UP Scholarship Renewal 2026-27: 9th, 10th, 11th, 12th और UG, PG का रिन्यूअल फॉर्म कैसे भरें? देखें पूरी प्रक्रिया

UP Scholarship Renewal 2026-27

UP Scholarship Renewal 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के उपरांत हर वर्ष स्कॉलरशिप पाने के लिए आवेदन फॉर्म को रिन्यूअल करना होता है। रिन्यूअल करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर कॉलेज/संस्थान में जमा करना होता है इसके बाद, कॉलेज स्तर से बायोमेट्रिक अटेंडेंस/प्रक्रिया पूरी होने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी (DWO) द्वारा फॉर्म का वेरिफिकेशन किया जाता है। फिर वेरिफिकेशन के बाद, यदि किसी छात्र के फॉर्म में कोई गड़बड़ी होती है, तो संदेहास्पद (Suspect) डाटा उनके स्टूडेंट लॉगिन (Status) में उपलब्ध करा दिया जाता है।

फिर विद्यार्थी अपने स्टेटस को चेक करके यह जान सकते हैं कि उनके आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटि तो नहीं है, यदि आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटि पाई जाती है तो छात्र अपने फॉर्म का करेक्शन करके पुनः सबमिट करते हैं। फिर पुनः वेरिफिकेशन होने के बाद सब कुछ सही पाए जाने पर स्कॉलरशिप की राशि सीधे छात्र के आधार से सीडेड बैंक खाते (PFMS/APBS के माध्यम से) में भेज दी जाती है। यह प्रक्रिया आपको इसलिए बताई जा रही है जिससे आपको यूपी स्कॉलरशिप की पूरी प्रक्रिया के बारे में ज्ञात हो।

UP Scholarship Renewal Latest Update

यूपी स्कॉलरशिप के अंतर्गत पिछले वर्ष आवेदन करने वाले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। हाल ही में समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा सत्र 2026-27 हेतु समय-सारिणी (Time Table) जारी कर दी गई है। कक्षा 9वीं से 12वीं में पढ़ रहे विद्यार्थी, जिन्होंने पिछले वर्ष फॉर्म भरा था, उनके लिए रिन्यूअल की प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू हो रही है, वहीं UG और PG कोर्स के लिए रिन्यूअल 15 सितंबर से शुरू होगा। जिन छात्रों ने पिछले वर्ष यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया था, उन्हें इस वर्ष फॉर्म रिन्यूअल करना अनिवार्य होगा। विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने के लिए 05 अगस्त तक की तिथि निर्धारित की गई थी। छात्र यूपी स्कॉलरशिप नवीनीकरण (Renewal) और नवीन (Fresh) आवेदन की आधिकारिक अधिसूचना (Notification) जारी होने की पुष्टि अवश्य कर लें।

 

UP Scholarship Renewal 2026-27 Date 9th To 12th (रिन्यूअल करने की तिथि)

कक्षा 9वीं से 12वीं तक रिन्यूअल करने हेतु पूरी समय-सारिणी टेबल में चेक कर सकते हैं:

रिन्यूअल प्रक्रिया रिन्यूअल तिथि 
स्कूल द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने की तिथि 22 जुलाई 2026 से 05 अगस्त 2026 तक
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन करने की तिथि 23 जुलाई से 09 अगस्त 2026 तक
आवेदन करने और हार्ड कॉपी संस्था में जमा करने की तिथि 11 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026
संस्था द्वारा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करने की तिथि 11 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026
जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से वास्तविक छात्रों की सत्यापन करने की की तिथि 31 अगस्त से 10 सितम्बर 2026
NIC द्वारा स्क्रूटिनी करने की तिथि 11 से 17 सितम्बर 2026
करेक्शन करने की तिथि 18-22 सितम्बर 2026
पात्र छात्रों के लिए मांग सृजन करने की तिथि 23 से 28 सितम्बर 2026
पीएफएमएस के माध्यम से स्कॉलरशिप राशि भेजे जाने की तिथि 29 सितम्बर से 05 अक्टूबर तक

UP Scholarship Renewal 2026-27 Date UG PG (रिन्यूअल करने की तिथि)

रिन्यूअल प्रक्रिया रिन्यूअल तिथि 
संस्था द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने की तिथि 22 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा मास्टर डाटा का सत्यापन करने की तिथि 25 जुलाई से 14 सितम्बर 2026 तक
आवेदन करने और हार्ड कॉपी संस्था में जमा करने की तिथि 15 सितम्बर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 
संस्था द्वारा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करने की तिथि 15 सितम्बर 2026 से 25 अक्टूबर 2026
जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से वास्तविक छात्रों की सत्यापन करने की की तिथि 15 सितम्बर से 05 नवंबर 2026
NIC द्वारा स्क्रूटिनी करने की तिथि 06 से 20 नवंबर 2026
करेक्शन करने की तिथि 21-26 नवंबर 2026
पात्र छात्रों के लिए मांग सृजन करने की तिथि 27 से 30 नवंबर 2026
पीएफएमएस के माध्यम से स्कॉलरशिप राशि भेजे जाने की तिथि 01 से 10 दिसंबर तक

UP Scholarship Renewal: किन छात्रों को करना होगा

दोस्तों, आपको बता दें कि वैसे तो रिन्यूअल उन सभी छात्र-छात्राओं को करना होता है जिन्होंने पिछले वर्ष आवेदन (फॉर्म) किया था। विवरण के अनुसार नीचे दी गई तालिका के छात्र-छात्राओं को रिन्यूअल करना अनिवार्य है।

कक्षा रिन्यूअल किसे करना है?
10th 9वीं में फ्रेश (Fresh) फॉर्म भरने वाले छात्रों को 10वीं में रिन्यूअल करना पड़ेगा।
12th 11वीं में फ्रेश (Fresh) फॉर्म भरने वाले छात्रों को 12वीं में रिन्यूअल करना होगा।
UG/PG यूजी या पीजी के प्रथम वर्ष (First Year) में फ्रेश आवेदन करने वाले छात्रों को रिन्यूअल करना होगा।

रिन्यूअल फॉर्म भरने हेतु ज़रूरी दस्तावेज़

  • पिछले वर्ष का रजिस्ट्रेशन नंबर।
  • ओटीआर (OTR) नंबर।
  • पासवर्ड।
  • डेट ऑफ़ बर्थ (Date of Birth)।
  • पिछली कक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र।

UP स्कॉलरशिप रिन्यूअल (Renewal) आवेदन करते समय जिला समाज कल्याण अधिकारी (DWO) मीना श्रीवास्तव द्वारा दी गई इन बातों का विशेष ध्यान रखें

  • आवेदन पूरा करने के बाद, अंतिम तिथि से पहले अपने शिक्षण संस्थान (स्कूल/कॉलेज) में प्रिंटआउट की हार्ड कॉपी अवश्य जमा कर दें।
  • अपने स्कूल/कॉलेज में जाकर बायोमेट्रिक (Biometric) उपस्थिति दर्ज कराना अत्यंत आवश्यक है
  • अपने स्टेटस की जाँच करते रहें।
  • यदि आवेदन फॉर्म में त्रुटि पाई जाती है, तो उसका करेक्शन करके दोबारा फॉर्म सबमिट करें।
  • आधार सीडिंग अवश्य कराएं तथा डीबीटी बैंक से चालू होना चाहिए।

UP Scholarship Renewal 2026-27 कैसे करें (Complete Process)

दोस्तों यदि आप यूपी स्कॉलरशिप रिन्यूअल करना चाहते हैं, हमारे द्वारा बताए गए इन स्टेप्स का पालन कर सकते हैं, हमने स्वयं इस प्रक्रिया से रिन्यूअल फॉर्म भरा हैं।

  1. रिन्यूअल फॉर्म भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  2. Student लिंक पर क्लिक करके, Renewal Login पर क्लिक करें।
  3. Registration Number और ओटीआर नंबर, पासवर्ड, कैप्चा भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  4. लॉगिन हो जाने के बाद थ्री लाइन्स पर क्लिक करें, फिर ‘जाँच हेतु आवेदन प्रिंट करें’ पर क्लिक करें।
  5. फॉर्म का प्रिंट अपने कॉलेज/संस्था में जमा कर दें।
  6. अब कॉलेज/संस्था द्वारा गत वर्ष का रिजल्ट, फीस आदि डिटेल्स अपडेट करके आगे फ़ॉरवर्ड कर दी जाएंगी।

FAQ, UP Scholarship Renewal 2026-27 

Q.1 UP Scholarship Renewal 2026-27 Renewal Date 9th To 12th?

Ans- कक्षा 9वीं से 12वीं रिन्यूअल करने की तिथि 11 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026

Q.2 UP Scholarship Renewal 2026-27 Renewal UG PG Date?

Ans- 15 सितम्बर 2026 से 15 अक्टूबर 2026

Disclaimer: यूपी स्कॉलरशिप रिन्यूअल करने की पूरी प्रक्रिया स्वयं फॉर्म भरकर स्क्रीनशॉट के साथ साझा की गई है। मुख्य जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से ली गई है तथा अन्य जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव के अनुदेशों (निर्देशों) के आधार पर तैयार की गई है। किसी भी प्रकार की भ्रम या समस्या की स्थिति में आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन अवश्य करें।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *