गर आपने यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन किया है और सफलतापूर्वक छात्रवृत्ति प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए बायोमेट्रिक करवाना बेहद जरूरी है। अन्यथा आपकी छात्रवृत्ति रुक सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बायोमेट्रिक प्रक्रिया शुरू की थी, क्योंकि पहले लाखों बच्चों के आवेदन फॉर्म छोटी-मोटी गलतियों की वजह से रिजेक्ट हो जाते थे। इसके बाद सरकार ने इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए बायोमेट्रिक प्रक्रिया लागू की।
इस प्रक्रिया में छात्रों को आवेदन फॉर्म भरने के बाद बायोमेट्रिक करवाने के लिए अपने कॉलेज या संस्थान में जाना होता है। निर्धारित समयावधि के अंदर बायोमेट्रिक करवाना आवश्यक है। इसके बिना विद्यार्थी का डेटा अगले स्तर पर फॉरवर्ड नहीं हो पाएगा, जिससे छात्रवृत्ति की राशि मिलने में समस्या आ सकती है।
UP Scholarship Biometric 2026-27
यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और आवेदन की अंतिम तिथि भी पास आ चुकी है। हाल ही में लास्ट डेट बढ़ने के बाद भी छात्रों के पास इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने हेतु महज कुछ ही दिन बचे हैं। लेकिन काफी ऐसे विद्यार्थी हैं, जिन्होंने न तो अभी तक आवेदन किया है और न ही बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी की है। इसी वजह से कई कॉलेजों द्वारा बच्चों का बायोमेट्रिक कराने हेतु नोटिस जारी की जा रही हैं, जिसमें सभी विद्यार्थियों को बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा जा रहा है। कॉलेज या संस्थान अपने लॉगिन के माध्यम से बच्चों का विवरण दर्ज करके बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करते हैं। इसके बाद विद्यार्थियों के आवेदन फॉर्म जिला समाज कल्याण विभाग के स्तर पर फॉरवर्ड किए जाते हैं।
यदि विद्यार्थी समय से अपना बायोमेट्रिक नहीं करवाते हैं और अंतिम तिथि समाप्त हो जाती है, तो पोर्टल बंद होने के कारण कॉलेजों को बायोमेट्रिक एवं आवेदन सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने में समस्या हो सकती है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना बायोमेट्रिक समय से पूरा करवा लें।
UP Scholarship Biometric 2026 – Short Key Features
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| लेख का विषय | बायोमेट्रिक |
| स्कॉलरशिप का नाम | यूपी स्कॉलरशिप |
| कक्षा/कोर्स | 11th, 12th, UG/PG एवं अन्य कोर्स |
| बायोमेट्रिक डेट | 15 नवंबर 2026 |
| बायोमेट्रिक करने की प्रक्रिया | कॉलेज/संस्था के माध्यम से |
| शैक्षणिक वर्ष | 2026-27 |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| बायोमेट्रिक के लिए कहाँ जाना होगा? | संबंधित कॉलेज/संस्था में |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://scholarship.up.gov.in/ |
बायोमेट्रिक के फायदे
यूपी स्कॉलरशिप बायोमेट्रिक करने के निम्नलिखित फायदे हैं।
- बायोमेट्रिक करते समय स्कूल-कॉलेज वाले आपके डेटा जैसे- आपका नाम, माता-पिता का नाम, प्राप्तांक, पूर्णांक, एनरोलमेंट नंबर आदि भरी गई जानकारियों का वेरिफिकेशन करके आगे फॉरवर्ड करते हैं, जिससे फॉर्म रिजेक्ट होने की संभावनाएँ कम हो जाती हैं।
- इसे करने से जिला समाज कल्याण अधिकारी (DWO) को विद्यार्थियों का स्पष्ट डेटा मिलता है, जिससे वेरिफिकेशन करने में आसानी होती है।
- बायोमेट्रिक से सही और पात्र स्टूडेंट्स का सत्यापन होता है, जिससे स्कैम और धोखाधड़ी होने की संभावनाएँ कम होती हैं।
- इसके अलावा भी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के कई फायदे हैं, इसलिए सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अवश्य करवाएँ
बायोमेट्रिक किसे करना है?
- वर्ष 2024-25 में जनरल और SC श्रेणी से आने वाले सभी स्टूडेंट्स को बायोमेट्रिक करना होता था, लेकिन अब इसे सभी GEN/SC/ST/OBC/MINORITY श्रेणियों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।
- चाहे विद्यार्थी Fresh आवेदन करें या Renewal आवेदन, यह प्रक्रिया सभी के लिए अनिवार्य हो गई है।
- 10वीं के बाद 11वीं, 12वीं, UG और PG में पढ़ने वाले सभी कोर्स के विद्यार्थियों को बायोमेट्रिक करवाना होगा।
UP Scholarship Biometric 2026-27 Biometric Date
यूपी स्कॉलरशिप बायोमेट्रिक करने के लिए सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी की तरफ से अलग-अलग नोटिस जारी करके डेट निर्धारित की जा रही है। लेकिन हाल ही में जारी आधिकारिक एक्सटेंडेड नोटिस में बायोमेट्रिक करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
हालाँकि, यदि आवेदन की अंतिम तिथि फिर से आगे बढ़ाई जाती है, तो बायोमेट्रिक की तिथि भी आगे बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल के लिए बायोमेट्रिक की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 है। इसकी पुष्टि करने के लिए नीचे जोड़ी गई इमेज को चेक कर सकते हैं।
| विवरण | अंतिम तिथि |
| बायोमेट्रिक डेट | 15 नवंबर 2026 |

लखनऊ विश्वविद्यालय ने जारी किया बायोमेट्रिक संबंधी नोटिस एवं समय सारिणी
लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) की ओर से दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत बायोमेट्रिक सत्यापन के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस में विद्यार्थियों को निर्धारित समय से पहले अपने संबंधित कॉलेज या संस्थान में पहुँचकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थी नीचे दी गई समय सारिणी (Schedule) में अपनी निर्धारित तिथि अवश्य चेक करें और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से पहले कॉलेज पहुँचकर अपना बायोमेट्रिक सत्यापन कार्य पूर्ण कराएँ।
| तारीख | सुबह 11:00–1:30 बजे | दोपहर 2:00–4:30 बजे |
|---|---|---|
| 28 अक्टूबर | सामान्य (1–200) | OBC (1–200) |
| 29 अक्टूबर | SC/ST (1–200) | अल्पसंख्यक (1–200) |
| 30 अक्टूबर | सामान्य (201–400) | OBC (201–400) |
| 31 अक्टूबर | SC/ST (201–400) | OBC (401–600) |
| 1 नवंबर | सामान्य (401–600) | OBC (601–800) |
| 2 नवंबर | SC/ST (401–600) | OBC (801–1000) |
| 3 नवंबर | सामान्य (601–800) | SC/ST (601–800) |
| 4 नवंबर | सामान्य (1–250) | OBC (1–250) |
| 5 नवंबर | SC/ST (1–250) | अल्पसंख्यक (1–200) |
| 6 नवंबर | सामान्य (251–500) | OBC (251–500) |
| 7 नवंबर | SC/ST (251–500) | OBC (501–750) |
नोट: समय सारिणी में दिए गए नंबरों के अनुसार ही संबंधित श्रेणी के अभ्यर्थी निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रक्रिया पूर्ण कराएं।
UP Scholarship Biometric 2026-27 कैसे करें?
यूपी स्कॉलरशिप बायोमेट्रिक 2026-27 की प्रक्रिया पूरी करने के लिए विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज या संस्थान में जाना होगा। कॉलेज के माध्यम से निम्नलिखित प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
- Step 1: सबसे पहले विद्यार्थी अपने कॉलेज या संस्थान में जाएँ और स्कॉलरशिप बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करने के लिए संबंधित अधिकारी से संपर्क करें।
- Step 2: कॉलेज के अधिकारी यूपी स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in/ पर विजिट करेंगे।

- Step 3: होम पेज पर Institute विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद Login पर क्लिक करके Prematric या Postmatric का चयन करें।

- Step 4: अब जिला, संस्थान (Institute), पासवर्ड और Verification Code दर्ज करके Login करें।

- Step 5: लॉगिन होने के बाद Application Management पर क्लिक करें। इसके बाद Receiving of Application विकल्प चुनें।

- Step 6: Fresh / Renewal / Category का चयन करें। इसके बाद संबंधित विद्यार्थी के सामने दिए गए चेकबॉक्स पर क्लिक करके Receive बटन पर क्लिक करें।
- Step 7: अब दोबारा Application Management में जाएँ और Verification of Application विकल्प पर क्लिक करें।

- Step 8: यहाँ विद्यार्थी की जानकारी दिखाई देगी। आवेदन की जाँच करने के बाद Verify या Reject करें। यदि आवेदन Reject करते हैं, तो उसका उचित कारण दर्ज करके Submit करें।
- Step 9: इसके बाद Application Management में जाकर Biometric Auth विकल्प पर क्लिक करें।

- Step 10: नए पेज पर विद्यार्थी का Registration Number दर्ज करके Search करें। विद्यार्थी की जानकारी दिखाई देने पर संबंधित विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद Capture / Authentication विकल्प के माध्यम से विद्यार्थी का फिंगरप्रिंट कैप्चर करवाएँ और प्रक्रिया पूरी करके Submit करें।
- Step 11: अब दोबारा Application Management में जाएँ और Forwarding to Next Level विकल्प पर क्लिक करें।

- Step 12: यहाँ विद्यार्थी की फीस, अंतिम वर्ष के प्राप्तांक एवं पूर्णांक, उपस्थिति (Attendance) आदि आवश्यक जानकारियाँ सही-सही भरें और Submit करें।
- इस प्रकार स्टूडेंट कॉलेज संस्था से अपना बायोमेट्रिक कर सकते है।
UP Scholarship Biometric 2026-27 FAQs
Q.1 यूपी स्कॉलरशिप बायोमेट्रिक 2026-27 की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: यूपी स्कॉलरशिप बायोमेट्रिक 2026-27 की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
Q.2 यूपी स्कॉलरशिप बायोमेट्रिक कैसे करवाएं?
Ans: यूपी स्कॉलरशिप बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करने के लिए विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में जाना होगा। वहाँ कॉलेज द्वारा बताए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करवानी होगी।
Disclaimer: इस ब्लॉग पर स्कॉलरशिप बायोमेट्रिक प्रक्रिया से संबंधित जानकारी जमीनी स्तर पर प्राप्त अनुभवों एवं आधिकारिक स्रोतों से सत्यापन के आधार पर साझा की जाती है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों की सहायता करना है। फिर भी विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम पुष्टि के लिए अपने संबंधित कॉलेज या आधिकारिक विभाग से संपर्क अवश्य करें। यह ब्लॉग कोई आधिकारिक सरकारी वेबसाइट नहीं है।

Ritu Yadav पिछले करीब 4 वर्षों से शिक्षा, स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर लेखन कर रही हैं। उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से ग्रेजुएशन किया है।
उनका उद्देश्य विद्यार्थियों तक स्कॉलरशिप और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाना है। वह पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियों, जरूरी दस्तावेज, स्कॉलरशिप स्टेटस और पेमेंट से जुड़ी जानकारी को आसान तरीके से समझाने पर विशेष ध्यान देती हैं।
Ritu Yadav का मुख्य लेखन क्षेत्र Scholarship, Education, Government Schemes और Career है। उनके लेखों में विद्यार्थियों के लिए उपयोगी जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करने और जटिल प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाने पर ध्यान दिया जाता है।


