Rajasthan Uttar Matric Scholarship Objection 2025-26: उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप ऑब्जेक्शन ऐसे करें, और देखें लेटेस्ट अपडेट

Rajasthan Uttar Matric Scholarship Objection 2025-26: राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। इस बीच जितने भी छात्रों ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म  भरा है। अपने स्टेटस को चेक कर लें, यदि स्टेटस देखने के बाद कोई ऑब्जेक्शन दिखता है, तो समय रहते सही करलें। जिससे छात्रों को सही समय पर स्कॉलरशिप का लाभ मिल सकें। उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए SJED अधिकारियों की तरफ से फॉर्म अप्रूव प्रक्रिया चालू है। इस बीच बच्चों के आवेदन फॉर्म को अप्रूव व बिल जेनेरेट किया जा रहा है। कई कैटेगरी के बच्चे है। जिनके खाते में स्कॉलरशिप भी Disbursed भी की जा रही है। उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप का पूरा डाटा हम आपके बीच रखने जा रहे है। साथ में जिन छात्रों के आवेदन फॉर्म में विभाग के तरफ से ऑब्जेक्शन प्राप्त हुआ है। ऐसे छात्रों को अपना ऑब्जेक्शन सही कर लेना चाहिए।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship Objection 2025-26

 दोस्तों, उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के बाद छात्रों को कॉलेज में जाकर अपना बायोमेट्रिक कराना होता है। बायोमेट्रिक के बाद कॉलेज स्तर से फॉर्म को अप्रूव किया जाता है। इसके बाद फॉर्म आगे फॉरवर्ड किया जाता है, जिसके बाद अन्य अधिकारियों द्वारा भी आवेदन फॉर्म की जांच की जाती है। आवेदन फॉर्म की जांच के दौरान जिन छात्रों के फॉर्म को अप्रूव कर दिया जाता है, ऐसे छात्रों को स्कॉलरशिप आराम से मिल जाती है। लेकिन जिन छात्रों के फॉर्म को अप्रूव नहीं किया गया है, उनके फॉर्म में ऑब्जेक्शन आ सकता है, तो उसको छात्र स्तर से सही करना होगा। आपको बता दें कि राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप आवेदन करने की तिथि 30 जून तक बढ़ाई गई है। जिन छात्रों ने आवेदन कर लिया है, उनको अपने स्टेटस को चेक करके यदि फॉर्म में कोई त्रुटि है, तो समय रहते उसे सही कर लेना चाहिए।

Uttar Matric Scholarship Latest Update:

उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप आवेदन करने वाले ST छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी देखने को मिल रही है। बता दें जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एक सूचना जारी की गई है। जिस सूचना में बताया जा रहा है, जितने एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थी हैं, इनके लिए केंद्र सरकार के तरफ से ₹227.45 करोड़ की राशि जारी की गई है। साथ में मंत्रालय ने यह भी कहा है, 7 दिनों के भीतर इन सभी राशि का भुगतान एसटी कैटेगरी के छात्रों का हो जाना चाहिए। इसलिए सभी जिला कार्यालयों को आदेश दिया गया है कि जिन छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन अभी तक लंबित हैं, उनका तुरंत सही किया जाए और कॉलेज/संस्था स्तर पर भी लंबित आपत्तियों (Objections) का जल्द सही करके छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाए दोस्तों हमने इस नोटिस का इमेज नीचे जोड़ा है, जिसे वेरीफाई कर सकते हैं।

Uttar Matric Scholarship 2025-26- मुख्य विवरण 

आर्टिकल Rajasthan Uttar Matric Scholarship Objection 2025-26
डिपार्टमेंट Social Justice and Empowerment Department
ऑब्जेक्शन डेट 30 जून तक
ऑब्जेक्शन प्रक्रिया ऑनलाइन
ऐकडेमिक ईयर 2025-26
राज्य राजस्थान
आवेदन तिथि 30 जून 2026
ऑफिशियल पोर्टल sje.rajasthan.gov.in

Rajasthan Post Matric Scholarship Status & Payment Verification Process- 

यदि आपने भी राजस्थान पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म को फिल किया है, तो हम आपको डिटेल्स से बताते हैं। बच्चों के आवेदन फॉर्म को किस प्रकार वेरीफाई किया जाता है और कितने स्टेप पर वेरिफिकेशन के बाद छात्रवृत्ति भेजी जाती है।

चरण Process
1.

छात्रों द्वारा आवेदन सबमिट करना होगा

2. कॉलेज स्तर से बायोमेट्रिक पूरा करना होगा।
3. कॉलेज/संस्था द्वारा आवेदन फॉर्म Approved किया जाएगा।
4. SJE द्वारा फॉर्म को Approved किया जाएगा।
5. फिर डिस्ट्रिक्ट लेवल ऑफिसर (DLO) द्वारा फॉर्म को वेरीफाई करके Approved किया जाएगा।
6. डिस्ट्रिक्ट लेवल ऑफिसर (DLO) द्वारा पेमेंट Sanction किया जाएगा।
7. (DLO) द्वारा Bill Generate किया जाएगा। ( बिल जनरेटेड तक का स्टेटस छात्र अपनी SSO आईडी पर चेक कर सकते हैं)
8. जिला समाज कल्याण की तरफ से पे-मैनेजर पोर्टल पर अलग से बिल जनरेट किया जाएगा तथा पहले से जनरेट डेटा को ट्रांसफर करके जिला ट्रेजरी कार्यालय में भेजा जाता है।
9. जिला ट्रेजरी कार्यालय द्वारा एक बार फिर बिल अप्रूव किया जाता है।
10 अप्रूव होने के बाद डेटा जयपुर ट्रेजरी में भेजी जाती है।
11 आखिरी में जयपुर ट्रेजरी कार्यालय से स्कॉलरशिप छात्रों के खाते में भेजी जाती है।

Rajasthan Scholarship Category Wise Approved & Generated & Disbursed Data

राजस्थान स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म भर चुके छात्रों के डेटा को अप्रूव, जनरेटेड, और Disbursed प्रक्रिया शुरू है बच्चों के फॉर्म का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। इसके बाद जिन छात्रों का वेरिफिकेशन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है , ऐसे छात्रों के खाते में स्कॉलरशिप Disbursed किया जायेगा, किस कैटेगरी में कितने बच्चों का फॉर्म अप्रूव जनरेटेड है तालिका में चेक करें।

Category Approved Generated Disbursed
SC 4810 37760 0
ST 15718 5273 2575
MBC 3831 5478 0
OBC/EWS 4464 453 0

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप ऑब्जेक्शन आने के तीन महत्वपूर्ण कारण –

जब बच्चे फॉर्म को फिल करते है, और फॉर्म फिल के दौरान अधिकतम तीन ऐसी गलतियां कर देते है, जिसके वजह से उनके फॉर्म में ऑब्जेक्शन प्राप्त हो जाता है। चलिए आपको बताते है, यदि आपने इनमे से ऐसी गलती नहीं की है, तो बहुत कम उम्मीदे है। की आपके आवेदन में ऑब्जेक्शन प्राप्त होगा।

जन आधार सम्बंधित ऑब्जेक्शन  जन आधार विवरण में मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, और आय प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
फीस रसीद सम्बंधित ऑब्जेक्शन  छात्रों की फीस रसीद ओरिजिनल होनी चाहिए, फोटोकॉपी नहीं। फीस रसीद पर प्राधिकृत अधिकारी की मुहर और सिग्नेचर होना चाहिए। साथ ही फीस रसीद अधूरी या अस्पष्ट नहीं होनी चाहिए।
मार्कशीट से जुड़े ऑब्जेक्शन  छात्रों की मार्कशीट ओरिजिनल होनी ज़रूरी है, न कि इंटरनेट से डाउनलोड की हुई कॉपी। इसके अलावा मार्कशीट पर संस्थान की मुहर और सिग्नेचर होना ज़रूरी है।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship Objection 2025-26 कैसे करें?

  • स्कॉलरशिप ऑब्जेक्शन क्लियर करने के लिए sso.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • होम पेज पर login To RajSSO पर क्लिक करें।
  • लॉगिन डिटेल में SSO ID और पासवर्ड फिल करके कैप्चा भरें और लॉगिन हो जाए।
  • स्कॉलरशिप SJE सर्च करके उस पर क्लिक करें।
  • डैशबोर्ड आ जाएगा। ऐरो पर क्लिक करें, ऑब्जेक्शन देखें और उसका सुधार करके सबमिट कर दें।
  • इस प्रकार छात्र अपने मोबाइल से ऑब्जेक्शन सही कर सकते है।

FAQ’s Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2025-26

Q.1 राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप ऑब्जेक्शन किसे करना है।

Ans- विद्यार्थी अपने स्टेटस को चेक करें, यदि ऑब्जेक्शन प्राप्त हुआ है, ऑब्जेक्शन क्लियर करना ज़रूरी है।

Q.2 Rajasthan Uttar Matric Scholarship Objection 2025-26 कैसे करें?

Ans- राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप ऑब्जेक्शन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर आना होगा।

Disclaimer:आर्टिकल में राजस्थान के सभी छात्रों को जिन्होंने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म फिल किया है, ऑब्जेक्शन के संबंधित जानकारी वेरीफाई करके दी गई है, फिर भी छात्रों को सलाह है, अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं, हम केवल सूचना और मदद प्रदान करते हैं

Objection Login Click Here
Official Portal Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *