नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर अगर आपने पहले OTR के लिए आवेदन किया था और आपको ओटीआर नंबर प्राप्त हुआ था, लेकिन आज के समय में आप अपना ओटीआर नंबर भूल गए हैं, तो उसे फॉरगेट करके दोबारा प्राप्त कर सकते हैं। एनएसपी पर जब भी विद्यार्थी किसी स्कॉलरशिप हेतु फॉर्म भरते हैं, तो पहले उन्हें ओटीआर रजिस्ट्रेशन करना होता है, जिसके बाद यह नंबर प्राप्त होता है। लेकिन कई बार स्टूडेंट इसे भूल जाते हैं, जिसके कारण बाद में जब भी वे किसी स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने के लिए लॉगिन करते हैं, तो उन्हें ओटीआर नंबर की जरूरत होती है। दरअसल, आज के लेख में हम आपको एनएसपी पर ओटीआर नंबर फॉरगेट करके दोबारा प्राप्त करने की कम्पलीट जानकारी देंगे
NSP Know Your OTR Number 2026
ओटीआर नंबर जानने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका आधार मोबाइल नंबर से लिंक है और वर्तमान में यह नंबर एक्टिव है। अगर ऐसा है, तो ओटीआर नंबर प्राप्त करने में कोई समस्या नहीं आएगी। वैसे, आधार से मोबाइल नंबर लिंक होने पर ही विद्यार्थी ओटीआर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। लेकिन अगर वह मोबाइल नंबर अभी चालू नहीं है, तो आपको ओटीआर नंबर प्राप्त करने में समस्या आ सकती है। हमने स्वयं इसकी जांच की है। एनएसपी पर लॉगिन करने के तीन विकल्प होते हैं, जिनकी मदद से आप लॉगिन कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए भी रजिस्टर्ड आधार लिंक मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए, क्योंकि लॉगिन के समय उस पर ओटीपी भेजी जाती है। ओटीपी सबमिट करके आप सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे
NSP पर OTR नंबर रिकवर करने के लिए आवश्यक दस्तावेज (Required Documents for Recovering OTR Number)
OTR नंबर दोबारा प्राप्त करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।
| आधार कार्ड |
| आधार लिंक मोबाइल नंबर |
|
Reference Number (यदि आवश्यक हो) |
अगर OTR नंबर नहीं है, तो इन दो तरीकों से लॉगिन कर सकते हैं।
यदि आपके पास OTR नंबर नहीं है, तो आप उसे रिकवर किए बिना भी इन दो तरीकों से NSP पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
|
लॉगिन का तरीका |
जानकारी |
|---|---|
|
आधार नंबर |
बिना OTR नंबर के आप अपने आधार नंबर की मदद से भी लॉगिन करके छात्रवृत्ति का फॉर्म भर सकते हैं। |
|
APAAR ID |
APAAR ID की मदद से भी NSP पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं। |
नोट: दोनों तरीकों से लॉगिन करने के लिए आपके मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाता है। इसलिए आधार और APAAR ID से जुड़े मोबाइल नंबर एक्टिव होना जरूरी है
NSP OTR नंबर के साथ-साथ पासवर्ड भी भूल जाने पर क्या करें?
जहाँ तक देखा गया है, कई बार स्टूडेंट OTR नंबर के अलावा अपना पासवर्ड भी भूल जाते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपके पास OTR नंबर होना चाहिए, जिसकी मदद से आप अपना पासवर्ड फॉरगेट करके दोबारा नया पासवर्ड क्रिएट कर सकते हैं। इसके लिए पहले अपना OTR नंबर रिकवर करें। इसके बाद उसकी मदद से पासवर्ड भी रिकवर कर सकते हैं।
NSP OTR Number & Password रिकवर करने में आने वाली समस्याएं और उनके समाधान
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर यदि आप अपना OTR नंबर या पासवर्ड भूल गए हैं, तो इसे दोबारा रिकवर करने में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इन समस्याओं और उनके समाधानों को आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।
|
समस्या |
समाधान |
|---|---|
|
मोबाइल नंबर पर OTP न आना |
यदि पासवर्ड या OTR रिकवर करते समय आपके मोबाइल नंबर पर OTP नहीं आता है, तो चेक करें कि आपके नंबर पर SMS वाला रिचार्ज प्लान एक्टिव है या नहीं। यदि प्लान एक्टिव नहीं है, तो रिचार्ज कराएं। |
|
आधार से लिंक मोबाइल नंबर खो जाने पर क्या करें? |
NSP पोर्टल पर Change Mobile Number का विकल्प होता है। उस पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर बदलें। या फिर सिम के सर्विस सेंटर पर जाकर अपनी सिम दोबारा चालू करवाएं। |
NSP Know Your OTR Number 2026: रिकवर कैसे करें?
- एनएसपी पोर्टल के होमपेज पर दिए गए मेनू आइकॉन (Menu Icon) पर क्लिक करें।

-
इसके बाद Apply For Scholarship पर क्लिक करें।
यहाँ Login With OTR पर क्लिक करें। फिर इसके नीचे Forget OTR पर क्लिक कर दें
- Redirect To External Site पर Continue पर क्लिक करें।

- पहले से रजिस्टर किया गया आधार नंबर दर्ज करें और Get OTP पर क्लिक करें।

- एग्रीमेंट पढ़कर I Agree पर क्लिक करें।
- ओटीपी प्राप्त होगा, उसे दर्ज करें और कैप्चा भरकर सबमिट कर दें।
- आपका ओटीआर नंबर प्राप्त हो जाएगा। इसी प्रकार पासवर्ड को भी फॉरगेट कर सकते हैं।
FAQs
Q.1. क्या NSP पोर्टल पर OTR नंबर भूल जाने पर उसे रिकवर करना संभव है?
Ans- जी हाँ, NSP पोर्टल पर OTR नंबर भूल जाने पर उसे दोबारा प्राप्त करना संभव है।
Q.2. OTR नंबर खो जाने पर क्या विद्यार्थी एक से अधिक OTR नंबर बना सकते हैं?
Ans- नहीं, विद्यार्थी एक से अधिक OTR रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
Disclaimer: यहाँ दी गई सभी जानकारी हमारे द्वारा स्वयं प्रक्रिया का पालन करने और अपने अनुभव के आधार पर साझा की गई है। इसमें संबंधित प्रक्रिया के दौरान आने वाली समस्याओं और उनके समाधान की जानकारी भी शामिल है। यदि किसी विद्यार्थी को किसी प्रकार की समस्या या संदेह हो, तो कृपया संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी की पुष्टि करें या संबंधित विभाग की आधिकारिक हेल्पलाइन से संपर्क करें।
scholarshipnews.co.in एक स्वतंत्र शैक्षणिक सूचना पोर्टल है। हमारा किसी भी सरकारी विभाग, आधिकारिक वेबसाइट या संस्था से कोई प्रत्यक्ष संबंध या संबद्धता नहीं है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों तक शैक्षणिक एवं छात्रवृत्ति संबंधी उपयोगी जानकारी पहुँचाना है। हम पाठकों से अनुरोध करते हैं कि किसी भी आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय से पहले आधिकारिक स्रोतों से जानकारी अवश्य सत्यापित करें।
| OTR Forget Direct Link | Click Here |
| Official Website | Click Here |

Ritu Yadav पिछले करीब 4 वर्षों से शिक्षा, स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर लेखन कर रही हैं। उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से ग्रेजुएशन किया है।
उनका उद्देश्य विद्यार्थियों तक स्कॉलरशिप और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाना है। वह पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियों, जरूरी दस्तावेज, स्कॉलरशिप स्टेटस और पेमेंट से जुड़ी जानकारी को आसान तरीके से समझाने पर विशेष ध्यान देती हैं।
Ritu Yadav का मुख्य लेखन क्षेत्र Scholarship, Education, Government Schemes और Career है। उनके लेखों में विद्यार्थियों के लिए उपयोगी जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करने और जटिल प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाने पर ध्यान दिया जाता है।


