यूपी स्कॉलरशिप से वंचित रह गए छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ चुकी है। जिन छात्रों को वर्ष 2025-26 की छात्रवृत्ति नहीं प्राप्त हुई थी, ऐसे छात्रों के खाते में स्कॉलरशिप देने के लिए विभाग द्वारा फिर से पोर्टल खोलने की घोषणा कर दी गई है। बता दें कि जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक कैटेगरी के लगभग 3 लाख 16 हजार विद्यार्थी स्कॉलरशिप पाने से वंचित रह गए थे, जिन्हें ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह बड़ा फैसला लिया है। इससे लाखों पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति प्राप्त करके अपनी पढ़ाई को जारी रख सकते हैं। बताते चलें कि वर्ष 2025-26 की छात्रवृत्ति पाने के लिए आधिकारिक पोर्टल 1 सितम्बर 2026 को खोलने की जानकारी सामने आ रही है। स्कॉलरशिप से वंचित रह गए छात्रों के लिए यह बहुत ही खुशी की अपडेट हो सकती है। अब सभी विद्यार्थी स्कॉलरशिप हेतु आवेदन करके अपने पिछले वर्ष की छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं।
UP Scholarship Latest Update (नई अपडेट)
गत वर्ष में करीब 3 लाख से ज्यादा स्टूडेंट ऐसे थे जो स्कॉलरशिप के लिए पात्र थे, लेकिन तकनीकी कारणों से स्कॉलरशिप का पेमेंट न मिलने की वजह से कई दिनों से सीएम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा रहे थे, जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। अब एक बार पुनः पोर्टल खुलने के बाद विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, फिर एक महीने के अंदर छात्रों के खाते में स्कॉलरशिप की धनराशि क्रेडिट भी कर दी जाएगी। इस बीच छात्रों को फॉर्म भरना होगा और अपना बायोमेट्रिक पूरा करना होगा, तभी स्कॉलरशिप हेतु आवेदन कर सकेंगे। हम आपके बीच पोर्टल री-ओपन (Re-Open) होने की आधिकारिक सूचना का इमेज नीचे जोड़ रहे हैं, इसे कृपया चेक कर लें।

UP Scholarship Portal Re-Open Date 2026
पोर्टल दोबारा खुलने के बाद आवेदन व अन्य तिथियों का विवरण नीचे दी गई टेबल में चेक कर सकते हैं:
| प्रक्रिया (Process) | तिथि (Date) |
| पोर्टल खुलने की तिथि | 01 सितम्बर 2026 |
| छात्रवृत्ति भेजे जाने की तिथि | 27 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 |
UP Scholarship Portal Re-Open – Highlights
| विभाग | जिला समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश |
| कैटेगरी | SC / ST / OBC / General / Minority (अल्पसंख्यक) |
| स्कॉलरशिप | यूपी स्कॉलरशिप (UP Scholarship) |
| पोर्टल खुलने की तिथि | 01 सितम्बर 2026 |
| लेटेस्ट अपडेट | पोर्टल दोबारा खोलने की सूचना (Re-Open Notice) |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन मोड (Online) |
| शैक्षणिक सत्र | 2025-26 / 2026-27 |
| आधिकारिक पोर्टल | scholarship.up.gov.in |
कौन-कौन आवेदन कर सकते हैं?
- जिन छात्रों ने पिछले वर्ष आवेदन किया था लेकिन छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं हुई थी, ऐसे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
- एससी (SC), एसटी (ST), जनरल (General), ओबीसी (OBC) और अल्पसंख्यक वर्ग के सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
- कक्षा 9वीं से 12वीं तथा अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्टग्रेजुएशन (PG) व डिप्लोमा डिग्री कोर्स के सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
-
अगर आपने सत्र 2025-26 के लिए एडमिशन लिया था लेकिन आवेदन नहीं कर पाए थे, तो नया आवेदन (New Registration) कर सकते हैं।
ज़रूरी सूचना: छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि पिछले वर्ष कक्षा 12वीं से ऊपर किसी भी कोर्स में अध्ययन कर रहे छात्रों (जैसे- बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएड, बीटीसी आदि ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स) के लिए पोर्टल दोबारा खोला गया था। हालांकि इस वर्ष विभाग द्वारा ऐसी कोई अलग से स्पष्ट सूचना नहीं दी गई है, केवल पोर्टल दोबारा खोलने व स्कॉलरशिप से वंचित रह गए छात्रों हेतु शुरू होने के बारे में कहा गया है। ऐसे में छात्र भ्रम में न पड़कर आधिकारिक पोर्टल खुलने का इंतजार करें।
पोर्टल खुलने से पहले ये काम कर लें:
जिन छात्रों को छात्रवृत्ति का पैसा पिछले वर्ष प्राप्त नहीं हुआ था, ऐसे विद्यार्थियों को इन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए:
- सबसे पहले पोर्टल 1 सितम्बर को ओपन होगा, लिंक एक्टिवेट होने की प्रतीक्षा करनी होगी।
- आवेदन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए, जिन्हें अपने पास तैयार रखें।
- अपने स्टेटस को चेक करें और देखें कि पिछले साल आपको किस गलती की वजह से छात्रवृत्ति नहीं मिली थी, वह गलती इस बार न दोहराएं।
- पिछले साल यदि फॉर्म डिस्ट्रिक्ट (District) लेवल से निरस्त (Reject) कर दिए गए थे, तो लॉगिन करके उस गलती का सुधार कर सकते हैं।
-
आवेदन फॉर्म सबमिट करके हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा कर सकते हैं और अपना बायोमैट्रिक करा लें।
UP Scholarship Portal Re-Open 2026 FAQ’s
Q.1 यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल दोबारा कब खुलेगा 2026?
Ans- 01 सितम्बर 2026 से यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल आवेदन के लिए दोबारा खोल दिया जाएगा।
Q.2 UP Scholarship 2026 छात्रवृत्ति की राशि कब तक आएगी?
Ans- पोर्टल दोबारा खुलने के बाद आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि आधिकारिक सूचना के अनुसार 27 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
Q.3 UP Scholarship पोर्टल खुलने के बाद रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
Ans- पोर्टल एक्टिवेट होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर नया लिंक जोड़ा जाएगा, जिस पर क्लिक करके विद्यार्थी अपना आवेदन आसानी से कर सकेंगे।
Disclaimer: समाज कल्याण विभाग (DWO) द्वारा पिछले वर्ष स्कॉलरशिप से वंचित रह गए छात्रों के लिए दोबारा पोर्टल खोले जाने की सूचना जारी की गई है। पोर्टल 1 सितंबर से खोला जाएगा। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। पोर्टल खुलने के बाद छात्र दोबारा आवेदन कर सकेंगे। कई बार पोर्टल पर आवेदन लिंक सक्रिय होने में देरी हो सकती है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें।
| Apply Link | Click Here |
| आधिकारिक वेबसाइट | Uttar Pradesh Scholarship Portal |

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।


