UP Scholarship 2025-26 Not Received: जिनका स्कॉलरशिप नहीं आया अब आगे क्या करें?

UP Scholarship 2025-26 Not Received

यूपी स्कॉलरशिप के लिए हर साल करोड़ों बच्चे फॉर्म भरते हैं, लेकिन सभी छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि मिल सके ऐसा संभव नहीं है। काफी छात्र होते हैं जिन्हें बजट के अभाव से छात्रवृत्ति नहीं मिल पाती है, तो काफी छात्रों के फॉर्म में हुई कुछ गड़बड़ी की वजह से नहीं मिल पाती है। इस प्रकार लाखों छात्र ऐसे होंगे जिन्हें वर्ष 2025-26 की स्कॉलरशिप नहीं मिली है। ऐसे छात्रों के मन में अवश्य एक प्रश्न होगा कि आखिर उन्हें अब आगे क्या करना चाहिए? क्या अब स्कॉलरशिप का पेमेंट मिल सकता है, या फिर उन्हें आगे क्या करना चाहिए? जैसा कि आपको मालूम होगा, अगस्त महीने से नए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। औसतन नए रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद छात्रवृत्ति आने की संभावनाएं काफी कम हो जाती हैं।

UP Scholarship 2025-26 Not Received

उत्तर प्रदेश में SC/ST/OBC/GEN/MIN सभी कैटेगरी के छात्र हर साल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करते हैं। सभी श्रेणी के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने के लिए सरकार बजट निर्धारित करती है। अनुमान है कि वर्ष 2025-26 में 4700 करोड़ रुपये से ज्यादा बजट पास किया गया था, जो कि पिछले सालों के मुकाबले यह राशि कई गुना ज्यादा थी। फिर भी लाखों विद्यार्थी स्कॉलरशिप से वंचित रह गए। बता दें कि यूपी स्कॉलरशिप में 40% की राशि राज्य सरकार द्वारा भेजी जाती है और 60% राशि का भुगतान केंद्र सरकार करती है। 31 मार्च 2026 तक राज्य की तरफ से स्कॉलरशिप की राशि सभी छात्रों के खाते में डाली गई है, और देखा गया कि केंद्र सरकार की तरफ से जुलाई महीने में विद्यार्थियों के खाते में राशि भेजी गई। इसके बाद भी लाखों विद्यार्थी स्कॉलरशिप से वंचित रह गए और अपनी छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे हैं।

UP Scholarship 2025-26 Statistics: (वर्ष 2025-26 के आकड़ें)

यूपी स्कॉलरशिप वर्ष 2025-26 के आँकड़ों (Statistics) के अनुसार इस वर्ष कितने आवेदन प्राप्त हुए हैं और कितने छात्रों के खाते में स्कॉलरशिप भेजी गई है, इसका पूरा विवरण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। पूरा विवरण नीचे दी गई तालिका (Table) में देखें।

विवरण (Details) कुल संख्या (Total Count)
कुल प्राप्त ओटीआर
89,89,714
फाइनल सबमिट किए गए आवेदन
84,88,216
संस्थानों द्वारा फॉरवर्ड किए गए आवेदन
77,08,644
कुल लाभार्थी छात्र
18,64,427

UP Scholarship 2025-26 Not Received: छात्रवृत्ति नहीं आई तो अब क्या करें?

जिन छात्रों को इस वर्ष छात्रवृत्ति नहीं प्राप्त हुई है, ऐसे छात्रों के मन में एक प्रश्न जरूर होगा कि अब आगे क्या करें।

  • जिन भी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप का पेमेंट नहीं मिला है, वे 2026-27 के लिए रिन्यूअल कर सकते हैं।
  • दिमाग में यह दुविधा न पालें कि पिछले वर्ष छात्रवृत्ति नहीं आई है, तो इस वर्ष भी नहीं आएगी। अपने स्टेटस को चेक करके पता करें कि किस वजह से आपको छात्रवृत्ति का पैसा नहीं मिला है, और यह गलती दोबारा न दोहराएं।
  • CM हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • जिला समाज कल्याण अधिकारी (DWO) ऑफिस में जाएं।

सबसे महत्वपूर्ण – छात्रों से गुजारिश है कि बिना समय गंवाए वर्ष 2026-27 के लिए रिन्यूअल फॉर्म भर लें। शुरुआत में विभाग के पास बजट होता है, इसलिए जब विद्यार्थी प्रथम चरण में फॉर्म भरते हैं, तो उनके खाते में जल्द स्कॉलरशिप भेजी जाती है। अंतिम में बजट खत्म हो जाने की वजह से कई बार स्कॉलरशिप नहीं मिल पाती है।

आवेदन फॉर्म भरने के बाद यह सुनिश्चित करें कि क्या आपका आवेदन फॉर्म फॉरवर्ड किया गया है या नहीं। केवल आपके पहले आवेदन कर देने से ही स्कॉलरशिप नहीं मिल जाएगी, इसके लिए जिला समाज कल्याण विभाग से पहले फॉर्म वेरीफाई (सत्यापित) होकर आगे निदेशालय स्तर पर फॉरवर्ड होना भी जरूरी होता है। इसके लिए अपने कॉलेज/संस्थान से फॉर्म को फॉरवर्ड कराएं।

UP Scholarship 2025-26: क्या पेमेंट आगे मिल सकता है?

दोस्तों, वैसे तो अगस्त महीने में यूपी स्कॉलरशिप पेमेंट भेजे जाने की संभावनाएं काफी ज्यादा कम होती हैं, लेकिन अगर पिछले वर्ष देखें तो विभाग द्वारा पिछले साल जिन विद्यार्थियों का स्कॉलरशिप नहीं आया था, उनके लिए सरकार द्वारा दोबारा पोर्टल खोला गया था। तो सरकार चाहे तो इस वर्ष भी स्कॉलरशिप से वंचित रह गए छात्रों के लिए दोबारा पोर्टल खोल सकती है। फिलहाल अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पिछले वर्ष नवंबर-दिसंबर में पुनः छूटे छात्रों के लिए आवेदन शुरू किया गया था, तो इस वर्ष भी इतने माह तक इंतजार करना चाहिए। अगर विभाग द्वारा दोबारा पोर्टल खोला जाता है, तो हो सकता है छूटे छात्रों को स्कॉलरशिप प्राप्त हो जाए।

निष्कर्ष (Conclusion):

इस आर्टिकल में स्कॉलरशिप से वंचित रह गए सभी विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप न आने के कारण और छात्रवृत्ति न मिलने पर आगे क्या निर्णय लेना चाहिए, इसके विषय में बताया गया है। हमने अपना पर्सनल सुझाव जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशों के अनुसार दिया है। विद्यार्थियों को सलाह है कि वे निरंतर पेमेंट की जाँच करते रहें।

Disclaimer: scholarshipnews.co.in केवल छात्रों की सहायता और शैक्षणिक समाचार प्रकाशित करने के लिए बनाया गया है। हमारी ओर से किसी भी प्रकार की छात्रवृत्ति (Scholarship) प्रदान नहीं की जाती है। भुगतान (Payment) या किसी अन्य समस्या के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर ही जाएँ। हम केवल सही समय पर समाचार और तकनीकी सहायता प्रदान करते हैं। यदि आपको किसी जानकारी को लेकर कोई संदेह या प्रश्न है, तो आप चैट के माध्यम से पूछताछ कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *