UP Scholarship 2025-26 Payment: छात्रों के खाते में आनी शुरू हुई छात्रवृत्ति राशि, बाकी छात्रों का पैसा कब आएगा?

यूपी स्कॉलरशिप 2025-26 से वंचित रह गए छात्रों के खातों में स्कॉलरशिप की राशि भेजी जानी शुरू हो चुकी है। हाल ही में 08 अक्टूबर को लाखों विद्यार्थियों के खातों में पिछले वर्ष की छात्रवृत्ति भेजी गई है। ऐसे में जिन छात्रों को अभी तक इसका भुगतान नहीं हुआ है, उन्हें चिंतित होने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि अभी भी बचे हुए छात्रों के बैंक खातों में स्कॉलरशिप की धनराशि भेजी जानी बाकी है। बताते चलें कि सरकार ने वर्ष 2025-26 में तकनीकी कारणों से स्कॉलरशिप से वंचित रह गए 3 लाख से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति देने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव पारित किया था। हालाँकि, अभी तक कुछ ही छात्रों को इसका भुगतान हो सका है। बाकी अभ्यर्थियों को इसका भुगतान कब होगा, यह जानने के लिए लेख में बने रहें

UP Scholarship 2025-26 Payment Update

पिछले वर्ष किसी भी तकनीकी कारण से छात्रवृत्ति से वंचित रह गए विद्यार्थियों को निदेशालय स्तर से भुगतान होना शुरू हो चुका है। हाल ही में 08 अक्टूबर 2026 को लाखों छात्रों के खातों में स्कॉलरशिप का भुगतान किया गया है। कुछ छात्रों ने हमारे साथ स्कॉलरशिप प्राप्त होने के मैसेज का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है। हम जानकारी के लिए इसे नीचे जोड़ रहे हैं, जिसे देखकर आप स्वयं इसकी पुष्टि कर सकते हैं। छात्रों के लिए खुशी की बात यह है कि छात्रवृत्ति भेजी जा रही है। अब जैसे-जैसे जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा पात्र विद्यार्थियों का डेटा निदेशालय स्तर पर फॉरवर्ड किया जाएगा, उसी आधार पर भुगतान की प्रक्रिया जारी रहेगी। सभी विद्यार्थी अपने पेमेंट स्टेटस और स्कॉलरशिप के करंट स्टेटस को चेक करते रहें।

 

UP Scholarship 2025-26 Payment – Highlights

विवरण जानकारी
छात्रवृत्ति यूपी स्कॉलरशिप 2025-26
कुल वंचित विद्यार्थी लगभग 3.16 लाख
लेटेस्ट अपडेट छात्रवृत्ति का भुगतान शुरू
विद्यार्थियों के खातों में राशि आने की तिथि 08 अक्टूबर 2026
पेमेंट मोड DBT (Direct Benefit Transfer)
शैक्षणिक सत्र 2025-26
बचे हुए विद्यार्थियों का पेमेंट कब आएगा? अक्टूबर 2026 तक (संभावित)
संबंधित विभाग समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश
आधिकारिक वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in/

UP Scholarship 2025-26: किन्हें भेजी गई है यह धनराशि?

यूपी स्कॉलरशिप की राशि जारी होने के बाद विद्यार्थियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि आखिर यह धनराशि किन विद्यार्थियों को भेजी जा रही है।

  • कॉलेज या संस्था स्तर पर जिन विद्यार्थियों के आवेदनों में सुधार करके उनका डेटा जिला समाज कल्याण विभाग (DWO) स्तर पर प्राप्त हुआ था, ऐसे विद्यार्थियों के डेटा का सत्यापन करने के बाद उसे निदेशालय को अग्रसारित किया गया था। अब इन्हीं पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि भेजी जा रही है।
  • जिन विद्यार्थियों के PFMS पोर्टल पर DBT स्टेटस का वैलिडेशन 5 अक्टूबर को हुआ था, उनमें से कुछ विद्यार्थियों को 8 अक्टूबर को छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त हुई है।
  • जिन विद्यार्थियों का डेटा पहले ही कॉलेज, संस्था और जिला स्तर से सत्यापित होकर अग्रसारित किया जा चुका था, उनके खातों में भुगतान किया जा रहा है।

नोट: आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पहले 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक की निर्धारित समय-सारिणी के तहत उन विद्यार्थियों के आवेदनों पर कार्रवाई होनी थी, जिन्हें संबंधित संस्थानों द्वारा त्रुटियों में सुधार के बाद सत्यापित एवं अग्रसारित किया गया था।

हालाँकि, सर्वर संबंधी समस्याओं के कारण कई संस्थान निर्धारित समय में यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। इसके बाद आवेदन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की समय-सीमा बढ़ाई गई थी। ऐसे में जिन विद्यार्थियों के आवेदन बाद में सत्यापित एवं अग्रसारित हुए हैं और जिनका भुगतान अभी बाकी है, उन्हें आगे की भुगतान प्रक्रिया के तहत छात्रवृत्ति मिलने की उम्मीद है।

ऊपर दी गई दोनों आधिकारिक नोटिस की इमेज अवश्य देखें, ताकि आपको आवेदन सत्यापन और भुगतान की समय-सारिणी की पूरी जानकारी मिल सके।

स्कॉलरशिप पेमेंट में देरी क्यों हो रही है?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस संबंध में एक अपडेट सामने आई है। संबंधित अधिकारी समय पर पात्र विद्यार्थियों का डेटा तैयार नहीं कर पा रहे हैं, जिसके कारण निर्धारित तिथि तक सभी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिल सकी है। हालाँकि, विभाग द्वारा भुगतान की प्रक्रिया लगातार जारी है। ऐसे में शेष पात्र विद्यार्थियों को भी जल्द ही छात्रवृत्ति की राशि मिलने की उम्मीद है। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में भी इस संबंध में जानकारी दी गई है। इसका संदर्भ देने के लिए संबंधित समाचार पत्र की कटिंग नीचे जोड़ी जा रही है। कृपया उसे भी देखें

UP Scholarship 2025-26 Kab Aayegi?

यूपी स्कॉलरशिप 2025-26 की छात्रवृत्ति का पैसा भेजने की शुरुआत हो चुकी है। 8 अक्टूबर को काफी विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति की राशि भेजी गई है, लेकिन अभी भी लाखों विद्यार्थियों को भुगतान मिलना बाकी है। ऐसे में आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि विद्यार्थियों के जिलों से डेटा निदेशालय स्तर पर भेजे जाने के आधार पर भुगतान किया जाएगा। यह प्रक्रिया अक्टूबर महीने तक लगातार चलने की उम्मीद है। विद्यार्थी अपनी DBT स्टेटस की जाँच करके भुगतान की स्थिति पता करते रहें। अक्टूबर महीने के अंत तक 3,16,057 वंचित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित किए जाने की बात कही जा रही है।

जिन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिली, अब क्या करें?

  • अगर आपको अभी तक छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिली है, तो सबसे पहले अपने कॉलेज में पता करें कि आपके आवेदन में सुधार करने के बाद उसे सत्यापित और अग्रसारित किया गया है या नहीं।
  • डीबीटी का स्टेटस चेक करें कि किसी कारण से पेमेंट रिजेक्ट तो नहीं हुआ है।
  • अपने आवेदन का करंट स्टेटस चेक करें कि आवेदन किसी कारण से दोबारा पेंडिंग तो नहीं है।

निष्कर्ष: यूपी स्कॉलरशिप के छूटे हुए अभ्यर्थियों के भुगतान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में दी गई है। हालांकि, अभी भी कई विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे कुछ समय प्रतीक्षा करें और नियमित रूप से PFMS पोर्टल पर अपना पेमेंट स्टेटस चेक करते रहें। शेष अभ्यर्थियों का भुगतान कब तक होगा, इसकी सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक अपडेट का इंतजार करें। नवीनतम जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Disclaimer (अस्वीकरण):यहाँ दी गई सभी जानकारियों के स्रोत उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। यदि अभी तक आपकी स्कॉलरशिप का पेमेंट नहीं आया है, तो कृपया अपने कॉलेज या जिला समाज कल्याण विभाग से संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको स्कॉलरशिप से संबंधित सही और समय पर जानकारी देना है। हम पेमेंट रिजेक्ट, पेंडिंग तथा अन्य समस्याओं से संबंधित जानकारी और संभावित समाधान प्रदान करते हैं। हमारा किसी भी सरकारी विभाग से कोई संबंध नहीं है। हम केवल शैक्षणिक एवं सूचनात्मक उद्देश्य से जानकारी साझा करते हैं। अधिकृत एवं नवीनतम जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: https://scholarship.up.gov.in/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *