रत्नाकर बैंक लिमिटेड (RBL) ने ग्रेजुएशन कर रहे सभी छात्रों के लिए विद्यासारथी के माध्यम से स्कॉलरशिप लॉन्च की है। 10वीं और 12वीं में 60% अंकों से उत्तीर्ण विद्यार्थी आरबीएल बैंक की इस स्कॉलरशिप हेतु आवेदन कर सकते हैं। आपको जानकारी होनी चाहिए कि आरबीएल बैंक की इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 27 जुलाई से ही शुरू कर दिए गए हैं और वर्तमान में आवेदन प्रक्रिया चल रही है। विद्यार्थी इस मौके का फायदा उठाकर अपना फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।
रत्नाकर बैंक लिमिटेड ग्रेजुएशन के छात्रों हेतु हर साल स्कॉलरशिप लेकर आता है। स्कॉलरशिप के लिए चयनित छात्रों को 3 वर्षों तक स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है, जिसके लिए रिन्यूअल करना होता है। अगर आपने पिछले वर्ष आवेदन किया था और आपको स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है, तो आप विद्यासारथी पोर्टल से रिन्यूअल कर सकते हैं। इस आर्टिकल में फ्रेश आवेदन से जुड़ी जानकारी दी गई है।
RBL Bank Scholarship 2026-27
अगर आपने बीए, बीएससी, बी.कॉम आदि ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन लिया है, तो यह छात्रवृत्ति आपके लिए ही है। इसमें केवल 10वीं और 12वीं में 60% अंक माँगे गए हैं। किसी भी जेंडर (लिंग) के विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने वाले छात्रों को एक महीने का बैंक स्टेटमेंट देना होता है, साथ ही बोनाफाइड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। अन्य सभी आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची नीचे देख सकते हैं।आवेदन सफल होने के बाद विद्यार्थियों को ₹20,000 प्रतिवर्ष दिए जाएँगे। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी। हम आपको आवेदन करने का पूरा प्रोसेस इस लेख में बता रहे हैं, ताकि आप बिना किसी गलती के छात्रवृत्ति का फॉर्म भरकर इसका लाभ ले सकें
RBL Bank Scholarship Required Documents (ये डाक्यूमेंट्स सभी विद्यार्थी के पास होने चाहिए)
हम आपको इस स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने के लिए आवश्यक सभी डाक्यूमेंट्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके पास होने ज़रूरी हैं।
| डाक्यूमेंट्स की पूरी सूची – | 10वीं और 12वीं की मार्कशीट (यदि आवश्यक हो तो सेमेस्टर मार्कशीट भी) |
| फीस रसीद एवं कॉलेज फीस स्ट्रक्चर | वर्ष 2026 का इनकम सर्टिफिकेट |
| पैन कार्ड / वोटर आईडी / ड्राइविंग लाइसेंस / पासपोर्ट | बैंक पासबुक का पहला पेज या पिछले एक महीने का बैंक स्टेटमेंट |
|
बोनाफाइड सर्टिफिकेट (कॉलेज या संस्था से, जिस पर कॉलेज के आधिकारिक हस्ताक्षर एवं स्टाम्प लगे हों) |
आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो आदि। |
आरबीएल बैंक स्कॉलरशिप पात्रता के बारे में समझें – (Required Eligibility Criteria)
आरबीएल बैंक स्कॉलरशिप में आवेदन करने हेतु कुछ बुनियादी पात्रताएँ निर्धारित की गई हैं, जिन्हें पूरा करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं।
- अंडरग्रेजुएट (स्नातक) जैसे बीए, बीएससी, बी.कॉम आदि संबंधित कोर्स के विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।
- सभी छात्रों के 10वीं और 12वीं में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय ₹4 लाख से कम होनी चाहिए।
- किसी भी जेंडर के छात्र-छात्राएँ आवेदन कर सकते हैं।
स्कॉलरशिप राशि (Scholarship Amount)
इस छात्रवृत्ति के तहत चयनित छात्रों को आरबीएल बैंक द्वारा ₹20,000 प्रतिवर्ष दिए जाएँगे। यह राशि ग्रेजुएशन कोर्स के पूरे 3 वर्षों तक मिलेगी, जिसके अनुसार कुल ₹60,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी
| वर्ष | स्कॉलरशिप राशि |
| प्रति वर्ष | ₹20,000 |
| तीन वर्षों में | ₹60,000 |
RBL Bank Scholarship 2026-27 Date (आवेदन व अंतिम तिथि)
आरबीएल बैंक स्कॉलरशिप फॉर्म भरने हेतु संपूर्ण तिथि टेबल में चेक करें।
| वर्ष | 2026-27 |
| आवेदन प्रारंभ होने की तिथि | 27/07/2026 |
| अंतिम तिथि | 26/09/2026 |
आरबीएल बैंक स्कॉलरशिप से संबंधित महत्वपूर्ण बातें :
जो भी छात्र इस छात्रवृत्ति के लिए फॉर्म फिल करने वाले हैं। उन्हें इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- यह स्कॉलरशिप छात्राओं और दिव्यांगजनों के लिए काफी फायदेमंद है, क्योंकि फाउंडेशन इन अभ्यर्थियों को अधिक वरीयता देती है।
- यदि कोई महिला उम्मीदवार या दिव्यांग अभ्यर्थी आवेदन करता है, तो उसके चयन होने की प्रबल संभावना है। इसलिए ऐसे विद्यार्थी बेझिझक फॉर्म भरें।
- यदि आपके परिवार की वार्षिक आय ₹4 लाख से कम है, तो अवश्य आवेदन करें, क्योंकि आर्थिक स्थिति के आधार पर ही चयन किया जाएगा।
- आवेदन को फाइनल सबमिट करने से पहले अपने द्वारा भरी गई सभी जानकारियों की दोबारा जाँच कर लें।
- अपने बैंक खाते का पूरा विवरण बिल्कुल सही-सही भरें।
RBL Bank Scholarship 2026-27 Apply Online आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया समझें –
यदि आप स्वयं अपने मोबाइल या कंप्यूटर से फॉर्म भरना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
- Step.1 सबसे पहले विद्यासारथी (Vidyasaarathi) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

- Step.2 होम पेज पर ‘Apply For Scholarship’ के विकल्प पर क्लिक करें।

- Step.3 नया रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्र का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्म तिथि और पासवर्ड दर्ज करें। फिर कैप्चा भरकर चेकबॉक्स पर टिक करें और सबमिट कर दें।
- Step.4 आपके मोबाइल या ईमेल पर प्राप्त ओटीपी (OTP) दर्ज करके सबमिट करें। इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
Step To Login–

- Step.5 रजिस्ट्रेशन के बाद ‘Click Here To Login’ पर क्लिक करें।

- Step.6 अपनी ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके लॉगिन करें।

- Step.7 डैशबोर्ड खुलने पर ‘Please Fill Up Profile Form First’ पर क्लिक करें।

- Step 8: Personal Details– अपनी पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें और नाम, जन्म तिथि तथा लिंग (Gender) का चयन करें।

- Step 9: अपनी श्रेणी (Category), वैवाहिक स्थिति, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें तथा पहचान पत्र (Identity Proof) अपलोड करें।

- Step 10: अभिभावक (Parents) का नाम, मोबाइल नंबर और वार्षिक आय भरकर आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) अपलोड करें।

- Step 11: Communication Address– अपना पूरा पता, पिन कोड, गाँव/शहर आदि की जानकारी भरें और पते का प्रमाण (Proof of Address) अपलोड करें।

- Step 12: Bank Details – सेविंग बैंक अकाउंट नंबर, IFSC Code, बैंक का नाम आदि जानकारी भरकर बैंक पासबुक का पहला पेज अपलोड करें।

- Step 13: Current Academic Details– वर्तमान कोर्स का स्तर, कोर्स का नाम, संस्थान का नाम, राज्य, ट्यूशन फीस दर्ज करके संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।

- Step 14: Current Education Details– यहाँ अपने वर्तमान कोर्स का पिछला वर्ष (जैसे— 1st Year / 2nd Year) चुनें और विवरण सेव कर दें।
- Step 15: प्रोफाइल फॉर्म पूरा भरने के बाद वापस डैशबोर्ड पर आएँ और ‘Search & Apply for Scholarship Scheme’ पर क्लिक करें।
- Step 16: RBL Bank Scholarship स्कीम का चयन करें और आवेदन को Final Submit कर दें।
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से बनाया गया है। हमारा किसी भी आधिकारिक वेबसाइट या संस्था से कोई आधिकारिक संबंध नहीं है। इस लेख में RBL Scholarship के बारे में जानकारी सरल शब्दों में दी गई है। दी गई जानकारी को आधिकारिक स्रोतों से सत्यापित करने का प्रयास किया गया है। पाठकों को आवेदन करने या किसी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी अवश्य जांच लेनी चाहिए।

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।


