महिंद्रा हमारे देश के युवाओं के हित में निम्न प्रकार की स्कॉलरशिप के तहत देश के सभी छात्र-छात्राओं को मदद पहुँचाती है। इसी में एक महिंद्रा सारथी अभियान स्कॉलरशिप भी है, जो खासकर कक्षा 11वीं से ऊपर पढ़ रही छात्राओं के लिए शुरू की गई है। इसके लिए वर्तमान में आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ है। यह स्कॉलरशिप देश की उन छात्राओं के लिए शुरू की गई है, जिनके पिता ट्रक चालक हैं। तो यदि आपके पिता के पास वैध (Valid) कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस है और वे ट्रक ड्राइवर हैं, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए ही है। इसके लिए आपको अन्य सभी टर्म्स एंड कंडीशन्स को पूरा करते हुए Buddy4Study वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। इसके बाद फाउंडेशन प्राप्त आवेदनों का निष्पक्ष तरीके से वेरिफिकेशन पूरा करके छात्रवृत्ति की राशि सीधे छात्राओं के बैंक खातों में हस्तांतरित करेगा
Mahindra Saarthi Abhiyaan 2026-27
देश के किसी भी राज्य की वे छात्राएँ, जिन्होंने कक्षा 11वीं या उससे ऊपर की किसी भी कक्षा में अथवा ग्रेजुएशन या पोस्टग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश लिया है और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं, वे आवेदन कर सकती हैं। आवेदन सफल होने पर ₹10,000 तक की सहायता राशि दी जाती है। इस राशि का उपयोग छात्राएँ अपनी पढ़ाई से जुड़े कार्यों, जैसे फीस, किताबें आदि ज़रूरी खर्चों के लिए कर सकती हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद फाउंडेशन पहले पात्रता के अनुसार छात्राओं का चयन करता है। इसके बाद चयन प्रक्रिया पूरी होने पर फाइनल चयनित छात्राओं की सूची जारी की जाती है। जिन भी छात्राओं का नाम चयन सूची में होता है, उन्हें यह राशि केवल एक बार दी जाती है।
साथ ही, अगर आपके करंट ईयर का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है, तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने पिछले सेमेस्टर का रिजल्ट अपलोड कर सकती हैं।
Mahindra Saarthi Abhiyaan 2026: Key Features
| प्रदाता (Provider) | महिंद्रा फाउंडेशन (Mahindra Foundation) |
| छात्रवृत्ति का नाम | Mahindra Saarthi Abhiyaan 2026-27 |
| किसके लिए | केवल छात्राओं के लिए |
| बेनिफिट्स | ₹10,000 तक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन (Buddy4Study) |
| शैक्षणिक वर्ष | 2026-27 |
| लोकेशन | पूरे देश में |
| कोर्स/कक्षा | कक्षा 11वीं से ऊपर |
| पात्रता | ट्रक ड्राइवरों की बेटियाँ |
Mahindra Saarthi Abhiyaan 2026 के लिए आवेदन कौन-कौन कर सकते हैं?
- यह स्कॉलरशिप केवल लड़कियों के लिए शुरू की गई है।
- छात्राओं का कक्षा 11वीं या उससे ऊपर, ग्रेजुएशन/पोस्टग्रेजुएशन में एडमिशन होना अनिवार्य है।
- देश के सभी राज्यों की छात्राएँ इसके लिए पात्र हैं।
- छात्राओं के पिता ट्रक ड्राइवर होने चाहिए, जिसके लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस का प्रमाण भी देना होगा।
- महिंद्रा और Buddy4Study के कर्मचारियों की बेटियाँ इसके लिए आवेदन नहीं कर सकती हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)
महिंद्रा सारथी अभियान स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| आवेदन की स्थिति | आवेदन प्रक्रिया जारी है |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 नवंबर 2026 |
महिंद्रा सारथी स्कॉलरशिप सहायता राशि (Benefits Amount)
सभी छात्राएँ ध्यान दें कि इस अभियान के तहत अधिकतम ₹10,000 तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसके अलावा, कोई अतिरिक्त शुल्क देय नहीं होगा। छात्रवृत्ति की राशि छात्राओं के बैंक खाते में केवल एक बार ही जमा की जाएगी। इस स्कॉलरशिप में नवीनीकरण (Renewal) का विकल्प उपलब्ध नहीं है।
आवेदन के समय लगने वाले ज़रूरी दस्तावेज़ (Required Documents)
यहाँ उन दस्तावेज़ों की सूची दी गई है, जिनकी आवेदन करते समय आवश्यकता पड़ सकती है।
| आवश्यक जानकारी/दस्तावेज़ |
|---|
| ईमेल आईडी |
| मोबाइल नंबर |
| LinkedIn ID |
| Permanent Address |
| Driving Licence |
| Identity Proof |
| Bank Proof |
| कक्षा 10वीं की मार्कशीट |
| Fee Receipt Proof |
नोट: ऊपर उन दस्तावेज़ों की सूची दी गई है, जिनकी आवेदन करते समय आवश्यकता पड़ सकती है। हमने स्वयं आवेदन करते समय इन दस्तावेज़ों को वेरिफाई किया है।
आवेदन करते समय इन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान दें
- बैंक पासबुक अपलोड करते समय उसका पहला पेज पूरी जानकारी के साथ अपलोड करें।
- गलत दस्तावेज़ अपलोड करने से बचें। हमेशा सही और मूल दस्तावेज़ ही अपलोड करें।
- आवेदन को फाइनल सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जाँच लें, ताकि कोई गलती न रह जाए।
यह आपके लिए क्यों ज़रूरी है?
यदि कोई भी छात्रा आवेदन करते समय गलत जानकारी भरती है या गलत दस्तावेज़ अपलोड करती है, तो सत्यापन के दौरान उसका आवेदन पहले चरण में ही रद्द किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में वह छात्रवृत्ति का लाभ पाने से वंचित रह सकती है।
इस छात्रवृत्ति के लिए किन छात्राओं का चयन किया जाता है?
आपके ज़हन में यह सवाल जरूर होगा कि आखिर देश में करोड़ों ट्रक ड्राइवर हैं, तो इस स्कॉलरशिप के लिए छात्राओं का चयन किस आधार पर किया जाता है?
आपको बता दें कि Buddy4Study पर चयन प्रक्रिया के आधार का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। हालांकि, सामान्य चयन प्रक्रिया के अनुसार, सबसे पहले छात्राओं के दस्तावेजों और पात्रता की जाँच की जा सकती है। इसके बाद पिछली कक्षा में प्राप्त अंकों और परिवार की आर्थिक स्थिति के आधार पर अंतिम चयन किया जा सकता है।
इसके अलावा, चयन प्रक्रिया के दौरान छात्राओं को ऑनलाइन इंटरव्यू भी देना पड़ सकता है। यदि इंटरव्यू या चयन से संबंधित कोई जानकारी होगी, तो इसकी सूचना छात्राओं को उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर पर दी जा सकती है।
आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए Buddy4Study की वेबसाइट पर जाएँ।
- Mahindra Saarthi Abhiyaan Scholarship के सामने Apply पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर और पासवर्ड भरकर लॉगिन करें। इसके लिए पहले Buddy4Study पर अकाउंट होना चाहिए। यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
- जानकारी पूरी पढ़ने के बाद टर्म्स एंड कंडीशन्स के चेकबॉक्स पर क्लिक करके सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। यहाँ अपनी पर्सनल और एजुकेशनल जानकारी भरें, ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करें और फाइनल सबमिट कर दें
,
आवेदन करने की प्रक्रिया जानने के लिए हमने अन्य छात्रवृत्तियों के आवेदन की पूरी प्रक्रिया पहले भी बताई है। महिंद्रा सारथी अभियान 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया को विस्तार से समझने हेतु यहाँ क्लिक करें। (Click Here)
FAQs – महिंद्रा सारथी अभियान 2026-27
Q.1 महिंद्रा सारथी अभियान 2026-27 के लिए आवेदन कौन कर सकता है?
Ans. देश के किसी भी राज्य की वे छात्राएँ आवेदन कर सकती हैं जो कक्षा 11वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन में पढ़ रही हैं और जिनके पिता ट्रक/बस ड्राइवर हैं।
Q.2 आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
Ans. आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 है।
Disclaimer:यहाँ प्रदान की गई सभी जानकारी संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण के आधार पर सत्यापित करके दी जाती है। किसी भी अतिरिक्त जानकारी, नियम या स्पष्टीकरण के लिए कृपया संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें या आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी अवश्य देखें।
आवेदन करने से पहले सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जाँच लें। आवेदन में आपके द्वारा दर्ज की गई गलत जानकारी, दस्तावेजों या अन्य त्रुटियों के लिए आवेदक स्वयं जिम्मेदार होगा।
हमारा उद्देश्य केवल सत्यापित जानकारी प्रदान करना और आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना है। आवेदन से संबंधित तकनीकी सहायता के लिए आप हमारे चैट सपोर्ट से संपर्क कर सकते हैं। यह तकनीकी सहायता पूरी तरह निःशुल्क है, इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
महत्वपूर्ण सूचना: हमारी वेबसाइट का उद्देश्य केवल जानकारी प्रदान करना और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना है। यदि स्पष्ट रूप से उल्लेख न किया गया हो, तो हमारी वेबसाइट किसी भी सरकारी विभाग या संस्था की आधिकारिक वेबसाइट नहीं है। किसी भी आवेदन, योजना या सेवा से संबंधित अंतिम एवं प्रमाणिक जानकारी के लिए संबंधित आधिकारिक वेबसाइट को ही मान्य माना जाए।

Ritu Yadav पिछले करीब 4 वर्षों से शिक्षा, स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर लेखन कर रही हैं। उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से ग्रेजुएशन किया है।
उनका उद्देश्य विद्यार्थियों तक स्कॉलरशिप और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाना है। वह पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियों, जरूरी दस्तावेज, स्कॉलरशिप स्टेटस और पेमेंट से जुड़ी जानकारी को आसान तरीके से समझाने पर विशेष ध्यान देती हैं।
Ritu Yadav का मुख्य लेखन क्षेत्र Scholarship, Education, Government Schemes और Career है। उनके लेखों में विद्यार्थियों के लिए उपयोगी जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करने और जटिल प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाने पर ध्यान दिया जाता है।


