UP Scholarship Fresh Registration 2026-27 | 9th to 12th, UG, PG ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें (स्टेप बाय स्टेप)

UP Scholarship Fresh Registration 2026-27

यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए फ्रेश आवेदन शुरू हो चुके हैं।  जितने विद्यार्थी कक्षा 9वीं से 12वीं तक किसी कक्षा में अपनी पढाई कर रहे है सभी के आवेदन हेतु पोर्टल खोला जा चूका है। हालांकि 12वीं  से ऊपर के अन्य कोर्सों (UG/PG/Diploma) के लिए फ्रेश आवेदन प्रक्रिया 15 सितम्बर 2026 से शुरू होगा। वैसे 9वीं और 11वीं के विद्यार्थी जो पिछले वर्ष आवेदन किये थे इन्हे रिन्यूअल आवेदन करना होगा। यह लेख खासकर फ्रेश रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों के लिए होने वाला है। फ्रेश आवेदन करने से पहले ओटीआर नंबर की आवश्यकता होती है। इसके लिए पहले ओटीआर रजिस्ट्रेशन करें एक बार ओटीआर रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जाने के बाद ओटीआर नंबर प्राप्त हो जाता है। जिसके बाद छात्र फ्रेश आवेदन पूर्ण कर सकते हैं।

UP Scholarship Fresh Registration 2026-27

उत्तर प्रदेश के सभी SC, ST, OBC, General और Minority वर्ग के स्टूडेंट जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें, जो भी विद्यार्थी कक्षा 9वीं व 11वीं के लिए 21 सितम्बर तक फ्रेश फॉर्म भरते हैं, सभी छात्रों के खाते में 25 जनवरी 2027 से स्कालरशिप की धनराशि आनी शुरू हो जाएगी जो की 31 जनवरी 2027 तक भेजी जाएगी 12वीं से ऊपर किसी कोर्स के विद्यार्थी जो अपना फ्रेश आवेदन 31 अक्टूबर तक पूरा करते हैं, इनके खाते धनराशि 21 से 31 दिसंबर 2026 तक भेजी जाएगी। छात्रों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए पेमेंट जारी होने की तिथि आधिकारिक नोटिस में लिखित हैं। लेकिन आवेदन करने के अलावा आपको अन्य प्रक्रिया भी उक्त तिथि के अंतराल पर करना होता हैं। तभी आपको स्कॉलरशिप की राशि समय सारिणी के अनुसार मिल पाती हैं

UP Scholarship Fresh Registration Date 2026-27 (9वीं से 12वीं युजी पीजी के लिए)

कक्षा / कोर्स तिथि
9वीं से 12वीं 11 अगस्त से 21 सितंबर 2026 तक
यूजी / पीजी (12वीं से ऊपर) 15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक

:Note: यूपी स्कॉलरशिप की सम्पूर्ण समय-सारणी (Time Table) जानने के लिए यहाँ क्लिक करें (Click Here)

UP Scholarship Fresh 2026-27 -Quick Information

आर्टिकल नाम

UP Scholarship Fresh Registration 2026-27

स्कॉलरशिप नाम छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति ऑनलाइन प्रणाली
कोर्स & कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं, UG, PG व अन्य सभी कोर्स
कैटेगरी SC / ST / OBC / GEN / Minority
आवेदन तिथि (9वीं से 12वीं) 11 अगस्त 2026 से 21 सितंबर 2026 तक (Fresh)
आवेदन तिथि (UG / PG) 15 सितंबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक (Fresh)
शैक्षणिक वर्ष 2026-27
आवेदन के प्रकार Fresh (नवीन आवेदन)
राज्य उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइट scholarship.up.gov.in

आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents For UP Scholarship Fresh Registration)

प्री मेट्रिक या पोस्ट मैट्रिक फॉर्म भरने के लिए छात्रों के पास यह डाक्यूमेंट्स होने चाहिए।

छात्र का आधार कार्ड व आधार से लिंक एक्टिव मोबाइल नंबर फीस रसीद
मार्कशीट डिजिलॉकर (DigiLocker) अकाउंट
बैंक पासबुक माता-पिता या पति का आय प्रमाण पत्र
10वीं 12वीं व पिछले वर्ष की मार्कशीट

जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate – यदि लागू हो)

पासपोर्ट साइज फोटो

छात्र का OTR नंबर

पात्रता मापदंड यूपी स्कॉलरशिप फ्रेश आवेदन के लिए (Eligibility Criteria)

क्रम संख्या पात्रता (Eligibility)
1. आवेदक का उत्तर प्रदेश के किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज में प्रवेश (Admission) होना अनिवार्य है।
2. प्री-मैट्रिक (9वीं, 10वीं) और पोस्ट-मैट्रिक (11वीं, 12वीं, यूजी, पीजी व अन्य कोर्स) में अध्ययनरत छात्र आवेदन कर सकते हैं।
3. SC/ST वर्ग के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए, तथा OBC/GEN/Minority वर्ग के परिवार की वार्षिक आय ₹2.0 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
4. SC, ST, OBC, General और Minority श्रेणियों से आने वाले सभी छात्र आवेदन के लिए पात्र हैं।

आवेदन करने के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी Smt. Meena Srivastav की यह बात अवश्य फॉलो करें:

  1. आवेदन करने के बाद हार्ड कॉपी अपने स्कूल/कॉलेज में अंतिम तिथि से पहले जमा कर दें।
  2. निर्धारित तिथि से पहले स्कूल/कॉलेज से बायोमैट्रिक अवश्य करा लें।
  3. आय प्रमाण पत्र अपने माता-पिता या पति का लगाना अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन फॉर्म निरस्त कर दिए जाएंगे। पिछले वर्ष हजारों छात्रों ने खुद का आय प्रमाण पत्र अपलोड कर दिया था, जिसकी वजह से फॉर्म रिजेक्ट कर दिए गए थे।
  4. आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए और वह मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए।
  5. डिजिलॉकर पर अकाउंट क्रिएट कर लें।

UP Scholarship Fresh Registration 2026-27 Complete Process (आवेदन की पूरी प्रक्रिया)

स्टेप बाय स्टेप समझें यूपी स्कॉलरशिप का फ्रेश आवेदन कैसे करना है।

सबसे पहले आपको OTR रजिस्ट्रेशन करना होगा। दिए गए लिंक पर क्लिक करके OTR रजिस्ट्रेशन कैसे करना है, उसकी पूरी प्रक्रिया जान सकते हैं। OTR Registration 

  • scholarship.up.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • Student लिंक पर क्लिक करके New Registration पर क्लिक करें।
  • कैटेगरी का चयन करके Prematric / Postmatric रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • अपना OTR नंबर दर्ज करें और Verify OTR पर क्लिक करें।
  • जिला, संस्था, छात्र का नाम, अनुक्रमांक आदि विवरण भरने के बाद पासवर्ड क्रिएट करें, फिर कैप्चा भरकर Proceed Registration पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और आपको रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त हो जाएगा।

Steps for Fresh Login (फ्रेश लॉगिन प्रक्रिया):

  • फ्रेश लॉगिन करने हेतु पुनः होम पेज पर आएँ।
  • Student पर क्लिक करके Fresh Login पर क्लिक करें। अपने कोर्स/कक्षा (प्रीमैट्रिक, पोस्टमैट्रिक या अन्य) के अनुसार विकल्प का चयन करें।
  • रजिस्ट्रेशन संख्या, OTR नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरकर Submit पर क्लिक करें।
  • लॉगिन होने के बाद “छात्रवृत्ति हेतु आवेदन पत्र भरें” पर क्लिक करें।
  • पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रम का नाम, विश्वविद्यालय/बोर्ड का नाम आदि सही जानकारी भरें और कैप्चा भरकर सबमिट करें।
  • फोटो/प्रपत्र अपलोड करें” पर क्लिक करके माँगे गए सभी दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म संशोधित करें” पर क्लिक करके यदि कोई जानकारी गलत भर दी है, तो उसे सही करें।
  • आय एवं जाति प्रमाणीकरण” पर क्लिक करें। जाति/आय प्रमाण पत्र के आवेदन फॉर्म की संख्या और क्रमांक दर्ज करें, कैप्चा भरकर Get Data और फिर Verify Details पर क्लिक करें।
  • प्रमाणीकरण हेतु आधार नंबर डालें” पर क्लिक करें, आधार नंबर दर्ज कर कैप्चा भरें और सबमिट करें।
  • हाईस्कूल रोल नंबर प्रमाणीकरण” पर क्लिक करके उसकी जानकारी भरें और सत्यापित करें।
  • जाँच हेतु आवेदन प्रिंट करें” पर क्लिक करके भरी गई सभी जानकारियों का मिलान करें।
  • आवेदन पत्र सबमिट करें” पर क्लिक करके कैप्चा भरें और फॉर्म सबमिट कर दें।
  • अंतिम में “संस्था में जमा करने हेतु आवेदन प्रिंट करें” पर क्लिक करके फाइनल प्रिंट निकाल लें और अपने स्कूल/कॉलेज में जमा कर दें।

Important Link

OTR रजिस्ट्रेशन कैसे करें  CLICK HERE
OTR Registration Direct Link CLICK HERE
New Registration CLICK HERE
Login Fresh Prematric Students
Login Fresh Postmetric Students
Login Fresh Postmetric Other Than Inter Students
Login Fresh Postmetric Other State Students
Login Renewal Prematric Students
Login Renewal Postmatric Students
Login Renewal Postmetric Other Than Inter Student
Login Renewal Postmetric Other State Students
Pre-Matric Official Notification PDF Download
Post-Matric Official Notification PDF Download

Disclaimer: इस लेख को जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती मीना श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशों के आधार पर तैयार किया गया है। छात्रों से निवेदन है कि आवेदन करते समय किसी भी समस्या या संदेह की स्थिति में आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त करें। आप हमारे चैट सपोर्ट के माध्यम से भी निःशुल्क संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *