Goa Gagan Bharari Shiksha Yojana 2026-27: ST छात्रों को मिलेंगे ₹900 प्रतिमाह, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

11वीं से 12वीं या अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में अध्ययनरत गोवा राज्य के ST श्रेणी के छात्रों के लिए गगन भरारी शिक्षा योजना शुरू की गई है, जिसकी आवेदन की अंतिम तिथि 12th दिसंबर 2026 है। अगर आप समय पर अपना आवेदन पूरा नहीं करते हैं, तो आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी और पात्र होने के बाद भी आप इस छात्रवृत्ति से वंचित रह सकते हैं। गोवा सरकार के Directorate of Tribal Welfare द्वारा इस छात्रवृत्ति का संचालन किया जा रहा है। इस छात्रवृत्ति के अंतर्गत प्रतिमाह ₹900 की छात्रवृत्ति दी जाती है। अगर आप हॉस्टलर हैं, तो आपको इसकी दोगुनी छात्रवृत्ति दी जाएगी। वहीं, दिव्यांग स्टूडेंट्स को इसके अतिरिक्त छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।

Goa Gagan Bharari Shiksha Yojana 2026-27: इस स्कॉलरशिप के लिए गोवा राज्य के सभी छात्र आवेदन करने के लिए पात्र हैं, जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में 11वीं / 12वीं, ITI / डिप्लोमा, BA / BSc / BCom, BTech / Engineering, MA / MSc या अन्य PG कोर्स में पढ़ाई कर रहे हैं। यदि आप विकलांग हैं, तो आप ₹9,000 का सालाना अतिरिक्त भत्ता भी प्राप्त कर सकेंगे। इस छात्रवृत्ति के तहत मिलने वाली धनराशि Aadhaar Bridge Payment System के जरिए वर्ष के 10 महीनों के लिए दी जाएगी। अगर आप हॉस्टलर हैं, तो सभी पात्र स्टूडेंट्स के पास पूरे साल में कुल ₹18,000 तक छात्रवृत्ति पाने का अवसर हो सकता है। चलिए, आपको बताते हैं कि आप इस छात्रवृत्ति का लाभ कैसे उठा सकते हैं।

Goa Gagan Bharari Shiksha Scholarship Benefits (मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि)

इस स्कॉलरशिप के तहत विद्यार्थियों को उनकी श्रेणी और रहने की व्यवस्था के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाती है। आप अपनी स्थिति के अनुसार चेक करें कि आपको कितने रुपये तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है।

विवरण प्रतिमाह प्रतिवर्ष कुल राशि
Day Scholar (यदि घर से रहकर पढ़ाई करते हैं) ₹900 ₹9,000 ₹9,000
Hosteller (यदि हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं) ₹1,800 ₹18,000 ₹18,000
दिव्यांगजन (घर रहकर पढ़ने वाले) ₹1,800 ₹18,000 ₹18,000
दिव्यांगजन (हॉस्टल में रहकर पढ़ने वाले) ₹2,700 ₹27,000 ₹27,000
दिव्यांग छात्रों के लिए अतिरिक्त सहायता राशि ₹900 ₹9,000 ₹9,000

नोट: यह राशि 10 माह के आधार पर दी जाएगी। दिव्यांगजन विद्यार्थियों को सामान्य Maintenance Allowance के अतिरिक्त ₹900 प्रति माह Disability Allowance दिया जाएगा। इस प्रकार दिव्यांग Day Scholar को कुल ₹18,000 और दिव्यांग Hosteller को कुल ₹27,000 सालाना आर्थिक सहायता मिल सकती है।

Goa Gagan Bharari Shiksha Yojana Deadline (नए सत्र के लिए महत्वपूर्ण तिथियां) 

विवरण

तारीख

Opening of Portal (आवेदन शुरू)

7 सितंबर 2026

Last Date for Application (आवेदन की अंतिम तिथि)

12 दिसंबर 2026

INO Level Verification

20 दिसंबर 2026

District Level Verification

31 दिसंबर 2026

नोट: सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि आवेदन की अंतिम तिथि खत्म होने से पहले अपना फॉर्म अवश्य भरकर सबमिट कर लें, अन्यथा बाद में साइट पर सर्वर संबंधी समस्या आ सकती है।

Goa Gagan Bharari Shiksha Scholarship Eligibility Criteria (आवेदन हेतु पात्रता मापदंड)

इस छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने हेतु विद्यार्थियों को निम्नलिखित पात्रता मापदंड पूरे करने होंगे।

  • इस छात्रवृत्ति योजना के लिए केवल गोवा राज्य के विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
  • विद्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज, संस्थान या यूनिवर्सिटी में 11वीं, 12वीं, उच्च शिक्षा (UG/PG) या डिप्लोमा कोर्स में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से संबंधित होना चाहिए।
  • विद्यार्थी Regular और Full-Time कोर्स में एनरोल होना चाहिए

दस्तावेज: Documents

आवेदन फॉर्म भरने हेतु आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।

क्रमांक

दस्तावेज

1

पासपोर्ट साइज फोटो

2

पिछले शैक्षणिक वर्ष की मार्कशीट या पासिंग सर्टिफिकेट

3

चालू वर्ष का Income Certificate

4

ST Caste Certificate

5

हॉस्टल में रहते हैं तो हॉस्टल फीस पेड रिसीप्ट

6

चालू वर्ष की कॉलेज फीस रिसीप्ट

7

आधार से लिंक बैंक पासबुक की Self-attested कॉपी

8

Aadhaar Consent Form, संस्थान/यूनिवर्सिटी द्वारा सत्यापित

9

APAAR ID

10

दिव्यांग विद्यार्थी के लिए Disability Certificate

अन्य आवश्यक शर्ते (Important Guideline)

  • आय प्रमाण पत्र चालू वर्ष का होना चाहिए।
  • एक कक्षा में केवल एक बार ही इस योजना का लाभ उठा सकते है। फेल होकर दुबारा पढ़ने पर छात्रवृत्ति नहीं दी जाएगी।
  • आवेदन के समय दस्तावेज ओरिजिनल (Digital Mode) मोड में होना चाहिए और 200kb से ज्यादा न हों।
  • आपका Aadhaar बैंक खाते से Seed होना चाहिए और डीबीटी व बैंक सक्रीय होना चाहिए।
  • अभ्यर्थियों बैंक खाता Nationalised Bank Account होने की सलाह दी गई है।

आवेदन करते समय इन गलतियों से बचें

अगर आपने इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की पात्रता पूरी कर ली है, तो आवेदन करते समय नीचे दी गई बातों का विशेष ध्यान रखें।

  1. पहले चरण में New Registration करते समय सभी जानकारी सही-सही भरें। क्योंकि एक बार रजिस्ट्रेशन सबमिट करने के बाद दोबारा उसमें बदलाव करना संभव नहीं हो सकता है।
  2. फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही भरें और ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स ही अपलोड करें। अपलोड करने से पहले यह जरूर जाँच लें कि सभी दस्तावेज स्पष्ट और सही हैं।
  3. अगर आपका आधार बैंक खाते से सीडेड नहीं है, तो पहले उसे सीडेड करवाने के बाद ही आवेदन करें। अन्यथा आवेदन प्रक्रिया के दौरान परेशानी आ सकती है।
  4. फाइनल सबमिट करने से पहले फॉर्म की सभी जानकारी स्वयं अच्छी तरह जाँच लें। इसके बाद ही फॉर्म को Final Submit करें।

नोट: यह जानकारी हमने स्वयं आवेदन करते समय प्राप्त अनुभव के आधार पर साझा की है, जिसके अनुसार आपको सलाह दी जा रही है। इसलिए आवेदन करते समय किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें, अन्यथा आपका आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।

कितने चरणों के बाद छात्रवृत्ति मिलेगी?

स्कॉलरशिप का पैसा प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया मुख्य रूप से चार चरणों में पूरी होती है।

चरण प्रक्रिया
प्रथम चरण सबसे पहले छात्र को स्कॉलरशिप फॉर्म भरकर सबमिट करना होगा।
द्वितीय चरण इंस्टिट्यूट नोडल ऑफिसर (INO) द्वारा आवेदन का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
तृतीय चरण डिस्ट्रिक्ट लेवल ऑफिसर (DLO) द्वारा आवेदन का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
चतुर्थ चरण सभी आवश्यक सत्यापन और स्वीकृति के बाद छात्रवृत्ति की राशि पात्र छात्र के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

Goa Gagan Bharari Shiksha Yojana 2026-27 Apply Online (आवेदन कैसे करें)

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले cmscholarship.goa.gov.in वेबसाइट पर जाएँ।
  • होम पेज पर आने के बाद Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Student Registration पर क्लिक करें।
  • यहाँ आवेदक का नाम, मिडिल नाम, लास्ट नाम, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ, आधार नंबर, APAAR ID, विलेज, डिस्ट्रिक्ट, तालुका, सिटी और ईमेल आईडी दर्ज करें। इसके बाद पासवर्ड क्रिएट करके Register पर क्लिक कर दें।
  • Confirmation: यहाँ सभी जानकारी चेक कर लें। यदि सभी जानकारी सही है, तभी Yes पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आपका Registration Number प्राप्त हो जाएगा। इसी पेज पर Login पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करने के लिए User ID और Password दर्ज करके लॉगिन हो जाएँ।
  • आपने जो भी जानकारी भरी है, यदि उसमें कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो उसे बदलकर Update पर क्लिक कर दें। अन्यथा, यदि कोई बदलाव नहीं करना चाहते हैं, तो आगे बढ़ें।
  • यहाँ Goa Gagan Bharari Shiksha Yojana का चयन करके क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने Dashboard खुलकर आ जाएगा। यहाँ Fresh Application पर क्लिक करें।
  • अब UDISE Code भरें। इसके बाद नाम और अन्य जरूरी जानकारी भरें। बाकी जानकारी पहले से भरी हो सकती है, जैसे ईमेल, कास्ट, एनुअल इनकम और कास्ट सर्टिफिकेट नंबर आदि।
  • Student’s Address For Correspondence: यहाँ अपने पते की जानकारी जैसे हाउस नंबर, स्ट्रीट, गाँव, पंचायत, पिन कोड आदि भर दें।
  • इसके बाद Examination Passed, कॉलेज का नाम, यूनिवर्सिटी/बोर्ड और Passing Year भरें। नीचे कोर्स से संबंधित जानकारी जैसे पिछली कक्षा, टोटल मार्क्स, Passing Year और Percentage भरें। इसके बाद Day Scholar या Hosteller का चयन करें।
  • अब परिवार के सदस्यों की जानकारी भरें, जैसे नाम, आवेदक से संबंध, उम्र, जिस कक्षा / कोर्स में पढ़ रहे हैं और जिस संस्था में पढ़ाई कर रहे हैं।
  • इसके बाद बैंक खाते की जानकारी जैसे IFSC Code, बैंक का नाम, Branch, MICR Code और Account Number भरकर Save कर दें।
  • Documents Upload: अब Dashboard में Documents Upload पर क्लिक करके माँगे गए सभी दस्तावेज अपलोड कर दें।
  • अंत में Edit / View Application पर क्लिक करें। यदि फॉर्म में कोई गलती है, तो उसे जाँचकर सही कर लें। सभी जानकारी सही होने पर Submit पर क्लिक कर दें।

Disclaimer: इस स्कॉलरशिप से संबंधित सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट cmscholarship.goa.gov.in से सत्यापित करके और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के आधार पर तैयार की गई है। अधिकृत एवं नवीनतम जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। किसी भी सहायता या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0832-2438024 पर संपर्क कर सकते हैं।

Registration Link Click Here
Login Link Click Here
Notification Pdf Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *