JK Lakshmi Vidya Scholarship Renewal 2026-27: आवेदन शुरू | 6th-8th, 9th-12th, ITI, Diploma, UG & PG पूरी जानकारी

JK Lakshmi Vidya Scholarship Renewal 2026-27

जो भी विद्यार्थी जे के लक्ष्मी विद्या स्कॉलरशिप के लिए पिछले वर्ष आवेदन किए थे, उन्हें इस वर्ष स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए रिन्यूअल करना होगा। इसकी रिन्यूअल प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति से जुड़ी ज़रूरी शर्तें पूरी करके समय रहते रिन्यूअल कर सकते हैं। आपको बता दें कि एक बार स्कॉलरशिप के लिए चयन होने के बाद आगे की छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए हर वर्ष रिन्यूअल करना होता है।

इस स्कॉलरशिप की रिन्यूअल प्रक्रिया विद्यासारथी पोर्टल पर चालू है। कक्षा 6वीं से 12वीं, यूजी, पीजी, आईटीआई और डिप्लोमा आदि कोर्स के जिन विद्यार्थियों ने पिछले वर्ष फॉर्म भरकर सफलतापूर्वक छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त की थी, वे सभी समय पर छात्रवृत्ति पाने के लिए तुरंत रिन्यूअल कर लें

JK Lakshmi Vidya Scholarship Renewal 2026-27: अगर आपके खाते में जेके लक्ष्मी विद्या स्कॉलरशिप का पेमेंट पिछले वर्ष आया था, तो बिना किसी संकोच के इस वर्ष रिन्यूअल करें। रिन्यूअल आवेदन प्रक्रिया 08 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। वर्तमान में सभी कोर्स व कक्षाओं के विद्यार्थियों से रिन्यूअल आवेदन लिए जा रहे हैं। 5वीं कक्षा को छोड़कर सभी कक्षाओं के लिए रिन्यूअल करना होगा। उदाहरण के लिए, यदि आपने पिछले वर्ष कक्षा 6वीं के लिए आवेदन किया था, तो इस वर्ष कक्षा 7वीं के लिए रिन्यूअल करना होगा। इसी प्रकार यह नियम सभी कक्षाओं पर लागू होगा। रिन्यूअल के लिए गत वर्ष (पिछली कक्षा) का परिणाम होना आवश्यक है और किसी भी विषय में बैक (Back) नहीं होना चाहिए।

इसके अलावा, आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची और पात्रता का विवरण नीचे दिया जा रहा है, जिस पर ध्यान दें।

जेके लक्ष्मी विद्या स्कॉलरशिप रिन्यूअल आवेदन अंतिम तिथि – Important Dates

विद्यार्थियों के लिए रिन्यूअल प्रक्रिया 08 अगस्त 2026 से शुरू की गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 रखी गई है।

प्रक्रिया वर्ष 
आवेदन तिथि 08 अगस्त 2026
आवेदन अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2026

JK Lakshmi Vidya Scholarship Renewal 2026 – Highlight

छात्रवृत्ति का नाम JK Lakshmi Vidya Renewal Scholarship (2026-27)
कोर्स और कक्षा कक्षा 6वीं से 8वीं, 9वीं से 12वीं, ITI, डिप्लोमा, UG और PG
आवेदन प्रारंभ तिथि 08/08/2026
आवेदन अंतिम तिथि 15/09/2026
रिन्यूअल करने की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड
एकेडमिक वर्ष 2026-27
कांटेक्ट पर्सन धीरज लेथे
आधिकारिक वेबसाइट विद्यासारथी पोर्टल (Vidyasaarathi Portal)

रिन्यूअल हेतु पात्रता : (Renewal Eligibility Criteria)

रिन्यूअल फॉर्म भरने के लिए आवश्यक पात्रता –

  • अभ्यर्थी ने जिस कोर्स/कक्षा के लिए पिछले वर्ष आवेदन किया था, इस वर्ष भी समान कोर्स के लिए आवेदन करना होगा।
  • छात्रों को अपनी कक्षा में कम से कम 50% अंकों से उत्तीर्ण होना ज़रूरी है।
  • सबसे ज़्यादा ज़रूरी है कि विद्यार्थी को स्कॉलरशिप का पेमेंट रिसीव हुआ होना चाहिए।
  • पिछले वर्ष की तरह परिवार की आय 5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

रिन्यूअल करने के लिए आवश्यक दस्तावेज (Required Documents For JK Lakshmi Vidya Scholarship)

यदि आप रिन्यूअल करने वाले हैं, तो ये डॉक्यूमेंट्स तैयार रख लें:

  • पिछली कक्षा/सेमेस्टर की मार्कशीट
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • बैंक पासबुक
  • वर्तमान वर्ष की फीस रसीद (Fee Receipt)
  • एडमिशन लेटर या बोनाफाइड सर्टिफिकेट (Bonafide Certificate)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • विद्यासारथी पोर्टल की यूज़र आईडी, पासवर्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर।

जेके लक्ष्मी विद्या स्कॉलरशिप रिन्यूअल से संबंधित ज़रूरी सूचना –

  • पिछले सेमेस्टर की ओरिजिनल मार्कशीट अपलोड करनी होगी।
  • 15 सितंबर से पहले आवेदन करने वाले विद्यार्थी अपने फॉर्म का स्टेटस चेक करें। देखें कि किसी वजह से आवेदन निरस्त तो नहीं हुआ है।
  • ईमेल आईडी और पासवर्ड भूल जाने पर, उन्हें ‘Forgot’ करके नया जनरेट करें, फिर उसके माध्यम से लॉगिन करें।
  • आवेदन फाइनल सबमिट करने से पहले उसे ध्यानपूर्वक जाँच लें।

JK Lakshmi Vidya Scholarship Renewal 2026-27 Application Process 

जे के लक्ष्मी स्कॉलरशिप रिन्यूअल आवेदन करने के लिए सामने वाले लिंक पर क्लिक करें, लेख में रिन्यूअल करने की प्रोसेस पहले से बताया गया हैं जिसे फॉलो करके आवेदन पूर्ण कर सकते हैं  Click Here

JK Lakshmi Vidya Scholarship Renewal 2026-27 FAQ’s

Q.1 जे के लक्ष्मी विद्या स्कॉलरशिप रिन्यूअल 2026-27 के आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

Ans- JK Lakshmi Vidya Scholarship Renewal 2026-27 की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2026 रखी गई है।

Q.2 JK लक्ष्मी विद्या स्कॉलरशिप रिन्यूअल 2026-27 कैसे करें?

Ans- सर्वप्रथम विद्यासारथी पोर्टल पर ईमेल और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके पूछी गई जानकारी भरकर सबमिट कर दें।

Disclaimer:  जे के लक्ष्मी विद्या स्कॉलरशिप रिन्यूअल से संबंधित जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर सत्यापित करने के बाद इस लेख में आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में दी गई है। विद्यार्थियों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले जानकारी को आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य जांच लें। हमारे माध्यम से केवल स्कॉलरशिप से संबंधित जानकारी और तकनीकी सहायता प्रदान की जाती है। आवेदन के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट/विद्यासारथी पोर्टल का ही उपयोग करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *