MahaDBT Maha ID Registration 2026: महाडीबीटी पर न्यू Maha ID कैसे बनाएं? जानें पूरी प्रक्रिया

MahaDBT पोर्टल 2.0 लॉन्च होने के बाद नए आवेदन की प्रक्रिया में पहले की तुलना में बदलाव किया गया है। पहले आवेदन करते समय विद्यार्थियों को काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब विद्यार्थी 4-5 मिनट में अपनी Maha ID जनरेट कर सकते हैं। जब भी विद्यार्थी MahaDBT पोर्टल पर किसी स्कॉलरशिप या स्कीम के लिए आवेदन करने जाते हैं, तो सबसे पहले उन्हें नया रजिस्ट्रेशन करना होता है। नए रजिस्ट्रेशन के बाद ही वे किसी अन्य स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, पहले की तुलना में नई प्रक्रिया में काफी बदलाव हो चुका है। अब सभी छात्र अपने आधार नंबर की सहायता से ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

MahaDBT Maha ID क्या होती है?

MahaDBT Maha ID एक प्रकार का रजिस्ट्रेशन नंबर होता है, जो सभी स्टूडेंट्स या अन्य लाभार्थियों को MahaDBT पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद प्राप्त होता है। इसकी मदद से विद्यार्थी MahaDBT पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी पात्रता के अनुसार स्कॉलरशिप स्कीम का चयन कर आवेदन कर सकते हैं। बिना Maha ID के आवेदन करना संभव नहीं है। यह आईडी विद्यार्थियों के आवेदन करने के बाद भी काम आती है। जब आप किसी स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन करते हैं, तो उसका लाभ मिला है या नहीं,

इसकी जानकारी भी आप अपनी Maha ID की मदद से चेक कर सकते हैं। Maha ID रजिस्ट्रेशन के समय बनने वाला एक यूनिक यूजरनेम/रजिस्ट्रेशन नंबर होता है, जिसका उपयोग पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए किया जाता है।। MahaDBT पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए दो विकल्प मिलते हैं। पहला Maha ID और दूसरा आधार कार्ड। इसलिए विद्यार्थियों को अपनी Maha ID सुरक्षित रखनी चाहिए।

MahaDBT Maha ID Registration 2026: Overview

विवरण जानकारी
पोर्टल का नाम MahaDBT
लेख का प्रकार Maha ID जनरेट करने के संबंध में
MahaDBT पर कुल उपलब्ध स्कीम 93+
MahaDBT New Registration प्रक्रिया ऑनलाइन मोड
आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड
शैक्षणिक वर्ष 2026-27
लोकेशन महाराष्ट्र, भारत
आधिकारिक वेबसाइट https://mahadbt2.maharashtra.gov.in/

MahaDBT आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

महाडीबीटी पोर्टल पर Maha ID जनरेट करने के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण दस्तावेजों और जानकारियों की आवश्यकता होती है:

  • आधार कार्ड।
  • मोबाइल नंबर।
  • ईमेल आईडी।
  • आवेदक का नाम।
  • पता।
  • राशन कार्ड मेंबर आईडी।

आवेदन से पहले जरूर कर लें ये जरूरी काम, वरना आवेदन में आ सकती है परेशानी

  • आवेदन करने से पहले अपने आधार नंबर से मोबाइल नंबर लिंक कर लें। अन्यथा आवेदन के समय OTP नहीं आने पर आपका आवेदन बीच में ही रुक सकता है।
  • यदि आपके पास आधार कार्ड नहीं है, तो राशन कार्ड होने पर भी आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, आपके राशन कार्ड से भी मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है।
  • आपके आधार कार्ड या राशन कार्ड पर जो नाम लिखा है, वही नाम आवेदन करते समय भी दर्ज करें।
  • आपका मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए, जिससे आप OTP प्राप्त कर सकें।

MahaDBT Maha ID Registration 2026 कैसे करें?

  • आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट mahadbt2.maharashtra.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर आने के बाद Registration के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें। टर्म्स एंड कंडीशन्स को स्वीकार करने के बाद चेकबॉक्स पर क्लिक करें और Send OTP पर क्लिक कर दें।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा। इसे दर्ज करें और Submit कर दें।
  • इसके बाद टर्म्स एंड कंडीशंस का पूरा पेज खुल जाएगा। इसे पढ़ने के बाद सत्यापित करें के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा। यहां अपना नाम, जन्म तिथि, जेंडर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता आदि जरूरी जानकारी भरने के बाद Submit कर दें।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर OTP प्राप्त होगा। दोनों OTP दर्ज करें और Submit कर दें।
  • आपका MahaDBT Maha ID Registration पूरा हो जाएगा। इसके बाद 24 घंटे तक इंतजार करें। फिर लॉगिन करके किसी भी स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

MahaDBT Maha ID Registration करने के बाद इन बातों का ध्यान रखें

  • इस पोर्टल पर नया रजिस्ट्रेशन करने के 24 घंटे तक आप किसी भी स्कीम के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसलिए आवेदन हेतु 24 घंटे तक इंतजार करें।
  • इस पोर्टल पर एक व्यक्ति केवल एक बार ही रजिस्ट्रेशन कर सकता है।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपकी Maha ID आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर प्राप्त होगी।
  • Maha ID प्राप्त होने के बाद इसे सुरक्षित रखें। यह भविष्य में आपके काम आएगी।
  • प्रोफाइल अपडेट करने के लिए आप DigiLocker के माध्यम से अपने डॉक्यूमेंट्स Fetch कर सकते हैं।

FAQs

Q.1. MahaDBT Maha ID Registration के लिए आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है?

Ans. हाँ, आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है। इसके बिना MahaDBT पोर्टल पर Maha ID Registration नहीं कर सकते हैं।

Q.2. क्या एक नागरिक MahaDBT Maha ID Registration के लिए एक से अधिक आवेदन कर सकता है?

Ans. नहीं, एक नागरिक एक से अधिक आवेदन नहीं कर सकता है।

Q.3. MahaDBT Maha ID Registration 2026 कैसे करें?

Ans. MahaDBT Maha ID Registration के लिए आधिकारिक पोर्टल mahadbt2.maharashtra.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें

Disclaimer (अस्वीकरण) हमारा उद्देश्य छात्रों को जमीनी स्तर पर उनकी समस्याओं के समाधान में सहायता करना तथा विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं से संबंधित सही एवं समय पर जानकारी उपलब्ध कराना है। यह पोर्टल केवल छात्रों की सुविधा, मार्गदर्शन और जागरूकता के उद्देश्य से Smt. Meena Srivastav की प्रेरणा एवं उद्देश्य के तहत शुरू किया गया है। हमारा किसी भी सरकारी विभाग, संस्था या सरकारी वेबसाइट से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है। हम विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी केवल छात्रों की सहायता के उद्देश्य से साझा करते हैं।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि किसी भी छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने, पात्रता की जांच करने तथा अंतिम एवं प्रमाणित जानकारी प्राप्त करने हेतु संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं।

Registration Link Click Here
Login Link Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *