HP Technical Education Scholarship Scheme 2026-27: टेक्निकल डिग्री छात्रों को मिलेगा ₹500 तक प्रतिमाह | देखें पूरी अपडेट

HP Technical Education Scholarship 2026-27

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर सभी राज्यों के लिए लाखों स्कॉलरशिप स्कीम उपलब्ध रहती हैं, लेकिन आज भी काफी लोग ऐसे होते हैं जो जानकारी के अभाव में स्कॉलरशिप से वंचित रह जाते हैं। इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश के टेक्निकल डिग्री/डिप्लोमा के विद्यार्थियों के लिए NSP पोर्टल पर वर्तमान में एक स्कॉलरशिप उपलब्ध है, जिसमें पात्र विद्यार्थियों को ₹500 प्रतिमाह तक की छात्रवृत्ति मिल सकती है। यानी यह राशि ₹6,000 सालाना तक हो सकती है। हालांकि, स्कॉलरशिप की राशि सभी श्रेणियों के लिए अलग-अलग हो सकती है, जिसकी पूरी जानकारी आप नीचे Category Wise चेक कर सकते हैं।

यह स्कॉलरशिप ऐसे अभ्यर्थियों के लिए है जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और जो पढ़ाई में अच्छे हैं। स्कॉलरशिप का चयन Poverty-cum-Brilliance और Brilliance (Merit) के आधार पर किया जाएगा।

HP Technical Education Scholarship Scheme 2026-27

ऐसे विद्यार्थी जो Engineering, Technology, Architecture या अन्य समकक्ष डिग्री लेवल कोर्स में प्रवेश लिए हैं, आवेदन कर सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान दें आप किसी भी कॉलेज यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हो वह AICTE से एप्रूव्ड होना चाहिए, स्कॉलरशिप राशि का भुगतान डायरेक्ट स्टूडेंट के खाते में किया जायेगा। पिछले आंकड़ों के मुताबिक कुल 175 स्कॉलरशिप प्रदान की जाती हैं। इसमें प्राथमिकता ऐसे विद्यार्थियों को मिलती है जिनकी आय सीमा कम है और पढ़ाई में अच्छे अंक हैं, हालांकि आवेदन सभी कर सकते हैं, लेकिन चयन मेरिट और Poverty-cum-Brilliance के आधार पर किया जाएगा।

HP Technical Education Scholarship Scheme Eligibility Criteria (पात्रता मापदंड)

देखिये, हमने इसकी पात्रता जानने हेतु आधिकारिक वेबसाइट और अन्य जरूरी स्थानों पर उपलब्ध जानकारी को देखा है। अलग-अलग जगहों पर जानकारी में अंतर देखने को मिला, इसलिए हमने आधिकारिक नोटिफिकेशन को प्राथमिकता देते हुए जानकारी उपलब्ध कराई है।

क्रम संख्या पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)
1. हिमाचल प्रदेश के Bonafide विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी Technical Education से Degree या Diploma Course की पढ़ाई हिमाचल प्रदेश के अंदर या भारत के किसी अन्य राज्य में कर रहे हों, तब भी पात्र हो सकते हैं।
2. Engineering / Technology / Architecture के Degree Courses AICTE से Approved होने आवश्यक हैं।
3. General Category के विद्यार्थियों के लिए पिछली कक्षा/पात्रता परीक्षा में कम से कम 60% अंक होना आवश्यक है।
4. माता-पिता/अभिभावक की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय ₹36,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
5. SC/ST विद्यार्थियों के लिए 60% अंकों की शर्त लागू नहीं होगी।
6. विद्यार्थी H.P. Government Employee के ward होने आवश्यक हैं।
7. इस छात्रवृत्ति हेतु General, SC और ST श्रेणी के विद्यार्थी पात्र हैं।

नोट: यह पात्रता NSP की आधिकारिक Notification और hpepass.cgg.gov.in पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर बताई गई है। विद्यार्थी आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम जानकारी को स्वयं अवश्य सत्यापित कर लें।

HP Technical Education Scholarship Scheme 2026 – Quick Summary

छात्रवृत्ति का नाम HP Technical Education Scholarship Scheme
आवेदन का माध्यम NSP (National Scholarship Portal)
कोर्स Engineering / Technology / Architecture
आवेदन शुरू होने की तिथि 08-09-2026
आवेदन की अंतिम तिथि 15-11-2026
राज्य हिमाचल प्रदेश
चयन प्रक्रिया आय + मेरिट आधारित
शैक्षणिक वर्ष 2026-27
आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in

HP Technical Education Scholarship Scheme Registration & Verification Last Date 2026 (अंतिम तिथि)

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू होने की तिथि, आवेदन की अंतिम तिथि और विभिन्न स्तरों पर वेरिफिकेशन की अंतिम तिथियां नीचे दी गई टेबल में देखें।

विवरण अंतिम तिथि
आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि 08-09-2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि 15-11-2026
Defective Application Verification की अंतिम तिथि 30-11-2026
संस्था/कॉलेज से Verification की अंतिम तिथि 30-11-2026
DNO/SNO/MNO Verification की अंतिम तिथि 15-12-2026

Category-Wise Scholarship Degree Courses Amount (श्रेणी वाइज सहायता राशि)

Course Category Scholarship
P.G. / Degree General ₹300 प्रति माह
P.G. / Degree SC/ST ₹500 प्रति माह

Note: आधिकारिक जानकारी के अनुसार P.G.Degree Courses में SC/ST श्रेणी के विद्यार्थियों को 100% स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। ऊपर दी गई जानकारी hpepass.cgg.gov.in पर उपलब्ध विवरण के आधार पर साझा की गई है

स्कॉलरशिप के लिए चयन कैसे होगा?

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन केवल कम से कम 60% अंक पाने वाले विद्यार्थियों के लिए है, लेकिन स्कॉलरशिप का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

  • चयन प्रक्रिया में आर्थिक रूप से गरीब परिवारों के बच्चों और पिछली कक्षा में सबसे ज़्यादा अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पहली प्राथमिकता दी जाएगी।

ज़रूरी सलाह: जिन विद्यार्थियों के परिवार की आर्थिक स्थिति एकदम कमजोर है और पिछली कक्षा में 80% से ज्यादा अंक हैं, वे इस स्कॉलरशिप के लिए अवश्य आवेदन करें (यह पर्सनल सुझाव है)। वैसे पात्रता पूरी करने वाले सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

स्कॉलरशिप के लिए महत्वपूर्ण गाइडलाइन

  • आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के पास Valid Aadhaar (UID/EID) होना चाहिए।
  • जिस बैंक खाते में स्कॉलरशिप की राशि प्राप्त करना चाहते हैं, उस खाते को Aadhaar Number से Link/Map अवश्य करवा लें।
  • आवेदन करते समय सभी Documents, Bank Details, College Name आदि जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • OTR Registration करते समय Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर सक्रिय होना चाहिए, क्योंकि उस नंबर पर OTP प्राप्त होती है। इसलिए आवेदन करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि Aadhaar में आपका मोबाइल नंबर लिंक है और संबंधित SIM एक्टिव है।

आवेदन के लिए आवश्यक Documents

क्रमांक आवश्यक दस्तावेज
1 पासपोर्ट साइज फोटो
2 आधार कार्ड (UID/EID नंबर)
3 हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र
4 मैट्रिक से लेकर पिछली कक्षाओं/वर्षों की सभी मार्कशीट/रिजल्ट कार्ड
5 माता-पिता/Guardian का आय प्रमाण पत्र
6 छात्र के बैंक खाते की नवीनतम बैंक स्टेटमेंट
7 जाति प्रमाण पत्र (SC/ST छात्रों के लिए)
8 नवीनतम कॉलेज/संस्थान की फीस रसीद

आवेदन प्रक्रिया (How To Apply)

आवेदन करने के लिए सबसे पहले OTR Registration करना होगा। OTR Registration की पूरी प्रक्रिया जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

OTR Registration Process Link – Click Here

OTR Registration पूरा होने के बाद Scholarship के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन की पूरी प्रक्रिया जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। Scholarship Application Process Link – Click Here

FAQs

Q.1 HP टेक्निकल एजुकेशन स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन की तिथि क्या है?

Ans: इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन 08 सितंबर 2026 से शुरू हैं और 15 नवंबर 2026 तक चलेंगे।

Q.2 क्या इस स्कॉलरशिप के लिए OTR रजिस्ट्रेशन आवश्यक है?

Ans: जी हाँ, इस स्कॉलरशिप के लिए OTR (One-Time Registration) रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है।

Disclaimer: यहाँ दी गई जानकारी NSP Scholarship के आधिकारिक नोटिफिकेशन और hpepass.cgg.gov.in पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर साझा की गई है। विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे किसी भी जानकारी पर कार्रवाई करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी विवरण स्वयं एक बार अवश्य सत्यापित कर लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि या नुकसान के लिए हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *