देश के किसी भी राज्य के सरकारी कॉलेज में MBBS कर रही छात्राओं के लिए Buddy4Study पर Concentrix Scholarship के लिए आवेदन लाइव है। जिन छात्राओं के परिवार की आय ₹5 लाख से कम है, उनके लिए यह स्कॉलरशिप फायदेमंद हो सकती है। इस Scholarship Program में कुल ₹65,000 तक की छात्रवृत्ति प्रतिवर्ष दी जाती है, जिसका उपयोग छात्राएँ अपनी पढ़ाई के खर्च और जरूरत की चीजों में कर सकती हैं।
अगर आप ऐसी छात्रा हैं, जिनके माता-पिता में से किसी एक की मृत्यु हो गई है या आप दिव्यांग हैं, तो आपके लिए यह एक सुनहरा अवसर हो सकता है। दरअसल, Foundation ऐसी छात्राओं को इस छात्रवृत्ति के लिए प्राथमिकता प्रदान कर रहा है।
Concentrix Scholarship के बारे में
Concentrix Buddy4Study से मिलकर ऐसी छात्राओं को मदद पहुँचा रहा है, जिन्होंने देश के किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया है। इस स्कॉलरशिप की मदद से छात्राओं को ₹65,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें फीस भरने और पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्चों में मदद मिलेगी। नए वर्ष के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिनकी अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 है। छात्राओं के लिए 12वीं पास करके MBBS कोर्स में एडमिशन लेना अनिवार्य है।
Concentrix का मुख्य उद्देश्य ऐसी छात्राओं को आर्थिक मदद पहुँचाना है, जो अनाथ, दिव्यांग या देश के पिछड़े/आकांक्षी जिलों से आने वाली हैं और पढ़ाई में मजबूत होने के बावजूद उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है।
स्कॉलरशिप सहायता राशि (Scholarship Benefits)
Concentrix Scholarship Program के तहत छात्राओं को ₹65,000 प्रति वर्ष तक की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जा रही है।
| विवरण | राशि / उपयोग |
|---|---|
| सहायता राशि | ₹65,000 प्रति वर्ष |
| राशि का उपयोग | संस्थान की फीस, परीक्षा शुल्क, किताबें, कॉपी, पेन, फाइल एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री, पढ़ाई के लिए आवश्यक उपकरण/सामान तथा अन्य शैक्षणिक खर्चों के लिए |
कौन-कौन छात्राएं आवेदन कर सकती हैं, जानें पूरी पात्रता? (Eligibility Criteria)
| 1 | देश के किसी भी राज्य की छात्राएँ इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं। |
| 2 | छात्रा का किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS के प्रथम वर्ष में एडमिशन होना आवश्यक है। |
| 3. | छात्रा का कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है। |
| 4. | छात्रा के माता-पिता की संयुक्त वार्षिक आय ₹5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। |
| 5 | Buddy4Study और Concentrix के कर्मचारियों के बच्चे इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। |
Application Deadline (आवेदन की अंतिम तिथि)
| विवरण | स्थिति |
|---|---|
| आवेदन प्रक्रिया | शुरू है |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 अक्टूबर 2026 |
आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची
आवेदन करने वाली सभी छात्राएँ नीचे दिए गए आवश्यक दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें:
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / वोटर आईडी
- एडमिशन लेटर / इंस्टीट्यूशन आईडी कार्ड / फीस रसीद
- शैक्षणिक खर्च का विवरण
- कक्षा 10वीं 12वीं की मार्कशीट
- नीट स्कोर कार्ड
- सैलरी स्लिप / ITR / आय प्रमाण पत्र
- बोनाफाइड सर्टिफिकेट
- बैंक पासबुक / कैंसल चेक
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र / अनाथ प्रमाण पत्र / सिंगल पैरेंट प्रमाण पत्र
आवेदन करने से पहले यह ज़रूरी काम अवश्य कर लें
सभी जानकारी जानने के बाद यदि आपने इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने का मन बना लिया है, तो आवेदन करने से पहले निम्नलिखित ज़रूरी काम अवश्य कर लें:
- यदि आपने पात्रता पूरी कर ली है, तो सबसे पहले आय प्रमाण पत्र संबंधित अधिकारी से बनवा लें।
- यदि आप दिव्यांग, अनाथ या सिंगल माता-पिता वाली छात्रा हैं, तो संबंधित प्रमाण पत्र पहले से बनवा लें। इसके लिए आप CSC सेंटर की सहायता ले सकती हैं।
- अपने कॉलेज में जाकर फीस रसीद और उसमें दर्ज आवश्यक विवरण प्राप्त कर लें।
- Buddy4Study पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। लॉगिन के लिए Application Number और Password की आवश्यकता हो सकती है।
- सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS 1st Year में एडमिशन होने का प्रमाण (Admission Proof) अवश्य प्राप्त कर लें।
किस वजह से आवेदन निरस्त (Reject) होते हैं?
अक्सर छात्राएँ आवेदन करते समय कुछ गलतियाँ कर देती हैं, जिसकी वजह से उनका आवेदन फॉर्म निरस्त (Reject) हो सकता है। आवेदन करते समय निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखें:
- आवेदन करते समय हमेशा वैध (Valid) दस्तावेज़/प्रूफ ही अपलोड करें। दस्तावेज़ PDF, JPG, JPEG या PNG फॉर्मेट में होना चाहिए।
- NEET Rank की जानकारी सही-सही दर्ज करें। गलत या अनावश्यक जानकारी दर्ज करने से आवेदन निरस्त हो सकता है।
- Education Details, Personal Details, Address आदि सभी जानकारी ध्यानपूर्वक और सही-सही भरें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी और अपलोड किए गए दस्तावेज़ों को एक बार अच्छी तरह जाँच लें।
Concentrix Scholarship 2026-27 आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले Buddy4Study पोर्टल पर जाएं।

- होम पेज पर आने के बाद Concentrix Scholarship खोजें और Apply Now पर क्लिक करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर/ईमेल और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर लें। (यदि रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो ‘Register’ पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाएं)।

- लॉगिन होने के बाद पात्रता व शर्तें पढ़कर चेक बॉक्स पर टिक करें और Start Application पर क्लिक करें।

- Personal Details: अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, जेंडर, कैटेगरी और APAAR ID दर्ज करें।

- Contact Details: ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, LinkedIn Profile ID, स्थायी पता आदि भरें।

- Family Details: परिवार के कुल कमाने वाले सदस्य, माता-पिता का नाम व विवरण दर्ज करें।

- Socio-Economic Condition: घर का स्वामित्व (Residence Ownership), मकान का प्रकार, माता/पिता की वार्षिक आय आदि विवरण भरें।

- Education Details: वर्तमान कोर्स, बोर्ड/यूनिवर्सिटी और अकादमिक सेशन का चयन करें।


- More About Yourself: नीट रैंक (यदि लागू हो) व स्वयं से जुड़ी अन्य जानकारी भरें।

- Reference: रेफ़रेंस व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर और उनसे संबंध दर्ज करें।


- Documents Upload: कॉलेज एडमिशन प्रूफ, कॉलेज आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, मार्कशीट, बैंक पासबुक आदि स्पष्ट अपलोड करें।

- Review & Submit: भरे गए पूरे फॉर्म को दोबारा जाँचें (Review), नियम व शर्तों के चेक बॉक्स पर क्लिक करें और Submit पर क्लिक करके आवेदन पूर्ण करें।
FAQs – Concentrix Scholarship Program 2026-27
Q.1 कन्सेन्ट्रिक्स स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
Ans. केवल देश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ रही छात्राएँ इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं।
Q.2 Concentrix Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
Ans. इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 है।
Q.3 इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कहाँ कर सकती हैं?
Ans. छात्राएँ Buddy4Study के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं।
Disclaimer: यहाँ दी गई जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण तथा स्वयं आवेदन करते समय सामने आई समस्याओं के आधार पर छात्राओं की सहायता के उद्देश्य से साझा की गई है। यदि आपको किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या के कारण आवेदन करने में कठिनाई हो रही है, तो कृपया Buddy4Study के पोर्टल पर जाएँ या संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करें। हम केवल तकनीकी सहायता प्रदान करते हैं।

Ritu Yadav पिछले करीब 4 वर्षों से शिक्षा, स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर लेखन कर रही हैं। उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से ग्रेजुएशन किया है।
उनका उद्देश्य विद्यार्थियों तक स्कॉलरशिप और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाना है। वह पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियों, जरूरी दस्तावेज, स्कॉलरशिप स्टेटस और पेमेंट से जुड़ी जानकारी को आसान तरीके से समझाने पर विशेष ध्यान देती हैं।
Ritu Yadav का मुख्य लेखन क्षेत्र Scholarship, Education, Government Schemes और Career है। उनके लेखों में विद्यार्थियों के लिए उपयोगी जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करने और जटिल प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाने पर ध्यान दिया जाता है।


