अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए हर साल लाखों छात्राएं आवेदन करती हैं। जिसमें हजारों ऐसे छात्राएं होती हैं, जिनके आवेदन फॉर्म में कोई न कोई ऐसी त्रुटि रह जाती है, जिसकी वजह से उनके आवेदन फॉर्म को निरस्त कर दिया जाता है। देखा गया है कि पिछले साल हजारों छात्राएं ऐसी थी जिनके फॉर्म Submitted नहीं होने की वजह से छात्रवृत्ति राशि प्राप्त नहीं हुई थी। कई बार छात्राएं आवेदन करते समय ऐसी गलती कर देती हैं, जिसकी वजह से उनके फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया जाता है। अगर आपने भी वर्ष 2026-27 हेतु रिन्यूअल और फ्रेश आवेदन किया है, तो आपको उन गलतियों से बचना चाहिए जो गलती पिछले वर्ष हजारों छात्राओं ने की थी। बता दें अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप हेतु आवेदन कर चुके सभी छात्राएं अपने स्टेटस को यहाँ से चेक कर सकती हैं जिसका डायरेक्ट लिंक दिया गया है।
Azim Premji Scholarship Status 2026-27-Key Features
| लेख का नाम | Azim Premji Scholarship 2026-27 |
| स्कॉलरशिप राशि (Amount) | ₹30,000 प्रति वर्ष |
| स्टेटस चेक प्रक्रिया (Process) | online |
| स्टेटस कैसा होना चाहिए | Submitted |
| पात्रता (Eligibility) | केवल छात्राओं (लड़कियों) के लिए |
| सत्र (Academic Session) | 2026-27 |
| संस्था (Foundation) | अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन (Azim Premji Foundation) |
| आवेदन का प्रकार | फ्रेश (Fresh) / रिन्यूअल (Renewal) |
| आधिकारिक वेबसाइट | azimpremjifoundation.org |
अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप स्टेटस 2026-27
अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप स्टेटस की जाँच सभी छात्राएं कर सकती हैं और यदि फॉर्म सफलतापूर्वक Submitted है तो केवल पेमेंट जारी होने की प्रतीक्षा करनी होगी। हमने पहले ही जिक्र किया कि पिछले साल काफी विद्यार्थियों की एक जैसी गलती की वजह से उनका पेमेंट नहीं आ सका था। इस लेख में आपको इन्ही गलतियों से बचने की सलाह दी जाएगी, साथ ही आप अपने स्टेटस को कैसे चेक कर सकते हैं, इसकी पूरी प्रक्रिया बताई गई है। अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप स्टेटस में सभी छात्राओं के आवेदन के बाद से ही फॉर्म का वेरिफिकेशन शुरू होता है
Azim Premji Scholarship 2026: स्टेटस कैसा होना चाहिए?
यदि आप अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप का स्टेटस चेक करते हैं और आपके करंट स्टेटस में Submitted दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो चुका है और वेरिफिकेशन प्रक्रिया जारी है। चयन (Selection) होने के बाद आपके खाते में 30 हजार रुपये की धनराशि 2 किस्तों में भेजी जाएगी। यदि आपके स्टेटस में कुछ अन्य दिख रहा है, तो उसका क्या मतलब होगा? कृपया नीचे दी गई टेबल देखें।
| Submitted | धैर्य रखें, आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो चुका है |
| Not Selected | छात्रवृत्ति के लिए चयन नहीं किया गया है। |
| Disbursement Completed | स्कॉलरशिप की राशि आपके खाते में भेज दी गई है। |
| Submitted & None | आपका फॉर्म जमा हो गया है और दस्तावेजों का वेरिफिकेशन चल रहा है। |
ज़रूरी सूचना: हमने आपके समझने के लिए नीचे एक छात्रा को स्कॉलरशिप प्राप्त होने का स्टेटस लगाया है, इसे चेक कर लें। स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए ऐसा स्टेटस होना आवश्यक है।

अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप में इन गलतियों से बचें, अन्यथा आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा:
- यदि आपने अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति हेतु आवेदन के दौरान 6 महीने पुरानी फोटो लगाई है, तो इसकी वजह से आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
- यदि आपने सेल्फी ली हुई या किसी दूसरे व्यक्ति के साथ कटी हुई फोटो अपलोड की है, तो भी आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
- आधार कार्ड की फोटो भी साफ-सुथरी होनी चाहिए, अन्यथा आवेदन फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
- बैंक अकाउंट आदि की जानकारी सही होनी चाहिए।
- DBT (Direct Benefit Transfer) चालू रखें, और सभी डॉक्यूमेंट्स ओरिजिनल अपलोड करें।
Azim Premji Scholarship Status Verification Date 2026 (आवेदन वेरिफिकेशन की तिथि)
इस छात्रवृत्ति के फॉर्म का वेरिफिकेशन चरणबद्ध तरीके से किया जाता है।
| चरण | तिथि |
| प्रथम चरण | सितम्बर 2026 से मार्च 2027 तक |
| द्वितीय चरण | फरवरी 2027 से जुलाई 2027 तक |
अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप रिजेक्शन मैसेज (Rejection Message):
जब छात्राएं अपना आवेदन फॉर्म सबमिट करती हैं और किसी कारणवश इस छात्रवृत्ति के लिए उनका चयन नहीं हो पाता है, तब फाउंडेशन सभी आवेदकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेजती है। इस मैसेज में लिखा होता है कि आपकी आवेदन आईडी स्वीकृत नहीं की गई है। इसकी पुष्टि के लिए कृपया नीचे दी गई इमेज देखें।
स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स:
अपने स्टेटस की जाँच करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के लिए छात्राओं के पास उनका यूजरनेम (Username) और पासवर्ड (Password) होना आवश्यक है।
Azim Premji Scholarship 2026-27 स्टेटस कैसे चेक करें?
- स्टेटस चेक करने हेतु फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

- अपनी स्क्रीन को नीचे की ओर स्क्रॉल करें और New Application पर क्लिक करें।

- लॉगिन करने के लिए Already Registered Applicants पर क्लिक करें।

- अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
- लॉगिन होने के बाद डैशबोर्ड खुल जाएगा, जिसमें आप अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं।
निष्कर्ष: इस आर्टिकल में हमने अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करने से जुड़ी संपूर्ण जानकारी विस्तार से दी है। हमने बताया है कि छात्राएं मोबाइल से अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकती हैं, किन परिस्थितियों में आवेदन रिजेक्ट हो जाता है और फॉर्म भरते समय किन गलतियों से बचना चाहिए। जो छात्राएं फाउंडेशन की सभी गाइडलाइंस का सही से पालन करती हैं, उन्हें स्कॉलरशिप मिलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।
Disclaimer: छात्राएं आवेदन करने या स्टेटस चेक करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी अवश्य जांच लें। यदि फॉर्म में कोई त्रुटि है, तो उसे स्वयं पोर्टल पर जाकर सुधारें। हम केवल एक सूचनात्मक माध्यम हैं और छात्राओं को सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। आवेदन स्वीकार करना, अस्वीकार करना या स्टेटस में बदलाव करना हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इसलिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। किसी भी समस्या या सवाल के लिए आप कमेंट/चैट के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकती हैं।
| स्टेटस लॉगिन लिंक | Click Here |
| आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।



