UP Scholarship Correction 2026-27: कक्षा 09वीं से 12वीं यूजी पीजि सभी कोर्स के विद्यार्थी ऐसे करे करेक्शन

UP Scholarship Correction 2026-27

यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करते समय यदि आपके फॉर्म में कोई त्रुटि रह गई है और आपने अपना आवेदन फाइनल सबमिट कर दिया है, तो अब घबराने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा वेरिफिकेशन के बाद यदि आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उसे छात्र स्तर से सही करने के लिए दोबारा मौका दिया जाता है। इसके लिए विद्यार्थियों को लॉगिन करके अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार करना होता है। इसके बाद दोबारा वेरिफिकेशन किया जाता है और आवेदन फॉर्म में पाई गई कमियों को दूर करने के बाद उसका स्टेटस अपडेट किया जाता है। यदि आपने भी आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती कर दी थी और फाइनल सबमिट करने के बाद करेक्शन पोर्टल खुलने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है।

UP Scholarship Correction 2026-27: आपको बता दें कि कई बार विद्यार्थी स्कॉलरशिप का फॉर्म भरते समय कई प्रकार की गलतियाँ कर देते हैं। इसके अलावा, कई कोर्सों में आवेदन के समय रिजल्ट जारी नहीं हुआ होता है, जिसकी वजह से विद्यार्थियों को बाद में करेक्शन करना पड़ता है। फिलहाल, आपके फॉर्म में किसी भी प्रकार की त्रुटि है, तो करेक्शन पोर्टल चालू होने के बाद उसमें संशोधन करके जानकारी सही करना ज़रूरी है। अन्यथा, आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है, जिससे छात्रवृत्ति से वंचित रहना पड़ सकता है।

आप चाहे किसी भी कक्षा में हों, जैसे 9वीं, 10वीं, 11वीं या 12वीं, या किसी भी कोर्स में पढ़ रहे हों, जैसे BA, BSc, BCom, BEd, BTC, ITI, डिप्लोमा या अन्य कोर्स, आपको आवेदन में हुई त्रुटियों को सुधारने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन स्वयं भी करेक्शन कर सकते हैं

UP Scholarship Correction 2026-27 – Overview

विवरण जानकारी
छात्रवृत्ति यूपी स्कॉलरशिप
लेख का प्रकार करेक्शन
कक्षा एवं कोर्स 9वीं से 12वीं, UG/PG
करेक्शन प्रक्रिया ऑनलाइन
शैक्षणिक वर्ष 2026-27
राज्य उत्तर प्रदेश
भाषा हिंदी
आधिकारिक वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in/

यूपी स्कॉलरशिप का करेक्शन कौन-कौन कर सकता है?

यूपी स्कॉलरशिप के लिए निम्नलिखित विद्यार्थी करेक्शन कर सकते हैं:

  • जिन विद्यार्थियों ने आवेदन करते समय गलत जानकारी भर दी थी।
  • जिनका एप्लीकेशन स्टेटस किसी कारण से रिजेक्ट या पेंडिंग दिखा रहा है।
  • जिन विद्यार्थियों का डेटा मिसमैच हो गया है।
  • जिन विद्यार्थियों का रिजल्ट आवेदन करते समय जारी नहीं हुआ था।
  • जिन विद्यार्थियों ने पहले अपने माता-पिता के बजाय अपना आय प्रमाण पत्र अपलोड कर दिया था।

नोट: ध्यान रहे, करेक्शन पोर्टल शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए खोला जा रहा है। इसलिए इसी सत्र के विद्यार्थी करेक्शन कर सकते हैं

यूपी स्कॉलरशिप फॉर्म में क्या-क्या करेक्शन कर सकते हैं?

यूपी स्कॉलरशिप फॉर्म में करेक्शन के दौरान निम्नलिखित जानकारियों में सुधार किया जा सकता है:

  • आय प्रमाण पत्र
  • गत वर्ष का रिजल्ट
  • काउंसलिंग डिटेल्स
  • एडमिशन डेट (करंट ईयर)
  • क्लेम फीस
  • अंतिम वर्ष की संस्था
  • पूर्णांक और प्राप्तांक
  • एनरोलमेंट नंबर
  • बैंक डिटेल्स

करेक्शन लॉगिन करने के लिए ज़रूरी विवरण

करेक्शन करने के लिए लॉगिन करते समय सभी स्टूडेंट्स के पास निम्नलिखित विवरण होने चाहिए:

  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • OTR नंबर
  • जन्म तिथि (Date of Birth)
  • पासवर्ड

यूपी स्कॉलरशिप में अधिकतम किस वजह से फॉर्म रिजेक्ट होते हैं?

स्कॉलरशिप में अधिकतर इन गलतियों की वजह से फॉर्म रिजेक्ट होते हैं:

अटेंडेंस परसेंटेज स्कॉलरशिप के नियमों के अनुसार, अटेंडेंस परसेंटेज 75% से ऊपर होना ज़रूरी है। जिन छात्रों की अटेंडेंस इससे कम होती है, उनका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
मार्क्स मिसमैच एंड एनरोलमेंट अधिकतर स्टूडेंट्स आवेदन के दौरान पिछले वर्ष के रिजल्ट या 10वीं/12वीं के रिजल्ट के अंक गलत भर देते हैं और रोल नंबर भी गलत दर्ज कर देते हैं, जिसकी वजह से उनका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
रिजल्ट नॉट येट डिक्लेयर कभी-कभी विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी नहीं होने के कारण यह जानकारी खाली रह जाती है, जिसकी वजह से भी आवेदन रिजेक्ट हो सकते हैं।
मार्क्स लेस दैन 60% 60% से कम अंक होने पर भी छात्र का फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है या वह पात्रता मानदंडों से बाहर हो सकता है।

यूपी स्कॉलरशिप करेक्शन 2026-27 में इन बातों का ध्यान रखें

यदि आप यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 के आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने जा रहे हैं, तो आपको निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसा न करने पर आपका आवेदन फॉर्म दोबारा भी रिजेक्ट हो सकता है या पेंडिंग रह सकता है।

  • करेक्शन के दौरान की गई गलतियों को सुधारने के बाद आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी जानकारियों का दोबारा मिलान करें और उसके बाद ही फॉर्म सबमिट करें।
  • अपना एनरोलमेंट नंबर, प्राप्तांक, पूर्णांक, आय प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों से संबंधित जानकारी ध्यानपूर्वक चेक करें।
  • यदि आपका रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है, तो अपने कॉलेज और संबंधित जिला समाज कल्याण विभाग से संपर्क करके एप्लीकेशन जमा करें।
  • कॉलेज में जाकर दोबारा बायोमेट्रिक्स अवश्य कराएं।

करेक्शन क्यों ज़रूरी है?

यूपी स्कॉलरशिप करेक्शन उन छात्रों के लिए बेहद ज़रूरी है, जिनके आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटि रह गई है। करेक्शन इसलिए आवश्यक है, क्योंकि अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद छात्रों को अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करने का दोबारा मौका नहीं मिल सकता। ऐसी स्थिति में उनका फॉर्म रिजेक्ट या पेंडिंग रह सकता है, जिससे वे स्कॉलरशिप का लाभ पाने से वंचित रह सकते हैं। इसलिए सभी छात्रों को अंतिम तिथि का ध्यान रखते हुए अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार समय रहते अवश्य पूरा कर लेना चाहिए।

UP Scholarship Correction 2026-27 कैसे करें?

इन स्टेप्स का पालन करते हुए अपने करेक्शन पूरे करें।

  • Step 1: करेक्शन करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर विजिट करें।
  • Step 2: होमपेज के मेनू में Student ऑप्शन पर जाएँ और अपनी कैटेगरी के अनुसार Fresh Login या Renewal Login पर क्लिक करें।
  • Step 3: अपने कोर्स का चयन करें (जैसे- Pre-Matric, Post Matric Intermediate, या Post Matric Other Than Intermediate)।
  • Step 4: लॉगिन पेज आ जाएगा। लॉगिन पेज पर अपना Registration Number, OTR Number, Password और Captcha Code दर्ज करके Submit पर क्लिक करें।
  • Step 5: डैशबोर्ड पर लॉगिन होने के बाद लेफ्ट साइड में थ्री-लाइन (Menu Icon) पर क्लिक करें और “आवेदन पत्र को संशोधित करें” विकल्प पर क्लिक करें।
  • Step.6 संशोधित करने का पूरा विकल्प आ जाएगा, जिसमें अपनी गलतियों की पहचान करते हुए करेक्शन पूर्ण करें और सबमिट पर क्लिक कर दें।

नोट: ऑनलाइन करेक्शन सबमिट करने के बाद, यदि आपका कॉलेज हार्ड कॉपी माँगता है तो नया प्रिंटआउट ज़मा करें। अन्यथा, कॉलेज ऑनलाइन पोर्टल से ही आपके संशोधित डेटा को वेरीफाई करके फॉरवर्ड कर देता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q.1. यूपी स्कॉलरशिप में करेक्शन करने की तिथि क्या है?

Ans. आधिकारिक पोर्टल पर करेक्शन करने की तिथि जारी नहीं की गई है। छात्र अपने स्तर से लॉगिन करके करेक्शन का विकल्प जाँचते रहें। हालांकि, काफी कक्षाओं और कोर्सों के लिए करेक्शन का विकल्प वर्तमान में खुला है।

Q.2. यूपी स्कॉलरशिप में करेक्शन कैसे करें?

Ans. करेक्शन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और स्टूडेंट कॉर्नर पर क्लिक करके लॉगिन करें। लॉगिन होने के बाद संशोधित विकल्प पर क्लिक करके सुधार कर सकते हैं।

Disclaimer:यह लेख आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त जानकारी तथा ग्राउंड लेवल पर छात्रों के लॉगिन विवरणों की जाँच और स्वयं करेक्शन करते समय सामने आने वाली समस्याओं के अनुभव के आधार पर तैयार किया गया है।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि अधिक एवं सटीक जानकारी के लिए संबंधित आधिकारिक वेबसाइट या अपने कॉलेज/संस्था से संपर्क करें। यदि आपको स्कॉलरशिप आवेदन या करेक्शन से संबंधित किसी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप हमारी चैट के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

हम स्कॉलरशिप से संबंधित तकनीकी समस्याओं के समाधान में सहायता प्रदान करते हैं

IMPORTANT LINK

Course

Fresh

Renewal

9th–10th

Fresh

Renewal

11th–12th

UG / PG / Diploma

Other State

Fresh

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *