तर पर भुगतान होना बाकी है। पहले इस योजना के अंतर्गत ₹600 से ₹1,800 तक की धनराशि दी जाती थी, लेकिन अब इस राशि को बढ़ाकर ₹1,200 से ₹3,600 तक कर दिया गया है। इसकी पुष्टि BC-EBC Welfare Department ने अपने X हैंडल पर ट्वीट और फेसबुक पेज पर पोस्ट के जरिए की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्कूल / विद्यालय द्वारा जिन पात्र BC-EBC श्रेणी के विद्यार्थियों का डेटा आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड किया गया है, उन सभी के खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
Mukhyamantri BC EBC Pre-Matric Chhatravriti Budget 2026-27
बिहार शिक्षा विभाग ने 16 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री BC EBC प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति बजट 2026-27 से संबंधित नोटिस जारी किया है। इससे पहले 15 सितंबर 2026 को पिछड़ा वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के लिए लगभग ₹1,483.72 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई थी। अब 16 अक्टूबर को जारी नोटिस में इस राशि में से लगभग ₹1,022.67 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी गई है। यह राशि दो अलग-अलग मदों में बाँटी गई है।
पहली मद में ₹129.35 करोड़ रुपये 198 ग्राम पंचायतों को सहायता देने के लिए रखे गए हैं, जबकि दूसरी मद में ₹893.3167 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति/वृत्तिका के लिए रखे गए हैं। छात्रवृत्ति वाली राशि का इस्तेमाल योजना के नियमों के अनुसार पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने के लिए किया जाना है।
इस बजट का पूरा हिसाब नीचे दी गई तालिका में देखें।
| विवरण | राशि (करोड़ रुपये में) |
|---|---|
| पहले मंजूर किए गए कुल पैसे | ₹1,483.7167 करोड़ |
| 198 ग्राम पंचायतों की मदद के लिए | ₹129.35 करोड़ |
| बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए | ₹893.3167 करोड़ |
| दोनों मदों को मिलाकर कुल राशि | ₹1,022.6667 करोड़ |
| पहले मंजूर राशि और वर्तमान राशि का अंतर | ₹461.05 करोड़ |
नोट: ₹461.05 करोड़ केवल दोनों राशियों का अंतर है। छात्रवृत्ति की मंजूरी का मतलब यह नहीं है कि पैसा विद्यार्थियों के खातों में पहुँच गया है। आपकी जानकारी के लिए संबंधित नोटिस की इमेज यहाँ जोड़ी गई है। आप इसे देखकर जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं।

Mukhyamantri BC EBC Pre-Matric Chhatravriti Yojana – Overview
|
विवरण |
जानकारी |
|---|---|
|
विभाग का नाम |
बिहार पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग |
|
छात्रवृत्ति का नाम |
Mukhyamantri BC EBC Pre-Matric Chhatravriti Yojana |
|
कुल स्वीकृत राशि |
₹1,022.6667 करोड़ |
|
कक्षा |
01 से 10वीं (Pre-Matric) |
|
छात्रवृत्ति राशि |
₹1,200 से ₹3,600 प्रति वर्ष |
|
हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए |
₹6,000 प्रति वर्ष |
|
लेटेस्ट अपडेट |
बजट की मंजूरी और खर्च की स्वीकृति |
|
शैक्षणिक वर्ष |
2026-27 |
|
राज्य |
बिहार |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
betastate.bihar.gov.in |
मुख्यमंत्री BC EBC Pre-Matric छात्रवृत्ति योजना की बढ़ी हुई स्कॉलरशिप राशि
BC-EBC Welfare Department की ओर से अपने एक्स (X) हैंडल पर ट्वीट करके छात्रवृत्ति राशि बढ़ाने की जानकारी दी गई है। इसके अनुसार, अब कक्षा के अनुसार विद्यार्थियों की सालाना छात्रवृत्ति राशि दोगुनी कर दी गई है। सभी कक्षाओं के लिए छात्रवृत्ति की राशि कितनी बढ़ाई गई है, इसका पूरा विवरण नीचे दी गई टेबल में देखें
| कक्षा का नाम | छात्रवृत्ति राशि |
|---|---|
| 01 से 04 तक | ₹1,200 प्रति वर्ष |
| 05 से 06 तक | ₹2,400 प्रति वर्ष |
| 07 से 10 तक | ₹3,600 प्रति वर्ष |
| कक्षा 1 से 10 तक के हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राएँ | ₹6,000 प्रति वर्ष |

मुख्यमंत्री BC EBC Pre-Matric छात्रवृत्ति योजना 2026-27: कब आएगी?
नए बजट की मंजूरी के बाद अब विभाग के पास छात्रवृत्ति वितरण के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है। इस राशि से योजना के नियमों के अनुसार सभी पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जानी है। हालांकि, अभी तक छात्रवृत्ति वितरण की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। पिछले वर्षों में मुख्यमंत्री BC EBC Pre-Matric छात्रवृत्ति का भुगतान नवंबर महीने में त्योहारों के आसपास किया गया था। ऐसे में इस बार भी छठ पूजा या दिवाली के अवसर पर छात्रवृत्ति का भुगतान शुरू होने की संभावना है। हालांकि, इस बार भुगतान की तारीख की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
विद्यार्थी समय-समय पर अपनी छात्रवृत्ति की स्थिति जाँचते रहें। जैसे ही भुगतान शुरू होने या तारीख से जुड़ी आधिकारिक जानकारी मिलेगी, इस लेख को अपडेट करके जानकारी दे दी जाएगी
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q.1 मुख्यमंत्री BC EBC Pre-Matric छात्रवृत्ति योजना के लिए कितने रुपये का बजट मंजूर किया गया है?
Ans: इस नोटिस में कुल ₹1,022.6667 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इसमें से ₹893.3167 करोड़ रुपये विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बाँटने के लिए और ₹129.35 करोड़ रुपये 198 ग्राम पंचायतों की मदद के लिए रखे गए हैं।
Q.2 मुख्यमंत्री BC EBC Pre-Matric छात्रवृत्ति योजना का पेमेंट कब आएगा?
Ans: मुख्यमंत्री BC EBC Pre-Matric छात्रवृत्ति योजना का पेमेंट छठ पूजा के अवसर पर आने की संभावना है। हालांकि, भुगतान की निश्चित तारीख को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है
Disclaimer: यह लेख आधिकारिक नोटिफिकेशन और उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। छात्रवृत्ति वितरण की निश्चित तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। जरूरत पड़ने पर जानकारी अपडेट की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करें।
| जारी बजट की नोटिस | Download |
| आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |

Ritu Yadav पिछले करीब 4 वर्षों से शिक्षा, स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर लेखन कर रही हैं। उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से ग्रेजुएशन किया है।
उनका उद्देश्य विद्यार्थियों तक स्कॉलरशिप और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाना है। वह पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियों, जरूरी दस्तावेज, स्कॉलरशिप स्टेटस और पेमेंट से जुड़ी जानकारी को आसान तरीके से समझाने पर विशेष ध्यान देती हैं।
Ritu Yadav का मुख्य लेखन क्षेत्र Scholarship, Education, Government Schemes और Career है। उनके लेखों में विद्यार्थियों के लिए उपयोगी जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करने और जटिल प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाने पर ध्यान दिया जाता है।


