Labour Welfare Scholarship 2026-27: कक्षा 1 से लेकर UG/PG तक के छात्रों को मिलेगी ₹25,000 तक छात्रवृत्ति, यहाँ देखे पूरी डिटेल्स

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर Beedi/Cine/IOMC/LSDM कामगारों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत देश में किसी भी कक्षा या कोर्स में पढ़ाई कर रहे पात्र विद्यार्थियों के पास ₹25,000 तक की छात्रवृत्ति प्राप्त करने का मौका है। आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आ चुकी है। इसलिए हम आपको इस लेख में आवेदन से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी प्रदान कर रहे हैं, ताकि आप अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा कर सकें और समय पर छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त कर सकें।

इसके अलावा, हमने पाया है कि इंटरनेट पर इस छात्रवृत्ति को लेकर कई जगहों पर गलत जानकारी दी जा रही है। इसलिए हमने नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर जारी नवीनतम नोटिफिकेशन का ध्यानपूर्वक अवलोकन करने के बाद इस लेख में सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ विस्तार से बताई हैं, ताकि आप सही जानकारी प्राप्त करके इस योजना का लाभ उठा सकें

Labour Welfare Scholarship 2026-27: सबसे पहले आप जान लें कि यह छात्रवृत्ति देश के बीड़ी कामगारों, लौह अयस्क, मैंगनीज अयस्क एवं क्रोम अयस्क खान (IOMC), चूना पत्थर एवं डोलोमाइट खान (LSDM) तथा अभ्रक कामगारों के बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। इस छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए संबंधित कामगार के माता-पिता में से किसी एक का कम से कम 6 महीने तक कार्यरत होना आवश्यक है। इसके अलावा, अन्य पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा। पात्र विद्यार्थी ₹1,000 से लेकर ₹25,000 तक की छात्रवृत्ति राशि प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन केवल नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर करना होगा। आवेदन के सत्यापन के बाद छात्रवृत्ति की राशि DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है

Labour Welfare Scholarship 2026 (कक्षा/कोर्स के अनुसार सहायता राशि)

इस स्कॉलरशिप का भुगतान DBT के माध्यम से किया जाता है। सभी कक्षाओं और कोर्सों के लिए छात्रवृत्ति की राशि अलग-अलग होती है। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई टेबल में देखें।

कक्षा / कोर्स का नाम वार्षिक छात्रवृत्ति राशि
कक्षा 1 से 4 ₹1,000
कक्षा 5 से 8 ₹1,500
कक्षा 9 ₹2,000
कक्षा 10 ₹2,000
कक्षा 11 से 12 ₹3,000
आईटीआई (ITI) ₹6,000
पॉलिटेक्निक ₹6,000
डिग्री कोर्स (स्नातक एवं स्नातकोत्तर) ₹6,000
व्यावसायिक कोर्स (इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, मैनेजमेंट, लॉ आदि) ₹25,000

नोट: किन व्यावसायिक कोर्सों पर छात्रवृत्ति मिलेगी, यह विभाग द्वारा निर्धारित किया जाएगा।

पात्रता (Eligibility Criteria)

आवेदन करने के लिए पात्रता मापदंड:

  • ऐसे छात्र-छात्राएँ जिनके माता-पिता पिछले 6 महीने से श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत Beedi/Cine/IOMC/LSDM क्षेत्र में कामगार हैं, उनके बच्चे आवेदन कर सकते हैं।
  • कक्षा 1 से 12वीं तक तथा UG और PG के सभी कोर्स के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • विद्यार्थी के माता-पिता की मासिक आय ₹21,000 तक होनी चाहिए, वहीं वार्षिक आय ₹2,52,000 तक हो सकती है।
  • छात्र-छात्राओं को पिछली कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही अगली कक्षा में प्रमोट हुए अभ्यर्थी भी आवेदन के लिए पात्र हैं।
  • किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्था में अध्ययनरत अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • यदि आप किसी अन्य सरकारी स्कॉलरशिप का लाभ उठा रहे हैं, तो भी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • ध्यान दें कि एक योग्यता-आधारित योजना और एक या अधिक कल्याण-आधारित योजनाओं के लिए एक साथ आवेदन नहीं कर सकते हैं।

ज़रूरी बात: हमने अन्य वेबसाइटों पर जाँच की, तो कई जगह आय सीमा से संबंधित पुरानी पात्रता की जानकारी दी गई है। लेकिन नवीनतम नोटिफिकेशन में पात्रता संबंधी बदलाव किए गए हैं। इसकी पुष्टि के लिए नीचे पात्रता संबंधी नोटिफिकेशन की इमेज जोड़ी गई है। कृपया उसे चेक करके जानकारी की पुष्टि कर लें।

Application Date Sheet 2026-27 (आवेदन की तिथियाँ)

विवरण तिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि 01-06-2026
Student Application की अंतिम तिथि 31-10-2026
Defective Application Verification की अंतिम तिथि 15-11-2026
Institute Verification की अंतिम तिथि 15-11-2026
DNO/SNO/MNO Verification की अंतिम तिथि 30-11-2026

Labour Welfare Scholarship की ज़रूरी शर्तें

लेबर वेलफेयर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से पहले ज़रूरी शर्तों के बारे में ज़रूर जान लें।

  • आवेदन से पहले आपके पास एक सक्रिय मोबाइल नंबर, मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड तथा NPCI से सीडेड बैंक खाता होना चाहिए।
  • अगर कोई छात्र एक स्तर की पढ़ाई उत्तीर्ण करने के बाद उसी स्तर पर किसी दूसरे विषय में प्रवेश लेता है, तो उसे छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी।
  • अगर आप किसी कक्षा या कोर्स में फेल होकर फिर उसी कक्षा में पढ़ते हैं, तो दोबारा पढ़ने वाले वर्ष की छात्रवृत्ति नहीं दी जाएगी।
  • यदि आवेदन के समय गलत जानकारी भरते हैं, तो छात्रवृत्ति रद्द कर दी जाएगी।
  • यदि आप पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं, तो पढ़ाई छोड़ने की तारीख से आपकी छात्रवृत्ति बंद कर दी जाएगी।
  • यदि आप कल्याण आयुक्त की पूर्व अनुमति के बिना अपना कोर्स या पढ़ने का संस्थान बदलते हैं, तो आपकी छात्रवृत्ति रद्द हो सकती है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने हेतु आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)

क्र.सं. दस्तावेज़ / विवरण
1 बीड़ी कामगार का पहचान पत्र
2 सिनेमा कामगार का पहचान पत्र
3 लौह अयस्क खान कामगार का पहचान पत्र
4 मैंगनीज अयस्क खान कामगार का पहचान पत्र
5 क्रोम अयस्क खान (आईओएमसी) कामगार का पहचान पत्र
6 चूना पत्थर खान कामगार का पहचान पत्र
7 डोलोमाइट खान (आईओएमसी) कामगार का पहचान पत्र
8 अभ्रक कामगार का पहचान पत्र
9 संबंधित जिला/तहसील के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र
10 आधार से जुड़ा सक्रिय मोबाइल नंबर
11 डीबीटी-सक्षम बैंक खाता
12 एनपीसीआई-मैप्ड बैंक खाता
13 पिछली कक्षा की मार्कशीट
14 बोनाफाइड सर्टिफिकेट
15 आधार कार्ड
16 OTR नंबर
17 फीस रसीद

आवेदन कैसे करें (Application Process)

आवेदन करने के लिए पहले OTR रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसकी पूरी प्रक्रिया दिए गए लिंक पर क्लिक करके जान सकते हैं।

OTR Registration – Click Here

NSP पोर्टल पर आवेदन कैसे करना है, इसकी पूरी प्रक्रिया दिए गए लिंक पर क्लिक करके जानें।

Login & Form Fill Up – Click Here

आवेदन के बाद क्या करें?

  • आवेदन पूर्ण होने के बाद अपने स्टेटस की जाँच करते रहें।
  • कॉलेज/संस्था के संपर्क में रहें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म का रिमार्क चेक करते रहें। रिमार्क मिलने पर समय पर उसमें सुधार कर दें।

FAQs – Labour Welfare Scholarship 2026-27

Q.1. Labour Welfare Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है।

Q.2. Labour Welfare Scholarship 2026-27 के लिए आय सीमा कितनी है?

Ans. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आवेदक के परिवार की मासिक आय ₹21,000 और वार्षिक आय ₹2,52,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए आय संबंधी नियमों की पुष्टि अवश्य करें।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर जारी आधिकारिक अधिसूचनाओं के आधार पर उपलब्ध कराई गई है। संपूर्ण एवं नवीनतम जानकारी के लिए कृपया संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। हम एक निजी (प्राइवेट) पोर्टल हैं और हमारा किसी भी सरकारी विभाग या सरकारी संस्था से प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। हमारा उद्देश्य केवल पाठकों तक जानकारी पहुँचाना है।

Notification Pdf Click Here
Official Website Click Here

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *