SDEF India Renewal Scholarship 2026-27: कौन कर सकता है आवेदन? देखें पूरी प्रक्रिया

SDEF इंडिया स्कॉलरशिप के फ्रेश व रिन्यूअल आवेदन शुरू हो चुके हैं। पिछले लेख में फ्रेश रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी दी गई थी। यह लेख रिन्यूअल आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। SDEF इंडिया स्कॉलरशिप पिछले वर्ष जिन छात्रों को प्राप्त हुई थी, ऐसे सभी विद्यार्थी अपना रिन्यूअल आवेदन कर सकते हैं। रिन्यूअल फॉर्म केवल वही विद्यार्थी भर सकते हैं, जिन्होंने पिछली कक्षा में 7.5 GPA नंबर प्राप्त किए हैं। वहीं, यदि आप MBBS के स्टूडेंट हैं, तो पिछले परीक्षा में 61% अंक प्राप्त किए होना चाहिए। केवल इतनी-सी पात्रता पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही इस छात्रवृत्ति का रिन्यूअल फॉर्म भर सकते हैं। रिन्यूअल करते समय पिछले सेमेस्टर की मार्कशीट अपलोड करनी होगी।

SDEF India Renewal Scholarship Application 2026-27

एसडीईएफ इंडिया स्कॉलरशिप रिन्यू प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक चलेगी। इस बीच सभी पात्र छात्रों को रिन्यू करना ज़रूरी है। रिन्यू के दौरान अपना बैंक अकाउंट अपलोड न करके अपने कॉलेज/संस्था का अकाउंट अपलोड करें, जिस खाते में पिछले वर्ष की स्कॉलरशिप धनराशि भेजी गई थी। इसके अलावा, आय प्रमाण पत्र भी अपलोड करना ज़रूरी है। बता दें, हर वर्ष SDEF आपके आवेदन को रिव्यू करता है, इस दौरान अप्रूवल होना आवश्यक है। यह स्कॉलरशिप रिन्यूअल प्रक्रिया 4 वर्ष तक करने का मौका दिया जाता है। अप्रूव होने पर हर साल 50 हजार तक सालाना स्कॉलरशिप दी जाती है। रिन्यूअल हेतु आपको पढ़ाई ठीक से जारी रखनी है। यदि पहले किसी भी विषय में Subject/Backlog है, तो उसे बिना क्लियर किए रिन्यूअल नहीं कर सकते हैं।

SDEF India Renewal Scholarship 2026-27: Highlights

विवरण जानकारी
लेख का नाम SDEF India Renewal Scholarship Application 2026-27
छात्रवृत्ति SDEF India Scholarship
लेख का प्रकार Renewal
Renewal की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026
Renewal प्रक्रिया Online
शैक्षणिक वर्ष 2026-27
पिछली कक्षा/शैक्षणिक वर्ष में आवश्यक GPA 7.5 GPA
आधिकारिक पोर्टल swamidayanand.org

रिन्यूअल करने के लिए ज़रूरी पात्रता (Eligibility Criteria)

रिन्यूअल के लिए कौन-कौन से अभ्यर्थी पात्र हैं, इसे नीचे विस्तार से समझें:

  • रिन्यूअल के लिए आवेदन करने हेतु पिछले academic year में कम से कम 7.5 GPA होना चाहिए। वहीं, MBBS विद्यार्थियों के लिए कम से कम 61% marks होना आवश्यक है।
  • यदि किसी विषय में back या fail है, तो उसे clear करना ज़रूरी है।
  • परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी जिस Undergraduate Professional Degree Course के लिए SDEF Scholarship प्राप्त कर रहा था, रिन्यूअल केवल उसी course/program के लिए किया जा सकता है।

रिन्यूअल हेतु आवश्यक दस्तावेज (Required Documents For Renewal)

नीचे दी गई दस्तावेज़ों की सूची उन डाक्यूमेंट्स की है, जो आवेदन करते समय आवश्यक थे। रिन्यूअल के समय इन सभी documents को तैयार रखना चाहिए, अन्यथा आवेदन प्रक्रिया में समस्या आ सकती है।

क्र. आवश्यक दस्तावेज विवरण
1 Latest Passport Size Photo JPEG/JPG/PNG फॉर्मेट, अधिकतम 500 KB
2 College ID Card कॉलेज द्वारा जारी ID Card
3 10वीं की Marksheet 10th Class की Marksheet
4 12वीं की Marksheet 12th Class की Marksheet
5 Semester-wise Marksheets अब तक के सभी Semester की Marksheets
6 JEE/NEET Result Letter All India Rank दिखाने वाला Result Letter
7 Fee Receipts कॉलेज की Fee जमा करने की Receipts
8 Proof of Family Income Income Certificate या Income Tax Return
9 SDEF Scholar Pledge Form Form डाउनलोड करके भरना है और उसकी स्कैन कॉपी Upload करनी है

Important Deadline for SDEF India Renewal Scholarship

(रिन्यूअल के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ)

आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि रिन्यूअल की अंतिम तिथि नोटिफिकेशन
छात्रवृत्ति भेजे जाने की संभावित तिथि
15 अगस्त 2026 31 अक्टूबर 2026 मध्य नवंबर (10-20 नवंबर) जनवरी 2027

SDEF Scholarship Renewal: महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

  • रिन्यूअल करते समय आप जो भी डॉक्यूमेंट अपलोड करते हैं, उनमें दी गई सभी जानकारी सही होनी चाहिए। यदि वेरिफिकेशन के दौरान कोई जानकारी गलत पाई जाती है, तो SDEF आपकी scholarship रद्द कर सकता है।
  • यदि आपको पहले से यह scholarship मिल चुकी है और बाद में यह पाया जाता है कि आपने गलत जानकारी दी थी, तो scholarship राशि 18% सालाना ब्याज के साथ वापस करनी होगी। ऐसी स्थिति में SDEF आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कर सकता है।
  • निर्धारित तिथि के अनुसार Renewal Application, transcripts/marksheets और SDEF द्वारा मांगे गए अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।
  • रिन्यूअल के समय यदि आपकी academic status, enrollment या eligibility से संबंधित किसी भी जानकारी में बदलाव होता है, तो इसकी जानकारी SDEF को देनी होगी।
  • SDEF द्वारा आयोजित जरूरी कार्यक्रमों में बुलाए जाने पर आपको participate करना होगा।
  • आपको SDEF की तरफ से आने वाले emails या अन्य communications का समय पर जवाब देते रहना आवश्यक है।
  • डिग्री पूरी होने के बाद भी SDEF से संपर्क बनाए रखना होगा। मांगे जाने पर final academic documents भी देने पड़ सकते हैं। साथ ही, reasonably requested होने पर आपको अपनी आगे की पढ़ाई या career से संबंधित जानकारी भी देनी होगी।
  • SDEF Scholar Pledge Form डाउनलोड करके उसे भरें और उसकी scanned copy application form में upload करें।
  • LinkedIn account होना अनिवार्य है और उसका URL देना होगा

SDEF Scholarship Helpline

यदि विद्यार्थी को इस स्कॉलरशिप के संबंध में कोई प्रश्न या समस्या है, तो वे नीचे दिए गए हेल्पलाइन ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं।

हेल्पलाइन ईमेल scholarships@swamidayanand.org

रिन्यूअल फॉर्म कैसे भरें?

रिन्यूअल फॉर्म भरने के लिए इन स्टेप की मदद ले सकते है।

  • Step 1: सर्वप्रथम swamidayanand.org पर जाएं। इसके बाद Scholarship विकल्प पर क्लिक करके Scholarship India को चुनें।
  • Step 2: स्क्रीन को नीचे स्क्रॉल करें और Renewal Application (रिन्यूअल आवेदन) पर क्लिक करें।
  • Step 3: पात्रता (Eligibility) और अन्य दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद Next पर क्लिक करें।
  • Step 4 (Personal Details): आवेदक का नाम, ईमेल, वार्षिक आय, LinkedIn URL, जेंडर, जन्म तिथि दर्ज करें। इसके बाद स्कूल/कॉलेज, कोर्स, ब्रांच का चयन करें और JEE/NEET/Result लेटर अपलोड करें।
  • Step 5: अपना मोबाइल नंबर, वर्तमान पता (Current Address), नवीनतम फोटो, कॉलेज का नाम, रोल नंबर, कॉलेज का पता और कोर्स/ब्रांच का चयन करके Proceed पर क्लिक करें।
  • Step 6: वैकल्पिक प्रश्नों (Optional Questions) का उत्तर दें और एकेडमिक डिटेल्स भरें (जैसे- स्कूल/कॉलेज का नाम, प्राप्तांक/मार्क्स, सब्जेक्ट्स, ब्रांच, पासिंग ईयर आदि)।
  • Step 7: Cumulative GPA (CGPA), कॉलेज की फीस, कॉलेज एक्टिविटीज में भागीदारी, अवार्ड्स और अचीवमेंट्स की जानकारी दर्ज करके Next पर क्लिक करें।
  • Step 8 (Family Details): माता-पिता का नाम, फोन नंबर, उनकी शिक्षा, व्यवसाय (Occupation) और जॉब डिस्क्रिप्शन आदि की जानकारी भरकर Next पर क्लिक करें।
  • Step 9: भाई-बहनों (Siblings) की जानकारी, घर की सुविधाएं (Amenities at Home), फैमिली व्हीकल/ट्रांसपोर्ट, शिक्षक या प्रोफेसर का रेफरेंस (नाम, भाषा, ईमेल आदि) भरें। इसके बाद कॉलेज बैंक अकाउंट डिटेल्स (अकाउंट नंबर, IFSC कोड, ब्रांच आदि) दर्ज करें।
  • Step 10 (Document Upload): आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, जैसे— 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, हालिया सेमेस्टर मार्कशीट, कॉलेज आईडी कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बिजली बिल, बैंक पासबुक और SDEF स्कॉलर प्लेज फॉर्म (SDEF Scholar Pledge Form) आदि।
  • Step 11 (Submit Application): डिक्लेरेशन (घोषणा पत्र) को ध्यान से पढ़ें, चेकबॉक्स पर टिक करें, तारीख दर्ज करें और Submit पर क्लिक कर दें। आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा (Complete) हो जाएगा।

Disclaimer: यहाँ दी गई सभी जानकारी swamidayanand.org पर उपलब्ध आधिकारिक जानकारी को देखकर और सत्यापित करके सरल भाषा में हमारे दर्शकों के लिए प्रस्तुत की गई है। जानकारी की पुष्टि के लिए आप एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्वयं भी जाँच कर सकते हैं। हम केवल स्कॉलरशिप से संबंधित जानकारी और सहायता प्रदान करते हैं।

Renewal Direct Link Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *