Career Development Scholarship 2026-27: 10th से PG तक के सभी छात्रों को मिलेगी ₹10,000 की छात्रवृत्ति, ऐसे करें आवेदन

Career Development Scholarship 2026-27: अक्सर देखा गया है कि जब विद्यार्थी 10वीं-12वीं में 85% से ज्यादा अंक प्राप्त कर लेते हैं, तो वे ऐसी छात्रवृत्ति की तलाश में रहते हैं, या कहें कि अपने प्रतिशत के आधार पर कुछ सहायता राशि या पुरस्कार की खोज में रहते हैं। तो अगर आपने भी महाराष्ट्र SSC/HSC परीक्षा में 85% से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं और अपने परसेंटेज के दम पर छात्रवृत्ति चाहते हैं, तो भारत में ऐसी हजारों स्कीम मौजूद हैं, जो आपके परसेंटेज के आधार पर आपको छात्रवृत्ति या पुरस्कार देती हैं। इन्हीं में से एक Career Development Scholarship भी है, जो 10वीं, 12वीं और उससे ऊपर ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन तक के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करती है। यह छात्रवृत्ति पूरे कोर्स की अवधि तक प्रदान की जाती है, जिसके लिए नवीनीकरण (Renewal) करना होगा।

Career Development Scholarship 2026-27

सकल इंडिया फाउंडेशन (SIF) द्वारा गरीब मेधावी बच्चों को स्नातकोत्तर स्तर तक ₹5,000 से ₹10,000 तक की सहायता प्रदान की जाती है। इसमें फाउंडेशन ऐसे मेधावी बच्चों का चयन करता है, जो पढ़ाई में अव्वल होने के साथ-साथ अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, जैसे डिबेट, क्विज़, साइंस प्रोजेक्ट और प्रेजेंटेशन, तथा अन्य गतिविधियों, जैसे खेलकूद, डांस, संगीत, पेंटिंग, सामाजिक कार्य और अन्य प्रतियोगिताओं में भी होनहार रहे हों। ऐसे विद्यार्थियों के इस छात्रवृत्ति का लाभ पाने की संभावना हो सकती है, बशर्ते वे निर्धारित पात्रता पूरी करते हों। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, नए विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक खुली है, जबकि रिन्यूअल करने के लिए लिंक 31 मार्च 2027 तक एक्टिव रहेगा। विद्यार्थी अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध समय-सारिणी के अनुसार फॉर्म भर सकते हैं।

Career Development Scholarship Course/Class-wise Scholarship Amount (छात्रवृत्ति सहायता राशि)

इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि इस प्रकार है।

Course/Clasess Scholarship Amount
11वीं और 12वीं ₹5,000/-
ग्रेजुएशन (Graduation) ₹8,000/-
पोस्ट ग्रेजुएशन (Post-Graduation) ₹10,000/-

Career Development Scholarship Renewal & New Registration Date Sheet (नवीनीकरण एवं नए आवेदन की तिथियाँ)

पहले से इस छात्रवृत्ति का लाभ उठा रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनीकरण (Renewal) और नए विद्यार्थियों के आवेदन की प्रारंभिक एवं अंतिम तिथियाँ नीचे दी गई हैं।

प्रक्रिया तिथि
नए आवेदन शुरू होने की तिथि 05 अक्टूबर 2026
नए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026
नवीनीकरण आवेदन शुरू होने की तिथि 07 अगस्त 2026
नवीनीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च 2027

Sakal India Foundation Career Development Scholarship 2026-27- Key Features

सकल इंडिया फाउंडेशन करियर डेवलपमेंट स्कॉलरशिप की संक्षिप्त विवरण देखें।

फाउंडेशन का नाम सकल इंडिया फाउंडेशन (SIF)
छात्रवृत्ति का नाम Career Development Scholarship
शामिल कक्षा/कोर्स 10वीं से 12वीं UG/PG/Diploma
मिलने वाली सहायता राशि ₹5,000 – ₹10,000
एप्लीकेशन मोड ऑनलाइन
राज्य महाराष्ट्र
आवश्यक परसेंटेज 85%
वर्ष 2026-27
अधिकृत वेबसाइट sakalindiafoundation.com

सकल इंडिया फाउंडेशन करियर डेवलपमेंट स्कॉलरशिप के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

  • इस स्कॉलरशिप के लिए भारत के निवासी, खासकर महाराष्ट्र राज्य के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • यदि महाराष्ट्र का कोई विद्यार्थी किसी दूसरे राज्य में पढ़ाई कर रहा है, तो वह भी इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने का पात्र है।
  • कक्षा 10वीं पास करके 11वीं, 12वीं, डिप्लोमा, अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • विद्यार्थी का एडमिशन किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज में होना चाहिए।
  • पिछली कक्षा यानी 10वीं या 12वीं में कुल मिलाकर कम से कम 85% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
  • ऐसे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और वे पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने में असमर्थ हैं। इसके लिए परिवार की आय का प्रमाण पत्र देना होगा।

नोट: महाराष्ट्र के बाहर के विद्यार्थियों की पात्रता आधिकारिक गाइडलाइन से कन्फर्म कर लेना ज़रूरी हैं।

Required Documents (आवेदन करने के लिए ज़रूरी दस्तावेज)

क्र.सं.

आवश्यक दस्तावेज़

1.

आवेदन फॉर्म व फोटो

2.

पिछली परीक्षा की मार्कशीट

3.

गतिविधियों के प्रमाण पत्र

4.

आय प्रमाण पत्र

5.

विद्यार्थी व अभिभावक का आधार कार्ड

6.

विद्यार्थी व अभिभावक का पैन कार्ड

7.

बैंक पासबुक

8.

ईमेल, मोबाइल नंबर

Career Development Scholarship के लिए चयन प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम विद्यार्थियों को ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
  • फाउंडेशन की एक्सपर्ट कमिटी प्राप्त आवेदनों की जाँच अपने स्तर पर करेगी।
  • SIF के ट्रस्टी अंतिम मूल्यांकन के बाद विद्यार्थियों का चयन करेंगे और अंतिम सूची जारी करेंगे।

जाँच में क्या देखा जाएगा?

जाँच के दौरान विद्यार्थियों की पात्रता, पिछली कक्षा में प्राप्त अंकों, परिवार की आय और अन्य सह-पाठ्यक्रम एवं अतिरिक्त गतिविधियों से संबंधित जानकारी की जाँच की जाएगी। इसके बाद फाउंडेशन के ट्रस्टी अंतिम मूल्यांकन के आधार पर विद्यार्थियों का चयन करेंगे।

आवेदन करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

यदि आपने आवेदन करने का मन बना लिया है, तो कृपया इन बातों का ध्यान रखें।

  • अन्य राज्य के विद्यार्थी फाउंडेशन के संपर्क विवरण में संपर्क करके जाँच लें कि क्या वे इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं।
  • आवेदन सबमिट करने से पहले आय प्रमाण पत्र व अन्य डॉक्यूमेंट तैयार कर लें।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर पिछली कक्षा में न्यूनतम 85% अंक होने का जिक्र है, लेकिन डिप्लोमा व अन्य कोर्सेस में प्रवेश लेने के लिए कितनी प्रतिशत अंक चाहिए, इसकी अलग-अलग जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए इसके लिए फाउंडेशन के कॉन्टैक्ट डिटेल्स में संपर्क करें।

How To Apply Career Development Scholarship 2026-27 (आवेदन कैसे करें)

  • करियर डेवलपमेंट स्कॉलरशिप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sakalindiafoundation.com पर आएं।
  • होम पेज पर आने के बाद लेफ्ट साइड में Apply Now बटन पर क्लिक करें।
  • यहाँ यदि आपने पहले से आवेदन किया है, तो ईमेल और पासवर्ड दर्ज करें; अन्यथा नए आवेदन के लिए Click To Registration पर क्लिक कर दें।
  • रजिस्ट्रेशन पेज में अपना फर्स्ट नेम, लास्ट नेम, ईमेल आईडी, कांटेक्ट नंबर, पासवर्ड दर्ज करें और जिस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसका चयन करें।
  • इसके बाद आप फिर से लॉगिन पेज पर आ जाएंगे। यहाँ अपना लॉगिन डिटेल्स (ईमेल आईडी व पासवर्ड) दर्ज करके लॉगिन करें।
  • For New Student वाले सेक्शन में Apply Now पर क्लिक करें।
  • पर्सनल इंफॉर्मेशन (Personal Information): फुल नेम (फर्स्ट नेम, मिडिल नेम, लास्ट नेम), डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, आधार कार्ड नंबर, आधार कार्ड की कॉपी अपलोड करें। इसके बाद स्टूडेंट का पैन नंबर दर्ज करें और पैन कार्ड की कॉपी अपलोड करें।
  • एड्रेस (Address Details): परमानेंट एड्रेस, सिटी, डिस्ट्रिक्ट, स्टेट, पिन कोड, टेलीफोन नंबर भरने के बाद एड्रेस प्रूफ फाइल अपलोड कर दें।
  • करंट एजुकेशनल इंफॉर्मेशन (Current Educational Details): आप किस कक्षा में पढ़ रहे हैं, उसका चयन करें, कॉलेज का नाम, अंतिम वर्ष का परसेंटेज दर्ज करें। इसके बाद बोनाफाइड सर्टिफिकेट, अंतिम वर्ष की मार्कशीट और फीस रसीद अपलोड करें।
  • Co-Curricular Activities: यदि किसी co-curricular एक्टिविटी में भाग लिया है तो Yes का चयन करें, अन्यथा No रहने दें।
  • Special Prizes: यदि आपने कोई इनाम या पुरस्कार जीता है तो उसकी जानकारी दर्ज करें और आगे बढ़ें।
  • Parents/Guardian Information: माता-पिता या गार्जियन का नाम, प्रेजेंट एड्रेस, सिटी, डिस्ट्रिक्ट, ऑक्यूपेशन (व्यवसाय), सोर्स ऑफ इनकम, प्रॉपर्टी की जानकारी और आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) अपलोड करें।
  • Application Family Member: परिवार के सदस्यों का रिलेशन, उम्र, एजुकेशन, ऑक्यूपेशन और इनकम की जानकारी दर्ज करें। नीचे चाहें तो कुछ एडिशनल इंफॉर्मेशन भी लिख सकते हैं।
  • Student Bank Information: अकाउंट होल्डर का नाम, सेकेंडरी अकाउंट होल्डर का नाम, सेविंग्स अकाउंट नंबर, IFSC कोड, MICR कोड, बैंक का नाम, ब्रांच का नाम, बैंक एड्रेस और Cancelled Cheque (निरस्त चेक) की फोटो अपलोड करें।
  • Declaration: अंत में डिक्लेरेशन चेकबॉक्स पर टिक करके Submit बटन पर क्लिक कर दें और अपने फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विवरणों तथा संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रस्तुत की गई है। इस स्कॉलरशिप से संबंधित कई सवालों के जवाब जानने के लिए हमने स्वयं दिए गए संपर्क विवरणों के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया है। हालांकि, अभी भी कुछ जानकारियाँ स्पष्ट नहीं हो पाई हैं। इसलिए, विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले संपूर्ण एवं नवीनतम जानकारी की पुष्टि आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अवश्य कर लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *