UP Scholarship 9th-12th Payment 2026-27: 4.60 लाख छात्रों को CM योगी ने भेजी छात्रवृत्ति, देखें पूरी अपडेट

UP Scholarship 9th-12th Payment 2026-27

यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 में प्रीमैट्रिक कक्षा 9वीं, 10वीं और पोस्टमैट्रिक कक्षा 11वीं, 12वीं में अध्ययनरत छात्रों के खाते में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एक समारोह में प्रदेश के कुल 4 लाख 60 हजार 559 9वीं से 12वीं के बच्चों के खाते में कुल ₹148.04 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई। मुख्यमंत्री ने इस माध्यम से यह भी बताया कि सरकार छात्रों के हित में लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया था। इस समारोह में 2026-27 के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों में जिनका संस्था स्तर पर फॉर्म वेरीफाई हो चुका है, ऐसे पहले चरण के छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान DBT के माध्यम से किया गया है।

हाल ही में मुख्यमंत्री ने अपने Instagram हैंडल पर पोस्ट करके इसकी जानकारी साझा की और उन्होंने यह भी बताया है कि आगे सभी पात्र छात्रों को जल्द स्कॉलरशिप का भुगतान किया जाएगा।

श्रेणीवार छात्रों की संख्या और भेजी गई छात्रवृत्ति राशि

श्रेणी / छात्रवृत्ति कक्षा कुल छात्र छात्रवृत्ति राशि
अनुसूचित जाति (SC) पूर्वदशम कक्षा 9–10 50,311 ₹7.04 करोड़
अनुसूचित जाति (SC) दशमोत्तर कक्षा 11–12 38,177 ₹4.53 करोड़
दशमोत्तर (अन्य उच्च शिक्षा) उच्च शिक्षा 71,471 ₹52.97 करोड़
सामान्य वर्ग पूर्वदशम — 21,532 ₹6.45 करोड़
सामान्य वर्ग दशमोत्तर — 16,552 ₹4.98 करोड़
पिछड़ा वर्ग पूर्वदशम — 1,27,088 ₹28.59 करोड़
पिछड़ा वर्ग दशमोत्तर — 96,527 ₹31.42 करोड़

नोट: नीचे हम मीडिया प्रेस द्वारा जारी इमेज और cmoffice_up के Instagram हैंडल पर की गई पोस्ट को जोड़ रहे हैं, जिसे चेक करके आप इसकी पुष्टि कर सकते हैं। टेबल में दी गई छात्रों को संख्या और स्कॉलरशिप राशि निचे दिए मिडिया प्रेस इमेज के आधार पर है।

क्या छात्रों के खाते में यह छात्रवृत्ति पहुंची?

सरकार ने 4 लाख 60 हजार से ज्यादा छात्रों को छात्रवृत्ति देने का ऐलान तो कर दिया, लेकिन क्या राशि अभी तक छात्रों के खाते में पहुंची है? इसकी जांच-पड़ताल के लिए हमारी टीम ने जमीनी स्तर पर विद्यार्थियों से संवाद किया, जिसमें पाया गया कि 2 अक्टूबर की तारीख तक लाखों छात्रों के खाते में स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। कुछ बच्चों ने पेमेंट प्राप्त होने का प्रूफ भी हमारे साथ साझा किया है, जिसका स्क्रीनशॉट हम नीचे जोड़ रहे हैं, जिसे चेक करके आप स्वयं वेरीफाई कर सकते हैं।

हालांकि, सरकार ने 3 अक्टूबर 2026 को छात्रवृत्ति समारोह आयोजित किया था, लेकिन अभी तक 3 अक्टूबर 2026 को पेमेंट प्राप्त होने की कोई भी पुष्टि नहीं हो पाई है। हो सकता है कि एक से दो दिन में छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त हो जाए। जैसे ही कोई नई अपडेट प्राप्त होगी, इस लेख को अपडेट कर दिया जाएगा

कैसे पता करें? यूपी स्कॉलरशिप का पेमेंट आया है या नहीं

उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री के मुताबिक, 9वीं से 12वीं के सभी छात्रों को पहले चरण का पेमेंट भेजने की सूचना उनके X हैंडल पर दे दी गई है। यह पैसा आपके खाते में आया है या नहीं, इसे आप इन 3-4 तरीकों से पता कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपने आवेदन के समय जो भी बैंक खाता पेमेंट प्राप्त करने हेतु दिया था, उसकी जांच करें।
  • PFMS पोर्टल पर जाएं और पेमेंट वाले सेक्शन में DBT Status की जांच करें।
  • छात्र अपने Scholarship Status में भी पेमेंट का स्टेटस चेक करके जान सकते हैं।
  • यदि इसके बाद भी पेमेंट की जांच नहीं कर पा रहे हैं, तो अपने नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर बैंक का स्टेटमेंट निकालकर चेक करें।

किन विद्यार्थियों को भेजी गई है छात्रवृत्ति?

यह छात्रवृत्ति राशि मुख्य रूप से इन विद्यार्थियों के खातों में भेजी गई है:

  • प्रथम चरण में शामिल विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भेजी गई है।
  • वे विद्यार्थी जिन्होंने वर्ष 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक Fresh या Renewal आवेदन किया था।
  • जिन विद्यार्थियों के आवेदन का जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा सत्यापन किया गया है, उनके खातों में छात्रवृत्ति की राशि भेजी गई है

कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं — प्रथम चरण की तिथि

यदि आप जानना चाहते हैं कि प्रथम चरण में कौन-कौन से छात्र शामिल हैं, तो नीचे दी गई तालिका देखें।

चरण तिथि
प्रथम चरण — Renewal 11 से 25 अगस्त 2026
प्रथम चरण — Fresh 11 अगस्त से 21 सितंबर 2026

नोट: केवल प्रथम चरण में आवेदन कर लेने से छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित नहीं होता है। आवेदन करने के बाद स्कूल/संस्था द्वारा आवेदन फॉर्म को Forward करना भी आवश्यक होता है। कई बार छात्र प्रथम चरण में अपना आवेदन तो कर देते हैं, लेकिन उनका आवेदन स्कूल/संस्था द्वारा Forward नहीं किया जाता। ऐसी स्थिति में छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हो पाता है।

स्कॉलरशिप नहीं मिली तो क्या करें?

स्कॉलरशिप का भुगतान जारी होने के बाद भी यदि आपको अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिली है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले नीचे दिए गए जरूरी काम अवश्य करें।

  • यह देखें कि आपके आवेदन का वर्तमान स्टेटस क्या दिखा रहा है और कहीं आपका आवेदन रिजेक्ट तो नहीं हुआ है।
  • हाल ही में कुछ छात्रों के भुगतान में PFMS स्तर पर समस्या या रिजेक्शन देखने को मिला है। ऐसी स्थिति में रिजेक्शन का कारण जानकर आवश्यक सुधार करवाएं।
  • इसके अलावा, अपने स्कूल/कॉलेज में जाकर छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी प्राप्त करें और अपने आवेदन एवं भुगतान की स्थिति के बारे में पूछताछ करें।

FAQs UP Scholarship 9th-12th Payment 2026-27

Q.1 लखनऊ छात्रवृत्ति समारोह में किन छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान भेजा गया है?

Ans: लखनऊ में आयोजित छात्रवृत्ति समारोह के दौरान कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान भेजा गया है।

Q.2 कैसे जानें कि आपके खाते में छात्रवृत्ति का भुगतान प्राप्त हुआ है या नहीं?

Ans: छात्रवृत्ति भुगतान की स्थिति जानने के लिए PFMS पर DBT Status चेक करें।

Disclaimer: यह एक न्यूज़ आर्टिकल है, जिसमें हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति समारोह से संबंधित जानकारी को उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के आधार पर सत्यापित करने के साथ-साथ छात्रों से प्राप्त फीडबैक को भी शामिल किया गया है। जिन छात्रों का अभी तक छात्रवृत्ति भुगतान नहीं हुआ है, उनके लिए भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। छात्रों से अनुरोध है कि छात्रवृत्ति भुगतान एवं अन्य संबंधित समस्याओं की सही और नवीनतम जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जांच करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *