Vidyadhan Mathura Scholarship 2026: अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन, जानें पात्रता और पूरी प्रक्रिया

Vidyadhan Mathura Scholarship 2026

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से आने वाली सभी छात्राओं के लिए Shrimati Sadhana Khaitan द्वारा छात्रवृत्ति दी जा रही है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया Vidyadhan पोर्टल पर शुरू कर दी गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 है। इसके बाद इंटरव्यू आदि की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

जो भी छात्राएँ मथुरा जिले से हैं और किसी भी डिग्री/प्रोफेशनल कोर्स के 1st Year में एडमिशन ले चुकी हैं, उनके लिए छात्रवृत्ति पाने का यह शानदार अवसर है। अंतिम तिथि से पहले कृपया अपना आवेदन पूर्ण कर लें। यहाँ आपको स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन प्रक्रिया बताई जाएगी। यदि फिर भी कोई संशय या समस्या आती है, तो हम चैट सपोर्ट भी देते हैं, जिससे पात्र छात्राएँ इस स्कॉलरशिप से वंचित न रहें और समय से आवेदन करके छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकें

Vidyadhan Mathura Scholarship 2026 क्या है?

विद्याधन मथुरा स्कॉलरशिप आर्थिक रूप से गरीब परिवार से आने वाली छात्राओं के लिए शुरू की गई है। यह स्कॉलरशिप केवल मथुरा की छात्राओं को दी जाती है, जिन्होंने मथुरा के किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज में STEM/Healthcare से जुड़े कोर्स, जैसे- MBBS, Engineering, B.Sc. तथा अन्य Science, Technology, Engineering या Healthcare Courses में प्रवेश लिया हो। इस स्कॉलरशिप का लाभ छात्राओं को कोर्स पूरा होने तक मिल सकता है। लेकिन इसे जारी रखने के लिए उनका Academic Performance अच्छा होना चाहिए।

इस स्कॉलरशिप में छात्राओं का चयन टेस्ट, इंटरव्यू तथा पिछली कक्षा के अंकों के आधार पर किया जाता है। सिलेक्शन होने के बाद ₹15,000 से ₹75,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति राशि दी जाती है। 

संक्षिप्त विवरण – Vidyadhan Mathura Scholarship for Women in STEM

स्कॉलरशिप का नाम Vidyadhan Mathura Scholarship for Women in STEM 2026
किसके द्वारा दी जा रही है Shrimati Sadhana Khaitan
कोर्स डिग्री/प्रोफेशनल कोर्स
आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026
पात्र जिले का नाम मथुरा
आवेदन शुल्क शून्य (Free)
स्कॉलरशिप राशि ₹15,000 से ₹75,000 प्रति वर्ष
शैक्षणिक वर्ष 2026–27
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
पोर्टल का नाम Vidyadhan

Important Dates (विद्याधन मथुरा स्कॉलरशिप महत्वपूर्ण तिथियाँ)

तिथि कार्यक्रम
25 अक्टूबर 2026 आवेदन करने की अंतिम तिथि (Application Last Date)
15–30 नवंबर 2026 इंटरव्यू (Interview)
शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स इंटरव्यू की तारीख बाद में सूचित की जाएगी

ध्यान दें: 15 से 30 नवंबर 2026 के बीच शॉर्टलिस्ट की गई छात्राओं के इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक विद्यार्थी को उसके इंटरव्यू की तारीख की सूचना दिए गए ई-मेल आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर दी जाएगी।

विद्याधन मथुरा स्कॉलरशिप के लिए पात्रता मापदंड

इस स्कॉलरशिप के लिए पात्रता मापदंड निम्नलिखित हैं:

  • केवल छात्राएँ ही इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • छात्राएँ मथुरा जिले की निवासी होनी चाहिए।
  • मथुरा के किसी भी कॉलेज/विश्वविद्यालय में MBBS, Engineering, B.Sc. तथा अन्य Science, Technology, Engineering या Healthcare से संबंधित कोर्स के प्रथम वर्ष (1st Year) में प्रवेश लेने वाली छात्राएँ आवेदन कर सकती हैं।
  • ऐसी छात्राएँ जो मथुरा की निवासी नहीं हैं, लेकिन मथुरा के किसी कॉलेज में किसी STEM कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश ले चुकी हैं, वे भी आवेदन कर सकती हैं।
  • छात्रा को कक्षा 12वीं में कम से कम 70% अंक प्राप्त होने चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख तक होनी चाहिए।
  • दिव्यांग छात्राओं को 10% की छूट दी गई है। इसलिए दिव्यांग छात्राएँ कक्षा 12वीं में कम से कम 60% अंक होने पर आवेदन कर सकती हैं।

विद्याधन मथुरा स्कॉलरशिप के अंतर्गत मिलने वाले फायदे (सहायता राशि)

  • चयनित छात्राओं को ₹15,000 से ₹75,000 प्रति वर्ष तक की स्कॉलरशिप राशि प्रदान की जाएगी।
  • स्कॉलरशिप की राशि छात्रा के कोर्स के आधार पर निर्धारित की जाएगी।
  • छात्राओं को पूरे कोर्स की अवधि तक स्कॉलरशिप प्राप्त हो सकती है।
  • स्कॉलरशिप को जारी रखने के लिए छात्राओं का शैक्षणिक प्रदर्शन (Academic Performance) अच्छा होना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी? (Selection Process)

चरण चयन प्रक्रिया
प्रथम चरण सबसे पहले फाउंडेशन शैक्षणिक प्रदर्शन (Academic Performance) के आधार पर छात्राओं को शॉर्टलिस्ट करेगा।
द्वितीय चरण शॉर्टलिस्ट की गई छात्राओं को टेस्ट और इंटरव्यू में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
तृतीय चरण अंत में टेस्ट और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर छात्राओं का अंतिम चयन (Final Selection) किया जाएगा।

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़

आवेदन करने के लिए नीचे दी गई तालिका में उल्लिखित सभी आवश्यक दस्तावेज़ तैयार होने चाहिए।

क्र. सं. आवश्यक दस्तावेज़
1. 12वीं की मार्कशीट
2. पासपोर्ट साइज फोटो
3. आय प्रमाण पत्र (सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी)
4. कॉलेज/संस्थान में प्रवेश का प्रमाण (Admission Proof)
5. दिव्यांग प्रमाणपत्र (केवल दिव्यांग छात्राओं के लिए)
6. आवास/निवास प्रमाण पत्र
7. बैंक का पासबुक

नोट: इन सभी दस्तावेज़ों की स्कैन की हुई प्रतियां (कॉपी) जमा करना आवश्यक है।

संपर्क विवरण / हेल्पलाइन नंबर

यदि विद्यार्थी को आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है, तो फाउंडेशन द्वारा जारी निम्नलिखित संपर्क विवरण पर संपर्क करें।

संपर्क माध्यम संपर्क विवरण
ई-मेल vidyadhan.up@sdfoundationindia.com
फोन नंबर +91 80683 33500, +91 96635 17131

विद्याधन मथुरा स्कॉलरशिप आवेदन कैसे करें?

विद्याधन मथुरा स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें? आइए, जानते हैं पूरी आवेदन प्रक्रिया।

ऑनलाइन फॉर्म भरने, रजिस्ट्रेशन करने और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की पूरी स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया जानने के लिए सामने दिए गए लिंक पर जाएं

आवेदन प्रक्रिया जानने के लिए यहाँ क्लिक करें- Click Here

FAQs

Q.1 Vidyadhan Mathura Scholarship Women STEM 2026 के लिए आवेदन कौन कर सकता है?
Ans. केवल मथुरा जिले में अध्ययनरत छात्राएँ ही आवेदन कर सकती हैं।

Q.2 आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
Ans. आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 है।

Q.3 विद्याधन मथुरा स्कॉलरशिप के तहत छात्रवृत्ति राशि कितनी मिलती है?

Ans. इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत चयनित छात्राओं को ₹15,000 से ₹75,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है

Disclaimer: विद्याधन मथुरा स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी का अवलोकन अवश्य कर लें। यहाँ दी गई जानकारी आधिकारिक स्रोतों से सत्यापित (Verified) करने के बाद सरल भाषा में उपलब्ध कराई गई है। इसके बाद भी यदि आपको किसी प्रकार की समस्या होती है, तो दिए गए संपर्क विवरण या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। हम केवल जानकारी को सत्यापित करके सरल भाषा में उपलब्ध कराते हैं। हमारी ओर से किसी भी प्रकार की स्कॉलरशिप राशि का भुगतान नहीं किया जाता है।

नोटिफिकेशन पीडीऍफ़  Click Here
रजिस्ट्रेशन लिंक Click Here
लॉगिन लिंक Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *