Yashad Sumedha Scholarship 2026 Online Apply: बी.टेक कर रहे छात्रों को मिलेंगे ₹20,000, जानें कैसे करें आवेदन

Yashad Sumedha Scholarship 2026 Online Apply

राजस्थान के उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा या अजमेर ज़िले के किसी भी सरकारी संस्थान (Government College) से B.Tech कर रहे छात्रों के लिए सुमेधा पोर्टल पर स्कॉलरशिप हेतु आवेदन शुरू किए जा चुके हैं। जो भी छात्र संबंधित ज़िलों में किसी सरकारी कॉलेज से B.Tech कर रहे हैं, वे सभी इस छात्रवृत्ति हेतु फॉर्म भरकर और आगे की प्रक्रिया पूरी करके ₹20,000 की सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि सुमेधा पोर्टल पर 15 जुलाई को यशद सुमेधा स्कॉलरशिप के आवेदन शुरू होने की सूचना जारी की गई थी। हालांकि, शुरुआत में आवेदन करते समय कुछ समस्या देखने को मिल रही थी, लेकिन अब विद्यार्थी बिना किसी समस्या के फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन कैसे करें, इसकी पूरी प्रक्रिया हम आपको नीचे विस्तार से बताएंगे।

Yashad Sumedha Scholarship क्या है?

सुमेधा एक शैक्षणिक व सामाजिक संस्था है, जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब या कम आय वाले परिवारों के मेधावी बच्चों को शिक्षा में बढ़ावा देना है। इस फाउंडेशन द्वारा मुख्य रूप से टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल कोर्स कर रहे छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। फाउंडेशन ने वर्ष 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत पात्र छात्रों को ₹20,000 तक की स्कॉलरशिप राशि दी जाती है। 12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण छात्र इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसकी पूरी पात्रता नीचे दी गई है। यह फाउंडेशन छात्राओं, अनाथ बच्चों, सिंगल पैरेंट (माता या पिता) वाले छात्रों और BPL परिवार से आने वाले विद्यार्थियों को विशेष प्राथमिकता देता है। 

Yashad Sumedha Scholarship 2026: Eligibility Criteria

यशद सुमेधा स्कॉलरशिप के लिए पात्रता इस प्रकार निर्धारित की गई है:

No. पात्रता (Eligibility Criteria)
1. आवेदक का राजस्थान के उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा या अजमेर ज़िले का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
2. विद्यार्थी ने कक्षा 12वीं 75% या उससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण की हो और वर्तमान में किसी सरकारी कॉलेज में B.Tech कोर्स (केवल 1st Year/1st Semester) में अध्ययनरत हो
3. परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2,00,000 (2 लाख रुपये) से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए फॉर्म भरते समय आय प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।

यशद सुमेधा स्कॉलरशिप 2026 Date Sheet: (Important Date)

आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 15 July 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 September 2026
College Attested Form जमा करने की अंतिम तिथि 15 October 2026
Form Jaipur Registered Office में जमा करने की अंतिम तिथि 15 October 2026

Yashad Sumedha स्कॉलरशिप सहायता राशि और अन्य फायदे –

  • आवेदन सफल होने के बाद छात्रों को ₹20,000 की स्कॉलरशिप राशि दी जाएगी।
  • यह राशि विद्यार्थी को पूरे कोर्स की अवधि तक (हर साल) दी जाएगी। इसके लिए छात्र को प्रत्येक वर्ष प्रथम श्रेणी (First Division) में पास होना अनिवार्य है, तभी वे इसे रिन्यू (Renew) करा सकेंगे।
  • इस प्रकार विद्यार्थी अपने B.Tech कोर्स के पूरे 4 वर्षों में कुल ₹80,000 तक की स्कॉलरशिप सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए डॉक्यूमेंट की पूरी सूची (Documents List)

आवेदन के लिए ये डॉक्यूमेंट होने अनिवार्य हैं।

मोबाइल नंबर ईमेल आईडी आय प्रमाण पत्र
पास्ट एजुकेशनल डिटेल्स करंट एजुकेशन डिटेल्स फॅमिली फोटोग्राफ  
बैंक अकाउंट 10वीं 12वीं मार्कशीट राजस्थान डोमिसाइल/ रेजिडेंस  सर्टिफिकेट

BPL कार्ड (यदि लागू हो)

फीस रसीद HOD / प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और सील, P.P.O. की कॉपी (यदि लागू/ज़रूरी हो)

Yashad Sumedha Scholarship Verification Process: (वेरिफिकेशन प्रक्रिया)

चरण प्रक्रिया 
प्रथम चरण सबसे पहले विद्यार्थी Scholarship का online application/form भरकर उसकी hard copy निकालकर अपने College/Institute में जमा करेंगे।
द्वितीय चरण College/Institute का HOD/Principal form को verify करके signature और official seal/stamp करेगा और उसे Sumedha को भेजेगा।
तृतीय चरण Sumedha प्राप्त form और documents का verification करेगी। Verification के बाद पात्र विद्यार्थियों का scholarship के लिए चयन किया जाएगा।

फॉर्म सबमिट करने का पता- (Address)

एड्रेस (पता) 

SUMEDHA 5, केशव बिहार गोपालपुरा बाईपास रोड  जयपुर- 302018, राजस्थान +91-141-2761191

Important Instructions (महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश)

  • फॉर्म भरकर अपने कॉलेज/संस्था में जमा करना तथा HOD के हस्ताक्षर और सभी आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करके निर्धारित पते पर समय से भेजना अनिवार्य है।
  • सभी छात्रों को अपने परिवार के साथ एक फोटो खिंचवानी है, जिसमें आवेदक का घर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। फोटो साफ होनी चाहिए, ताकि घर पूरी तरह स्पष्ट दिखाई दे।
  • छात्राओं, अनाथ बच्चों, सिंगल पैरेंट वाले छात्रों तथा BPL परिवारों के छात्र-छात्राओं को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। यदि आप इनमें से किसी श्रेणी में आते हैं, तो अवश्य फॉर्म भरें।
  • Note: यदि आप Family Photograph फॉर्म के साथ नहीं भेजते हैं, तो आपका आवेदन (Application) reject किया जा सकता है।

 

आवेदन कैसे करें? Apply Online Process

  • पहले सुमेधा पोर्टल पर आना होगा।
  • यहाँ पर Apply Now पर क्लिक करें।
  • इंस्ट्रक्शंस को ध्यानपूर्वक पढ़ें, चेक बॉक्स पर टिक करें और I Agree & Continue पर क्लिक करें।
  • नया अकाउंट क्रिएट करने के लिए अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड भरकर Register पर क्लिक कर दें।
  • इम्पोर्टेन्ट इंस्ट्रक्शन पेज को फिर से पढ़ें, चेक बॉक्स पर टिक करें और I Agree पर क्लिक कर दें। आपके ईमेल पर एक लॉगिन लिंक प्राप्त होगा, जिस पर क्लिक करें।
  • अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
  • यहाँ पर Fresh Apply पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन फॉर्म खुल जाएगा; इसमें कैंडिडेट का नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, जाति, जेंडर और करंट एड्रेस जैसी जानकारी भरें।
  • इसके बाद परमानेंट एड्रेस, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पिता की सालाना आय और परिवार की पूरी इनकम सही-सही भरें।
  • Past Education: 10वीं, 12वीं तथा अन्य शैक्षणिक डिटेल्स (रोल नंबर, कॉलेज का नाम, कोर्स का नाम, वर्ष, सेमेस्टर आदि) भरें।
  • बैंक खाते की जानकारी, बैंक ब्रांच, एड्रेस और IFSC कोड आदि डिटेल्स भरकर चेक बॉक्स पर क्लिक करें और Save कर दें।

Note– छात्र ऊपर दी गई इमेजेस को देखते हुए हमारे बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म आसानी से भर सकते हैं।

Disclaimer: इस स्कॉलरशिप के बारे में दी गई जानकारी आधिकारिक स्रोतों से सत्यापन (Verification) करने के बाद और हमारे व्यक्तिगत सुझाव के आधार पर तैयार की गई है। यदि आपको किसी भी जानकारी को लेकर संशय है, तो आप हमारे चैट के माध्यम से हमसे बात कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट स्वयं चेक कर सकते हैं।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *