NSP Scholarship 2026-27 Last Date Extended: इन स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि बढ़ी, देखें नई तारीखें

NSP Scholarship 2026-27 Last Date Extended

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर हाल ही में कई स्कॉलरशिप स्कीमों की आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अगर आप किसी भी स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन करके छात्रवृत्ति का लाभ लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले उसकी अंतिम तिथि जरूर चेक कर लें और पात्र होने पर निर्धारित समय से पहले अपना आवेदन फॉर्म भर दें। ध्यान रखें, अगर इस बार आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो जाती है, तो हो सकता है कि दोबारा समय न बढ़ाया जाए। हालांकि, किसी भी स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय संबंधित विभाग पर निर्भर करता है। इस आर्टिकल में हम आपको उन सभी प्रमुख स्कॉलरशिप स्कीमों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके आवेदन की अंतिम तिथि हाल ही में बढ़ाई गई है।

NSP Scholarship 2026-27 Last Date Extended

एनएसपी पोर्टल पर ज्यादातर स्कॉलरशिप स्कीमों की आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई थी। 31 अक्टूबर की तारीख समाप्त होने के बाद कई विद्यार्थी अपना आवेदन फॉर्म नहीं भर सके थे। ऐसे में कई स्कॉलरशिप स्कीमों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। इनमें कुछ स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026, जबकि कई स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 कर दी गई है।

एनएसपी पर NMMS स्कॉलरशिप भी काफी प्रचलित है। इसके आवेदन की अंतिम तिथि पहले 31 अक्टूबर 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 नवंबर 2026 कर दिया गया है। इस प्रकार एनएसपी पर कई स्कॉलरशिप स्कीमों की आवेदन तिथियों में बदलाव किया गया है। आगे हम आपको उन सभी प्रमुख स्कॉलरशिप स्कीमों की सूची और उनकी नई अंतिम तिथियाँ बताने जा रहे हैं।

NSP Scholarship 2026-27 Last Date – Overview

विभाग Government of India
छात्रवृत्ति नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP)
लेख का विषय Fresh आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने के संबंध में
शैक्षणिक वर्ष 2026-27
आवेदन की अंतिम तिथि स्कॉलरशिप के अनुसार अलग-अलग
रजिस्ट्रेशन का प्रकार Fresh
स्कॉलरशिप की सूची प्रमुख Fresh Scholarship Schemes
आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in

NSP की अंतिम तिथि बढ़ने पर किन बातों का ध्यान रखें?

राष्ट्रीय स्कॉलरशिप पोर्टल पर अंतिम तिथि बढ़ने पर अपनी पात्रता के अनुसार छात्रवृत्ति का चयन करके जल्द से जल्द फॉर्म भर लें। क्योंकि अंतिम तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती है, सर्वर पर ज्यादा समस्या देखने को मिलती है, जिससे आप फॉर्म भरने में असफल हो सकते हैं। इसलिए सबसे पहले समय रहते आवेदन कर लें।

दूसरी बात, आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपनी स्कीम का चयन करके चेक करें कि वर्तमान समय में उस स्कॉलरशिप का आवेदन चालू है या नहीं। क्योंकि आजकल सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा अफवाहें फैलाई जाती हैं। इन अफवाहों से दूर रहें और scholarships.gov.in पोर्टल पर जाकर स्वयं जाँच लें

NSP पर अंतिम तिथि समाप्त हो जाने पर क्या करें?

आपको पहले ही बताया गया है कि एनएसपी पोर्टल पर अधिकतर स्कॉलरशिपों की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर थी, जिसमें कई स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि तो बढ़ाई गई है, लेकिन अभी काफी स्कॉलरशिपों की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई गई है। ऐसे में विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि बढ़ने की प्रतीक्षा करने के बजाय पोर्टल पर अन्य स्कॉलरशिप स्कीम की खोज करनी चाहिए। यदि कोई दूसरी स्कॉलरशिप उपलब्ध नहीं है, तो अगले सत्र का इंतजार कर सकते हैं। कई बार बच्चे किसी कोर्स में देरी से एडमिशन लेते हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया की वजह से एडमिशन में देरी हो जाती है और जब तक एडमिशन पूरा होता है, तब तक स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि समाप्त हो जाती है। ऐसे में विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप से वंचित होना पड़ता है।

NSP Scholarship 2026-27: बढ़ी हुई अंतिम तिथि वाली स्कॉलरशिप की सूची

नीचे दी गई टेबल में हम उन सभी प्रमुख स्कॉलरशिप स्कीमों के नाम, उनकी पुरानी अंतिम तिथि और बढ़ाई गई नई अंतिम तिथि दे रहे हैं। विद्यार्थी अपनी स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि ध्यान से चेक कर लें और नई अंतिम तिथि से पहले अपना Fresh आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट कर दें।

क्र. स्कॉलरशिप का नाम पुरानी अंतिम तिथि नई अंतिम तिथि
1 PM Scholarship Scheme for Wards of States/UTs Police Personnel Martyred 31 अक्टूबर 2026 30 नवंबर 2026
2 PM Scholarship Scheme for Central Armed Police Forces and Assam Rifles 31 अक्टूबर 2026 30 नवंबर 2026
3 AICTE Pragati Scholarship (Technical Degree एवं Diploma) 31 अक्टूबर 2026 30 नवंबर 2026
4 AICTE Saksham Scholarship (Technical Degree एवं Diploma) 31 अक्टूबर 2026 30 नवंबर 2026
5 AICTE Swanath Scholarship (Technical Degree एवं Diploma) 31 अक्टूबर 2026 30 नवंबर 2026
6 Ishan Uday Special Scholarship Scheme for NER 31 अक्टूबर 2026 30 नवंबर 2026
7 National Scholarship for Post Graduate Studies 31 अक्टूबर 2026 30 नवंबर 2026
8 PM YASASVI Top Class Education in College (OBC, EBC एवं DNT) 31 अक्टूबर 2026 30 नवंबर 2026
9 National Renewable Energy Fellowship Scheme 31 अक्टूबर 2026 30 नवंबर 2026
10 Stipend Scheme for UG and PG Studies in Indian Statistical Institute, Kolkata 31 अक्टूबर 2026 30 नवंबर 2026
11 ICAR National Talent Scholarship (NTS-UG) 31 अक्टूबर 2026 30 नवंबर 2026
12 ICAR Post Graduate Scholarship (PGS) 31 अक्टूबर 2026 30 नवंबर 2026
13 ICAR National Talent Scholarship (NTS-PG) 31 अक्टूबर 2026 30 नवंबर 2026
14 ICAR Junior Research Fellowship (JRF) एवं Senior Research Fellowship (SRF) 31 अक्टूबर 2026 30 नवंबर 2026
15 Central Sector Scholarship of Top Class Education for SC Students 31 अक्टूबर 2026 30 नवंबर 2026
16 Post Matric Scholarship for Students with Disabilities 31 अक्टूबर 2026 30 नवंबर 2026
17 Scholarship for Top Class Education for Students with Disabilities 31 अक्टूबर 2026 30 नवंबर 2026
18 National Means-cum-Merit Scholarship Scheme (NMMS) 31 अक्टूबर 2026 15 नवंबर 2026
19 National Fellowship and Scholarship for Higher Education of ST Students 31 अक्टूबर 2026 30 नवंबर 2026
20 PM Scholarship Scheme for Ministry of Railways 31 अक्टूबर 2026 30 नवंबर 2026

नोट: विद्यार्थी आवेदन करने से पहले अपनी स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि आधिकारिक NSP पोर्टल पर एक बार स्वयं भी चेक कर लें।

निष्कर्ष: इस लेख में हमने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर कई प्रमुख स्कॉलरशिप योजनाओं की बढ़ाई गई आवेदन की अंतिम तिथियों की जानकारी साझा की है। कुछ स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026, जबकि कई अन्य स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई है। इसलिए विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पात्रता के अनुसार संबंधित स्कॉलरशिप की नई अंतिम तिथि जरूर चेक करें और निर्धारित समय से पहले अपना Fresh आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट कर दें। अंतिम तिथि दोबारा बढ़ने की उम्मीद में आवेदन करने में देरी न करें।

Disclaimer: इस लेख में दी गई छात्रवृत्ति योजनाओं की अंतिम तिथियों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट एवं संबंधित सरकारी स्रोतों को चेक करके उपलब्ध कराई गई है। हमने अपनी ओर से सभी जानकारियों को वेरीफाई करने का पूरा प्रयास किया है। हालांकि, छात्रों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले संबंधित स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि और अन्य दिशा-निर्देशों की पुष्टि आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर स्वयं भी कर लें।

ध्यान दें कि स्कॉलरशिप की अंतिम तिथियों में संबंधित विभाग द्वारा बदलाव किया जा सकता है। हम विद्यार्थियों को आधिकारिक स्रोतों के आधार पर जानकारी और आवेदन संबंधी सामान्य तकनीकी सहायता प्रदान करते हैं। इसलिए नवीनतम एवं अंतिम जानकारी के लिए हमेशा NSP की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *