CG Mahtari Dular Yojana 2026-27: कक्षा 1वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिलेगी ₹12,000 तक की सहायता, जाने आवेदन प्रक्रिया

CG Mahtari Dular Yojana 2026-27

कोरोना महामारी के दौरान जिन बच्चों के माता-पिता में से किसी एक या कमाने वाले मुख्य अभिभावक की मृत्यु हुई थी, उनके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने CG महतारी दुलार योजना शुरू की थी। इसके तहत कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों को ₹500 प्रति माह की दर से 10 माह तक कुल ₹5,000 तथा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को ₹1,000 प्रति माह की दर से 10 माह तक कुल ₹10,000 की सहायता राशि देने का प्रावधान किया गया था।

इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया जारी है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने योजना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण नोटिस जारी किए हैं, जो नवीनीकरण (रिन्यूअल) से जुड़े हैं। वहीं, नए यानी फ्रेश आवेदन के इच्छुक विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है

CG Mahtari Dular Yojana Renewal Update 2026

आपको बता दें कि 21 सितंबर 2026 को लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा महतारी दुलार योजना के पात्र/अपात्र विद्यार्थियों, दावा-आपत्ति और रिन्यूअल को लेकर निर्देश दिए गए हैं। इसमें बताया गया है कि कबीरधाम और मुंगेली जिले द्वारा विद्यार्थियों की एंट्री और प्रमाण-पत्र अपलोड करने का काम पूरा कर लिया गया है, लेकिन अभी भी कई ऐसे जिले हैं, जिनके द्वारा यह काम पूरा नहीं किया गया है।

विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि 30 सितंबर 2026 से पहले सत्र 2025-26 के दावा-आपत्ति वाले मामलों का निराकरण और पोर्टल पर नवीनीकरण (Renewal) का काम पूरा किया जाए, ताकि वर्तमान सत्र के नवीनीकरण हेतु पोर्टल उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा सके।

आपकी जानकारी के लिए नीचे नोटिस चस्पा कर रहे हैं, जिसे ध्यान से पढ़ें

CG Mahtari Dular Yojana 2026: 2025–26 के पात्र विद्यार्थियों के Renewal की जिलेवार जानकारी जारी

जिलेवार किन जिलों में कितने रिन्यूअल हुए हैं और कितने आवेदन कहाँ लंबित हैं, 18 सितंबर 2026 तक का पूरा डेटा नीचे टेबल में देखें।

जिलों के नाम अनुमानित लक्ष्य पंजीकृत छात्र DEO में लंबित DPI में प्रेषित विद्यार्थी कार्यपूर्णता 
BIJAPUR 12 10 10 0 0
MAHASAMUND 131 116 116 0 0
MOHLA-MANPUR 0 0 0 0 0
GAURELLA-PENDRA-MARWAHI 20 19 18 1 5
BEMETARA 135 125 99 26 19
MANENDRAGARH-CHIRMIRI-BHARATPUR 20 17 6 11 55
RAIPUR 532 492 184 308 58
GARIYABAND 55 37 5 32 58
RAJNANDGAON 122 108 29 79 65
BALOD 90 68 8 60 67
DANTEWADA 15 13 3 10 67
NARAYANPUR 6 4 0 4 67
RAIGARH 197 172 38 134 68
SUKMA 7 6 1 5 71
KHAIRAGARH-CHHUIKHADAN-GANDAI 24 18 0 18 75
KANKER 40 35 4 31 78
BALRAMPUR 5 5 1 4 80
DURG 462 429 57 372 81
SURAJPUR 15 12 0 12 80
JASHPUR 23 22 3 19 83
MUNGELI 80 66 0 66 83
KONDAGAON 21 19 1 18 86
SARANGARH-BILAIGARH 95 102 20 82 86
DHAMTARI 98 89 3 86 88
BASTAR 7 7 0 7 100
KORBA 104 107 3 104 100
KABIRDHAM 47 47 0 47 100
कुल 2363 2696 828 1868 63

CG Mahtari Dular Yojana 2026-27 – Key Feature

योजना का नाम CG Mahtari Dular Yojana
किसके लिए शुरू की गई कोरोना में माता-पिता या कमाने वाले मुख्य अभिभावक की मृत्यु वाले बच्चों के लिए
विभाग लोक शिक्षण संचालनालय
कक्षा 01 से  12वीं
सहायता राशि ₹5,000 से ₹10,000 तक
आवेदन तिथि आवेदन करने की कोई एक निश्चित या अंतिम तिथि (Deadline) तय नहीं की गई है
लेख का प्रकार लेटेस्ट न्यूज़
राज्य छत्तीसगढ़
आधिकारिक वेबसाइट schoolscholarship.cg.nic.in

CG Mahtari Dular Yojana 2026-27: के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

महतारी दुलार योजना के लिए कौन-कौन से विद्यार्थी पात्र हैं, कृपया इस पर एक नजर डालें।

  • केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
  • कक्षा 01 से 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थी योजना के लिए पात्र हो सकते हैं।
  • बच्चा किसी भी सरकारी या प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहा हो, तो योजना के तहत आवेदन कर सकता है।
  • कोरोना काल में जिन विद्यार्थियों के माता-पिता या कमाने वाले मुख्य अभिभावक की मृत्यु हुई थी, ऐसे विद्यार्थी योजना के लिए पात्र हो सकते हैं।
  • विद्यार्थी को योजना में निर्धारित अन्य पात्रता शर्तों को भी पूरा करना आवश्यक है।

CG महतारी दुलार योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि

कक्षावार इस योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि इस प्रकार है:

कक्षा स्कॉलरशिप राशि
01 से 08 तक ₹5,000
09 से 12 तक ₹10,000
प्राइवेट स्कूल यदि बच्चा किसी निजी/प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहा है, तो उसे अधिकतम ₹1,09,000 तक की राशि दी जाएगी।

नोट: यह स्कॉलरशिप राशि आधिकारिक नोटिस के अनुसार केवल 10 माह तक दी जाती है। हालांकि, कुछ जगहों पर आपको राशि अलग-अलग बताई जा सकती है। इसलिए एक बार स्वयं आधिकारिक नोटिफिकेशन की जाँच अवश्य कर लें।

Required Documents (आवश्यक दस्तावेजों की सूची)

  • बच्चे का आधार कार्ड।
  • माता/पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, जिसमें कोविड-19 से मृत्यु का उल्लेख या पुष्टि हो।
  • छत्तीसगढ़ का निवास प्रमाण पत्र।
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट।
  • बैंक पासबुक की कॉपी।
  • जिस स्कूल में पढ़ाई कर रहा है, उसका अध्ययन प्रमाण पत्र/आईडी।
  • फीस रसीद।
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो।

आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखें

  • विभाग द्वारा पात्र और अपात्र छात्रों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इसे चेक कर लें। यदि आपका नाम हटा दिया गया है, तो 30 सितंबर तक जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में जाकर शिकायत/सुधार करा लें।
  • जिला कलेक्टर (DM) द्वारा स्वीकृति पत्र अवश्य बनवा लें। आवेदन के समय इसकी आवश्यकता पड़ेगी।
  • सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र और माता/पिता की कोविड-19 से मृत्यु का प्रमाण पत्र मान्य होगा।
  • आवेदन करने के लिए कोई भी शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। यदि कोई शुल्क मांगता है, तो इसके लिए छत्तीसगढ़ हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
  • आवेदन ऑफलाइन DEO कार्यालय में करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज जुटा लें।

CG Mahtari Dular Yojana 2026-27 ऑफलाइन फॉर्म कैसे भरें?

  • इस स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) या ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय जाएं।
  • संबंधित अधिकारी से महतारी दुलार योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • फॉर्म कुछ इस तरह दिखाई देगा।
  • फॉर्म में सबसे पहले अपनी पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं; फिर विद्यार्थी का नाम, जन्मतिथि और पता आदि सही-सही भरें।
  • विद्यार्थी की स्कूल शिक्षा से संबंधित जानकारी दर्ज करें, जैसे- स्कूल का नाम, वर्तमान कक्षा आदि।
  • अपना स्थायी निवास पता और छात्रवृत्ति हेतु बैंक खाते की पूरी जानकारी भरें।
  • संलग्न किए जा रहे सभी आवश्यक दस्तावेज़ों के सामने सही का निशान (✔) लगाएं।
  • घोषणा पत्र में दिनांक, अधिकारी/संरक्षक के हस्ताक्षर व मुहर करवाकर फॉर्म को कार्यालय में जमा कर दें और पावती प्राप्त करें।

छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना FAQs

Q.1 CG महतारी दुलार योजना आवेदन की तिथि क्या है?

Ans- इस योजना के लिए कोई निश्चित तिथि निर्धारित नहीं की गई है। आवेदन प्रक्रिया वर्तमान में चालू है।

Q.2 CG महतारी दुलार योजना का फॉर्म कैसे प्राप्त करें?

Ans- इस योजना का फॉर्म जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

Q.3 महतारी दुलार योजना की स्कॉलरशिप कितने माह तक मिलती है?

Ans- इस योजना के तहत स्कॉलरशिप कुल 10 माह की अवधि के लिए दी जाती है।

Disclaimer: हम किसी स्कॉलरशिप योजना की जानकारी ग्राउंड स्तर पर अधिकारियों से वार्ता करके और योजना की वर्तमान स्थिति को वेरीफाई करके प्रदान करते हैं। फिर भी सभी छात्रों को सलाह है कि वे आधिकारिक वेबसाइट या जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में जाकर जानकारी की जांच-पड़ताल कर सकते हैं। हमारा उद्देश्य केवल सही जानकारी सही लाभार्थी तक पहुंचाना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *