UP Scholarship Last Date 2026-27: 9वीं से 12वीं और UG/PG की अंतिम तिथि जारी, देखें पूरी समय सारिणी

UP Scholarship Last Date 2026-27

UP Scholarship Last Date 2026-27:यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए फ्रेश व रिन्यूअल दोनों तरह के आवेदन शुरू हो चुके हैं। इसकी सम्पूर्ण समय सारिणी 20 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई थी। फिलहाल प्री-मैट्रिक के लिए फ्रेश और रिन्यूअल दोनों आवेदन चालू हैं, जबकि पोस्ट-मैट्रिक के लिए रिन्यूअल आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आज के इस लेख में फ्रेश और रिन्यूअल आवेदन करने की अंतिम तिथि बताई गई है। चाहे आप प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर रहे हों या पोस्ट-मैट्रिक के लिए, आप आवेदन शुरू होने की तारीख और अंतिम तिथि यहाँ चेक कर सकते हैं। बीते 11 अगस्त 2026 से प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक के लिए नवीनीकरण (Renewal) आवेदन प्रारंभ कर दिए गए थे, साथ ही प्री-मैट्रिक के लिए नवीन (Fresh) आवेदन भी चालू हैं।

UP Scholarship Last Date: छात्रों के लिए जानना क्यों ज़रूरी है?

अगर आप यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपके मन में यह सवाल अवश्य होगा कि अंतिम तिथि के बारे में जानना क्यों ज़रूरी है। इसका सीधा सा उत्तर यह है कि अंतिम तिथि जानकर आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आवेदन कब तक चालू रहेगा, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कब से कब तक होना है और करेक्शन पोर्टल कब खुलेगा—जिससे आप समय रहते फॉर्म की त्रुटियों (गलतियों) में सुधार कर सकें। इसके अलावा, आप यह भी जान सकते हैं कि आपके खाते में स्कॉलरशिप की धनराशि कब भेजी जाएगी। ऐसी ही कई अन्य महत्वपूर्ण प्रक्रियाएँ होती हैं, जिन्हें छात्रों को अंतिम तिथि समाप्त होने से पहले पूरा करना होता है।

UP Scholarship Last Date 2026-27 – Key Features

इस पूरे लेख के फीचर्स पर नज़र डालें।

लेख का नाम UP Scholarship Last Date 2026-27
पात्र छात्र प्री-मैट्रिक (9वीं, 10वीं), पोस्ट-मैट्रिक (11वीं, 12वीं) व दशमोत्तर (UG, PG, ITI, Diploma)
आवेदन शुरू होने की तिथि 11 अगस्त 2026 (कक्षा 9-12 के लिए)
आवेदन की अंतिम तिथि अगस्त से अक्टूबर/नवंबर (कक्षा/कोर्स अनुसार नीचे देखें)
शैक्षणिक वर्ष 2026-27
लेख का प्रकार छात्रवृत्ति अंतिम तिथि व समय सारिणी (Time Table)
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के पात्र एवं गरीब छात्र
श्रेणी GEN / OBC / SC / ST / Minorities
आधिकारिक पोर्टल scholarship.up.gov.in

UP Scholarship Renewal Last Date 2026-27 (कक्षा 9वीं से 12वीं रिन्यूअल के लिए अंतिम तिथि)

कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र रिन्यूअल आवेदन से लेकर खाते में स्कॉलरशिप आने तक की पूरी समय सारिणी (Time Table) नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

प्रक्रियात्मक कार्यवाही समय तिथि 
स्कूलों द्वारा मास्टर डेटा तैयार करने की तिथि 22 जुलाई से 05 अगस्त 2026 तक
जिला (District) विद्यालय निरीक्षक द्वारा वेरिफिकेशन 23 जुलाई से 09 अगस्त 2026 तक
अल्पसंख्यक निजी स्कूलों की एन.एस.पी. मार्किंग करने की तिथि 23 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक
रिन्यूअल आवेदन करने व स्कूलों में हार्ड कॉपी जमा करने की तिथि 11 से 25 अगस्त 2026 तक
स्कूलों द्वारा बायोमेट्रिक करने की तिथि 11-30 अगस्त 2026 तक
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन 31 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक
NIC द्वारा स्क्रूटिनी करने की तिथि 11-17 सितंबर 2026 तक
डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी (DWO) द्वारा डेटा लॉक करने की तिथि 18-22 सितंबर 2026 तक
मांग सृजन करने की तिथि (त्रुटिपूर्ण आवेदन को छोड़कर) 23-28 सितंबर 2026 तक
रिन्यूअल छात्रों के खाते में स्कॉलरशिप की राशि भेजे जाने की तिथि 29 सितंबर से 05 अक्टूबर 2026 तक
NIC जाँच में संदिग्ध/गलत पाए गए डेटा पर कार्रवाई की तिथियाँ उसकी तिथि 
संदेहास्पद (Suspect) डेटा का सत्यापन और छात्रों द्वारा सुधार की तिथि 17 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक
NIC द्वारा पुनः स्क्रूटिनी करने की तिथि 10-15 अक्टूबर 2026 तक
डिस्ट्रिक्ट लेवल से पात्र डेटा का सत्यापन और डिजिटल सिग्नेचर से लॉक करना 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक
डिस्ट्रिक्ट लेवल के निर्णय पर लॉक डेटा की मांग सृजन 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026
संशोधित/सुधारे गए डेटा वाले छात्रों के खाते में धनराशि भेजे जाने की तिथि 25 से 31 अक्टूबर 2026 तक

UP Scholarship Fresh Last Date 2026-27 (कक्षा 9वीं से 12वीं फ्रेश आवेदन हेतु समय सारिणी)

Fresh (नवीन) आवेदन करने की तिथि 11 अगस्त से 21 सितंबर 2026 तक
फाइनल प्रिंट निकालने की तिथि 30 सितंबर 2026 तक
हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करने की तिथि 12 अगस्त से 05 अक्टूबर 2026 तक
स्कूल द्वारा प्राप्त आवेदनों की सत्यापित एवं अग्रसारित करने की तिथि 13 अगस्त से 15 अक्टूबर 2026 तक
जिला विद्यालय द्वारा वास्तविक छात्रों का वेरिफिकेशन 16 अक्टूबर से 05 नवंबर 2026 तक
NIC द्वारा स्क्रूटिनी 06-15 नवंबर 2026 तक
NIC द्वारा संदेहास्पद डेटा कारणों सहित दिखाना 16 से 20 नवंबर 2026
संदेहास्पद डेटा का कागजात से मिलान और सत्यापन की तिथि 14 दिसंबर 2026 तक
NIC द्वारा पुनः स्क्रूटिनी  (Fresh आवेदन के लिए) 15 से 21 दिसंबर 2026 तक
जिले की समिति द्वारा सही और संदेहास्पद फॉर्मों को फाइनल लॉक करना 16 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक
मांग सृजन करने की तिथि 16 से 24 जनवरी 2027 तक
फ्रेश आवेदन के खाते में छात्रवृत्ति भेजे जाने की तिथि 25 से 31 जनवरी 2027 तक

UP Scholarship Renewal UG PG Date 2026-27: सभी कोर्स के लिए रिन्यूअल से जुडी सम्पूर्ण तिथि 

ऑनलाइन आवेदन व हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करने की तिथि 15 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026
संस्था कॉलेज द्वारा बायो मैट्रिक की तिथि 15 सितंबर से 25 अक्टूबर 2026
यूनिवर्सिटी /एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा सही छात्रों की जांच और फर्जी/अपात्र को ब्लॉक करना 15 सितंबर से 05 नवंबर 2026
NIC द्वारा स्क्रूटिनी 06 से 20 नवंबर 2026
डिस्ट्रिक्ट लेवल से डाटा लॉक करने की तिथि 21 से 26 नवंबर 2026
मांग सृजन 27 से 30 नवंबर 2026
स्कॉलरशिप धनराशि भेजे जाने की तिथि (यूजी पीजी सभी रिन्यूअल स्टूडेंट को) 01 से 10 दिसंबर 2026
NIC द्वारा प्राप्त संदेहास्पद/त्रुटिपूर्ण डेटा का वास्तविक अभिलेखों से सत्यापन एवं त्रुटि निवारण 21 नवंबर से 20 दिसंबर 2026 तक
एनआईसी (NIC) द्वारा दुबारा स्क्रूटिनी 21 से 31 दिसंबर 2026
जनपद स्तरीय समिति के निर्णय अनुसार सत्यापित पात्र डेटा को विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से लॉक करना 01 से  10 जनवरी 2027
मांग सृजन 11 से 15 जनवरी 2027
दोबारा प्राप्त शुद्ध डेटा छात्रों के खाते में स्कॉलरशिप भेजे जाने की तिथि 16 से 25 जनवरी 2027 तक

UP Scholarship UG PG Fresh Last Date 2026-27 (यूजी पीजी फ्रेश आवेदन हेतु समय सारिणी)

Fresh (नवीन) आवेदन करने की तिथि 15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक
फाइनल प्रिंट निकालने की तिथि 16 सितंबर से 02 नवंबर 2026 तक
हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करने की तिथि 16 सितंबर से 04 नवंबर 2026 तक
कॉलेज द्वारा प्राप्त आवेदनों की सत्यापित एवं अग्रसारित करने की तिथि 16 सितंबर से 10 नवंबर 2026 तक
यूनिवर्सिटी /एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा वास्तविक छात्रों का वेरिफिकेशन अपात्र छात्रों को ब्लॉक करना 16 सितंबर से 25 नवंबर 2026 तक
NIC द्वारा स्क्रूटिनी 26 नवंबर से 05 दिसंबर 2026 तक
बिना गलती वाले सही फॉर्मों पर आगे की कार्रवाई करना उसकी तिथि 
डिस्ट्रिक्ट लेवल से सही आवेदनों की स्कॉलरशिप मंजूर करना और डिजिटल साइन से डेटा लॉक करना 06 से 15 दिसंबर 2026
मांग सृजन 16 से 20 दिसंबर 2026 तक
स्कॉलरशिप राशि भेजे जाने की तिथि (यूजी पीजी फ्रेश छात्रों को) 21 से 31 दिसंबर 2026 तक
NIC की जांच में संदेहास्पद फॉर्मों की जांच और सुधार उसके बाद की तिथि 
गलत या संदिग्ध फॉर्मों को असली डाक्यूमेंट्स  से मिलाकर ठीक करना। 06 से 31 दिसंबर 2026 तक
NIC द्वारा पुनः स्क्रूटिनी 01 से 10 जनवरी 2027 तक
डिस्ट्रिक्ट लेवल से डाटा लॉक करने की तिथि 11 से 20 जनवरी 2027 तक
मांग सृजन 21 से  25 जनवरी 2027 तक
स्कॉलरशिप राशि खाते में भेजे जाने की तिथि (UG/PG छात्रों को) 27 से 31 जनवरी 2027 तक

यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 के आवेदन की तिथियों का विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन से वेरिफाई करके सरल भाषा में समझाया गया है। जिन स्रोतों से जानकारी ली गई है, उनका PDF टेबल के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, आवेदन करने से पहले दी गई जानकारी को आधिकारिक वेबसाइट/नोटिफिकेशन से स्वयं एक बार अवश्य सत्यापित कर लें

9th से 12th नोटिफिकेशन पीडीएफ download
यूजी पीजी नोटिफिकेशन पीडीएफ Download
आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *