Bihar Post Matric Scholarship Portal Re-open: पोर्टल दोबारा खुला, जानें पात्रता और आवेदन की अंतिम तिथि

Bihar Post Matric Scholarship Portal Re-open

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 में किसी वजह से फॉर्म भरने से वंचित रह गए छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। हाल ही में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा आधिकारिक नोटिस जारी करके दोबारा पोर्टल खोला जा चुका है। ऐसे छात्रों को एक और अवसर मिल रहा है, जो नए सत्र में फॉर्म नहीं भर पाए थे।

चाहे आप SC, ST, BC और EBC वर्ग से हों, सभी श्रेणियों के लिए आवेदन लिंक खोले जा रहे हैं। BC और EBC श्रेणी से आने वाले सभी विद्यार्थियों को pmsonline.bihar.gov.in पर आवेदन करना होगा, वहीं SC और ST वर्ग के सभी विद्यार्थियों के लिए scstpmsonline.bihar.gov.in पर लिंक एक्टिवेट की गई है।  

Bihar Post Matric Scholarship Latest Update

पिछली बार पोर्टल 30 सितंबर तक खोले जाने के बावजूद भी सभी श्रेणियों से लाखों विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए थे, जिसकी वजह से छात्र उम्मीद लगाए बैठे थे कि सरकार दोबारा पोर्टल खोले, जिससे छूटे हुए छात्र भी स्कॉलरशिप हेतु आवेदन कर सकें। बता दें, बिहार में लाखों की आबादी ऐसी है, जो छात्रवृत्ति के सहारे अपना पठन-पाठन जारी रख पाती है। लेकिन 30 सितंबर तक कई कोर्सों के रिजल्ट भी जारी नहीं हुए थे, जिसकी वजह से पात्र होने पर भी विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए थे।फिलहाल ऐसे सभी स्टूडेंट के लिए गुड न्यूज़ है। आधिकारिक पोर्टल पर सभी श्रेणियों हेतु आवेदन चल रहे हैं। अपनी श्रेणी के अनुसार वेबसाइट का चयन करके आवेदन पूरा कर सकते हैं।

Bihar PMS Scholarship Portal Re-Open Notice

शिक्षा विभाग ने 10 नवंबर 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी करके पोर्टल दोबारा खोलने की सूचना दी है। आपकी पुष्टि के लिए आधिकारिक नोटिस यहाँ साझा कर रहे हैं। इसे चेक करके आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लें।

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 – Key Features

विभाग शिक्षा विभाग
श्रेणी SC, ST, BC और EBC
कक्षा 11वीं, 12वीं, UG/PG
आवेदन तिथि 12 – 30 नवंबर 2026 तक
शैक्षणिक वर्ष 2026-27
लेटेस्ट अपडेट पोर्टल दोबारा खुलने के बारे में
नोटिस जारी होने की तिथि 10 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट pmsonline.bihar.gov.in और scstpmsonline.bihar.gov.in

पोर्टल दोबारा खुलने के बाद कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

  • पिछले आवेदन के समय जिनका रिजल्ट जारी नहीं हुआ था, ऐसे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • जिनका नामांकन देरी से हुआ था।
  • काउंसलिंग की वजह से एडमिशन में देरी होने के कारण आवेदन से वंचित रह गए छात्र।
  • अन्य किसी भी कारण से फॉर्म नहीं भर पाने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • अगर आप रिन्यूअल कर रहे हैं, लेकिन रिजल्ट न आने की वजह से फॉर्म नहीं भर पाए थे, तो अब पोर्टल खुलने पर फॉर्म भर सकते हैं।

नोट: यहाँ पात्रता नहीं बताकर हमने पोर्टल खुलने पर किस प्रकार के विद्यार्थियों को मौका मिला है, इसकी जानकारी दी है। पूरी पात्रता हमने पहले से अलग लेख में बताई है, जिसकी सम्पूर्ण जानकारी के लिए नीचे लिंक दिया गया है।

Bihar Post Matric Scholarship Portal Re-Open Date

पोर्टल दोबारा खुलने के बाद शासन द्वारा निर्धारित आवेदन की तिथियाँ

आवेदन शुरू होने की तिथि 12-11-2026
आवेदन की अंतिम तिथि 30-11-2026

पोर्टल दोबारा खुलने के बाद इन गलतियों से बचें

  • सबसे पहले अंतिम तिथि 30 नवंबर का ध्यान रखते हुए तिथि खत्म होने से पहले आवेदन पूरा कर लें, क्योंकि अंत में साइट पर सर्वर की समस्या आ सकती है।
  • आवेदन के समय रिजल्ट व अन्य जानकारी सही-सही भरें, अन्यथा आवेदन फॉर्म रिजेक्ट हो सकते हैं।
  • मन से यह आशंका हटा दें कि अंतिम तिथि फिर से आगे बढ़ाई जाएगी। दरअसल, विद्यार्थी यह सोचकर आवेदन नहीं करते कि आवेदन की तिथि फिर से बढ़ाई जाएगी, जिससे अंतिम तिथि बीत जाने के बाद वे स्कॉलरशिप से वंचित रह जाते हैं।
  • आधार कार्ड जिस मोबाइल नंबर से लिंक है, आवेदन के समय उसी नंबर का इस्तेमाल करें।
  • आधार कार्ड को NPCI से सीड करके रखें, ताकि जिस खाते में छात्रवृत्ति की धनराशि चाहते हैं, उसी खाते में भुगतान हो सके।

आवेदन प्रक्रिया, पात्रता व अन्य जानकारी

हमने आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, छात्रवृत्ति राशि व अन्य जानकारी अलग से लेख में बताई है, जिसका लिंक यहाँ साझा कर रहे हैं। लिंक पर क्लिक करके सभी जानकारी चेक कर सकते हैं।

सम्पूर्ण जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें Click Here

FAQs

Q.1 क्या पीएमएस स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि फिर से बढ़ सकती है?

Ans: अभी आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक है। यदि अंतिम तिथि बढ़ाई जाती है, तो इसकी जानकारी यहाँ अपडेट कर दी जाएगी।

Q.2 Bihar Post Matric Scholarship Portal खुलने के बाद क्या करें?

Ans: पीएमएस स्कॉलरशिप पोर्टल खुलने पर स्कॉलरशिप से वंचित छात्र बिना कोई गलती किए सभी जानकारी अच्छी तरह चेक करने के बाद ही आवेदन सबमिट करें।

Disclaimer:यहाँ दी गई जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से सत्यापित करने के बाद छात्रों को तकनीकी सहायता एवं महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान करने के उद्देश्य से साझा की जाती है। स्कॉलरशिप आवेदन शुरू होने की तिथि, अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण अपडेट के लिए कृपया समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी अवश्य चेक करते रहें। किसी भी अन्य समस्या या तकनीकी सहायता के लिए हमारे चैट सपोर्ट से संपर्क कर सकते हैं। हमारा उद्देश्य केवल छात्रों को सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान करना है। स्कॉलरशिप आवेदन का सत्यापन, स्वीकृति एवं भुगतान संबंधित विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है। इस संबंध में विभाग का निर्णय ही अंतिम एवं मान्य होगा।

नोट: हम किसी भी स्कॉलरशिप की स्वीकृति या भुगतान की गारंटी नहीं देते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *