नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट द्वारा पंजाब के लुधियाना जिले के मेडिकल स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही है। यह ट्रस्ट गरीब परिवारों की लड़कियों, स्पोर्ट्सपर्सन्स, दिव्यांगों, अनाथों (Orphans) और सिंगल पैरेंट के बच्चों को प्राथमिकता देता है। इसका मतलब यह नहीं है कि केवल इसी प्रकार के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इस स्कॉलरशिप के लिए सभी विद्यार्थी पात्र हैं जो निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। इसके लिए आवेदन करना और सभी गाइडलाइंस का पालन करना आवश्यक है।
सबसे पहले, विद्यार्थी का एडमिशन भारत के टॉप NIRF-Ranked Medical Institutions में या लुधियाना के 12 चयनित कॉलेजों में होना चाहिए। आपको किसी प्रकार का कन्फ्यूजन न हो, इसलिए हमने नीचे उन सभी कॉलेजों के नाम दिए हैं, जिन्हें इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र माना गया है।
सत्या स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए लुधियाना के 12 चयनित संस्थानों और भारत के शीर्ष कॉलेजों की सूची
नीचे दी गई तालिका में उन कॉलेजों और संस्थानों के नाम दिए गए हैं, जिनमें पढ़ने वाले विद्यार्थी सत्या स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आपके कॉलेज का नाम इस सूची में शामिल नहीं है, तो आप इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र नहीं हो सकते।
|
भारत के शीर्ष कॉलेजों के नाम |
लुधियाना के 12 चयनित कॉलेजों के नाम |
|---|---|
|
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी |
बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट |
|
अमृता विश्व विद्यापीठम |
क्रिश्चियन डेंटल कॉलेज |
|
कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) |
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज |
|
सवीथा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज |
कॉलेज ऑफ नर्सिंग, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज |
|
एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी |
कॉलेज ऑफ नर्सिंग, दयानंद मेडिकल कॉलेज |
|
शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान |
कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मोहन दई ओसवाल कैंसर ट्रीटमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन |
|
सिम्बायोसिस इंटरनेशनल, पुणे |
कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज |
|
जामिया मिलिया इस्लामिया |
दयानंद मेडिकल कॉलेज |
|
एमिटी यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश |
डीएमसी, कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी |
|
बिट्स पिलानी |
इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एजुकेशन, गुरु तेग बहादुर साहिब (सी) हॉस्पिटल |
|
जादवपुर यूनिवर्सिटी |
मोहन दई ओसवाल कैंसर ट्रीटमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन |
|
कलसलिंगम एकेडमी ऑफ रिसर्च एंड एजुकेशन |
शहीद करतार सिंह सरभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग |
|
केएल यूनिवर्सिटी (कोनेरू लक्ष्मैया एजुकेशन फाउंडेशन) |
यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज, देहरादून |
Satya Scholarship Program 2026-27 – Highlight
|
विवरण |
जानकारी |
|---|---|
|
ट्रस्ट का नाम |
नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट |
|
लेख का नाम |
Satya Scholarship Program 2026-27 |
|
सहायता राशि |
कॉलेज की पूरी फीस, हॉस्टल और अन्य खर्चे |
|
कोर्स |
MBBS, BDS, BPT, B.Sc. (Nursing), B.Sc. (Allied and Healthcare) |
|
आवेदन की अंतिम तिथि |
15 नवंबर 2026 |
|
12वीं बोर्ड परीक्षा में आवश्यक अंक |
60% से अधिक |
|
आवेदन का माध्यम |
ऑनलाइन |
|
शैक्षणिक वर्ष |
2026-27 |
|
राज्य/जिला |
पंजाब, लुधियाना |
सत्या स्कॉलरशिप प्रोग्राम पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)
| विद्यार्थी का मेडिकल एवं हेल्थ साइंसेज से जुड़े कोर्स, जैसे MBBS, BDS, BPT, B.Sc. (Nursing) या B.Sc. (Allied & Healthcare) में एडमिशन हुआ हो |
| विद्यार्थी का एडमिशन प्रथम वर्ष में हुआ हो और कोर्स की अवधि 3 से 5 वर्ष तक हो |
| परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए |
| विद्यार्थी ने पंजाब के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 12वीं में 60% से अधिक अंक प्राप्त किए हों |
| विद्यार्थी भारतीय नागरिक हो और किसी अन्य स्कॉलरशिप का लाभ न ले रहा हो |
| विद्यार्थी का एडमिशन लुधियाना जिले के 12 चयनित कॉलेजों या भारत के टॉप NIRF-रैंक वाले मेडिकल संस्थानों में हुआ हो |
| Buddy4Study और नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट के कर्मचारियों के बच्चे इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र नहीं होंगे |
Satya Scholarship Program Last Date (अंतिम तिथि)
सभी विद्यार्थियों के लिए ज़रूरी सलाह: आवेदन करने की अंतिम तिथि नज़दीक है और पोर्टल जल्द ही बंद होने वाला है। इसलिए, समय रहते 15 नवंबर 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
|
विवरण |
अंतिम तिथि |
|---|---|
|
आवेदन की अंतिम तिथि |
15-11-2026 |
सत्या स्कॉलरशिप के मुख्य उद्देश्य
नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट द्वारा शुरू की गई सत्या स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर ऐसे मेधावी विद्यार्थियों की मदद करना है, जो पढ़ाई में तो अच्छे हैं, लेकिन अपने परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के कारण पढ़ाई पूरी करने में असमर्थ रहते हैं। इन विद्यार्थियों की पढ़ाई में पैसा बाधा न बने, इसी उद्देश्य से यह स्कॉलरशिप शुरू की गई है। यह स्कॉलरशिप केवल पंजाब के लुधियाना जिले के विद्यार्थियों के लिए है। इसके तहत विद्यार्थियों की पढ़ाई पर होने वाले खर्च का 100% तक भुगतान किया जाता है। यह खासकर अंडरग्रेजुएट, इंटीग्रेटेड मास्टर प्रोग्राम और मेडिकल एवं हेल्थ साइंसेज के विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई है, जिसके लिए Buddy4Study के माध्यम से आवेदन करना होता है।
सत्या स्कॉलरशिप के फायदे (Benefits)
सत्या स्कॉलरशिप में चयन होने पर विद्यार्थियों की फीस का 100% राशि ट्रस्ट भरता है। अगर आपके कॉलेज की पूरे साल की फीस 3 लाख है, तो पूरे 3 लाख रुपये ट्रस्ट भरेगा, और सबसे अच्छी बात यह है कि यह सहायता पूरे कोर्स की अवधि (3 से 5 साल) तक दी जाएगी।
साथ में, अगर आप अपने गृह नगर से बाहर हॉस्टल या PG में पढ़ रहे हो, तो इसके लिए सहायता राशि संस्थान द्वारा स्वीकृत शुल्क और आपके वास्तविक खर्च में से जो कम होगा, उसके आधार पर दी जाएगी। यदि आपके कॉलेज में हॉस्टल की सुविधा नहीं है, तो आपके रहने-खाने के लिए ₹5,000 प्रति माह का भुगतान किया जाएगा।
|
क्रम संख्या |
सहायता राशि |
|---|---|
|
1. |
100% फीस का भुगतान किया जाएगा। |
|
2. |
हॉस्टल और PG का खर्च दिया जाएगा। |
|
3. |
हॉस्टल की सुविधा न होने पर ₹5,000 प्रति माह रहने-खाने हेतु राशि दी जाएगी। |
आवेदन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज़ (Important Documents for Application)
- 1. पासपोर्ट साइज फोटो
2. पहचान पत्र
3. वर्तमान वर्ष का एडमिशन लेटर
4. 12वीं की मार्कशीट
5. कॉलेज की फीस का विवरण
6. माता-पिता की आय का प्रमाण
7. तहसीलदार/BDPO आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
8. शपथ पत्र (अनाथ/सिंगल पैरेंट होने पर)
9. सैलरी स्लिप (यदि लागू हो)
10. ITR/Form 16 (यदि लागू हो)
11. BPL प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
12. विद्यार्थी और माता-पिता/अभिभावक के बैंक विवरण
13. मृत्यु प्रमाण पत्र/गंभीर बीमारी का प्रमाण (यदि लागू हो)
14. दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
15. खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
16. SOP (उद्देश्य और भविष्य के लक्ष्य)
नोट: यहाँ दिए गए दस्तावेज़ों की सूची आवेदन के दौरान आवश्यक हो सकती है। हालाँकि, सभी दस्तावेज़ हर आवेदक के लिए अनिवार्य नहीं हैं। इनकी आवश्यकता आपकी स्थिति के अनुसार होगी।
हमारी पर्सनल सलाह:
- यह स्कॉलरशिप छात्राओं, अनाथ विद्यार्थियों, दिव्यांगों, खिलाड़ियों और सिंगल पैरेंट के बच्चों को प्राथमिकता देती है, इसलिए ऐसे विद्यार्थी अवश्य आवेदन करें
- रिन्यूअल के लिए 75% अटेंडेंस अनिवार्य है, इसलिए कॉलेज में नियमित रूप से उपस्थित रहें।
- पिछले सेमेस्टर या शैक्षणिक वर्ष की परीक्षा में कम से कम 6 GPA या 60% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
- कॉलेज में अपना व्यवहार अच्छा रखें और अनुशासन का पालन करें।
- आवेदन के लिए फीस स्ट्रक्चर या बोनाफाइड लेटर देना आवश्यक होगा।
आवेदन प्रक्रिया –
इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने हेतु Buddy4Study की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। इसके बाद All Scholarships सेक्शन पर क्लिक करें और स्क्रॉल करके सत्य स्कॉलरशिप के विकल्प को चुनें।

यदि आपने Buddy4Study पर पहले से रजिस्ट्रेशन कर रखा है, तो अपनी यूज़र आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें। इसके बाद अपनी पात्रता (Eligibility) चेक करें और आवेदन फॉर्म भरने के पेज पर आ जाएंगे सम्पूर्ण जानकारी भरकर फाइनल सबमिट करें।
-
Disclaimer: हमारी पहली प्राथमिकता विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप से संबंधित जानकारी और सहायता प्रदान करना है। इसके लिए हम पूरी रिसर्च करने के बाद सही और समय पर जानकारी उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास करते हैं। फिर भी, मानवीय त्रुटियों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हम अपनी ओर से पूरी कोशिश करते हैं कि आपको सटीक और नवीनतम जानकारी समय पर मिल सके।
हालाँकि, आपको सलाह दी जाती है कि स्कॉलरशिप से संबंधित नवीनतम अपडेट, पात्रता, आवेदन की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की पुष्टि के लिए संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विज़िट करते रहे।

अभिषेक सिंह एक अनुभवी और समर्पित कंटेंट राइटर हैं, जो पिछले 8 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे स्नातक उत्तीर्ण हैं और अपने करियर के दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म पर काम किया है, जिसमें ज़ी न्यूज़ के साथ उनका अनुभव खास रहा है। यहां उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, रिसर्च और कंटेंट डेवलपमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाई। अभिषेक खासतौर पर स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और भर्ती से जुड़े विषयों पर लिखने में विशेषज्ञ हैं। उनका उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि उसे आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना है कि हर छात्र और पाठक उसे आसानी से समझ सके। उनकी लेखन शैली सरल, भरोसेमंद और पूरी तरह से रीडर-फ्रेंडली है। वे हमेशा कोशिश करते हैं कि उनकी हर जानकारी सटीक और अपडेटेड हो, ताकि छात्रों को सही मार्गदर्शन मिल सके।


