UP Mukhyamantri Krishak Chhatravritti Yojana 2026: UG/PG कृषि छात्रों को ₹60 हजार की छात्रवृत्ति, ऐसे करना होगा आवेदन

UP Mukhyamantri Krishak Chhatravritti Yojana 2026

उत्तर प्रदेश के कृषि परिवारों से आने वाले सभी छात्र, जिन्होंने हाल ही में कक्षा 12वीं पास की है और किसी कृषि संस्थान, विश्वविद्यालय या महाविद्यालय में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा ठहरें, क्योंकि आपके लिए बड़ी खुशखबरी है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से इस योजना को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। पहले की अपेक्षा इस छात्रवृत्ति योजना की सीटों में बढ़ोतरी की गई है। साथ ही, छात्रवृत्ति की राशि भी बढ़ा दी गई है।

पहले इस योजना के तहत ₹3,000 प्रति माह की दर से छात्रवृत्ति दी जाती थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹5,000 प्रति माह कर दिया गया है। यानी, यदि आप इस योजना के लिए पात्र हैं और आपका चयन हो जाता है, तो आपको सालाना ₹60,000 तक की छात्रवृत्ति पाने का मौका मिल सकता है

UP Mukhyamantri Krishak Chhatravritti Yojana Latest Update

हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक X अकाउंट पर ट्वीट और इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के तहत सीटों और छात्रवृत्ति राशि में दोगुनी बढ़ोतरी की गई है। इसके तहत कृषि महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में सीटों की संख्या भी दोगुनी कर दी गई है।यह उन विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है, जिनका मेरिट में कम अंक होने के कारण पहले चयन नहीं हो पा रहा था। सीटों की संख्या बढ़ने से अब अधिक विद्यार्थियों को इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिल सकेगा।

यदि आप भी कृषि से संबंधित किसी स्नातक या स्नातकोत्तर (UG/PG) पाठ्यक्रम में किसी विश्वविद्यालय या महाविद्यालय में अध्ययन कर रहे हैं, तो आपके लिए इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ पाने का अवसर बढ़ सकता है।

मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना: सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेस रिपोर्ट एवं आधिकारिक अपडेट

इस छात्रवृत्ति योजना से जुड़ी आधिकारिक पुष्टि के लिए सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट और विभिन्न मीडिया संस्थानों द्वारा जारी अपडेट के स्रोत नीचे साझा किए जा रहे हैं। आप इन स्रोतों को चेक करके जानकारी का सत्यापन कर सकते हैं।

UP Mukhyamantri Krishak Chhatravritti Yojana 2026 – संक्षिप्त विवरण

योजना का नाम UP Mukhyamantri Krishak Chhatravritti Yojana
छात्रवृत्ति राशि ₹5,000 प्रति माह
कुल सीटें 2,820
पाठ्यक्रम स्नातक एवं स्नातकोत्तर
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन, कॉलेज के माध्यम से
राज्य उत्तर प्रदेश
शैक्षणिक वर्ष 2026–27
नवीनतम अपडेट छात्रवृत्ति राशि एवं सीटों में बढ़ोतरी
आधिकारिक वेबसाइट upmandiparishad.upsdc.gov.in

मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना: कोर्स के अनुसार सीटें

नीचे दी गई तालिका में बताया गया है कि मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के तहत पहले की तुलना में अब कितनी सीटें बढ़ाई गई हैं:

संस्थान का प्रकार

पाठ्यक्रम

पहले सीटें

अब सीटें

कृषि विश्वविद्यालय/संस्थान

कृषि स्नातक (UG)

25

50

कृषि विश्वविद्यालय/संस्थान

गृह विज्ञान स्नातक

6

12

कृषि विश्वविद्यालय/संस्थान

कृषि स्नातकोत्तर (PG)

10

20

कृषि विश्वविद्यालय/संस्थान

गृह विज्ञान स्नातकोत्तर

4

8

कृषि महाविद्यालय

स्नातक (UG)

10

20

कृषि महाविद्यालय

स्नातकोत्तर (PG)

5

10

कुल निर्धारित सीटें

1,410

2,820

नोट: प्रदेश के कुल 11 कृषि विश्वविद्यालयों एवं कृषि संस्थानों में सीटों की संख्या बढ़ाई गई है। इसके अलावा, प्रदेश के कुल 61 कृषि महाविद्यालयों में भी सीटों की संख्या बढ़ाई गई है। इस प्रकार, योजना के तहत कुल निर्धारित सीटों की संख्या 1,410 से दोगुनी होकर 2,820 हो गई है।

UP मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना 2026: छात्रवृत्ति सहायता राशि

इस छात्रवृत्ति योजना के तहत पहले ₹3,000 प्रति माह की दर से ₹36,000 प्रति वर्ष दिए जाते थे। अब छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाकर ₹5,000 प्रति माह यानी ₹60,000 प्रति वर्ष कर दी गई है। यह राशि पात्र एवं चयनित विद्यार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

अवधि स्कॉलरशिप राशि
प्रति माह ₹5,000
प्रति वर्ष ₹60,000

मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना की पात्रता एवं चयन मानदंड

  • कक्षा 12वीं पास विद्यार्थी का किसी सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय या महाविद्यालय में अध्ययनरत होना आवश्यक है।
  • कृषि परिवार से आने वाले कृषकों एवं खेतिहर मजदूरों के बेटे-बेटियाँ आवेदन के लिए पात्र हैं।
  • कृषक परिवार से आने वाले आवेदकों को अपनी जमीन के ऐसे दस्तावेज़ देने होंगे, जो भू-अभिलेख में पंजीकृत हों।
  • यूपी बोर्ड से 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए 70% से अधिक अंक तथा अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 85% अंक आवश्यक हैं।
  • पोस्ट ग्रेजुएशन में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए अंडरग्रेजुएट में कम से कम 70% अंक होना आवश्यक है

मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के लिए चयन कैसे होगा? (Selection Process)

  • सभी विद्यार्थियों का चयन उनकी पढ़ाई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
  • विश्वविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों का चयन विश्वविद्यालय करेगा इसके पात्र छात्रों की सूची विश्वविद्यालय के अधिकारी और संबंधित उप निदेशक (प्रशासन/विपणन) के समकक्ष रखी जाएगी अंतिम फैसला उनका ही होगा।
  • महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों का चयन कॉलेज की समिति द्वारा किया जाएगा, जिसमें कॉलेज के प्राचार्य, संबंधित उप निदेशक और मंडी परिषद के सदस्य शामिल होंगे

नोट: पात्र विद्यार्थियों में से जिनके अंक सबसे अधिक होंगे, उनके चयन की संभावना भी अधिक होगी।

ज़रूरी दस्तावेज़ (Important Documents)

  • आधार कार्ड।
  • बैंक पासबुक।
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट।
  • UG/PG की मार्कशीट।

महत्वपूर्ण सलाह: 

  • छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से कॉलेज के जरिए पूरी की जाएगी।
  • सभी छात्र आवेदन करने के लिए अपने कॉलेज से संपर्क करें।
  • ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचें।
  • इस योजना के आवेदन के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं है। इसलिए ठगी करने वालों से दूर रहें।
  • आवेदन फॉर्म को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संलग्न करके संस्था के सक्षम प्राधिकारी के पास जमा करें।

Application Process (आवेदन कैसे करें)

  • सबसे पहले अपने कॉलेज या कृषि विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग (DSW) या प्रशासनिक कार्यालय में जाकर ‘मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना’ का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी (जैसे- आवेदक का नाम, माता-पिता का नाम, कोर्स का नाम, बैंक विवरण आदि) ध्यानपूर्वक भरें।
  • भरे हुए आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों (जैसे- आधार कार्ड, निवास, आय प्रमाण पत्र, खतौनी/श्रम कार्ड, मार्कशीट आदि) की फोटोकॉपी लगाएं,
  • सभी दस्तावेज संलग्न करने के बाद आवेदन पत्र को अपने कॉलेज/संस्था के सक्षम अधिकारी के पास सत्यापित करवाकर जमा कर दें।
  • संस्था द्वारा पात्रता और दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के बाद मेधावी छात्रों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति की राशि सीधे भेज दी जाएगी।

Q.1 मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना की राशि कितनी बढ़ी है?

Ans. इस योजना की राशि ₹3,000 प्रति माह से बढ़ाकर ₹5,000 प्रति माह कर दी गई है, जिसके तहत वर्ष में ₹60,000 तक दिए जाएंगे।

Q.2 मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन कैसे करना होता है?

Ans. आवेदन करने के लिए अपने महाविद्यालय जाना होगा।

Disclaimer: इस योजना से संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट एवं सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के आधार पर प्रदान की गई है। इसके साथ ही, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु कुछ व्यक्तिगत सुझाव भी साझा किए गए हैं। अधिक एवं सटीक जानकारी के लिए कृपया योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ या अपने विश्वविद्यालय अथवा महाविद्यालय से संपर्क करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *