बीडीएस या एमडीएस कोर्स के किसी भी ईयर में पढ़ाई कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए कोलगेट शानदार स्कॉलरशिप लेकर आया है, जो पूरे देश के संबंधित कोर्स के विद्यार्थियों के लिए है। जो भी विद्यार्थी बीडीएस/एमडीएस के प्रथम, द्वितीय, तृतीय या चतुर्थ वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए यह एक बेहतर अवसर हो सकता है। कोलगेट कीप इंडिया स्माइलिंग फाउंडेशन द्वारा ऐसे होनहार बच्चों का चयन करके छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिनके पास कॉलेज की फीस भरने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन पढ़ने की इच्छा है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस स्कॉलरशिप में पात्र और योग्य छात्रों को मेंटरशिप और करियर गाइडेंस भी दिया जाएगा
Colgate Keep India Smiling Scholarship 2026-27: इस स्कॉलरशिप के लिए सभी राज्यों के छात्र आवेदन कर सकते हैं। लेकिन प्राथमिकता की बात करें तो महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बच्चों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। आवेदन के बाद चयनित सभी छात्रों को फाउंडेशन द्वारा ₹75,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जो केवल एक बार ही प्रदान की जाती है। इस राशि का उपयोग छात्र अपनी पढ़ाई के खर्चों के लिए कर सकते हैं। हमने इस छात्रवृत्ति का संपूर्ण विश्लेषण इस लेख में प्रदान किया है, जो आपको आवेदन करने से लेकर सभी प्रक्रियाएँ पूरी करने और छात्रवृत्ति प्राप्त करने तक मदद कर सकता है।
Colgate Keep India Smiling Scholarship: Key Features
| स्कॉलरशिप का नाम | Colgate Keep India Smiling Scholarship 2026-27 |
| फाउंडेशन का नाम | Keep India Smiling Foundation |
| स्कॉलरशिप राशि | ₹75,000 (केवल एक बार) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 नवंबर 2026 तक |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| कोर्स | BDS और MDS |
| पारिवारिक आय सीमा | ₹8 लाख से कम |
| प्राथमिकता वाले राज्य | महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश |
| आधिकारिक वेबसाइट | colgate.com |
Colgate Keep India Smiling Scholarship: सहायता राशि
- चयनित विद्यार्थियों को ₹75,000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- यह राशि केवल एक बार दी जाएगी। इसे हर वर्ष प्रदान करने का प्रावधान नहीं है।
- स्कॉलरशिप की राशि लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
अन्य फायदे : स्कॉलरशिप राशि के अतिरिक्त विद्यार्थियों को मेंटरशिप और गाइडेंस भी प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ करियर को भी बेहतर दिशा दे सकें।
इस फीस का इस्तेमाल कहाँ कर सकते हैं?
इस स्कॉलरशिप के तहत मिलने वाली सहायता राशि का इस्तेमाल निम्नलिखित जगहों पर कर सकते हैं।
| क्रम संख्या | खर्च का प्रकार |
|---|---|
| 1. | Tuition Fee (ट्यूशन फीस / शिक्षण शुल्क) |
| 2. | Hostel/Mess Fee (हॉस्टल एवं मेस शुल्क) |
| 3. | Stationery (स्टेशनरी का सामान) |
| 4. | Books (किताबें) |
| 5. | Digital Devices (डिजिटल उपकरण जैसे लैपटॉप, टैबलेट आदि) |
कौन-कौन से विद्यार्थी कोलगेट कीप इंडिया स्माइलिंग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं? (Eligibility Criteria)
आधिकारिक नोटिफिकेशन में जारी पात्रता मानदंडों के अनुसार जानें कि कौन-कौन से विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी या निजी कॉलेज/संस्थान में BDS या MDS की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं।
- प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
- प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के 12वीं कक्षा में कम से कम 65% अंक होने चाहिए।
- द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के अंतिम सेमेस्टर में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
- परिवार के सभी स्रोतों से होने वाली कुल वार्षिक आय ₹8 लाख से कम होनी चाहिए।
- Buddy4Study और Colgate-Palmolive (India) Limited के कर्मचारियों के बच्चे इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि: Last Date
सभी विद्यार्थी आवेदन करने की अंतिम तिथि नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 नवंबर 2026 |
नोट: यदि बाद में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई (Extend) जाती है, तो इसकी जानकारी यहाँ अपडेट कर दी जाएगी।
आवेदन में लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज़ (Document List)
आवेदन करने हेतु इन ज़रूरी दस्तावेजों का होना अत्यंत आवश्यक है।
|
दस्तावेज़ का नाम |
|---|
|
आधार कार्ड |
|
पासपोर्ट साइज फोटो |
|
आय प्रमाण पत्र |
|
प्रवेश प्रमाण पत्र |
|
वर्तमान शैक्षणिक वर्ष की फीस रसीद |
|
बैंक खाता |
|
12वीं या पिछली कक्षा की अंकतालिका |
|
दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) |
|
मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी |
Application Process आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया हमने पहले से ही अन्य संबंधित स्कॉलरशिप के लिए विस्तार से समझाई है। इसकी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

| Buddy4Study पर आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया हमने इमेज के माध्यम से समझाई है। कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पूरी प्रक्रिया समझें। | Click Here |
| स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया जानने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें। | Click Here |
आवेदन के बाद क्या करें?
- आवेदन के बाद आपकी आर्थिक स्थिति और पिछली कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा।
- चयन होने पर Buddy4Study ऑनलाइन माध्यम से आपका इंटरव्यू ले सकता है, जिसकी सूचना आपके द्वारा दिए गए ईमेल पर भेजी जाएगी।
- इंटरव्यू के बाद आपके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
- सभी जानकारियाँ और दस्तावेज सही पाए जाने पर फाइनल रिजल्ट आपके ईमेल पर भेज दिया जाएगा। इसलिए समय-समय पर अपना ईमेल चेक करते रहें।
Colgate Keep India Smiling Scholarship 2026-27 FAQs
Q.1 क्या कोलगेट कीप इंडिया स्माइलिंग स्कॉलरशिप के तहत विद्यार्थियों को राशि मिलती है?
Ans: हाँ, स्कॉलरशिप के लिए चयनित विद्यार्थियों के बैंक खातों में राशि भेजी जाती है।
Q.2 इस स्कॉलरशिप के लिए चयन कैसे किया जाता है?
Ans: चयन प्रक्रिया में विद्यार्थियों की पिछली कक्षा के अंकों और आर्थिक स्थिति के आधार पर दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है।
Disclaimer: यह एक फाउंडेशन स्कॉलरशिप है। स्कॉलरशिप की राशि लाभार्थी को प्रदान की जाएगी या नहीं, इसका अंतिम निर्णय संबंधित फाउंडेशन द्वारा लिया जाएगा। हम केवल स्कॉलरशिप से संबंधित जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी सहायता प्रदान करते हैं। स्कॉलरशिप की स्वीकृति एवं राशि वितरण की पूरी जिम्मेदारी संबंधित फाउंडेशन की होगी।

Ritu Yadav पिछले करीब 4 वर्षों से शिक्षा, स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर लेखन कर रही हैं। उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से ग्रेजुएशन किया है।
उनका उद्देश्य विद्यार्थियों तक स्कॉलरशिप और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाना है। वह पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियों, जरूरी दस्तावेज, स्कॉलरशिप स्टेटस और पेमेंट से जुड़ी जानकारी को आसान तरीके से समझाने पर विशेष ध्यान देती हैं।
Ritu Yadav का मुख्य लेखन क्षेत्र Scholarship, Education, Government Schemes और Career है। उनके लेखों में विद्यार्थियों के लिए उपयोगी जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करने और जटिल प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाने पर ध्यान दिया जाता है।


