Free Coaching Scheme 2026: इन छात्रों को मिलेगी बिल्कुल फ्री कोचिंग + ₹4,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड | SC, OBC & PM CARES

Free Coaching Scheme 2026

Free Coaching Scheme 2026:आज के इस डिजिटल युग में पढ़ाई के खर्चे भले ही पहले की अपेक्षा कम हो गए हों, लेकिन आज भी देश में करोड़ों ऐसे परिवार हैं, जिनके बच्चे आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से Free Coaching Scheme संचालित की जा रही है। इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और PM CARES Children Scheme के पात्र बच्चों को दिया जा रहा है।

इस योजना की पात्रता पूरी करने वाले विद्यार्थी UPSC, UPPCS, SSC, Banking, Railway जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही विद्यार्थियों को ₹4,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाता है। हालांकि, सरकार द्वारा प्रत्येक परीक्षा और कोर्स के लिए कोचिंग फीस की अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है। इसी निर्धारित सीमा के अंतर्गत कोचिंग फीस का भुगतान किया जाता है।

Free Coaching Scheme for SC/OBC/PM CARES Students: परीक्षा एवं कोर्स के अनुसार अधिकतम फीस और कोचिंग की अवधि

एक बार नीचे दी गई टेबल में देखें कि इस योजना के अंतर्गत विभिन्न परीक्षाओं एवं कोर्स के लिए सरकार द्वारा अधिकतम कितनी कोचिंग फीस निर्धारित की गई है और प्रत्येक कोर्स की न्यूनतम एवं अधिकतम अवधि कितनी है।

परीक्षा / कोर्स

अधिकतम फीस

कोचिंग अवधि

UPSC / State PSC

₹75,000

12 महीने

SSC / RRB

₹40,000

6–9 महीने

Banking / Insurance / PSU / CLAT

₹50,000

6–9 महीने

JEE / NEET

₹75,000

9–12 महीने

IES

₹75,000

9–12 महीने

CAT / CMAT

₹50,000

6–9 महीने

GRE / GMAT / SAT / IELTS / TOEFL

₹35,000

3–6 महीने

CA-CPT / GATE

₹75,000

9–12 महीने

CPL Courses

₹30,000

6–9 महीने

NDA / CDS

₹20,000

3–4 महीने

अन्य फायदे : चयनित हुए विद्यार्थियों को कोचिंग की वास्तविक अवधि के अनुसार ₹4,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह राशि अधिकतम 12 महीने तक ही मिलेगी। साथ ही UPSC/State Civil Services की परीक्षा में Mains पास करके इंटरव्यू के लिए सफल होने वाले पात्र विद्यार्थियों को इंटरव्यू कोचिंग हेतु ₹15,000 की अतिरिक्त सहायता राशि दी जाएगी।

Free Coaching Scheme 2026: Key Features

विवरण जानकारी
आर्टिकल का नाम Free Coaching Scheme 2026
डिपार्टमेंट Department of Social Justice and Empowerment
श्रेणी SC/OBC/PM CARES
बेनिफिट्स मुफ्त कोचिंग और ₹4,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड
शैक्षणिक वर्ष 2026-27
कुल वार्षिक सीटें 3500
अधिकतम कोचिंग फीस ₹75,000
महिला आरक्षण 30%
आवेदन की अंतिम तिथि 30-11-2026

आवेदन करने के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)

  • इस स्कॉलरशिप के लिए SC/OBC/PM CARES श्रेणी के पात्र छात्र ही आवेदन कर सकते हैं।
  • जिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए योग्यता 12वीं पास है, उनके लिए विद्यार्थी 12वीं पास होना चाहिए या 12वीं में पढ़ रहा होना चाहिए।
  • 12वीं स्तर की परीक्षा हेतु कक्षा 10वीं में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
  • ग्रेजुएशन स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी ग्रेजुएशन पास होना चाहिए या अंतिम वर्ष में पढ़ रहा होना चाहिए। साथ ही 12वीं में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
  • SC/OBC विद्यार्थियों के परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी केंद्र या राज्य सरकार की किसी अन्य कोचिंग योजना का लाभ नहीं ले रहा होना चाहिए।

मुफ्त कोचिंग के लिए चयन कैसे होगा (Selection Process)

चयन प्रक्रिया के नियमों को कृपया समझ लें।

  • सबसे पहले फॉर्म भरने के बाद, आवेदन में भरी गई जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों की पात्रता और डॉक्यूमेंट आदि चीजों की जांच की जाएगी।
  • दूसरे चरण में संबंधित Central University अपनी निर्धारित स्क्रीनिंग प्रक्रिया के आधार पर SC और OBC विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार करेगी।
  • मेरिट और उपलब्ध सीटों के अनुसार विद्यार्थियों का फाइनल चयन किया जाएगा।
  • चयनित छात्रों को इस योजना के तहत मुफ्त कोचिंग और अन्य निर्धारित सुविधाएं दी जाएंगी।

इस योजना की महत्वपूर्ण बातें

  • वर्ष 2024-25 में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार हर साल कुल 3500 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
  • 70% सीटें अनुसूचित जाति (SC) और 30% सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए निर्धारित की गई हैं। हालांकि, SC उम्मीदवारों की पर्याप्त संख्या उपलब्ध न होने पर SC का अनुपात घटाकर अधिकतम 50% तक किया जा सकता है।
  • सभी श्रेणियों में आने वाली महिलाओं के लिए 30% सीटें आरक्षित हैं।
  • PM CARES के पात्र (Eligible) बच्चों को आवेदन करने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। इन्हें किसी भी मेरिट या सामान्य चयन प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं है।
  • PM CARES के बच्चों को किसी भी आय सीमा या जाति प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है।
  • इस स्कीम में चयनित विद्यार्थियों को संबंधित DACE में कोचिंग दी जाएगी।
  • एक स्टूडेंट अधिकतम 2 बार ही इस योजना (Scheme) का लाभ ले सकता है।
  • उपलब्ध सभी कोर्सों में कम से कम 16 घंटे प्रति सप्ताह प्रत्यक्ष कोचिंग लेना अनिवार्य है।
  • PM CARES के सभी पात्र स्टूडेंट को 100 सीटों की निर्धारित सीमा से अतिरिक्त अलग से एडमिशन दिया जाएगा।

Free Coaching Scheme for SCs, OBCs & PM CARES Application Deadline: (आवेदन की तिथियां)

आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां कृपया टेबल में देखें:

प्रक्रिया

तारीख

Scheme Open (योजना शुरू)

03-08-2026

Student Application की अंतिम तिथि

30-11-2026

Defective Application Verification की अंतिम तिथि

15-12-2026

Institute Verification की अंतिम तिथि

15-12-2026

DNO/SNO/MNO Verification की अंतिम तिथि

31-12-2026

 

आवेदन करने से पहले यह जरूरी काम कर लें?

पात्रता पूरी करने के बाद यदि आप आवेदन करने जा रहे हैं, तो पहले ये जरूरी काम कर लें, अन्यथा आवेदन के दौरान परेशानी आ सकती है।

  • अपना आधार नंबर एक्टिव मोबाइल नंबर से लिंक करवा लें।
  • वैध SC/OBC जाति प्रमाणपत्र तैयार रखें।
  • इस योजना में भी DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भुगतान किया जाएगा।
  • आवेदन करते समय एक्टिव बैंक अकाउंट ही दें। यदि आपका खाता बंद है, तो उसे चालू करवा लें।
  • आवेदन करने से पहले एक बार पात्रता जरूर पढ़ लें।

Required Documents: आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

दस्तावेज

दस्तावेज

आधार कार्ड

जाति प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र

पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

10वीं की मार्कशीट

12वीं की मार्कशीट

Graduation की मार्कशीट (यदि लागू हो)

बैंक पासबुक

मोबाइल नंबर

ईमेल आईडी

OTR नंबर

EID नंबर (यदि आधार उपलब्ध नहीं है)

आवेदन प्रक्रिया समझें:

हमने पहले NSP पर आवेदन प्रक्रिया विस्तार से समझाई है, जिसका सोर्स लिंक यहाँ साझा कर रहे हैं। इन लिंक पर क्लिक करके आप पूरी प्रक्रिया समझ सकते हैं।

  • सबसे पहले OTR (One Time Registration) करना होगा। पूरी प्रक्रिया समझने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: {OTR Registration Process – Click Here}
  • OTR पूरा करने के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझें: {Login & Registration Process – Click Here}

स्कॉलरशिप कब आएगी?

इस स्कॉलरशिप के लिए चयनित विद्यार्थियों को 2 किस्तों में राशि दी जाती है। पहली किस्त में स्वीकृत राशि का 50% कोर्स शुरू होने पर विद्यार्थी के बैंक खाते में भेज दिया जाएगा और दूसरी किस्त कोर्स की 75% से अधिक अवधि पूरी होने के बाद भेजी जाएगी। प्राप्त हुई राशि में से विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित कोचिंग फीस विद्यार्थी को 15 दिनों के अंदर उसी विश्वविद्यालय में जमा करनी होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQs

Q.1 क्या इस स्कीम के तहत किसी भी कोचिंग संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं?

Ans: नहीं, आपको योजना के तहत चयनित Central University में प्रवेश लेना होगा।

Q.2 इस योजना के तहत मुफ्त कोचिंग मिलेगी या फीस के पैसे मिलेंगे?

Ans: इस योजना के तहत आपको निर्धारित सीमा के अनुसार कोचिंग फीस की राशि दी जाती है, जिसका भुगतान आपको संबंधित विश्वविद्यालय में फीस के रूप में करना होगा।

Disclaimer: यहाँ दी गई जानकारी शैक्षणिक सत्र 2024-25 में जारी आधिकारिक पोर्टल एवं नोटिफिकेशन के आधार पर तैयार की गई है। योजना से संबंधित नवीनतम जानकारी एवं अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर विजिट करते रहें।

हमारा उद्देश्य केवल स्कॉलरशिप से संबंधित नवीनतम एवं सत्यापित जानकारी उपलब्ध कराना है। किसी भी जानकारी की पुष्टि एवं अंतिम निर्णय के लिए कृपया संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन अवश्य देखें,

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *