UP Ganesh Shankar Vidyarthi Yojana 2026: श्रमिक परिवार के छात्रों को ₹7500 की छात्रवृत्ति, जाने पात्रता और प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में छात्रों की पढ़ाई के लिए विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाएँ चलाई गई हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में विद्यार्थी इनका लाभ नहीं ले पाते हैं। यही वजह है कि हम निरंतर सभी योजनाओं की जानकारी पात्र विद्यार्थियों तक समय पर पहुँचाते हैं, जिससे वे इनका लाभ उठाकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

बता दें कि श्रम कल्याण परिषद, श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर गणेश शंकर विद्यार्थी श्रमिक पुरस्कार राशि योजना संचालित है, जो केवल श्रमिक परिवारों के विद्यार्थियों के लिए है। इस छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत श्रमिक परिवारों के पात्र विद्यार्थियों को ₹7,500 तक की पुरस्कार राशि दी जाती है, जिनके माता-पिता उत्तर प्रदेश (UP) में दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम, 1962 या कारखाना अधिनियम, 1948 के तहत पंजीकृत दुकान या फैक्ट्री में काम करते हैं।

UP Ganesh Shankar Vidyarthi Yojana 2026: उत्तर प्रदेश के 10वीं, 12वीं, UG/PG, Art/Science/Commerce एवं Agriculture से संबंधित फाइनल ईयर समेत किसी भी कोर्स में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को इसका लाभ दिया जाता है। छात्रों को ₹5,000 से ₹7,500 तक की राशि दी जाएगी। यह उनके परसेंटेज पर निर्भर करेगी। आवेदन ऑनलाइन भरना होता है, हालांकि ऑनलाइन भरे गए फॉर्म को सत्यापित कराने के लिए कॉलेज या दुकान/फैक्ट्री में जाना पड़ सकता है। इन सभी प्रक्रियाओं को देखकर आपको भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। सभी प्रोसेस काफी आसान हैं। आप केवल अंत तक बने रहें। यदि आप पात्रता की शर्तें पूरी करते हैं, तो हम आपको इस छात्रवृत्ति का लाभ उठाने में मदद करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *