SML Mahindra Scholarship 2026-27: अंतिम तिथि 21 अक्टूबर, पाएं ₹30,000 की छात्रवृत्ति | देखें पूरी डिटेल्स

SML Mahindra Scholarship 2026-27

महिंद्रा की तरफ से SML Saarthi और SML Unnati नामक दो स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू किया गया है, जो कि केवल लड़कियों के लिए हैं। और कुछ ही राज्यों की छात्राएं इसके लिए आवेदन कर सकेंगी, जिसकी पूरी सूची नीचे दी गई है। अगर आप सूची में दिए गए राज्यों से आती हैं, तो आपकी पढ़ाई को पूरा करने के लिए ₹30 हजार तक की आर्थिक सहायता महिंद्रा की तरफ से दी जा रही है। इसके लिए आवेदन Buddy4Study के माध्यम से करना होगा।

जानकारी के लिए बता दें, SML Saarthi Scholarship कक्षा 11वीं से 12वीं की छात्राओं के लिए है, और SML Unnati Scholarship अंडरग्रेजुएट डिग्री, डिप्लोमा और पॉलिटेक्निक कर रही छात्राओं के लिए है। आवेदन करने के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।

SML महिंद्रा स्कॉलरशिप 2026-27 क्या है?

एसएमएल महिंद्रा स्कॉलरशिप केवल ट्रक, बस या सामान/यात्रियों को ले जाने वाले वाहन के ड्राइवरों की बेटियों के लिए शुरू की गई है। जो लड़कियां पढ़ाई में अच्छी हैं, लेकिन उनके पास पढ़ाई के लिए पैसे की कमी है, जिसकी वजह से उन्हें पढ़ाई जारी रखने में परेशानी होती है, इसी को देखते हुए वाहन बनाने वाली जानी-मानी कंपनी SML ने ड्राइवरों की बेटियों का ख्याल रखते हुए SML सारथि और SML उन्नति स्कॉलरशिप की शुरुआत की है।

यह स्कॉलरशिप छात्राओं की मेरिट और उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर प्रदान की जाती है। फाइनल मेरिट में चयन होने वाली छात्राओं को SML सारथि स्कॉलरशिप के लिए ₹10,000 और SML उन्नति के लिए ₹30,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति दी जाती है। स्कॉलरशिप की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है।

केवल इन राज्यों की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं?

इस स्कॉलरशिप के लिए निम्नलिखित राज्यों/क्षेत्रों की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं

क्रम संख्या राज्य का नाम
1 दिल्ली-NCR
2 पंजाब
3 चंडीगढ़
4 हरियाणा
5 उत्तर प्रदेश
6 उत्तराखंड
7 हिमाचल प्रदेश
8 आकांक्षी जिले (Aspirational Districts)

Note:आकांक्षी जिले (Aspirational Districts)” का मतलब ऐसे जिलों से है, जिन्हें सरकार द्वारा विकास के लिए विशेष रूप से चिन्हित किया गया है। केवल निर्धारित आकांक्षी जिलों में रहने वाली छात्राएं ही इस श्रेणी के तहत आवेदन कर पाएंगी। अपने जिले की जांच करने के लिए NITI Aayog की आकांक्षी जिला सूची देखें।

Quick Info – SML Saarthi & SML Unnati Scholarship

स्कॉलरशिप का पूरा नाम SML Mahindra Scholarship 2026-27
कुल शामिल स्कॉलरशिप 2 (SML सारथि & SML उन्नति)
SML Saarthi के अंतर्गत कक्षाएं 11वीं 12वीं
SML Unnati के अंतर्गत कोर्स UG Degree, Diploma, Polytechnic
SML Saarthi स्कॉलरशिप अमाउंट ₹10,000
SML Unnati स्कॉलरशिप अमाउंट ₹30,000
आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर
शैक्षणिक वर्ष 2026-27
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन

पात्रता (Eligibility)

No (Eligibility)
1 कक्षा 11वीं–12वीं में पढ़ाई कर रही छात्राएं या अंडरग्रेजुएट डिग्री, डिप्लोमा और पॉलिटेक्निक कोर्स में अध्ययन कर रही छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।
2. इस स्कॉलरशिप का लाभ केवल छात्राएं ही ले सकती हैं।
3. पिछली कक्षा में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
4 आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
5 बस, ट्रक या अन्य भारी वाहन चलाने वाले ड्राइवरों के बच्चे ही इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
6. SML Mahindra और Buddy4Study के कर्मचारियों की बेटियां/छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र नहीं होंगी।

आवेदन करने की अंतिम तिथि (Last Date)

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 है। सभी योग्य छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट कर दें।

SML Saarthi & SML Unnati Scholarship Benefits (स्कॉलरशिप के फायदे)

दोनों स्कॉलरशिप के लिए अलग-अलग राशि निर्धारित की गई है, जो इस प्रकार है:

Scholarship Name Scholarship Amount
SML Saarthi (कक्षा 11वीं–12वीं) ₹10,000
SML Unnati (UG Degree, Diploma, Polytechnic) ₹30,000

SML Saarthi & SML Unnati Scholarship Required Documents (महत्वपूर्ण दस्तावेज की सूची)

क्रमांक दस्तावेज़ का नाम
1 पासपोर्ट साइज फोटो
2 सरकारी पहचान पत्र / मास्क्ड आधार कार्ड
3 प्रवेश प्रमाण पत्र
4 पिछली मार्कशीट
5 फीस रसीद
6 फीस स्ट्रक्चर
7 माता/पिता का ड्राइविंग लाइसेंस
8 NSQF प्रमाणपत्र
9 आय प्रमाणपत्र / ITR
10 बैंक पासबुक / कैंसिल चेक
11 दिव्यांगता प्रमाणपत्र
12 मृत्यु प्रमाणपत्र
13 ट्रांसजेंडर प्रमाणपत्र
14 अनाथ प्रमाणपत्र

ज़रूरी दिशा-निर्देश

  • इस स्कॉलरशिप के लिए छात्रों का चयन मेरिट यानी शैक्षणिक अंकों के आधार पर किया जाएगा।
  • दिव्यांग, ट्रांसजेंडर, अनाथ तथा जिनके माता-पिता में से किसी एक या दोनों का निधन हो चुका है, ऐसे छात्रों को प्राथमिकता दी जा सकती है।
  • आवेदन Buddy4Study के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा।
  • यह स्कॉलरशिप चयनित होने के बाद एक बार प्रदान की जाती है। उपलब्ध आधिकारिक गाइडलाइन में इसके रिन्यूअल (Renewal) से संबंधित कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
  • वैध कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस (Commercial DL) होना अनिवार्य है और आवेदन करते समय उसकी कॉपी अपलोड करनी होगी
  • छात्रों का चयन दस्तावेज़ सत्यापन, पात्रता और मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

SML Mahindra Scholarship 2026-27 Application Process

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से Buddy4Study के जरिए पूरी की जा सकती है। आवेदन करने की विस्तृत जानकारी इस लेख में दी गई है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन प्रक्रिया को आसानी से समझ सकती है। [ Click Here]

निष्कर्ष: जो छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य हैं, वे इस लेख को पढ़ने के बाद अपने फॉर्म के लिए आवेदन कर सकती हैं। आवेदन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में दी गई है। साथ ही, आवेदन करने की सोर्स लिंक भी दी गई है, जिस पर क्लिक करके आप स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन प्रक्रिया को इमेज के माध्यम से समझ सकती हैं। यह जानकारी आपके आवेदन को पूरा करने में काफी मदद कर सकती है। यदि आवेदन से संबंधित किसी अन्य सहायता की आवश्यकता हो, तो हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

हेल्पलाइन नंबर :

Contact Number

011-43092248 (Ext: 350)

Email

info@buddy4study

Disclaimer: यह लेख केवल सही एवं उपयोगी जानकारी प्रदान करने और आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं की सहायता के उद्देश्य से बनाया गया है। हम किसी भी आधिकारिक वेबसाइट या संस्था का दावा नहीं करते हैं। हमारा उद्देश्य पात्र छात्राओं तक सही समय पर जानकारी पहुँचाना और आवश्यक तकनीकी सहायता प्रदान करना है। यदि आपको किसी प्रकार की समस्या आती है, तो आप हमारी चैट टीम से संपर्क कर सकते हैं या संबंधित छात्रवृत्ति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *