UP Scholarship Portal Re-Open Update: अभी तक क्यों नहीं खुला पोर्टल? जानें कब एक्टिव होगी लिंक

उत्तर प्रदेश में 3 लाख से ज्यादा स्टूडेंट छात्रवृत्ति पाने से वंचित रह गए थे, जिन्हें ध्यान में रखते हुए कैबिनेट बैठक में छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को स्कॉलरशिप देने के लिए पोर्टल दोबारा खोलने का फैसला लिया गया था। इसमें 1 सितंबर को पोर्टल खोलने की बात कही गई थी, जबकि 1 सितंबर बीत चुका है और अभी दोबारा आवेदन करने हेतु सीधे छात्रों के लिए ऑनलाइन पोर्टल नहीं खोला गया है। इस वजह से लाखों विद्यार्थी परेशान हैं।

बता दें कि इस बार शासन और समाज कल्याण विभाग की तरफ से प्रक्रिया में बदलाव करते हुए सीधे ऑनलाइन आवेदन पोर्टल खोलने के बजाय शिक्षण संस्थानों (कॉलेज/यूनिवर्सिटी) के माध्यम से पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई है। जिला समाज कल्याण विभाग की तरफ से पोर्टल और संस्था स्तर की पूरी समय सारणी जारी की जा चुकी है, लेकिन दी गई तिथि पर डायरेक्ट पोर्टल न खुलना बच्चों को असमंजस में डालता है। ऐसा पहली बार नहीं है; पहले भी इस प्रकार की समस्याएं देखी गई हैं।

UP Scholarship Portal Re-Open Update

उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप पोर्टल री-ओपन होने की सूचना आने के बाद वंचित रह गए छात्रों में खुशी का माहौल था, हालांकि अब स्थिति ऐसी है कि विद्यार्थी शासन पर सवाल उठा रहे हैं। बताते चलें कि विभाग द्वारा पोर्टल दोबारा खोलने की तिथि 01 सितंबर निर्धारित की गई थी, हालांकि इसके बाद डायरेक्ट ऑनलाइन लिंक एक्टिवेट न होकर कॉलेज के माध्यम से डेटा सत्यापन और करेक्शन का कार्य किया गया।

कई छात्रों का कहना है कि इसी वजह से वे पिछले वर्ष भी आवेदन नहीं कर पाए थे। बता दें कि पिछले साल भी अंतिम समय में वेबसाइट पर सर्वर समस्या की वजह से हजारों छात्र छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, जिसके कारण वे इससे वंचित रह गए थे। पोर्टल दोबारा खुलने का अपडेट सामने आने के बाद छात्रों में काफी खुशी देखी गई थी, लेकिन सीधे वेबसाइट पर लिंक न जुड़ने की वजह से छात्र चिंतित नजर आ रहे हैं।

UP Scholarship Portal Re-Open: अब छात्र क्या करें?

यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल दोबारा खुलने की घोषणा के बाद प्रक्रिया कॉलेज स्तर पर शिफ्ट हो गई है। ऐसे में छात्रों के मन में यह सवाल है कि वे अब आगे क्या करें।

  • जिन छात्रों का फॉर्म पहले से भरा हुआ था लेकिन तकनीकी कारणों से रुका था, वे आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाकर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर अपना नया स्टेटस (Current Status) लाइव चेक कर सकते हैं।

  • यदि आपके फॉर्म में कॉलेज स्तर से कोई सुधार या डेटा फॉरवर्ड करने की प्रक्रिया हुई है, तो आप अपने कॉलेज/संस्थान के छात्रवृत्ति विभाग से संपर्क करके इसकी पुष्टि जरूर कर लें।

  • कॉलेज संस्था के संपर्क में रहें।

UP Scholarship Portal Re-Open 2025-26 Date Sheet

विभाग द्वारा जो समय-सारणी निर्धारित की गई थी, उसके अनुसार कार्य इस प्रकार चले:

कार्य / प्रक्रिया प्रस्तावित तिथि
शिक्षण संस्थान द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने की तिथि 01 से 07 सितंबर 2026
विश्वविद्यालय एवं एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा फीस आदि का सत्यापन 02 से 08 सितंबर 2026
DWO द्वारा फीस आदि का वेरिफिकेशन करने की तिथि 03 से 09 सितंबर 2026
NIC द्वारा स्क्रूटनी 11 से 15 सितंबर 2026
करेक्शन प्राप्त आवेदन को शिक्षण संस्थान स्तर से सही करने की तिथि 16 से 18 सितंबर 2026
मांग सृजन करने की तिथि 26 से 28 सितंबर 2026
स्कॉलरशिप राशि भेजे जाने की तिथि 29 सितंबर 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक

निष्कर्ष: यह लेख विद्यार्थियों की यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल न खुलने और प्रक्रिया में आए बदलाव को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। चूंकि इस बार प्रक्रिया सीधे ऑनलाइन होने के बजाय कॉलेज के माध्यम से पूरी की गई है, इसलिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्टेटस चेक करते रहें और अपने संस्थान से संपर्क बनाए रखें।

Disclaimer: यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल खुलने की तिथि 01 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी, लेकिन अभी तक पोर्टल नहीं खुलने के कारण विद्यार्थी परेशान हैं। हालांकि, पोर्टल किसी भी समय खुल सकता है। इसलिए विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन एवं अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें।

Download Notification Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *