Siemens Scholarship 2026-27: सरकारी कॉलेज से B.Tech कर रहे छात्रों को मिलेगी 100% फीस, ऐसे करें Apply

Siemens Scholarship 2026-27

Siemens Scholarship 2026-27: किसी भी सरकारी कॉलेज से इंजीनियरिंग की किसी भी पात्र ब्रांच से B.Tech कर रहे छात्रों के लिए सीमेंस द्वारा स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। देश के किसी भी सरकारी कॉलेज से पढ़ाई कर रहे पात्र विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति के लिए अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। चयनित छात्रों की पूरी फीस का खर्चा, किताबों और हॉस्टल के अलावा अन्य खर्चों का भुगतान भी फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा।

फाउंडेशन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश के सभी 28 राज्यों में अब तक 2,300 से अधिक छात्रों को यह स्कॉलरशिप दी जा चुकी है। इस वर्ष के लिए भी आवेदन शुरू हो चुके हैं, इच्छुक उम्मीदवार सीमेंस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Siemens Scholarship 2026-27

सीमेंस स्कॉलरशिप लड़कियों के लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकती है, क्योंकि इस छात्रवृत्ति में छात्राओं को 50% का आरक्षण दिया गया है। चयनित हुए सभी विद्यार्थियों को पूरे चार वर्षों तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। स्कॉलरशिप के अलावा इसमें स्किल्स ट्रेनिंग, मेंटरिंग और इंटर्नशिप जैसी सुविधाएँ भी दी जाती हैं।

जिन भी विद्यार्थियों ने सत्र 2026-27 में किसी भी गवर्नमेंट कॉलेज के फर्स्ट ईयर (1st Year) में एडमिशन लिया है और वे इस स्कॉलरशिप की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो उन्हें इस स्कॉलरशिप पर एक नज़र अवश्य डालनी चाहिए। यह आपको आर्थिक मदद देने के साथ-साथ आपके कैरियर को आगे बढ़ाने में भी काफी मदद करती है

सीमेंस स्कॉलरशिप के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

No. Eligibility Criteria (योग्यता)
1. देश के किसी भी राज्य के सरकारी कॉलेज से B.E / B.Tech करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र हैं,
2. विद्यार्थी का एडमिशन 1st Year (प्रथम वर्ष) में किसी भी सरकारी कॉलेज में होना अनिवार्य है।
3. कक्षा 10वीं (SSC) परीक्षा में कम से कम 60% अंक होने अनिवार्य हैं।
4. कक्षा 12वीं (HSC) या इसके समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50% अंक होने ज़रूरी हैं।
5. सबसे महत्वपूर्ण: फिजिक्स + केमिस्ट्री + मैथ्स (PCM) में न्यूनतम 60% अंक होना आवश्यक है।
6. परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2 लाख रुपये से ज़्यादा न हो।
7. एक परिवार से केवल एक ही छात्र आवेदन कर सकता है।
8. आवेदक की उम्र सीमा 20 वर्ष से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए।
9. IIT के स्टूडेंट इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

कौन कौन से ब्रांच पात्र हैं उनके नाम?

मैकेनिकल / प्रोडक्शन
इलेक्ट्रिकल
इलेक्ट्रॉनिक्स
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन (E&TC)
कंप्यूटर साइंस / इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (CS/IT)
इंस्ट्रूमेंटेशन

सीमेंस स्कॉलरशिप के फायदे (Benefits)

  • इस स्कॉलरशिप में एक बार चयन होने के बाद आपके कॉलेज की पूरी फीस (100% Tuition Fee) दी जाएगी।
  • फीस के अलावा किताबों, हॉस्टल और अन्य पढ़ाई के खर्चों के लिए अतिरिक्त भत्ता (Stipend) दिया जाएगा।
  • यह स्कॉलरशिप पूरे 4 वर्षों तक लगातार दी जाएगी, जिसके लिए हर वर्ष रिन्यूअल करना होता है।

अन्य फायदे:

  • कैरियर डेवलपमेंट: टेक्निकल स्किल्स, कम्युनिकेशन स्किल्स, इंटर्नशिप, कैरियर गाइडेंस और सर्टिफिकेशन देकर आपको नौकरी के लिए तैयार किया जाएगा

Overview-Siemens Scholarship 2026-27

फाउंडेशन का नाम सीमेंस (Siemens)
स्कॉलरशिप का नाम Siemens Scholarship Program
फायदे कॉलेज फीस / किताबें / हॉस्टल / भत्ता
कोर्स B.Tech के सभी ब्रांच
आय ₹2 लाख रुपये तक (वार्षिक)
आवेदक की उम्र सिमा अधिकतम 20 वर्ष तक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन

आवश्यक दिशा-निर्देश:

  • यह स्कॉलरशिप 4 वर्षों तक दी जाएगी, जिसके लिए हर वर्ष रिन्यूअल करना होगा।
  • रिन्यूअल वही विद्यार्थी कर सकेंगे, जिनकी पिछली कक्षा में किसी विषय में बैक (Back) न हो और वे फर्स्ट क्लास में पास हुए हों।
  • बिना पात्रता पूरी किए यदि कोई स्टूडेंट फॉर्म भरता है, तो उसके फॉर्म को निरस्त कर दिया जाएगा।
  • आवेदन के समय भरी गई जानकारी का विवरण पूरी तरह सही होना ज़रूरी है।
  • इस स्कॉलरशिप में 50% का आरक्षण छात्राओं (लड़कियों) के लिए रखा गया है, इसलिए छात्राओं को इसके लिए अवश्य फॉर्म भरना चाहिए।
  • छात्र या छात्रा का किसी सरकारी कॉलेज से संबंधित कोर्स (B.Tech) में अध्ययनरत होना अनिवार्य है

Required Documents (आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़)

फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित ज़रूरी दस्तावेज़ों की जानकारी होनी चाहिए:

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • आय प्रमाण पत्र
  • फीस रसीद
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी। 

Application Process For Siemens Scholarship 2026-27 (आवेदन कैसे करें) 

  • Step 1: फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले स्कॉलरशिप की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • Step 2: यहाँ होमपेज पर स्कॉलरशिप के सामने दिए गए ‘Apply Now’ बटन पर क्लिक करें।
  • Step 3: अपनी पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें, जैसे—आपका नाम, मिडिल नाम, लास्ट नाम, फुल नाम, जेंडर, जन्म तिथि/उम्र, राज्य आदि।
  • Step 4: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा, उसे दर्ज करके ‘Verify OTP’ पर क्लिक करें।
  • Step 5: फैमिली डिटेल्स दर्ज करें, जिसमें माता-पिता का नाम, उनका व्यवसाय (Profession) और वार्षिक आय दर्ज करके ‘Next’ पर क्लिक करें।
  • Step 6: अकादमिक डिटेल्स दर्ज करें, जैसे—10वीं और 12वीं के अंक, साथ ही फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) के नंबर भरकर ‘Next’ पर क्लिक करें।
  • Step 7: कॉलेज डिटेल्स दर्ज करें, अपने कॉलेज का नाम, इंस्टीट्यूट फोन नंबर, एड्रेस, फीस और ब्रांच की जानकारी भरकर ‘Next’ पर क्लिक करें।
  • Step 8: डिक्लेरेशन सेक्शन में अपने द्वारा भरी गई सभी जानकारियों की जाँच करें और ‘Submit’ पर क्लिक कर दें।
  • Step 9: इस प्रकार आपकी आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी।

FAQ,s

Q.1 Siemens Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: आवेदन करने की अंतिम तिथि अभी पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है।

Q.2 सीमेंस स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है?

Ans: इसकी आधिकारिक वेबसाइट siemens.com है।

Disclaimer: यहाँ दी गई जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से वेरीफाई करके आसान शब्दो में दी गई हैं फिर भी छात्रों से अनुरोध किसी भी समस्या के लिए या जानकारी  वेरीफाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। या हमारे चैट सपोर्ट से बात करके समाधान कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *