Azim Premji Scholarship 2026-27: 10 अगस्त 2026 से आवेदन शुरू, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Azim Premji Scholarship 2026-27

अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन लड़कियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए, आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को स्कॉलरशिप मुहैया कराता है, जिसके लिए प्रत्येक वर्ष आवेदन लिए जाते हैं। ऐसी छात्राओं के लिए खुशखबरी है जो 10वीं और 12वीं किसी सरकारी स्कूल से पास करके किसी भी सरकारी यूनिवर्सिटी या फिर सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट या डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लेने जा रही हैं। वे अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के तहत 30 हज़ार रुपये पाने हेतु आवेदन कर सकती हैं। यह स्कॉलरशिप सभी बच्चियों के खाते में दो किस्तों में भेजी जाती है। पहली क़िस्त 15,000 और दूसरी क़िस्त 15,000 रुपये की होती है। इस प्रकार पूरे 30,000 रुपये प्रति वर्ष दिए जाते हैं। सभी छात्राओं की जानकारी के लिए बता दें कि अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन शुरू होने की घोषणा फाउंडेशन द्वारा की जा चुकी है।

Azim Premji Scholarship 2026-27

जो भी छात्राएं पात्र राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों से 10वीं और 12वीं पास करके किसी भी रेगुलर अंडरग्रेजुएट या डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन ले चुकी हैं, वे राउंड 1 के लिए आवेदन कर सकती हैं। पहले चरण में आवेदन करने के बाद, फॉर्म का वेरिफिकेशन पूरा होने पर फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर स्कॉलरशिप भेजी जाती है। हाल ही में फाउंडेशन द्वारा रिन्यूअल और फ्रेश आवेदन की सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है, जिसके अनुसार राउंड 1 हेतु रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से शुरू होने की जानकारी दी गई है। आवेदन फॉर्म की समीक्षा (Application Under Review) और जांच के बाद पात्र लाभार्थियों के खाते में पहले चरण की स्कॉलरशिप भेज दी जाएगी। अतः जो भी छात्राएं वर्ष 2026 में किसी स्नातक या डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन ले चुकी हैं, वे अंतिम तिथि से पहले अपना फॉर्म भर लें

Azim Premji Scholarship 2026-27: पात्र राज्य और केंद्र शासित प्रदेश

दोस्तों, फाउंडेशन की तरफ से जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची जारी की गई है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

Andhra Pradesh Arunachal Pradesh
Assam Bihar
Chhattisgarh Delhi (NCT)
Jharkhand Karnataka
Madhya Pradesh Manipur
Meghalaya Mizoram
Nagaland Odisha
Puducherry Rajasthan
Sikkim Telangana
Uttarakhand Uttar Pradesh
Tripura

Note– दोस्तों यदि आपके राज्य या केंद्रशासित प्रदेश का नाम इस सूची में नहीं है, तो अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन हेल्पलाइन नंबर पूछताछ कर सकते हैं।

Quick Info – Azim Premji Scholarship 2026-27

वर्ष 2026-27 का पूरा विवरण संक्षेप में नीचे दिया गया है।

स्कॉलरशिप का नाम Azim Premji Scholarship
फाउंडेशन Azim Premji
स्कॉलरशिप राशि ₹30,000 प्रति वर्ष
लाभार्थी केवल छात्राएं (लड़कियां)
आवेदन शुरू होने की तिथि 10 अगस्त 2026
आवेदन अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026
कोर्स स्नातक (Undergraduate) और डिप्लोमा
स्थान / क्षेत्र तय पात्र राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
ऑफिशियल वेबसाइट azimpremjifoundation.org

पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria Azim Premji Scholarship 2026-27)

  • छात्राएं ऊपर दी गई सूची के किसी भी पात्र राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की निवासी होनी चाहिए।
  • छात्राओं को रेगुलर 10वीं और 12वीं सरकारी स्कूल से पास होना चाहिए।
  • 2026-27 में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय और सरकारी विश्वविद्यालय में स्नातक (Undergraduate) व डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लिया होना जरूरी है।
  • कोर्स की पूरी अवधि 2 वर्ष से 5 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।

अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27 टाइमलाइन 

आवेदन आरंभ होने की तिथि 10-08-2026
अंतिम तिथि 31-08-2026
आवेदन की समीक्षा सितंबर (अपेक्षित)
स्कॉलरशिप राशि भेजी जाने की तिथि फरवरी – अप्रैल (अपेक्षित)

Required Documents for Azim Premji Scholarship (महत्वपूर्ण दस्तावेज़)

आधार कार्ड।
पासपोर्ट साइज फोटो।
बैंक खाता।
10वीं और 12वीं की मार्कशीट।
कॉलेज एडमिशन प्रूफ, बोनाफाइड सर्टिफिकेट, ट्यूशन फीस रसीद।

अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप कैसे मिलेगी?

आपको बताते चलें, अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप एकमात्र ऐसी फाउंडेशन है जो छात्राओं को स्कॉलरशिप राशि उनके अच्छे नंबर (Merit) के आधार पर नहीं प्रदान करती है। यह स्कॉलरशिप विद्यार्थी की पात्रता के अनुसार दी जाती है।

आवेदन करते समय इन गलतियों से बचें

  • आवेदन करने के दौरान सभी छात्राओं को ओरिजिनल दस्तावेज़ ही अपलोड करने हैं।
  • मार्कशीट, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की इमेज ब्लर नहीं होनी चाहिए।
  • इस स्कॉलरशिप हेतु फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क निःशुल्क है।
  • फॉर्म में भरी गई जानकारी जैसे – माता-पिता का नाम व अन्य जानकारी सही-सही होनी चाहिए।

(क़िस्त-वाइज़ सहायता राशि)

अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप हेतु चयनित छात्राओं को ₹30,000 की सहायता राशि दी जाती है। यह राशि दो किस्तों में दी जाती है। इस स्कॉलरशिप में चयन होने के बाद छात्राओं को उनके कोर्स की अवधि तक निरंतर प्रतिवर्ष स्कॉलरशिप भेजी जाती है। यदि कोर्स की अवधि 2 वर्ष है तो 2 वर्ष, लेकिन 5 वर्ष से अधिक यह स्कॉलरशिप नहीं दी जाएगी।

कोर्स की अवधि
सहायता राशि इंस्टॉलमेंट
इंस्टॉलमेंट डेट
2-5 वर्ष 30000 2 फरवरी – अप्रैल

Azim Premji Scholarship 2026-27 Application Process (आवेदन प्रक्रिया)

  • आवेदन के लिए azimpremjifoundation.org पर आना होगा।
  • स्क्रीन नीचे की ओर स्क्रॉल करें और New Applications पर क्लिक करें।
  • यहाँ पर New Registration 2026 Cohort पर क्लिक करें।
  • अपनी पात्रता के अनुसार जानकारी का चयन करें और Check Eligibility पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और Send OTP पर क्लिक करें।
  • अपने मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करके VERIFY OTP पर क्लिक कर दें।
  • अब रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा। यहाँ अपनी भाषा, आवेदक का नाम, आधार विवरण, कक्षा 12वीं के अध्ययन का जिला चुनें, पासवर्ड बनाएं और Register पर क्लिक करें।
  • चेक बॉक्स पर क्लिक करके कन्फर्म पर क्लिक कर दें। इस प्रकार रजिस्ट्रेशन संपन्न हो जाएगा। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर यूजरनेम प्राप्त हो जाएंगे।

Login Step-

  • यूजर नाम और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन पर क्लिक कर दें।
  • प्रोसीड पर क्लिक करें।
  • बेसिक इंफॉर्मेशन में Full Name, जन्म तिथि, जेंडर, मोबाइल नंबर, आधार फिल करें और आगे बढ़े।
  • फादर का नाम भरने के बाद Communication Address भर दें और Save पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार एक नया पेज आ जाएगा। Create New Application पर क्लिक कर दें।
  • Application Dashboard – आ जाएगा। पहले पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।
  • आधार कार्ड का फोटो अपलोड करें।
  • अकाउंट होल्डर का नाम, IFSC Code, बैंक का नाम, ब्रांच आदि जानकारी भरने के बाद पासबुक का फोटो अपलोड कर दें और save & next पर क्लिक करें।
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट की डिटेल्स और उसका फोटो अपलोड करके Save & Next पर क्लिक करें।
  • इसी प्रकार कक्षा 12वीं डिटेल्स और मार्कशीट अपलोड करें।
  • एडमिशन प्रूफ – राज्य, जिला, संस्था का नाम, और एडमिशन प्रूफ फोटो अपलोड करें।
  • आखिरी स्टेप में पर्सनल डेटा से संबंधित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चेक बॉक्स पर क्लिक करके Submit पर क्लिक कर दें।

FAQ,s

Q.1 अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27 आवेदन की तिथि क्या है?

Ans- अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप न्यू रजिस्ट्रेशन 10 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी।

Q.2 आवेदन करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें?

Ans- छात्राएं स्कूल से कॉलेज एडमिशन प्रूफ, बोनाफाइड सर्टिफिकेट, ट्यूशन फीस रसीद अपने पास रख लें, क्योंकि आवेदन के समय अक्सर ये दस्तावेज़ उपलब्ध नहीं होते हैं।

Disclaimer: अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए फिलहाल केवल आवेदन प्रारंभ होने की सूचना जारी की गई है। आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होगी। इसलिए विद्यार्थी आवेदन एवं अन्य महत्वपूर्ण अपडेट के लिए फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नज़र बनाए रखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *